समरनीति न्यूज, लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी ने आज महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों वाली अपने प्रत्याशियों की बहु प्रतिक्षित सूची जारी कर दी है। देर शाम बीजेपी के केंद्रीय कार्यालय की ओर से 17 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की गई। इस सूची में लखनऊ कैंट से कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक और लखनऊ पूर्वी से आशुतोष टंडन को मैदान में उतारा गया है। बीजेपी ने कई बहुप्रतिक्षित सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। इनमें सीतापुर सीट भी शामिल है।
चित्रकूट से चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय को टिकट
वहीं राज्यमंत्री रहीं स्वाती सिंह का टिकट कट गया है। उनकी जगह पर सरोजनी नगर सीट से राज राजेश्वर सिंह को प्रत्याशी घोषित किया गया है। वहीं बुंदेलखंड की चित्रकूट सीट से राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय को टिकट दिया है। गौरीगंज से चंद्र प्रकाश मिश्रा मटियारी प्रत्याशी हैं।
बताते चलें कि इस सीट पर स्वाति सिंह और उनके पति दयाशंकर सिंह के बीच खींचतान चल रही थी। दोनों ही इस सीट से दावेदारी कर रहे थे। ऐसे में पार्टी ने दोनों को किनारे करते हुए तीसरे उम्मीदवार को मैदान में उतार दिया है।
ये भी पढ़ें : यूपी चुनाव 2022 : सपा ने लखनऊ-बांदा समेत 10 और प्रत्याशियों की सूची की जारी