बुंदेलखंड प्रवास पर सीएम योगी आदित्यनाथ, झांसी के बाद आज ललितपुर में..
समरनीति न्यूज, झांसी : बुंदेलखंड प्रवास के दौरान झांसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज झांसी से ललितपुर पहुंचेंगे। एक दिन पहले ही सीएम योगी झांसी पहुंचे थे। सीएम योगी शनिवार को शाम 4 बजे झांसी पहुंचे थे। वहां सीएम योगी ने कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा की। झांसी पुलिस लाइन स्थित हैलीपैड पर मुख्यंमत्री योगी ने अनावश्यक भीड़ देखकर नाराजगी भी जताई। इस दौरान उनके साथ प्रदेश के जलशक्ति एवं आपदा प्रबंधन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह भी मौजूद रहे। डीआईजी जोगेंद्र सिंह और एसएसपी शिवहरि मीणा ने उनका स्वागत किया।
महिलाओं से दरिंदगी को लेकर सुर्खियों में है ललितपुर
मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में रात्रि प्रवास किया। बताते हैं कि अपने बुंदेलखंड प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी रविवार को ललितपुर पहुंचेंगे। बता दें कि तीन दिनों में महिलाओं के खिलाफ हिंसा के दो सनसनीखेज मामलों को लेकर ललितपुर...

