Monday, August 3सही समय पर सच्ची खबर...

Uncategorized

बांदा में यमुना नदी में डूबने से 11 साल के मासूम की मौत से कोहराम

बांदा में यमुना नदी में डूबने से 11 साल के मासूम की मौत से कोहराम

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में एक 11 साल के बच्चे की यमुना नदी में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों के शोर मचाने पर परिवार के लोग वहां पहुंचे। बच्चे की तलाश की गई, लेकिन उसको बचाया नहीं जा सका। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों को नदी में उतारा। गोताखोरों ने बच्चे का शव बाहर निकाला है। मामला बांदा के चिल्ला थाना क्षेत्र का है। चिल्ला थाना क्षेत्र में हुई घटना बताया जाता है कि चिल्ला थाना क्षेत्र के सादीमदनपुर गांव के रहने वाले जग्गू का 11 साल का बेटा सालिग शनिवार दोपहर पड़ोसी बच्चों के साथ यमुना नदी नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया। इसके बाद डूब गया। साथी बच्चों ने शोर मचाया। ग्रामीण और परिवार के लोग भी वहां पहुंचे। बच्चे का कुछ पता नहीं चला। सीओ सदर सत्यप्रकाश हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर नदी में उतारकर बच्चे की तलाश कराई...
UP : सरकार का शपथ ग्रहण 25 मार्च को, PM Modi भी रहेंगे मौजूद

UP : सरकार का शपथ ग्रहण 25 मार्च को, PM Modi भी रहेंगे मौजूद

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी 2022 में प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में दोबारा वापसी करने जा रही भारतीय जनता पार्टी की सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 25 मार्च को होगा। आयोजन को भव्य ढंग से किया जाएगा। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई शीर्ष नेता मौजूद रहेंगे। शपथ ग्रहण समारोह शहीद पद पर स्थित इकाना स्टेडियम में संपन्न होगा। शपथ ग्रहण समारोह शाम 4 बजे होगा। भव्य आयोजन की तैयारियां की जा रही है। तेज-तर्रार अधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। विपक्षी नेताओं को भी न्यौता मुख्यमंत्री योगी के साथ उप मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और राज्यमंत्री भी शपथ ग्रहण करेंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत सभी बड़े नेता और भाजपा श...
प्रेमिका के घर के बाहर पहुंचकर युवक ने खुद को गोली से उड़ाया, सनसनी

प्रेमिका के घर के बाहर पहुंचकर युवक ने खुद को गोली से उड़ाया, सनसनी

Uncategorized
समरनीति न्यूज, डेस्क : एक युवक ने अपनी प्रेमिका के घर के बाहर पहुंचकर तमंचे से खुद को गोली मार ली। युवक की मौत हो गई। बताते हैं कि उसका लड़की से तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मौके पर पुलिस को युवक का मोबाइल भी मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन के बाद शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह सनसनीखेज घटना मेरठ की है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पुलिस बल भी मौजूद रहा। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। दिनदहाड़े घटना से मचा हड़कंप बताया जाता है कि लिसाड़ी गेट के बुनकर नगर के रहने वाले नाजिम के शाहपीर गेट की रहने वाली युवती से प्रेम संबंध थे। परिजनों को जानकारी होने के बाद लड़की का घर से निकलना बंद कर दिया गया था। परिवार के लोग दोनों की शादी को राजी नहीं थे। युवक बेहद तनाव में था। शुक्रवार को प्रेमी...
बांदा में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक को गोली लगी, जांच में जुटी पुलिस

बांदा में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक को गोली लगी, जांच में जुटी पुलिस

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। गोली युवक के पैर में लगी है। मामले में रंजिशन गोली मारने की बात कही जा रही है। हालांकि, पुलिस घटना की जांच में जुटी है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि युवक को गोली कैसे लगी। बताया जाता है कि बदौसा थाना क्षेत्र के हड़हा माफी गांव के रहने वाले राजकिशोर (20) पुत्र कल्लू यादव काम से अतर्रा गया था। वहां से लौटते समय उसके साथ यह घटना हुई। बताया यह भी जा रहा है कि घटना के बाद युवक खुद बाइक चलाकर घर तक पहुंचा है। उसके बाद परिवार के लोगों के साथ थाने पहुंचा। फिर अस्पताल ले जाया गया है। युवक का अस्पताल में चल रहा इलाज बताते हैं कि अतर्रा से देर शाम वापस घर लौट रहा था। उसने बताया कि बीती रात किसी ने बिसाइल नाला के पास उसे गोली मार दी। वह घायल हालत में घर पहुंचा। वहां से परिवार के लोग थाने ले गए। फिर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से बांदा रेफ...
कभी कुंवारी तो कभी विधवा बताकर 13 लोगों से की शादी, माल लूटकर हो जाती थी चंपत

कभी कुंवारी तो कभी विधवा बताकर 13 लोगों से की शादी, माल लूटकर हो जाती थी चंपत

Uncategorized
समरनीति न्यूज, डेस्क : एक लुटेरी दुल्हन ने ऐसी चालाकियां दिखाईं कि हर कोई हैरान रह गया। जी हां, कभी खुद को कुंआरी तो कभी विधवा बताकर इस लुटेरी दुल्हन ने एक के बाद एक 13 लोगों से शादियां कीं। इसके बाद उनके जेवर, नगदी लूटकर निकल लेती थी। इतना ही नहीं कुछ को तो इस लुटेरी दुल्हन ने ब्लैकमेल तक किया। इस दुल्हन के सताए हुए सैंकड़ों लोग हैं। दरअसल, यह रौचक और चौंकाने वाला मामला राजस्थान का है। शातिर महिला ने अपनी चालाकी से कई युवकों को चूना लगाया। उनके यहां से जेवर, नगदी और सामान निकल लेती थी। अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। लुटेरी दुल्हन ने मचा रखा था आतंक बताते हैं कि राजस्थान के बाड़मेर इलाके में एक लुटेरी दुल्हन का काफी आतंक रहा। पुलिस का कहना है कि पिछले 2 से 3 साल में इस लुटेरी दुल्हन ने 13 लोगों से शादियां की। किसी को बताया कि वह कुंवारी है। किसी को खुद के विधवा होने की बात बताई। इस तर...
लखनऊ में दिनदहाड़े दो युवकों की हत्या से हड़कंप, एक को गोली मारी, दूसरे का सिर कूंचा

लखनऊ में दिनदहाड़े दो युवकों की हत्या से हड़कंप, एक को गोली मारी, दूसरे का सिर कूंचा

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी में दो युवकों की हत्या से हड़कंप मच गाय है। एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वहीं दूसरे का सिर कूंचकर मौत के घाट उतार दिया गया है। पुलिस ने दोनों मामलों में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। पहली वारदात मड़ियांव में हुई। मड़ियांव के सिमरा गौड़ी में शुक्रवार को खून से लथपथ युवक का शव मिला। मढ़ियांव में हुई पहली हत्या की वारदात लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे मड़ियांव थाना प्रभारी अनिल कुमार का कहना है कि मृतक की पहचान बीकेटी के रहने वाले दयाराम के रूप में हुई है। वह वाहन चालक थे और सिमरा गौरी में रहते थे। पुलिस घटना के पीछे नशेबाजी और पुरानी रंजिश में हत्या के बिंदुओं पर जांच कर रही है। उधर, एक अन्य वारदात में कैसरबाग इलाके में देर रात युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। डांस करते समय युवक को मारी गोली बतात...
बदरंग होली : बांदा में बाइकों की भीषण टक्कर में दो युवकों की मौत

बदरंग होली : बांदा में बाइकों की भीषण टक्कर में दो युवकों की मौत

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में दो परिवारों की होली की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब दो बाइकों की भीषण टक्कर हो गई। इससे दोनों बाइक चालक युवकों की मौत हो गई। हादसे ने दोनों परिवारों की होली की खुशियों पर ग्रहण लगा दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जाता है कि बबेरू थाना क्षेत्र के सपहाई गुरौली के पास दो बाइकों की टक्कर हो गई। बताते हैं कि एक बाइक से कोरेहा मरका मऊ के रहने वाले धर्मेंद्र (26) पुत्र गणेशा पत्नी को लेकर अपनी ससुराल अतर्रा के गर्गनपुरवा गांव जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में सपहाई गुरौली गांव के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी तेज टक्कर हो गई। इससे धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक चला रहे अनवान के रहने वाले मनीष (30) पुत्र शिव कुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत में उनको जिला अस्पताल लाया ...
बांदा में युवक को चलती ट्रेन से नीचे फेंका, अस्पताल में गंभीर हालत

बांदा में युवक को चलती ट्रेन से नीचे फेंका, अस्पताल में गंभीर हालत

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक युवक को कुच लोगों ने चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया है। युवक को घायल हालत में रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा देखा गया। उसे गंभीर हालत में पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। वहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ के पास रेलवे लाइन पर एक युवक गंभीर हालत में मिला। युवक की पहचान एमपी के रामकरन के रूप में हुई युवक की पहचान मध्य प्रदेश के सतना जिले के इचौला गांव के रहने वाले रामकरन (30) पुत्र ठाकुरदीन के रूप में हुई। घायल की हालत बेहद गंभीर है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों का कहना है कि अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। परिजनों को सूचना दी जा चुकी है। युवक ने बताया है कि वह ट्रेन से होली पर घर जा रहे थे। इसी दौरान भूरागढ़ केन पुल के पास यात्रियों ने उसे धक्का...
बांदा में बृजबिहारी अध्यक्ष और धीरेंद्र बने महामंत्री

बांदा में बृजबिहारी अध्यक्ष और धीरेंद्र बने महामंत्री

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिला मलेरिया कार्यालय परिसर में उत्तर प्रदेश प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ संघ व यूपी लैब टेक्नीशियन संघ/उप संघ का द्विवार्षिक चुनाव आज संपन्न हुआ। इसमें बृजबिहारी को अध्यक्ष और जिला मंत्री पद पर धीरेंद्र सिंह को मनोनीत किया गया है। अध्यक्ष यूपी मेडिकल एवं पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रीरियल एसोसिएशन की मौजूदगी में संघ का निर्वाचन कार्यक्रम हुआ। पूरा चुनाव शांतिपूर्ण और निर्विवाद ढंग से हुआ। यूपी लैब टेक्नीशियन संघ/उप संघ का द्विवार्षिक चुनाव संपन्न धर्मेंद्रपाल गुप्ता संरक्षक, भूपेश सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रदीप अग्रवाल उपाध्यक्ष, ज्ञाननिधि तिवारी कोषाध्यक्ष, विभव दिनकर संगठन मंत्री, शशांक संयुक्त मंत्री, विवेक शंकर प्रचार मंत्री और शारदा प्रसाद सिंह को संप्रेक्षक निर्वाचित हुए। कहा गया है कि जिले में कार्यरत प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ की विभागीय सेवा संबंधित समस्याओं के निस्तारण क...
बांदा में खबर से जागे आबकारी अधिकारी, अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़-लेकिन शहर में छूट

बांदा में खबर से जागे आबकारी अधिकारी, अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़-लेकिन शहर में छूट

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में अवैध शराब बिक्री को लेकर 'समरनीति न्यूज' में प्रकाशित खबर का असर हुआ। नींद से जागे आबकारी विभाग के अधिकारियों ने छापेमारी की। आबकारी विभाग के निरीक्षक ने छापा मारकर अवैध शराब फैक्ट्री के भंडाफोड़ का दावा किया है। साथ ही कहा है कि दो कुंतल लहन और भारी मात्रा में शराब बरामद भी की गई। हालांकि, सवाल इस बात का है कि खबर छपने के बाद ही विभाग को अवैध शराब फैक्ट्री पर कार्रवाई करने की क्यों याद आई। क्या एक दिन में यह काम होने लगा। दूसरी बात शहर में हो रही शराब की कालाबाजारी पर आबकारी विभाग कुछ करने को तैयार नहीं है, बल्कि दूर ग्रामीण इलाके में लकीर पीटकर अपनी पीठ खुद थपथपा रहा है। पैलानी में अवैध शराब फैक्ट्री पर कार्रवाई साथ ही उच्चाधिकारियों को भी गुमराह किया जा रहा है। बहरहाल, जो भी कार्रवाई हुई है, अच्छी बात है। आबकारी विभाग को ऐसी कार्रवाई करते रहना चाहिए। ...