बिजनौर में दिनदहाड़े राशन डीलर की हत्या, दो बेटे गंभीर हालत में रेफर
समरनीति न्यूज, बिजनौर : जिले में आज शनिवार सुबह एक राशन डीलर की हत्या कर दी गई। वहीं हमले में उनके दोनों बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। हत्या का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। हत्या की यह वारदात बिजनौर के स्वाहेडी गांव में हुई। हत्या दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में हुई। घटना के बाद मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बताते हैं कि एक घायल सेना का जवान है। उसकी छुट्टी भी पूरी होने वाली है। घायलों को मेरठ रेफर कर दिया गया है।
स्वाहेडी गांव में दिनदहाड़े हुई वारदात
बताया जाता है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के स्वाहेडी गांव के रहने वाले दीपू शनिवार सुबह खेत में पाट्ठा (महडा) लगा रहे थे। इसी बीच गांव के राशन डीलर देवेंद्र अपने पुत्र फौजी मोहित और अतुल के साथ वहां पहुंचे। उन्होंने दीपू से कहा कि महडा चोरी हो गया था और उनका है। दीपू ने कहा कि उसने महडा गांव के रामबहादुर से लिया है। दीपू ने इसक...

