Friday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

UP : डिंपल की प्रचंड जीत के साथ ही सपा में प्रसपा का विलय

With landslide victory of Dimple Yadav in Mainpuri, in SP Shivpal Yadav's party Praspa merged

समरनीति न्यूज, लखनऊ : मैनपुरी में डिंपल यादव की प्रचंड जीत के साथ ही एक और बड़ी खबर आई है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव ने अपनी पार्टी प्रसपा का समाजवादी पार्टी में विलय कर लिया है। अब साफ हो गया है कि पारिवारिक मनमुटाव खत्म होने के बाद सबकुछ ठीक हो गया है। आने वाले दिनों में इस एकता का असर भी दिखाई देगा। क्षेत्र की राजनीतिक के साथ-साथ यूपी में भी इसका असर दिखेगा।

यूपी की राजनीति पर पड़ेगा बड़ा फर्क

बताते चलें कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद शिवपाल यादव और अखिलेश यादव के बीच रिश्तों में काफी नजदीकियां आई हैं। आज सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शिवपाल सिंह को एसएस मेमोरियल स्कूल, सैफई में सपा का झंडा देकर पार्टी में शामिल कराया। माना जा रहा है कि सपा और प्रसपा के एक हो जाने से उत्तर प्रदेश की राजनीतिक में बड़ा फर्क पड़ेगा। खासकर इसका असर 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों पर भी पड़ेगा।

ये भी पढ़ें : सीएम योगी पर अखिलेश यादव का पलटवार, कहा-चाचा पेंडुलम नहीं, ऐसा झूला झुलाएंगे समझ नहीं पाएंगे

ये भी पढ़ें : OMG-2 : ट्रेन में गले में सरिया घुसने से मौत पर 15 हजार मुआवजा, मेनका गांधी की पहल पर.. 

UP Byelection Result : मैनपुरी में डिंपल यादव की रिकार्ड वोटों से जीत, रामपुर में ढहा आजम का किला, खतौली में SP-RLD की जीत