Monday, August 3सही समय पर सच्ची खबर...

Uncategorized

यूपी में भाजपा नेता की नई पहल, लोगों को फ्री दिखा रहे ‘The Kashmir Files’

यूपी में भाजपा नेता की नई पहल, लोगों को फ्री दिखा रहे ‘The Kashmir Files’

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : राजधानी लखनऊ और कानपुर के बीच स्थित उन्नाव के युवा भाजपा नेता शशांक शेखर सिंह सनी ने नई पहल की है। दरअसल, शशांक कश्मीर का सच सामने लाने वाली इस संवेदनशील फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' से बेहद प्रभावित हैं। यह वजह है कि उन्होंने ज्यादा से ज्यादा लोगों को यह फिल्म दिखाने का फैसला लिया है। उन्नाव व आसपास के क्षेत्र में भाजपा नेता का यह कदम काफी चर्चा का विषय बना है। लोग बढ़-चढ़कर टिकट लेने पहुंच रहे हैं। कश्मीर का सच लोगों तक पहुंचाने की कवायद अबतक करीब 1 हजार लोगों को फ्री टिकट देकर वह निशुल्क फिल्म दिखवा भी चुके हैं। इसके लिए उनके उन्नाव कार्यालय पर वाकयदा सहयोगी मौजूद रहते हैं। लोग वहां पहुंचकर टिकट ले रहे हैं। कोई भी व्यक्ति कानपुर के बड़े थियटर्स के टिकट ले सकता है। इसमें किसी तरह का कोई भेदभाव नहीं है। फ्री फिल्म दिखाने का यह सिलसिला कम से कम पूरे मार्च महीने चलेगा...
बड़ी खबर : स्कूल-कालेजों में हिजाब की इजाजत नहीं-कर्नाटक हाई कोर्ट

बड़ी खबर : स्कूल-कालेजों में हिजाब की इजाजत नहीं-कर्नाटक हाई कोर्ट

Uncategorized
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : स्कूल-कालेजों में हिजाब की इजाजत को लेकर कर्नाटक हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। हाई कोर्ट ने स्कूल-कालेजों में हिजाब पर रोक के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया है। हाई कोर्ट ने कहा कि हिजाब इस्लाम की अनिवार्य प्रथा का हिस्सा नहीं है। फैसले के बाद याचिका दायर करने वाली छात्राओं ने कहा है कि वे सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करेंगी। इतना ही नहीं देर शाम तक छात्राओं की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर भी कर दी गई। हाई कोर्ट ने कहा, हिजाब इस्लाप का अनिवार्य हिस्सा नहीं कर्नाटक हाई कोर्ट में उड़ुपी की लड़कियों की याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए अहम फैसला दिया है। यह फैसला तीन जजों की बेंच ने सुनाया है। उधर, हाई कोर्ट के फैसले को देखते हुए राज्यभर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कोप्पल, गडग, कलबुर्गी, हासन और शिवामोगा आदि शहरों में धारा 144 लागू...
UP : एसपी का एक्शन-सिपाही बर्खास्त, चौकी इंचार्ज समेत दो सस्पेंड, 3 लाइन हाजिर

UP : एसपी का एक्शन-सिपाही बर्खास्त, चौकी इंचार्ज समेत दो सस्पेंड, 3 लाइन हाजिर

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के एक जिले के पुलिस अधीक्षक ने लापरवाह और गैर जिम्मेदारी करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक ने एक सिपाही को बर्खास्त कर दिया। वहीं चौकी इंचार्ज समेत दो पुलिस कर्मियों को निलंबित किया। 3 और पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। अनुशासनहीनता के खिलाफ यह बड़ा एक्शन बागपत के एसपी नीरज जादौन ने लिया है। कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधीक्षक ने साफ कर दिया है कि अनुशासनहीनता और जनता हित की अनदेखी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। चुनाव की आड़़ में मनमानी पर उतारू थे कुछ पुलिस वाले बताया जाता है कि विधानसभा चुनाव की आड़ में कई पुलिसकर्मी मनमानी पर उतर आए थे। सिपाही शोभित कुमार पिछले 925 दिनों से बिना बताए अनाधिकृत रूप से गैरहाजिर चल रहा था। एसपी ने सिपाही शोभित को बर्खास्त कर दिया। बताते...
Breaking : फतेहपुर-बांदा रोड पर हादसा, एक की मौत व दूसरा गंभीर

Breaking : फतेहपुर-बांदा रोड पर हादसा, एक की मौत व दूसरा गंभीर

Uncategorized
समरनीति न्यूज, फतेहपुर : आज सुबह फतेहपुर-बांदा मार्ग पर आज हुए एक हादसे में डंपर से कुचलकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि हादसा बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में हुआ। बिंदकी के छिपहटी मोहल्ले में रहने वाले हलवाई लालू सविता (55) और लाहौरी मोहल्ले के संतोष (23) मंगलवार सुबह लगभग 7 बजे गांधी चौराहे के पास जा रहे थे। बिंदकी कस्बे में हुआ हादसा इसी बीच कबरई से गिट्टी लादकर लखनऊ की ओर जा रहे डंपर ने बांदा रोड पर उनको कुचल दिया। यह हादसा बिंदकी कस्बे के भीतर बाबा कुटी के सामने हुआ। हादसे में डंपर ने मौके पर ही लालू को कुचल दिया। उनका साथी संतोष छिटककर दूर जा गिरा। कोतवाली प्रभारी रवींद्र श्रीवास्तव का कहना है कि डंपर कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा ...
आज लखनऊ में अमित शाह, सरकार गठन से पहले बेहद खास है दौरा

आज लखनऊ में अमित शाह, सरकार गठन से पहले बेहद खास है दौरा

Uncategorized
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : केंद्रीय गृहमंत्री एवं भाजपा के थिंक टैंक अमित शाह आज लखनऊ आ रहे हैं। यूपी में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की दूसरी पारी के शपथग्रहण समारोह से ठीक पहले शाह का यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि लखनऊ में गृहमंत्री शाह कई बड़ी बैठकें करेंगे। बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ दोनों डिप्टी सीएम और प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल होंगे। शाह के साथ झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास भी मौजूद रहेंगे। माना जा रहा है कि गृहमंत्री शाह लखनऊ में बैठक कर यूपी मंत्री मंडल, शपथ समारोह और एमएलसी चुनाव को लेकर तैयारियों को फाइनल टच देंगे। ये भी पढ़ें : खास खबर : सीएम योगी के साथ स्वतंत्र देव सिंह समेत 3 डिप्टी सीएम ले सकते हैं शपथ, ये चेहरे मंत्रिमंडल में..  ...
खास खबर : सीएम योगी के साथ स्वतंत्र देव सिंह समेत 3 डिप्टी सीएम ले सकते हैं शपथ, ये चेहरे मंत्रिमंडल में..

खास खबर : सीएम योगी के साथ स्वतंत्र देव सिंह समेत 3 डिप्टी सीएम ले सकते हैं शपथ, ये चेहरे मंत्रिमंडल में..

Uncategorized
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो : उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रचंड बहुमत के साथ दोबारा शानदार पारी खेलने जा रहे हैं। जल्द ही नए मंत्रिमंडल की घोषणा के साथ शपथ ग्रहण कार्यक्रम की तारीख घोषित होने वाली है। विश्वस्त सूत्रों के हवाले से खास खबर आ रही है कि अबकी बार सीएम योगी के साथ तीन डिप्टी सीएम शपथ ले सकते हैं। इनमें 3 डिप्टी सीएम में सबसे बड़ा नाम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का होगा। संगठन चलाने के मास्टर माइंड स्वतंत्र देव सिंह तीसरे डिप्टी सीएम के तौर पर इस बार पारी खेल सकते हैं। दरअसल, स्वतंत्र देव सिंह ने 2022 के चुनाव में भी शानदार ढंग से संगठन का नेतृत्व किया है। उनकी हर रणनीति सफल रही है। औपचारिकताएं बाकीं, शीर्ष नेतृत्व से बैठक में सबकुछ तय दूसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने में बस कुछ औपचारिकताएं ही बाकी हैं।...
दादी के अंतिम संस्कार में पहुंचे दो युवक डूबे, तलाश जारी

दादी के अंतिम संस्कार में पहुंचे दो युवक डूबे, तलाश जारी

Uncategorized
विपुल मोहन सिंह, बिजनौर : दादी के अंतिम संस्कार में गए दो पोते नहाते समय गंगा में डूब गए। दोनों की तलाश में गोताखोर लगे हैं। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक दोनों युवक नहीं मिले हैं। पुलिस मौके पर छानबीन में जुटी है। बताते हैं कि डूबने वाला एक छात्र 8वीं का छात्र था। बताया जाता है कि बिजनौर के चांदपुर कस्बे के मोहल्ला सराय रफी की रहने वाली रामरती देवी का निधन हो गया था। सोमवार शाम को परिवार के लोग उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर गंगा बैराज पहुंचे। वहां क्रियाकरम के बाद गंगा में नहाने को उतर गए। इसी बीच गहराई में जाने से डूब गए। परिवार में कोहराम मच गया। चांदपुर के रहने वाले थे दोनों बताते हैं कि अंतिम संस्कार के बाद वृद्धा के पोते नरदेव (28) और उनका चचेरा भाई सिद्धार्थ (15) पुत्र बनवारी गंगा में नहाने लगे। नहाते समय वह गहराई में चले गए। दोनों डूब गए। आसपास के लोगों ने शोर मचाया। कुछ लो...
चित्रकूट : मासूम की खौफनाक हत्या की सच्चाई आई सामने, गिरफ्तार चाचा-चाची ने बताई यह वजह..

चित्रकूट : मासूम की खौफनाक हत्या की सच्चाई आई सामने, गिरफ्तार चाचा-चाची ने बताई यह वजह..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, चित्रकूट : चित्रकूट में चाचा के घर से तीन टुकड़ों में मिले मासूम बच्चे के शव के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने हत्यारोपी चाचा और चाची की गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने अपना जुर्म कबूल लिया है। उन्होंने बच्चे की हत्या की जो बताई है, वह काफी चौंकाने वाली है। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करके उनको जेल भेज रही है। उधर, परिवार के लोग अब भी घटना को लेकर सदमे में हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि अभी मामले की जांच की जा रही है। दोनों हत्यारोपियों से पूछताछ की जा रही है। कई बिंदुओं पर जांच हो रही है। फोन काॅल रिकार्ड खंगाला जा रहा है। ताकि बाकी बातें सामने आ सकें। यह था मासूम की बेरहमी से की गई हत्या का पूरा मामला कर्वी की रत्नावली रोड पर चाय-पान की दुकान चलाने वाले रामप्रयाग का 9 साल का बेटा कन्हैया बीती 8 फरवरी को घर से 20 रुपए लेकर निकला। बच्चा घर से चौगलिया बा...
बांदा में मां ने नवजात मासूम को कूड़े में फेंका, अनजानों ने बचाई जान

बांदा में मां ने नवजात मासूम को कूड़े में फेंका, अनजानों ने बचाई जान

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : कलयुग में पूत कपूत होने के मामले सामने आते रहते हैं तो अब कुछ कुमाताओं की निष्ठुरताएं भी सामने आ रही हैं। बांदा में ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें किसी मां ने अपनी नवजात बच्ची को कूड़े के ढेर में फेंक दिया। दरअसल, इसका पता तब चला, जब एक गाय ने कूड़े के ढेर में मुंह मारा तो मासूम रोने लगी। कुत्ते भी उसे नोंचने के लिए दौड़े। भगवान की कृपा है कि तभी आभास होने पर पास के मेडिकल स्टोर संचालक ने उसे दौड़कर बचाया। इसके बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई। सभी बच्चे को देखकर चौंक गए। लोग समझ नहीं पा रहे थे किसने नवजात बच्ची को इतनी बेरहमी से कूड़े में फेंका है। मासूम को नोंचने वाले थे कुत्ते, तभी बचाया गाय और कुत्तों से बचाते हुए नवजात बच्ची को उठाकर सीने से लगा लिया। पति-पत्नी ने बच्ची को दूध पिलाया, कपड़े पहनाएं और संभाला। इसके बाद पुलिस ने पहुंचकर बच्ची को अस्पताल में भर्...
बड़ी खबर : बांदा में DGP कार्यालय के पुलिसकर्मी की पत्नी से लाखों की लूट, बदमाशों की तलाश में जुटीं 8 टीमें

बड़ी खबर : बांदा में DGP कार्यालय के पुलिसकर्मी की पत्नी से लाखों की लूट, बदमाशों की तलाश में जुटीं 8 टीमें

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बीती रात नरैनी थाना क्षेत्र में एक वैवाहिक समारोह में दी समारोह डीजीपी कार्यालय में तैनात पुलिस कर्मी की पत्नी से लाखों की लूट हो गई। घटना से पुलिस मकहमे में हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में एसओजी समेत 8 पुलिस टीमें लूट की वारदात के खुलासे में लगाई गई हैं। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक पुलिस बदमाशों तक नहीं पहुंच सकी है। बताया जाता है कि नरैनी कोतवाली क्षेत्र के अतर्रा रोड पर चौरसिया मैरिज हाल में बसरेही गांव से बसीर के पुत्र अनीस की शादी थी। भतीजे की शादी में आई थीं पीड़ित महिला रविवार रात को बारात आई हुई थी। इस बारात में दूल्हे की मौसी नजमा बेगम पत्नी शेख लतीफ अहमद भी शादी में आई थीं। शेख लतीफ पुलिसकर्मी हैं और बाबू के पद पर डीजीपी कार्यालय लखनऊ में तैनात हैं। बताते हैं कि दूल्हन रेशमा के घर के लोग मैरिज हाल में बरातियों को चाय-नाश्ता कराने लगे। ये भी पढ़ें : अभिने...