समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जेल से छूटे पिता और चाचा की हरकतों से परेशान दो सगी बहनों ने जहर खा लिया। एक की मौत हो गई। वहीं दूसरी की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। गंभीर हालत में एक बहन का मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है। घटना बांदा जिले के बबेरू थाना क्षेत्र की है। बताया जाता है कि बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पड़री गांव में दो सगी बहनों ने आज मंगलवार सुबह जहर खा लिया। बड़ी बहन प्रियंका (21) की मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है। मुकदमा उसकी पत्नी ने दर्ज कराया है। आरोपी को जेल भेजा जा रहा है। उसके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।
हत्या के मामले में 16 साल बाद जेल से छूटे हैं पिता-चाचा
वहीं छोटी सपना (19) का बांदा मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है। बेटियों की मां रेखा देवी ने कहा है कि हत्या के मामले में उसका पति मलखान, देवर सुरेश और राजेश से परेशान होकर उनकी दोनों बेटियों ने जहर खा लिया है।
ये भी पढ़ें : UP : पति-पत्नी के झगड़े का तीसरे ने उठाया फायदा, फुसलाकर ले गया होटल-रेप
महिला का कहना है कि तीनों आरोपी अक्सर उन्हें और उनकी बेटियों को मारापीटा करते थे। साथ ही तमंचे दिखाकर धमकाया करते थे। इसी से तंग आकर दोनों बहनों ने जहर खा लिया। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है। वहीं आरोपी चाचा फरार बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी दोहरे हत्याकांड में 16 साल बाद जेल से छूटे हैं। दोनों को उम्रकैद की सजा हुई थी।
ये भी पढ़ें : Breaking : बांदा में पूर्व भाजपा विधायक, बेटे समेत 6 के खिलाफ मुकदमा