यूपी चुनाव 2022 : सपा ने 12 प्रत्याशियों की नई सूची की जारी, चित्रकूट-प्रयागराज और रायबरेली से..
समरनीति न्यूज, लखनऊ : समाजवादी पार्टी ने आज बुधवार को अपने प्रत्याशियों की एक के बाद एक दो सूचियां जारी कीं। सुबह 3 प्रत्याशियों की सूची जारी की। शाम को एक और 12 प्रत्याशियों की सूची जारी की। 12 प्रत्याशियों में चित्रकूट, रायबरेली, प्रयागराज और बाराबंकी के उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही अब तक सपा 287 प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। सपा ने रायबरेली विधानसभा सीट से आरपी यादव और चित्रकूट विधानसभा सीट से अनिल प्रधान पटेल को उम्मीदवार बनाया है।
मानिकपुर से वीर सिंह पटेल को टिकट
चित्रकूट जिले के मानिकपुर सीट से वीर सिंह पटेल को मैदान में उतारा है। वहीं प्रयागराज की प्रतापपुर सीट से विजमा यादव, प्रयागराज पश्चिम से अमरनाथ मौर्या और प्रयागराज की दक्षिण सीट से रईश चंद्र शुक्ला को मैदान में उतारा है।
ये भी पढ़ें : बड़ी खबर : सपा ने 3 बड़े प्रत्याशियों की सूची की जारी, पल्लवी देंग...


