Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

UP : सरकार का शपथ ग्रहण 25 मार्च को, PM Modi भी रहेंगे मौजूद

UP government's swearing-in ceremony on March 25, PM Modi will be present

समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी 2022 में प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में दोबारा वापसी करने जा रही भारतीय जनता पार्टी की सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 25 मार्च को होगा। आयोजन को भव्य ढंग से किया जाएगा। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई शीर्ष नेता मौजूद रहेंगे। शपथ ग्रहण समारोह शहीद पद पर स्थित इकाना स्टेडियम में संपन्न होगा। शपथ ग्रहण समारोह शाम 4 बजे होगा। भव्य आयोजन की तैयारियां की जा रही है। तेज-तर्रार अधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विपक्षी नेताओं को भी न्यौता

मुख्यमंत्री योगी के साथ उप मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और राज्यमंत्री भी शपथ ग्रहण करेंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत सभी बड़े नेता और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे। इससे पहले शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन 21 या 22 मार्च को प्रस्तावित माना जा रहा था। शपथ ग्रहण समारोह में सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव, मायावती समेत लगभग सभी विपक्षी नेताओं को न्यौता दिया गया है।

ये भी पढ़ें : कभी कुंवारी तो कभी विधवा बताकर 13 लोगों से की शादी, माल लूटकर हो जाती थी चंपत