Banda : गुंडे का दुस्साहस : लड़की पर ताना तमंचा और बोला- मार दूंगा गोली
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में महिला अपराध की एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। एक युवक ने पहले युवती को परेशान किया। युवती ने शिकायत की तो उसने घर में तमंचा लेकर घुस गया। तमंचा लड़की पर तानते हुए बोला, कि अगर ज्यादा शिकायत की तो गोली मार दूंगा। लड़की के परिजनों ने पुलिस को शिकायतीपत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मामला बांदा के बदौसा थाना क्षेत्र का है। घटना से गांव में लोग काफी स्तब्ध हैं।
मां बोली, स्कूल आते-जाते भी करता है परेशान
जानकारी के अनुसार जिले के बदौसा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दी है कि नंदगांव का रहने वाला रोहित यादव पुत्र गुलाब यादव उसके घर में तमंचा लेकर घुस आया।
ये भी पढ़ें : यूपी निकाय : सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार, एसएलपी की दाखिल
उस समय घर में सास और दो बेटियां थीं। बात 26 द...