Thursday, May 16सही समय पर सच्ची खबर...

Lucknow : बांदा के एआरटीओ शंकर जी सिंह को श्रीधर पाठक पुरस्कार मिला

Banda's ARTO Shankar ji Singh received Shridhar Pathak Award

समरनीति न्यूज, लखनऊ : बांदा के एआरटीओ शंकर जी सिंह साहित्य के क्षेत्र में पुरस्कृत हुए हैं। साहित्य में अद्भुत पकड़ रखने वाले एआरटीओ शंकर जी सिंह को उत्तर प्रदेश हिंदी साहित्य संस्थान-लखनऊ द्वारा वर्ष 2021 का श्रीधर पाठक पुरस्कार दिया गया है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी की कृति ‘राम धरा पर पुनः पधारो’ जो अध्यात्म परक कविताओं का एक संकलन हैं, को हिंदी संस्थान के निदेशक आरपी सिंह द्वारा यह पुरस्कार दिया गया है। पुरस्कार के तहत एआरटीओ श्री सिंह को संस्थान की ओर से 75 हजार रुपए, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर समानित किया गया।

पहले भी मिल चुके कई पुरस्कार

बताते हैं कि श्री सिंह की यह छठवीं पुस्तक हैं। इससे पहले भी उनको साहित्य के क्षेत्र में काफी पुरस्कार देश-विदेश के मिलते रहे हैं। उनको नेपाल में भी साहित्य के लिए सम्मानित किया गया था।

ये भी पढ़ें : Lucknow : मुख्यमंत्री योगी से मिलीं राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे

साथ ही राज्यकर्मचारी संस्थान लखनऊ द्वारा 2019 का हरिवंश राय बच्चन पुरस्कार भी उनको मिल चुका है। इसमें एक लाख रुपए अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया था। दरअसल, शंकज जी सिंह ने लेखनी से पाठकों में गहरी छाप छोड़ी है। बातचीत के दौरान एआरटीओ श्री सिंह ने कहा कि वह इस पुरस्कार को अपनी स्वर्गीय मा सावत्री देवी को समर्पित करना चाहेंगे। बताते चलें कि उत्तर प्रदेश हिंदी साहित्य संस्थान के अध्यक्ष माननीय मुख्यमंत्री होते हैं।

ये भी पढ़ें : बांदा : BJP प्रहरी की PMModi की मां के निधन पर भावुक पहल, पौधरोपण से श्रद्धांजलि