समरनीति न्यूज, बांदा : शहर के पाॅश इलाके इंदिरानगर में चोरों ने एक घर से लाखों की नगदी-जेबर पर हाथ कर लिया। परिवार के लोग घटना के समय घर में नहीं थे। वापस लौटे तो उनको चोरी का जानकारी हुई। पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फारेंसिक टीम बुलाकर छानबीन की। साथ ही डाग स्कवायड को भी बुलाया।
रिश्तेदारी में गया था परिवार
बताया जाता है कि शहर के इंदिरानगर मुहल्ले के रहने वाले विजय गुप्ता पुत्र रामनारायण गुप्ता अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहते हैं। गत दिवस वह पत्नी रुचि और बेटी के साथ रिश्तेदारी में प्रयागराज गए थे। इसी दौरान दीवार कूदकर चोर घर में घुसे और कमरे का ताला तोड़कर लाखों की नगदी-जेबर चोरी करके ले गए। परिवार के लोगों को लौटने पर घटना की जानकारी हुई। गृहस्वामी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
Banda : गुंडे का दुस्साहस : लड़की पर ताना तमंचा और बोला- मार दूंगा गोली
ये भी पढ़ें : Lucknow : बांदा के एआरटीओ शंकर जी सिंह को श्रीधर पाठक पुरस्कार मिला
ये भी पढ़ें : बांदा : BJP प्रहरी की PMModi की मां के निधन पर भावुक पहल, पौधरोपण से श्रद्धांजलि