Sunday, August 2सही समय पर सच्ची खबर...

Uncategorized

Kanpur : सपा विधायक इरफान के प्रमाणपत्र पर 6 बांग्लादेशी जासूस बन गए भारतीय, 5 गिरफ्तार

Kanpur : सपा विधायक इरफान के प्रमाणपत्र पर 6 बांग्लादेशी जासूस बन गए भारतीय, 5 गिरफ्तार

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस खुलासे के साथ ही जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। जेल में बंद सपा विधायक इरफान और लंबे से फंसते नजर आ रहे हैं। दरअसल, कानपुर की मूलगंज पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों पर बने भारतीय आधार कार्ड के साथ एक बांग्लादेशी नागरिक और उसके 4 पारिवारिक सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 5 को गिरफ्तार कर लिया है वहीं एक की तलाश जारी है। इसकी जानकारी संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी ने रविवार को पुलिस लाइन में एक प्रेसवार्ता में दी है। 24 साल पहले मूलगंज की लड़की से की थी शादी जानकारी के अनुसार 24 साल पहले बांग्लादेशी नागरिक रिजवान अहमद ने मूलगंज की रहने वाली हिना नाम की महिला से शादी की थी। रिजवान अहमद बांग्लादेश के खुलना का रहने वाला है। पुलिस ने रिजवान के साथ उसकी पत्नी पत्नी हिना, ससुर खालिद, बेटी रु...
बांदा में दो चचेरे भाइयों से कुकर्म, स्कूल से लौटते समय चाकू की नोक पर वारदात

बांदा में दो चचेरे भाइयों से कुकर्म, स्कूल से लौटते समय चाकू की नोक पर वारदात

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले से एक बेहद घिनौनी दुस्साहसिक वारदात सामने आ रही है। एक दबंग किस्म के युवक ने चाकू की नोक पर धमकी देते हुए दो चचेरे भाइयों के साथ कुकर्म कर डाला। दोनों किशोरों के साथ दबंग ने यह घटना उस समय की, जब वह स्कूल से घर लौट रहे थे। आरोपी दबंग नशे की हालत में था। पुलिस का कहना है कि दोनों चचेरे भाइयों को डाक्टरी परीक्षण कराया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। स्कूल से लौटते समय नशेबाज ने दबोचा जानकारी के अनुसार पूरा मामला बांदा जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र का है। अतर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले दो किशोर लड़के आपस में चचेरे भाई हैं। वे शनिवार दोपहर स्कूल की छुट्टी होने के बाद पैदल घर लौट रहे थे। ये भी पढ़ें : Breaking : बांदा में हैवान बेटे ने की मां की पत्थरों से कूचकर नृशंस हत्या इसी बीच रास्ते में गांव का एक युवक नशे में धुत्त हालत में उनको मिला। उसने द...
Breaking : बांदा में हैवान बेटे ने की मां की पत्थरों से कूचकर नृशंस हत्या

Breaking : बांदा में हैवान बेटे ने की मां की पत्थरों से कूचकर नृशंस हत्या

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां की पत्थरों से कूचकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गया है। वहीं बड़े बेटे की तहरीर पर पुलिस ने छोटे बेटे के खिलाफ हत्या का मुकदमा लिखा है। पुलिस हत्यारोपी की तलाश कर रही है। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। हत्यारे ने सोते समय मां की हत्या की इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया और उसे चारपाई से उठने तक का मौका नहीं दिया। जानकारी के अनुसार वारदात बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र कस्बे की है। बिसंडा के हनुमाननगर में रहने वाली शिवकलिया (75) पत्नी छोटा प्रसाद बीती रात अपने घर में सो रही थीं। पुलिस बोली, मानसिक रूप से थोड़ा बीमार था आरोपी बेटा बताते हैं कि उनके छोटे बेटे ने उनको सोते समय चारपाई पर ही दबोच लिया। इसके बाद पत्थरों से उनको सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार किए। बुरी तरह से सिर कूचे जान...
Breaking : बीएससी छात्र का शव लटकता मिला, परिजनों ने बताई यह वजह

Breaking : बीएससी छात्र का शव लटकता मिला, परिजनों ने बताई यह वजह

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बीएससी के एक छात्र का शव आज पेड़ से फांसी पर लटकता मिला। शव को देखकर परिवार के लोगों ने परिजनों को जानकारी दी। परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पिता का आरोप है कि चचेरे भाई की पिटाई से आहत होकर उनके बेटे ने यह जानलेवा कदम उठाया है। उधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा बताया जाता है कि बांदा के अतर्रा थाना क्षेत्र के गर्गनपुरवा के रहने वाले कालका प्रसाद के बेटे राजनारायण (22) बीएससी के छात्र थे। शनिवार की रात वह घर से बिना बताए निकल गए थे। इसके बाद वापस घर नहीं लौटे। परिवार के लोगों ने काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। आज रविवार सुबह गांव के बाहर एक पेड़ से छात्र का शव लटकता दिखाई दिया। ये भी पढ़ें : Breaking : 75 साल की वृद्धा ने ट्रेन से कटकर दी जान  गांव क...
Breaking : 75 साल की वृद्धा ने ट्रेन से कटकर दी जान

Breaking : 75 साल की वृद्धा ने ट्रेन से कटकर दी जान

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : नगनेधी गांव की रहने वाली श्रीमति पर्वतीया (75) पत्नी स्व. शुकरूवा कुशवाह ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। उनका शव ट्रैक पर पड़ा मिला था। आसपास के लोगों से जानकारी मिलने पर परिवार के लोग वहां पहुंचे। परिजनों ने शव की पहचान की। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अतर्रा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। घटना का कारण पता लगाया जा रहा है। ये भी पढ़ें : Banda : तीन दिन मोबाइल से चली लड़ाई, फिर एक ने लगाई फांसी-परिवार में कोहराम   ये भी पढ़ें : नसीमुद्दीन के साले मुमताज पर 8 लाख जुर्माना, रहमान स्टोर पर भी तगड़ी कार्रवाई ये भी पढ़ें : बांदा की छात्रा नंदनी ने रांची में किया नाम रोशन, सम्मान..   ...
Banda : तीन दिन मोबाइल से चली लड़ाई, फिर एक ने लगाई फांसी-परिवार में कोहराम

Banda : तीन दिन मोबाइल से चली लड़ाई, फिर एक ने लगाई फांसी-परिवार में कोहराम

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : पैलानी थाना क्षेत्र के पैलानीडेरा में रहने वाले गुलाब निषाद की बेटी शिवपति (24) का शव आज घर से करीब 100 मीटर दूर पेड़ से लटकता मिला। शव उन्हीं की साड़ी से फांसी के फंदे पर लटक रहा था। आसपास के लोगों ने देखा को परिजनों को जानकारी दी। परिवार में कोहराम मच गया। मां-बाप के झगड़े में मासूम से छिनी ममता जानकारी के अनुसार शिवपति की शादी लगभग 3 साल पहले मलपुरा (मध्यप्रदेश) के रहने वाले रंजीत निषाद से हुई थी। उनके एक डेढ़ महीने की बेटी भी है। घटना के समय पिता गुलाब घर पर नहीं थे। उनकी मां भी खेतों पर गई हुई थीं। परिजनों का कहना है कि बीते तीन-चार दिनों से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। फोन पर ही दोनों में लड़ाई हो रही थी। इसी बीच आज महिला ने यह कदम उठा लिया। https://www.samarneetinews.com/in-haridwar-mother-absconded-with-lover-before-daughters-marriage-took-dowry-jewel...
बांदा में प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में समस्याओं पर चर्चा

बांदा में प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में समस्याओं पर चर्चा

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के सभी ब्लाक पदाधिकारियों की बैठक टीचर्स सोसाइटी में जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। जिलामंत्री प्रजीत सिंह ने कहा की विद्यालयों की जमीन विवादो, निर्माण कार्य में शिक्षक को व्यक्तिगत रूप से मुकदमों, शिकायतों का सामना करना पड़ रहा है। चुनाव ड्यूटी से मुक्त करने की मांग ऐसे विवाद विभागीय होने चाहिए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमाशंकर यादव ने कहा की अभी तक पदोन्नति की अंतिम वरिष्ठता सूची व प्रोन्नत वेतनमान की सूची निर्गत नहीं हुई है। यह दुर्भाग्य पूर्ण है। संयुक्त मंत्री जयकिशोर दीक्षित ने आने वाले नगरपालिका निर्वाचन में महिला शिक्षिकाओं, दिव्यांगो को ड्यूटी से मुक्त रखने की जरूरत पर बल दिया। पदाधिकारियों ने उठाईं समस्याएं कोषाध्यक्ष रामसुफल कश्यप ने कहा कि पोर्टल पर आकस्मिक अवकाश ...
Lucknow : गैरहाजिर डाक्टरों पर FIR की तैयारी, मेडिकल कालेजों से मांगी गई लिस्ट

Lucknow : गैरहाजिर डाक्टरों पर FIR की तैयारी, मेडिकल कालेजों से मांगी गई लिस्ट

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : ड्यूटी ज्वाइन न करने वाले डाक्टरों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज होगी। शासन ने यूपी के सभी मेडिकल कालेजों से ऐसे डाक्टरों की लिस्ट मांगी है, जिन्होंने ड्यूटी ज्वाइन नहीं की है। जानकारी के अनुसार प्रदेश के चिकित्सा संस्थानों और मेडिकल कालेजों में बांड के तहत ड्यूटी ज्वाइन न करने वाले विशेषज्ञों डाक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी। महानिदेशालय की ओर से चिकित्सा संस्थानों और मेडिकल कालेजों को इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं। ड्यूटी से गायब होकर प्राइवेट प्रैक्टिस दरअसल, चिकित्सा संस्थानों एवं मेडिकल कालेजों में डीएम-एमसीएच की डिग्री हासिल करने वाले विशेषज्ञ डाक्टरों से बांड भराया जाता है। इसके तहत उनको दो साल सरकारी ड्यूटी करनी जरूरी होती है। न करने पर उन्हें एक करोड़ रुपए शासन के खाते में जमा करना होगा। बताया जाता है कि वर्ष 2018 बैच के डीएम-एमसीएच कोर्स करने वाले डाक्ट...
पत्नी के माथे पर गुदवाए अपशब्द, सिर में उतारी गईं 4 गोलियां, फिर कुल्हाड़ी से काटा

पत्नी के माथे पर गुदवाए अपशब्द, सिर में उतारी गईं 4 गोलियां, फिर कुल्हाड़ी से काटा

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर लोहा सिंह की हत्या का मामला काफी सनसनीखेज है, जिस हिस्ट्रीशीटर की हत्या हुई है। उसका अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लोहा सिंह उर्फ आशीष सिंह के सिंह के सिर में चार गोलियां मारी गईं। एक गोली सीने में मारी गई। फिर कुल्हाड़ी में तीन वार हुए थे। थानाध्यक्ष पैलानी कुलदीप तिवारी ने भी हिस्ट्रीशीटर लोहा सिंह को 5 गोलियां और कुल्हाड़ी से प्रहार की पुष्टि की है। माथे पर पट्टी बांधकर मौसी के घर रहने लगी पत्नी दरअसल, लोहा सिंह का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। बताते हैं कि उसने पत्नी के माथे पर उर्दू में अपशब्द गुदवा दिए थे। इसके बाद पत्नी उसे छोड़कर मौसी के घर हमीरपुर जाकर रहने लगी थी। इसके बाद विवाद बढ़ता गया। हत्याकांड में मारे गए हिस्ट्रीशीटर की पत्नी के...
सुरक्षा की पोल खुली : बांदा अस्पताल में बीमार के पिता के 10 हजार पार

सुरक्षा की पोल खुली : बांदा अस्पताल में बीमार के पिता के 10 हजार पार

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के जिला अस्पताल में बेटे का इलाज कराने आए पिता से 10 हजार रुपए की टप्पेबाजी हो गई। पीड़िता घटना के समय नाक-कान, गला रोग विभाग में बेटे के इलाज के लिए लाइन में लगा था। घटना आज शनिवार की है। पीड़ित ने इसकी शिकायत अस्पताल प्रशासन से की है। बेटे का इलाज कराने आया था पिता जानकारी के अनुसार पैलानी डेरा के रहने वाले पतिराखन निषाद शनिवार दोपहर अपने बेटे श्रीप्रकाश का इलाज कराने जिला अस्पताल आए थे। वहीं बाकी मरीजों के साथ लाइन में लगे थे। पीछे खड़े युवक ने चकमा देकर उनकी जेब से 10 हजार रुपए पार कर दिए। रुपए गायब मिलने पर वह बदहवास से हो गए। ये भी पढ़ें : जालौन में भाजपा बूथ अध्यक्ष ने जहर खाया, परिवार में कोहराम मचा   इस घटना से अस्पताल की सुरक्षा की पोल भी खुल गई है। घटनास्थल के पास न तो सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। न ही कोई सुरक्षाकर्मी तैनात रहता है। ऐसे में आए दिन वाह...