Sunday, August 2सही समय पर सच्ची खबर...

Uncategorized

यूपी निकाय : सस्पेंस खत्म, शासनादेश जारी-नियुक्त होंगे प्रशासक

यूपी निकाय : सस्पेंस खत्म, शासनादेश जारी-नियुक्त होंगे प्रशासक

Uncategorized
आशा सिंह, लखनऊ : नगर निकाय चुनावों के क्रम में एक बड़ा सस्पेंस खत्म हो गया है। सरकार ने बड़ा शासनादेश जारी किया है। इसके साथ ही स्पष्ट हो गया है कि महापौर और अध्यक्षों का कार्यकाल खत्म होने पर प्रशासकों की नियुक्ति होगी। अब यूपी सरकार ने क्रमवार निकायों में प्रशासनिक व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। आज प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को शासनादेश जारी किया है। ..और प्रशासकीय व्यवस्था लागू होती जाएगी शासनादेश में साफ है कि जैसे-जैसे नगर निकायों में कार्यकाल खत्म होता जाएगा, प्रशासकीय व्यवस्था लागू होती जाएगी। बताते चलें कि उत्तर प्रदेश नगर पालिका परिषद अधिनियम-1916 और यूपी निगम अधिनियम-1959 में निकायों के बोर्ड का कार्यकाल 5 साल निर्धारित है। 2017 में संपन्न हुए निकाय चुनाव के रिजल्ट के बाद निकायों के बोर्ड का गठन 12 दिसंबर से लेकर 15 जनवरी के बीच हुआ था। इसी ...
UP : निकाय पर रोक एक दिन और बढ़ी, अब बुधवार तक..

UP : निकाय पर रोक एक दिन और बढ़ी, अब बुधवार तक..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : UP Urbon Election News इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ द्वारा यूपी नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना पर लगी रोक एक दिन और बढ़ गई है। दरअसल, पहले हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने निकाय चुनाव पर मंगलवार तक रोक लगाई थी। सरकार ने एक दिन का समय मांगा है। यही वजह है कि कोर्ट ने यह रोक एक दिन के लिए बढ़ा दी है। सोमवार को लगी रोक अब बुधवार तक जारी रहेगी। राज्य सरकार ने मांगा एक और दिन का समय दरअसल, नगर निकाय चुनावों में ओबीसी आरक्षण लागू करने में प्रक्रिया का पालन न होने के आरोप में जनहित याचिका दाखिल हुई थी। इसकी सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति डीके उपाध्याय की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने आदेश दिया है कि मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने जवाब देने के लिए एक और दिन का समय मांगा है। इसे न्यायालय ने स्वीकार कर दिया है। https://www.samarneetinews.com/up-prohibition-on-announcement-of-...
अमरोहा : अस्पताल से हथकड़ी लेकर भागा पुलिस की गोली से घायल बदमाश

अमरोहा : अस्पताल से हथकड़ी लेकर भागा पुलिस की गोली से घायल बदमाश

Uncategorized
समरनीति न्यूज, अमरोहा : पुलिस की गोली लगने से घायल अपहरण का आरोपी अस्पताल से हथकड़ी लेकर भाग निकला। घटना से पूरे महकमे में खलबली मच गई। पुलिस उसकी तलाश में लगी है। अधिकारियों ने मामला संज्ञान में आने के बाद इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। अमरोहा के एसपी, एएसपी और सीओ ने अस्पताल पहुंचकर पूरे मामले की जांच-पड़ताल की है। 7 साल की बच्ची के अपहरण का है आरोपी जानकारी के अनुसार अमरोहा जिले के रहरा थाना क्षेत्र के गांव बांसका कलां के रहने वाले नाजमीन पत्नी अबरार की 7 साल की बेटी सोफिया का बीती 1 दिसंबर को अपहरण हो गया था। परिवार के लोगों ने धीरज उर्फ अजय उर्फ इमरान नाम के भीख मांगने वाले युवक पर बेटी के अपहरण का शक जताया था। पुलिस ने धीरज के खिलाफ रिपोर्ट लिखते हुए उसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ये भी पढ़ें : UP : निकाय...
UP : निकाय चुनाव की तारीखों की घोषणा पर रोक, हाईकोर्ट में फंसा OBC आरक्षण का पेंच

UP : निकाय चुनाव की तारीखों की घोषणा पर रोक, हाईकोर्ट में फंसा OBC आरक्षण का पेंच

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने निकाय चुनाव की तारीखों की घोषणा पर 13 दिसंबर मंगलवार यानी आज तक के लिए रोक लगा दी है। साथ ही हाईकोर्ट ने चुनाव में ओबीसी को आरक्षण देने के मामले में दायर याचिका पर सरकार से जवाब भी तलब किया है। हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में जस्टिस डीके उपाध्याय और जस्टिस सौरभ श्रीवास्तव ने ओबीसी को आरक्षण के मुद्दे पर दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए सरकार से जवाब मांगा है। मंगलवार को अब पूरे मामले की सुनवाई होगी। उधर, अटकलें लगाई जा रही हैं कि 2 या 3 दिन में निकाय चुनाव की घोषणाएं हो सकती हैं। बताते चलें कि निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे सभी राजनीतिक दलों के लोगों को चुनाव की तारीखों का बेसब्री से इंतजार है। ये भी पढ़ें : Bollywood : डर में सुशांत सिंह राजपूत का फ्लैट लेने को तैयार नहीं किराएदार, मकान मालिक ने कही यह बात.....
बांदा में डॉक्टर और तीमारदार दोनों को चूना लगा गए टप्पेबाज, एसपी बंगले के सामने घटना

बांदा में डॉक्टर और तीमारदार दोनों को चूना लगा गए टप्पेबाज, एसपी बंगले के सामने घटना

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : एसपी और डीआईजी बंगले के सामने स्थित बांदा का जिला अस्पताल अब सुरक्षित नहीं रह गया है। अस्पताल में चोरों और टप्पेबाजों का गैंग पूरी तरह सक्रिय है। सोमवार को टप्पेबाजों ने डाक्टर और तीमारदार दोनों को चूना लगा दिया। बताते हैं कि जिला अस्पताल के हड्डी विशेषज्ञ की कार पंचर कर टप्पेबाजों ने पर्स, नगदी और मोबाइल पार कर दिया। इतना ही नहीं एक तीमारदार को भी टप्पेबाजों ने निशाना बनाया। बताते चलें कि दो दिन पहले भी टप्पेबाज एक तीमारदार के 10 हजार रुपए पार कर ले गए थे। आज की घटना ने सनसनी फैला दी। बताते हैं कि कार के टायर पर टप्पेबाजों ने चाकुओं से उसे पंचर किया। घटना से सभी हैरान हैं। अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे न लगे होने के कारण भी घटनाओं में बढ़ोत्तरी हो रही है। सुरक्षाकर्मी भी तैनात नहीं रहते हैं। डाक्टर के ड्राइवर के साथ-साथ तीमारदार भी बना शिकार जानकारी के अनुसार जिला अ...
बांदा में युवती का नग्न शव मिला, हाथ पर लिखा ‘ओम, राम-राम, अजय’..

बांदा में युवती का नग्न शव मिला, हाथ पर लिखा ‘ओम, राम-राम, अजय’..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले में आज एक करीब 32 साल की महिला का शव नग्न हालत में पड़ा मिला। उसके सिर पर बुरी तरह से प्रहार कर चेहरा बिगाड़कर हत्या की गई है। यह शव मटौंध थाना क्षेत्र में हाइवे पर पड़ा मिला है। देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं मटौंध पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की है। इसके बाद एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा भी मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन जारी है। डाॅग स्कवायड और फारेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए हैं। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही। हालांकि, कोई भी महिला की पहचान नहीं कर सका। चेहरा बिगाड़ने के लिए सिर को कूचा गया जानकारी के अनुसार मटौंध थाना क्षेत्र के भुरेड़ी स्थित नेशनल हाइवे के किनारे महिला का शव नग्न हालत में पड़ा मिला। महिला की उम्र लगभग 32 साल है। गांव के लोगों का कहना है कि आशंका है कि महिला से दुष...
Breaking : छात्रा का शव लटकता मिला, छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking : छात्रा का शव लटकता मिला, छानबीन में जुटी पुलिस

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : एक छात्रा का शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। परिवार के लोगों का कहना है कि भाई से झगड़े के बाद लड़की ने यह कदम उठाया है। उधर, पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का लग रहा है। फिर भी हर बिंदु पर जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार बिसंडा थाना क्षेत्र के कोनी गांव निवासी रामआसरे की बेटी रंजना (13) का शव आज सुबह घर में फांसी पर लटकता मिला। बताते हैं कि सुबह पेन लेने कमरे में गए भाई ने जब बहन को लटकते देखा को उसकी चीख निकल गई। पिता बोले, भाई से झगड़े के बाद बेटी ने दी जान इसके बाद परिवार के बाकी लोग दौड़कर वहां पहुंचे। आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। मृतका के पिता ने बताया कि रंजना गांव के ही जूनियर हाईस्कूल में कक्षा 8 में पढ़ा करती थी। ये भी पढ़ें : बांदा में दो च...
बांदा : व्यापारियों का प्रदर्शन, GST सर्वे पर रोक की मांग

बांदा : व्यापारियों का प्रदर्शन, GST सर्वे पर रोक की मांग

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के व्यापारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजा है। व्यापारियों ने इस संबंध में एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा। व्यापारियों का कहना है कि प्रदेशव्यापी जीएसटी सर्वे पर तत्काल रोक लगाई जाए। इससे इंस्पेक्टर राज और भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही व्यापारियों का उत्पीड़न होगा। कहा कि बीते काफी समय से सर्वे बंद था। अब इसे दोबारा शुरू किया गया है। इस मौके पर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। https://www.samarneetinews.com/breaking-dead-body-of-woman-found-on-the-highway-in-banda-head-crushed-and-written-on-hand-om-ram-ram-ajay/   ये भी पढ़ें : Bollywood : डर में सुशांत सिंह राजपूत का फ्लैट लेने को तैयार नहीं किराएदार, मकान मालिक ने कही यह बात..      ...
Breaking : बांदा में हाइवे पर मिला महिला का शव, सिर कुचला हुआ और हाथ पर लिखा..ओम राम-राम अजय

Breaking : बांदा में हाइवे पर मिला महिला का शव, सिर कुचला हुआ और हाथ पर लिखा..ओम राम-राम अजय

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : मटौंध थाना क्षेत्र में मुरेड़ी के पास नेशनल हाईवे-35 पर एक महिला का शव पड़ा मिला है। महिला के सिर को बुरी तरह से कुचला गया है। फॉरेंसिक टीम के साथ पुलिस उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। अपर पुलिस अधीक्षक बांदा श्री लक्ष्मी निवास मिश्रा ने मामले में जानकारी दी है। उन्होंने कहा है। महिला के हाथ में ओम राम राम अजय गुदा हुआ है। दाहिने हाथ का अंगूठा गायब मिला दाहिने हाथ का एक अंगूठा भी गायब है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के भेजा है। इससे पहले  पुलिस ने शव मिलने वाली जगह पर छानबीन की। सबूत जुटाए और महिला के शव की पहचान कराने का प्रयास किया। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ महिला की पहचान नहीं कर सकी। एएसपी श्री मिश्रा ने बताया कि पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है। ये भी पढ़ें : बांदा में दो चचेरे भाइयों से कुकर्म, स्...
Bollywood : डर में सुशांत सिंह राजपूत का फ्लैट लेने को तैयार नहीं किराएदार, मकान मालिक ने कही यह बात..

Bollywood : डर में सुशांत सिंह राजपूत का फ्लैट लेने को तैयार नहीं किराएदार, मकान मालिक ने कही यह बात..

Uncategorized
मनोरंजन डेस्क : Sushant Singh Rajput दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को लगभग ढाई साल बीत चुके हैं। 14 जून 2020 को सुशांत अपने मुंबई स्थित फ्लैट में मृत मिले थे। इस घटना ने पूरे बॉलीवुड को हिलाकर रख दिया था। सुशांत के फैंस को तगड़ा झटका लगा था। एक बार फिर सुशांत के फ्लैट को लेकर चर्चाएं हैं। खबरें हैं कि सुशांत जिस फ्लैट में मृत मिले थे उसमें कोई किरायदार नहीं आ रहा है। ढाई साल से फ्लैट खाली पड़ा है। डर की वजह से नहीं आ रहे लोग दरअसल, रफीक मर्चेंट नाम के एक रियल इस्टेट ब्रोकर ने कुछ दिन पहले ट्विटर पर एक वीडियो क्लिप पोस्ट की है। इसमें पूरे फ्लैट का सीन है। साथ में लिखा है कि फ्लैट किराए के लिए खाली है। इसका किराया 5 लाख रुपए प्रति माह है। साथ में फ्लैट के मालिक ने एक शर्त भी रखी है। अब किसी बालीवुड कलाकार को फ्लैट नहीं देंगे। न ही किसी एनआरआई को फ्लैट किराए पर देंगे। फ्लैट मालिक ...