यूपी चुनाव 2022 : पीली साड़ी वाली अफसर रीना द्विवेदी का नया अवतार, देखिए फोटोज..
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में विधानसभा चुनाव 2017 और लोकसभा चुनाव 2019 में पीली साड़ी में चुनावी ड्यूटी के दौरान आकर्षक फोटोज वायरल होने पर अचानक सनसनी बनीं रीना द्विवेदी फिर नए अवतार में नजर आई हैं। अब यूपी चुनाव 2022 में रीना द्विवेदी आज बुद्धवार को लखनऊ में मोहनलालगंज में चुनाव ड्यूटी की डिटेल्स लेती नजर आईं। उनको देखने और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए लोगों में होड़ सी नजर आई। कई सुरक्षाकर्मी और मतदान कर्मी इसमें आगे दिखाई दिए।
दरअसल, लखनऊ में लोक निर्माण विभाग के कार्यालय में क्लर्क के तौर पर तैनात रीना द्विवेदी की चुनाव ड्यूटी मोहनलालगंज में लगी है। मंगलवार को ड्यूटी पर जाने से पहले वह ब्लैक स्लीवलेस टाप और ऑफ व्हाइट ट्राउजर पहने हुए नजर आईं।
खास बात यह रही कि रीना द्विवेदी के नए गेटअप को देखने के लिए वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। चुनाव ड्यूटी पर आए मतदान कर्मी और सुरक्षा कर्मी उनके...


