Tuesday, August 4सही समय पर सच्ची खबर...

Uncategorized

Breaking : बांदा में भीषण हादसे में तीन लोगों की मौत, लड़की गंभीर

Breaking : बांदा में भीषण हादसे में तीन लोगों की मौत, लड़की गंभीर

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में आज सोमवार दोपहर को हुए भीषण हादसे में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार पेड़ से जा टकराई। इससे कार सवार 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं कार में बैठी 12 साल की लड़की की हालत गंभीर बताई जा रही है। कार में कुल 4 लोग सवार थे। मरने वालों में दो महिलाएं और एक कार ड्राइवर शामिल है। कार ड्राइवर की पहचान छतरपुर के रहने वाले राकेश सिंह (45) के रूप में हुई है। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस मृतकों की पहचान में जुटी है। हादसा बांदा-अतर्रा मार्ग पर हुआ। दोनों महिलाओं की उम्र लगभग क्रमश: 45 और 35 वर्ष बताई जा रही है। इसकी जानकारी सीओ सिटी राकेश सिंह ने दी। अपडेट जारी है.. ये भी पढ़ें : बांदा में युवती को बेहोश कर दुष्कर्म का प्रयास, पड़ोसियों के आने पर भागा आरोपी दुकानदार...
UP : सीएम योगी और अखिलेश यादव ने ली शपथ, सतीश महाना बन सकते हैं विधानसभा अध्यक्ष

UP : सीएम योगी और अखिलेश यादव ने ली शपथ, सतीश महाना बन सकते हैं विधानसभा अध्यक्ष

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में आज विधायक पद की शपथ ग्रहण की। इसके साथ सदन में जय श्री राम के नारे गूंज उठे। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष के रूप में अखिलेश यादव ने भी शपथ ग्रहण की। अखिलेश यादव के शपथ लेने के दौरान सपा विधायक जय जवान जय किसान के नारे लगा रहे थे। इसके बाद सभी मंत्रियों और विधायकों ने भी एक-एक करके शपथ ली। अब विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव मंगलवार को दोपहर 3 बजे होना है। माना जा रहा है कि भाजपा विधायक सतीश महाना का विधानसभा अध्यक्ष बनना लगभग तय है। ये भी पढ़ें : UP : थानाध्यक्ष की अश्लील वीडियो चैट वायरल होने से हड़कंप, SSP का एक्शन..  ...
Accident : बिजनौर में स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत

Accident : बिजनौर में स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बिजनौर : रविवार देर शाम हुए एक हादसे में स्कार्पियों की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। बाद में अनियंत्रित होकर स्कार्पियों भी पलटा खा गई। स्कार्पियो सवार 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। तीन को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि परिजनों को सूचना दी जा चुकी है। उधर, परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। बारातियों को लेकर लौट रही थी स्कार्पियो बताया जाता है कि रविवार देर शाम को बिजनौर के मोहल्ला नई बस्ती के रहने वाले वीरेंद्र और शहर कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर पठानी के रहने वाले रोहताश सिंह बाइक से घर लौट रहे थे। झालू मार्ग पर अकबरपुर गांव के पास मंडावर से बारातियों को लेकर लौट रही स्कार्पियों ने उनकी उनकी बाइक...
बांदा में युवती को बेहोश कर दुष्कर्म का प्रयास, पड़ोसियों के आने पर भागा आरोपी दुकानदार

बांदा में युवती को बेहोश कर दुष्कर्म का प्रयास, पड़ोसियों के आने पर भागा आरोपी दुकानदार

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : एक युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर एक दुकानदार ने उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। इसी बीच पड़ोसियों के आ जाने से आरोपी वहां से भाग निकला। पीड़ित युवती का कहना है कि आरोपी काफी समय से उसपर बुरी नियत रख रहा है। अब इस घटना के बाद उसे जान का खतरा भी है। पीड़ित युवती ने कहा कि चौकी पुलिस ने आरोपी को बिना कार्रवाई किए ही छोड़ दिया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता को पूरा न्याय दिलाया जाएगा। शहर के एक मुहल्ले की घटना बताया जाता है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली 22 साल की युवती के पिता का निधन हो चुका है। अपनी मानसिक रोगी मां और दो भाइयों की देख-रेख वही करती है। युवती का आरोप है कि पास के दुकानदार की उसपर न...
मायावती का बड़ा बदलाव, भतीजे को बनाया राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर

मायावती का बड़ा बदलाव, भतीजे को बनाया राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 में शर्मनाक हार के बाद मायावती ने बहुजन समाज पार्टी में बड़ा बदलाव किया है। रविवार को समीक्षा बैठक के दौरान मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी का राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर बना दिया है। साथ ही प्रदेश की पूरी कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। मायावती ने अपने भतीजे आकाश को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। मायावती ने यूपी के प्रदेश अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष को छोड़कर सारी कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। आजमगढ़ के बसपा नेता रहे गुड्डू जमाली की भी पार्टी में वापसी हो गई है। देर शाम तक खबर आई है कि गुड्डू जमाली को बसपा दोबारा चुनावी मैदान में उतारने जा रही है। बसपा का पूरा फोकस 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव पर है। ये भी पढ़ें : जालौन में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बेटे की कार का एक्सीडेंट...
UP : थानाध्यक्ष की अश्लील वीडियो चैट वायरल होने से हड़कंप, SSP का एक्शन..

UP : थानाध्यक्ष की अश्लील वीडियो चैट वायरल होने से हड़कंप, SSP का एक्शन..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में एक थानाध्यक्ष की अश्लील वीडियो चैट वायरल हो गई। इससे महकमे में हड़कंप मच गया। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आया। इसके बाद मामले की जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट के बाद एसओ निलंबित कर दिया गया है। मामले को लेकर महकमे से लेकर पब्लिक तक काफी चर्चा हो रही है। यूपी प्रकरण बदायूं जिले के उघैती थाने का है। मामला सामने आने के बाद महकमे में खलबली मच गई है। अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए जांच कराई है। अब जांच में मामला सही पाए जाने पर एक्शन लिया गया है। वीडियो वायरल होने से महकमे में मची खलबली बताया जाता है कि बदायूं एसएसपी डा. ओपी सिंह ने उघैती थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा को निलंबित कर दिया। बताते हैं कि थानाध्यक्ष की एक अश्लील वीडियो चैट वायरल होने के बाद से वह चर्चा में थे। इस वीडियो चैट में वह एक महिला से अश्लील बातें कर रहे हैं। महिला वीडियो में खुलकर अश्ली...
लखनऊ : भोजपुरी अभिनेत्री को अश्लील कमेंट्स कर परेशान करने वाले पर मुकदमा, तलाश में पुलिस

लखनऊ : भोजपुरी अभिनेत्री को अश्लील कमेंट्स कर परेशान करने वाले पर मुकदमा, तलाश में पुलिस

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : एक भोजपुरी अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर लगातार एक शख्स अश्लील टिप्पणियां कर परेशान कर रहा था। काफी नजरअंदाज करने के बावजूद वह व्यक्ति नहीं सुधरा। उसकी हरकतें बढ़ती चली गईं। पुलिस अधिकारियों से मिलने के बाद अभिनेत्री ने राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बताते हैं कि अभिनेत्री ने लखनऊ पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर से मिलकर शिकायत की थी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। इंस्टाग्राम-फेसबुक पर लगातार अश्लील कमेंट्स से कर रहा परेशान बताया जाता है कि अभिनेत्री मूलरूप से अंबेडकरनगर की रहने वाली हैं। अब परिवार के साथ विनयखंड-3 में रह रही हैं। उनकी कई फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। उनका कहना है कि बीते कुछ दिनों से एक व्यक्ति फर्जी आईडी बनाकर इंस्टाग्राम और फेसबुक पर उनपर अश्लील कमेंट्स कर रहा है। बाद में उनको अपनी पत्नी बताने लगा। अभिनेत्री का कहन...
बड़ी खबर : बांदा में दो बेटियों को जहर देकर मां ने भी खाया, यह रही वजह..

बड़ी खबर : बांदा में दो बेटियों को जहर देकर मां ने भी खाया, यह रही वजह..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में एक महिला ने अपनी दो मासूम बेटियों को जहर पिला दिया। इसके बाद खुद भी पी लिया। इससे तीनों की हालत बिगड़ गई। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते हैं कि महिला ने जमीनी विवाद में यह कदम उठाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बताया जाता है कि मर्का थाना क्षेत्र के ग्राम बाकल के रहने वाले गुड्डू यादव की 6 साल पहले मौत हो गई थी। चार बेटियों वाले परिवार की जिम्मेदारी उनकी पत्नी रज्जन के जिम्मे है। पारिवारिक जमीन को लेकर विवाद है। इससे महिला काफी परेशान हैं। देवरानी बनी बहन से जमीनी विवाद वजह उसकी पत्नी रज्जन (40) अपनी चार बेटियों पूर्णिमा, तुलसी, गिल्ली और कल्लन के साथ ससुराल में रहती है। उसकी सगी छोटी बहन की शादी देवर से हुई है। अब पति की मौत के बाद बहन ही जमीनी विवाद में विवाद कर रही है। ऐसे में शुक्रवार को देवरानी यानी बहन से व...
जालौन में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बेटे की कार का एक्सीडेंट

जालौन में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बेटे की कार का एक्सीडेंट

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : कालपी में शनिवार दोपहर दतिया जाते समय डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बेटे की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताते हैं कि उनके बेटे योगेश मौर्य व उनके साथी बाल-बाल बच गए। यह हादसा उस समय हुआ जब जालौन के अमलतास तिराहे के पास उनकी गाड़ी में एक ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। गाड़ी में डिप्टी सीएम के बेटे योगेश समेत कुल चार लोग सवार थे। अच्छी बात यह है कि चारों लोग सुरक्षित हैं। किसी को चोट नहीं आई है। वहीं पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर कार्रवाई कर रही पुलिस जानकारी होने पर बिना देर किए मौके पर पहुंची पुलिस ने दूसरी गाड़ी की व्यवस्था करते हुए सभी को गंतव्य की ओर रवाना किया। क्षतिग्रस्त गाड़ी को सुरक्षित जगह पर खड़ा करा दिया। बताते हैं कि डिप्टी सीएम के बेटे योगेश साथियों के साथ फार्च्यूनर गाड़ी से पीतांबरा माता के दर्श...
अखिलेश यादव ने भाजपा की जीत पर शर्त में बाइक हारे समर्थक को दिलाई नई मोटर साईकिल

अखिलेश यादव ने भाजपा की जीत पर शर्त में बाइक हारे समर्थक को दिलाई नई मोटर साईकिल

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : यूपी विधानसभा चुनाव-2022 में भाजपा के जीतने पर शर्त में अपनी बाइक हारे सपा समर्थक युवक का चेहरा फिर खिल गया है। इसकी वजह है कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने युवक को दोबारा नई बाइक खरीदवाकर दी है। आज शनिवार सुबह सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर पार्टी नेता ने उसे नई बाइक खरीदकर दे दी। अखिलेश यादव ने बुलाकर दी थी 1 लाख 10 हजार की मदद नई बाइक लेकर सपा नेता शर्त लगाने वाले अवधेश के घर पहुंचे। उसे नई बाइक की चाबी सौंपी। नई बाइक पाकर उसका चेहरा खिल गया। साथ ही दोबारा ऐसी शर्त न लगाने की सलाह भी दी। बाइक देखकर युवक अवधेश का चेहरा खुल उठा। उसने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार जताया। दरअसल, पूरा मामला मटौंध थाना क्षेत्र के बसहरी गांव से जुड़ा है। ये भी पढ़ें : शर्मनाक : ससुर ने बहू से किया दुष्कर्म का प्रयास, बचाव में महिला ने काटा प्राइवेट पार्ट ...