Friday, May 3सही समय पर सच्ची खबर...

बड़ी खबर : सपा ने 3 बड़े प्रत्याशियों की सूची की जारी, पल्लवी देंगी केशव मौर्य को टक्कर

List of 3 big candidates of SP released, fielded Swami Prasad Maurya, Pallavi Patel and Abhishek Mishra

समरनीति न्यूज, लखनऊ : समाजवादी पार्टी ने अपने तीन बड़े प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। तीनों को प्रदेश की अहम सीटों से टिकट दिया गया है। बीजेपी को कड़ी टक्कर देने की कोशिश की गई है। सपा ने सिराथू से पल्लवी पटेल को मैदान में उतारा है, जो कि पटेल समाज की बड़ी नेता हैं। वह सोने लाल पटेल की बेटी हैं।

ये भी पढ़ें : यूपी चुनाव 2022 : सपा ने लखनऊ-बांदा समेत 10 और प्रत्याशियों की सूची की जारी  

अब वह सिराथू में भाजपा के डिपटी सीएम केशव प्रसाद मौर्या को टक्कर देंगी। वहीं लखनऊ की सरोजनी नगर सीट से समाजवादी पार्टी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री अभिषेक मिश्रा को मैदान में उतार दिया है। वह लखनऊ की सरोजनीनगर सीट से अब भाजपा प्रत्याशी को टक्कर देंगी।

ये भी पढ़ें : यूपी चुनाव 2022 : भाजपा ने 17 प्रत्याशियों की सूची की जारी, लखनऊ-चित्रकूट से इनको मिला टिकट..

इसी तरह स्वामी प्रसाद मौर्या को फाजिल नगर से मैदान से उतारा गया है। उनकी सीट बदली गई है। ये तीनों सीटें काफी अहम हैं और इन पर होने वाला चुनावी मुकाबला अब बहुत ही कांटे का होगा।