Breaking : बांदा में हत्या, धारदार हथियारों से काटकर फेंका, SP-ASP मौके पर..
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में गुरुवार को हत्या की एक सनसनीखेज वारदात हुई है। एक युवक की हत्या करके उसके शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन और अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा मौके पर पहुंचे हुए हैं। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि हत्यारोपियों की तलाश जारी है। मृतक हिस्ट्रीशीटर था। अपर पुलिस अधीक्षक श्री मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा रहे हैं।
12 साल पुराने प्रेमविवाह से जुड़ी शक की सुईं
वहीं पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस हत्या को मृतक के 12 साल पुराने प्रेमविवाह की पृष्ठभूमि में देखा जा रहा है। अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। सूचना मिलने प मामला पैलानी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार आशीष सिंह (30) उर्फ लोहा पुत्र स्व. भूरा सिंह क...


