Monday, August 3सही समय पर सच्ची खबर...

Uncategorized

बांदा में पूर्व विधायक ब्रजेश प्रजापति की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज

बांदा में पूर्व विधायक ब्रजेश प्रजापति की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : अदालत ने तिंदवारी के पूर्व विधायक ब्रजेश प्रजापति की अग्रिम अर्जी खारिज कर दी है। मामला जिला खनिज अधिकारी के साथ अभद्रता और मारपीट का है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश गजेंद्र कुमार की अदालत ने पूर्व विधायक की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज की है। यह जानकारी जिला शासकीय अधिवक्ता विजय बहादुर सिंह परिहार ने दी। वर्ष 2018 का है मामला उन्होंने बताया कि तत्कालीन खनिज अधिकारी शैलेंद्र सिंह को वर्ष 2018 में 9 अक्टूबर को पूर्व विधायक बृजेश प्रजापति और उनके प्रतिनिधि नीरज पटेल ने अभद्रता करते हुए पीटा था। उनपर आरोप है कि हर खनन पट्टे से प्रति माह 25 लाख रुपए की मांग कर रहे थे। पूर्व विधायक पर आरोप है कि खनिज अधिकारी को सर्किट हाउस में बुलाकर पिटाई की थी। इसी मामले में निवर्तमान विधायक बृजेश प्रजापति के वकील ने अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दाखिल की थी। इसे अदालत ने खारिज कर दिया है। ये भी...
होली पर बांदा में अवैध शराब बिक्री तेज, आबकारी और माफियाओं की साठगांठ दे रही अनहोनी को दावत

होली पर बांदा में अवैध शराब बिक्री तेज, आबकारी और माफियाओं की साठगांठ दे रही अनहोनी को दावत

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में होली के मौके पर देर रात तक अवैध रूप से शराब की बिक्री तेज हो गई है। जिलेभर में अंग्रेजी और देशी शराब की ओवररेट बिक्री हो रही है। सबसे बुरी हालत जिला मुख्यालय की है। यहां शहर कई इलाकों में खुलेआम शराब की अवैध रूप से बिक्री हो रही है। वहीं गंभीर आरोपों से घिरे रहने वाले जिला आबकारी विभाग के अधिकारियों ने आंखें मूंद ली हैं। अबतक आबकारी विभाग की ओर से किसी तरह की कार्रवाई की सूचना नहीं है। यहां तक कि विभाग ने होली पर दुकानों की चेकिंग तक नहीं की है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिले का आबकारी विभाग किस हद तक मिलीभगत के साथ चल रहा है। शहर में चिल्ला रोड से लेकर अलीगंज तक अवैध शराब बिक्री वहीं सूत्रों का कहना है कि शराब माफिया पहले से ज्यादा सक्रिय हो गए हैं। आबकारी अधिकारियों और शराब माफियाओं का गठजोड़ जिले में बड़ी अनहोनी को दावत दे रहा है। सूत्रों बताते है...
कानपुर से लापता गोल्डन बाबा चित्रकूट में मिले, तलाश में थी पुलिस

कानपुर से लापता गोल्डन बाबा चित्रकूट में मिले, तलाश में थी पुलिस

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : 2 किलो सोना पहनने वाले काकादेव के पी ब्लाक में रहने वाले लापता गोल्डन बाबा उर्फ मनोज सेंगर चित्रकूट में कामदगिरी महाराज की परिक्रमा लगाते मिले हैं। उनके एक रिश्तेदार ने उनको कामदगिरी में परिक्रमा करते देखा। इसके बाद परिजनों को सूचना दी। अब परिवार के लोग उनको चित्रकूट से लेने रवाना हो गए हैं। आज उनको चित्रकूट में कामदगिरी महाराज की परिक्रमा लगाते हुए देखा गया। इसके बाद एक रिश्तेदार ने परिजनों को जानकारी दी। फिर पुलिस को भी सूचना दी गई। मंगलवार को कानपुर से हुए थे लापता बताते चलें कि दो किलो सोने के आभूषण पहनने के चलते गोल्डन बाबा के नाम से चर्चित काकादेव के रहने वाले मनोज सेंगर एक दिन पहले लापता हो गए थे। वह मंगलवार सुबह बिना बताए घर से निकल गए थे। पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। घर से निकले से पहले वह मोबाइल और जेबरात घर पर ही छोड़कर चले गए थे। ये भी पढ़ें : यूपी मे...
Lucknow Accident : लखनऊ में किसान पथ पर भीषण हादसा, 3 की मौत

Lucknow Accident : लखनऊ में किसान पथ पर भीषण हादसा, 3 की मौत

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में आज बुधवार को भीषण हादसा हो गया। एक कार और डंपर की तेज टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। डंपर चालक मौके से भागने में कामयाब हो गया। बताते हैं कि टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार से घायलों को गैस कटर से वाहन काटकर बाहर निकाला गया। मौके पर भारी जुटने से जाम लग गया। पुलिस का कहना है कि परिजनों को सूचना भेज दी गई है। शाम तक परिवार के लोग भी लखनऊ पहुंच गए। कुशी नगर के रहने वाले हैं तीनों मृतक सड़क पर जाम भी लगा रहा। बाद में वाहनों को किनारे करके जाम खोला गया। क्षेत्र के कोतवाली प्रभारी देवेंद्र विक्रम सिंह का कहना है कि ड्रीम वैली के पास किसान पथ पर यह हादसा हुआ है। हादसे में मृतकों की पहचान कसया कुशीनगर के रहने वाले सत्यम त्रिपाठी, नितेश शर्मा और आकाश कुशवाहा के रूप में हुई है। डंपर चालक की तलाश की जा रही है।...
बांदा की बेटी अंकिता गुप्ता ने झांसी में किया नाम रोशन

बांदा की बेटी अंकिता गुप्ता ने झांसी में किया नाम रोशन

Uncategorized
समरनीति न्यूज, झांसी : झांसी में एसके अकादमी ऑफ आर्ट सोसाइटी ने मिस्टर एंड मिस बुंदेलखंड 2022 का ग्रांड फिनाले कराया। होटल हाइवे में यह कार्यक्रम हुआ। इसमें बुंदेलखंड से काफी कलाकारों ने ऑडिशन दिए। कार्यक्रम को बड़े ही भव्य रूप से आयोजित किया गया। बुंदेलखंड के कोने कोने से आए नए कलाकारों ने भाग लिया। इसमें प्रथम स्थान मिस बुंदेलखंड 2022 ने जीता। मिस रक्षा बाजपाई को ताज पहना कर तथा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। दूसरे स्थान पर मिस सोनम और तीसरे स्थान मिस बुंदेलखंड करिश्मा रहीं। इसके अलाबा कुछ विनर को टाइटल भी दिए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इनमें मानसी, प्रिया और मुस्कान को बेस्ट अवार्ड दिया गया। जूनियर मिस बुंदेलखंड में पहले स्थान यानी कृतिका गुप्ता तथा दूसरे स्थान पर अंकिता गुप्ता रहीं। अंकिता बांदा के कंप्यूटर व्यवसाई जेपी गुप्ता की बेटी हैं। बेटी के जीत प...
बिजनौर में भीषण आग से लाखों का नुकसान, काबू करने में लगे कई घंटे

बिजनौर में भीषण आग से लाखों का नुकसान, काबू करने में लगे कई घंटे

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बिजनौर : शहर के मोइन चौराहे पर आज बुधवार एक इलेक्ट्रिकल सामान की दुकान में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते दुकान से तेज आग की लपटे उठने लगीं। दमकल की चार गाड़ियों ने दो घंटे तक मशक्कत करते हुए आग पर काबू किया। हालांकि, तबतक दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। बताया जाता है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के मोइन चौराहे एक एके इलेक्ट्रिकल्स के नाम से दुकान है। लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान उसी में गोदाम भी बना है। बताते हैं कि बुधवार सुबह अचानक दुकान में आग लगी। जबतक लोग समझ पाते आग ने तेजी पकड़ ली। सूचना पर कोतवाली पुलिस और दमकल की गाड़ियां वहां पहुंचीं। ये भी पढ़ें : यूपी में भाजपा नेता की नई पहल, लोगों को फ्री दिखा रहे ‘The Kashmir Files’ आग को काबू करने का प्रयास किया गया। पानी के लिए नगर पालिका के टैंकर को भी बुलाना पड़ा। करीब दो घंटे बाद आग काबू में हुई। नुकसान...
दर्दनाक : बांदा में गैस सिलेंडर फटने से युवक की मौत, परिवार में कोहराम

दर्दनाक : बांदा में गैस सिलेंडर फटने से युवक की मौत, परिवार में कोहराम

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : गैस सिलेंडर फटने से एक युवक की मौत हो गई। तेज धामके से आसपास के लोग भी हिल गए। परिवार में कोहराम मच गया। युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना बांदा के जसपुरा थाना क्षेत्र के रेवड़ीपारा गांव की है। बताया जाता है कि बीती रात जसपुरा के रेवड़ीपारा गांव निवासी रामजस (40) घर में गैस सिलेंडर फटने से बुरी तरह से झुलस गए। सिलेंडर में आग के बाद धमाका बताते हैं कि पहले सिलेंडर में आग लगी। जबतक परिवार के लोग आग बुझा पाते, सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। धमाके में रामजस बुरी तरह से झुलस चुका था। परिवार के लोग उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक रामजस के साले नाथू प्रसाद का कहना है कि गैस सिलेंडर में आग बुझाते समय वह फट गया। इससे रामजस की मौत हो गई। मृतक की पत्नी और बच्ची का रो-रोक...
दिल्ली में आज तय हो जाएगी यूपी की नई सरकार की तस्वीर, शाह-नड्डा और योगी..

दिल्ली में आज तय हो जाएगी यूपी की नई सरकार की तस्वीर, शाह-नड्डा और योगी..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, (ब्यूरो) लखनऊ : यूपी में नई सरकार की तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी। दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक करेंगे। इसमें होली के बाद होने वाले यूपी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर चर्चा होगी। इस बैठक में चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, संगठन मंत्री सुनील बंसल के अलावा दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा शामिल होंगे। सरकार के स्वरूप से लेकर मंत्रियों के नाम तक.. बताते चलें कि योगी बुधवार सुबह दिल्ली पहुंचेंगे। सूत्र बताते हैं कि इस बैठक में सरकार के स्वरूप के साथ-साथ डिप्टी सीएम की संख्या और नामों के साथ मंत्रियों के नाम तय होंगे। बताते हैं कि इस दौरान लगभग दो दर्जन कैबिनेट, 8 स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्रियों के अलावा ढाई दर्जन राज्यमंत्रियों को बनाने पर मुहर लगेगी। ...
बांदा में खांटू श्याम के दरबार में भजनों की धुन पर झूमे सैंकड़ों श्रद्धालु

बांदा में खांटू श्याम के दरबार में भजनों की धुन पर झूमे सैंकड़ों श्रद्धालु

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : महुआ विकास खंड के पतौरा गांव में श्याम प्रेमियों की ऐसी धुन लगी कि समूचा क्षेत्र की खांटू धाम बन गया। संकीर्तन एवं भजन संध्या के दौरान कलाकारों ने जमकर धमाल मचाया। वहीं फूलों की होली ने कार्यक्रम के दौरान फाल्गुन मास और होलाष्टक की याद दिलाई। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण का केंद्र प्रयागराज और कानपुर से आई झांकियां रहीं। झांकी कलाकारों ने भगवान राधा-कृष्ण के स्वरूप का सजीव मंचन किया तो समूचा पंडाल मस्ती में झूमने लगा। कार्यक्रम में जिलाधिकारी अनुराग पटेल भी पहुंचे। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी, राजकुमार राज, धनंजय मिश्रा, अभिनव गुप्ता, सुनील तिवारी, सुनील सक्सेना, शैलेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : बांदा में मां ने नवजात मासूम को कूड़े में फेंका, अनजानों ने बचाई जान...
कानपुर : दो किलो सोना पहनने वाले गोल्डन बाबा लापता, CCTV खंगाल रही पुलिस

कानपुर : दो किलो सोना पहनने वाले गोल्डन बाबा लापता, CCTV खंगाल रही पुलिस

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : दो किलो सोने के जेवर पहनने वाले गोल्डन बाबा के नाम से मशहूर कानपुर के काकादेव के रहने वाले मनोज सेंगर लापता हो गए हैं। मंगलवार दोपहर वह संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हुए। परिवार के लोगों को जब उनके बारे में कुछ पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी गई। हालांकि, पुलिस का कहना है कि वह अपनी मर्जी से कहीं गए हैं। सीसीटीवी फुटैज को खंगाला जा रहा है। शहर में मामला चर्चा का विषय बना है। हालांकि, पुलिस का अनुमान है कि कोई अनहोनी नहीं हुई है। लग रहा है कि वह अपनी मर्जी से कहीं गए हैं। पुलिस बोली, तलाश जारी बताया जाता है कि मनोज सेंगर उर्फ गोल्डन बाबा मंगलवार सुबह घर से निकले। बताते हैं कि वह रोज सुबह उठकर पास के हास्टल में जाते थे। वहां करीब 1 से डेढ़ घंटे रुकते थे। इसके बाद लौट आते थे। उधर, डीसीपी पश्चिम बीबीजीटीएस मूर्ति, एडीसीपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव और एसीपी दिनेश...