यूपी चुनाव 2022 : बांदा में कांग्रेस लड़ाई से पहले ही मैदान से बाहर क्यों..? मतदाता भी हैं हैरान
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो : UP Election 2022 : बुंदेलखंड भले ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी के लिए वरीयता में हो। मगर उनकी पार्टी की हालत खुद बयां कर रही है कि जमीन पर यहां काम नहीं हुआ है। कांग्रेस ने बुंदेलखंड से पार्टी में नेताओं के भारी-भरकम नाम तो जोड़ दिए, लेकिन संगठन को मजबूत करने वाले लोग नहीं जोड़ सकी। अब यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में भी पार्टी बेहद परिणाम देने वाले प्रत्याशियों को मैदान में उतारने में कामयाब नजर नहीं आ रही। यह भी कह सकते हैं कि बुंदेलखंड में कांग्रेस जीतने के लिए लड़ ही नहीं रही। बल्कि यह लड़ाई सीधे तौर पर किसी दूसरे को हराने लिए है।
खुद पार्टी के लिए दिक्कत बने अधूरे संगठन के पदाधिकारी व निष्क्रीय प्रत्याशी
हालांकि, इस रणनीति को सही मान लें तो भी कांग्रेस कामयाब होती नजर नहीं आ रही। मंडल मुख्यालय बांदा के हालात यही कह रहे हैं। तिंदवारी...


