Saturday, May 18सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ में मचा संग्राम : अखिलेश यादव का सड़क पर धरना, सदस्यों ने लगाई डमी सदन, देखें फोटोज..

Lucknow : Akhilesh Yadav's dharna on road, members put up dummy house on road

समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ) : UP Monsoon Session उत्तर प्रदेश के विधानमंडल के मानसून सत्र के दिन आज सदन से सड़क तक हंगामा देखने को मिला। समाजवादी पार्टी के नेता सदन अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय से विधान भवन तक कार्यकर्ताओं और विधायकों ने पैदल मार्च निकाला।

Lucknow : Akhilesh Yadav's dharna on road, members put up dummy house on road

पुलिस ने उनको रोका तो नाराज अखिलेश सड़क पर ही धरने पर बैठक गए। उन्होंने कहा कि पुलिस ने हमें पैदल मार्च की परमिशन दी है। अब रूट बदला जा रहा है।

Lucknow : Akhilesh Yadav's dharna on road, members put up dummy house on road

हंगामे के बीच पूर्व विधायक के निधन पर शोक भी जताया

विरोध में अखिलेश पार्टी विधायकों के साथ राजभवन से पहले सड़क पर धरने पर बैठ गए। इस दौरान काफी हंगामा हुआ। हालांकि, सभी सदस्यों ने पूर्व विधायक अरविंद गिरी के निधन पर शोक व्यक्त किया। अखिलेश यादव ने कहा कि जनता महंगाई और बेरोजगारी से परेशान हैं। कानून व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। सरकार जनता की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दे रही है।

Lucknow : Akhilesh Yadav's dharna on road, members put up dummy house on road

अखिलेश बोले, जनता परेशान और सरकार सिर्फ प्रचार में बिजी

सरकार बस प्रचार कर रही है। उधर, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस सत्र से जनता को काफी उम्मीदें हैं। हमारे पास विपक्ष के हर सवाल का जवाब है।

Lucknow : Akhilesh Yadav's dharna on road, members put up dummy house on road

विपक्ष को सत्र चलाने में सहयोग करना चाहिए। इसके बाद सदर की कार्रवाई को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। उधर, अखिलेश यादव के साथ बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सुरक्षा के लिहाज से पूरे इलाके को छावनी बना दिया गया था।

ये भी पढ़ें : बांदा PWD : रायल्टी घोटालेबाजों के पीछे कौन..? लखनऊ तक हल्ला, फिर भी जांच रफ्तार सुस्त