Thursday, August 6सही समय पर सच्ची खबर...

Uncategorized

शर्मनाक : बांदा में 60 साल के वृद्ध ने मासूम से किया दुष्कर्म, पकड़ा गया

शर्मनाक : बांदा में 60 साल के वृद्ध ने मासूम से किया दुष्कर्म, पकड़ा गया

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले से एक बेहद शर्मनाक और घिनौनी वारदात सामने आई है। एक 60 साल के वृद्ध ने 10 साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। वृद्ध ने बच्ची से उस समय दुष्कर्म किया, जब वह नदी किनारे सब्जी की बाड़ी देखने गई थी। मामला बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। वहीं पीड़ित बच्ची का डाक्टरी परीक्षण कराया गया है। घटना को लेकर क्षेत्र के लोगों में काफी चर्चा है। सभी ने घटना की काफी निंदा की है। दुष्कर्म व पास्को एक्ट के तहत मुकदमा घटना के बारे में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को जेल भेजा जा रहा है। इस घिनौनी घटना से सभी लोग स्तब्ध हैं। लोगों का कहना है कि उनको जरा भी अंदेशा नहीं था कि कोई वृद्ध व्यक्ति इस तरह का कुकर्म कर सकता ...
बांदा में पकड़ा गया घूसखोर कानूनगो, झांसी से आई एंटी करप्शन टीम ने ऐसे दबोचा..

बांदा में पकड़ा गया घूसखोर कानूनगो, झांसी से आई एंटी करप्शन टीम ने ऐसे दबोचा..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : आज जिला मुख्यालय में झांसी से आई एंटीरप्शन टीम ने एक कानून गो को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बताते हैं कि तहसील के कानूनगो ने हटबंदी कराने के एवज में यूटा के जिलाध्यक्ष से 20 हजार रुपए घूस मांगी थी। इसकी शिकायत उक्त व्यक्ति ने लखनऊ की एंटी करप्शन टीम से की। आज झांसी से टीम के लोग बांदा पहुंचे। यहां पूरी योजना के तहत रिश्वत मांगने वाले कानून गो की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, सदर तहसील के महोखर गांव के रहने वाले तथा त्रिवेणी गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक निरंजन कुमार चक्रवर्ती ने इस मामले में कानून गो की शिकायत की थी। उनको अपनी जमीन की हदबंदी करानी थी। इसके लिए उन्होंने एसडीएम कोर्ट में अर्जी भी दी थी। घटना से शहर में हड़कंप, कोतवाली में आरोपी बताते हैं कि एंटी करप्शन टीम ने कानून गो होरीलाल वर्मा क...
UP : परीक्षा दे रही छात्रा ने अचानक कालेज की चौथी मंजिल से लगाई छलांग

UP : परीक्षा दे रही छात्रा ने अचानक कालेज की चौथी मंजिल से लगाई छलांग

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर के सिविल लाइन स्थित दयानंद पीजी गर्ल्स कालेज में हादसा हो गया। वहां परीक्षा दे रही एक छात्रा सोमवार दोपहर अचानक उठी और कालेज की चौथी मंजिल से ही नीचे छलांग लगा दी। बताते हैं कि छात्रा ने सुसाइड करने की कोशिश की। गंभीर रूप से घायल छात्रा को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का कारण पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि छात्रा ने ऐसा कदम क्यों उठाया। इस बात का पता लगाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर छात्रा के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन घटना को लेकर काफी परेशान हैं। शहर के दयानंद पीजी डिग्री कालेज का मामला बताया जाता है कि कानपुर के मूलगंज थाना क्षेत्र के मेस्टन रोड के मछली टोला में रहने वाले इशहाक अहमद की बेटी अदीबा (20) बीए की छात्रा है। वह शहर के दयानंद पीजी डिग्री कालेज में एजुकेशन विषय से बीए की पढ़ाई कर रही है। ...
Weather News : यूपी के इन जिलों में ‘असानी’ तूफान और बारिश का अलर्ट, कानपुर-बुंदेलखंड में बढ़ेगी तपन..

Weather News : यूपी के इन जिलों में ‘असानी’ तूफान और बारिश का अलर्ट, कानपुर-बुंदेलखंड में बढ़ेगी तपन..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : झुलसा देने वाली धूप और गर्मी के मौसम में कुछ राहत देने वाली खबर सामने आ रही है। उत्तर प्रदेश में मौसम करवट बदलने वाला है। मई की शुरुआत में कुछ जिलों में बारिश ने लोगों को थोड़ी राहत दी थी, लेकिन अभी भीषण गर्मी जारी रहेगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान बढ़ेगा। हालांकि, कुछ जिलों में मौसम बदलेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि चक्रवाती तूफान 'असानी' अब धीरे-धीरे पूर्वी यूपी की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है। अनुमान है कि 11 और 12 मई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ तूफानी हवाएं चलेंगी। साथ ही बारिश की भी संभावना है। हालांकि, कुछ जिलों में तपन और परेशान करेगी। कुछ जिले लू की चपेट में रहेंगे। सिंघली भाषा के 'असानी' नाम का क्या है मतलब मौसम विभाग के विशेषज्ञों का कहना है कि चक्रवाती तूफान असानी सिंघली भाषा का एक शब्द है। इसका मतलब क्रोध या ग...
यूपी : बाइकों की टक्कर में 5 लोगों की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

यूपी : बाइकों की टक्कर में 5 लोगों की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

Uncategorized
समरनीति न्यूज, अमरोहा : जिले में हुए एक बड़े हादसे में दो बाइकों की तेज रफ्तार में टक्कर हो गई। आमने-सामने हुई इस टक्कर में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है। वहीं पुलिस ने मृतकों की पहचान कराते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसा अमरोहा जिले के आदमपुर थाना क्षेत्र में हुआ। मरने वालों में सगे भाई शामिल हैं। बताया जाता है कि दो बच्चों समेत कुल 6 लोग एक ही बाइक से जा रहे थे। सामने से आ रही दूसरी बाइक पर दो लोग सवार थे। एक बाइक पर 6 लोग थे सवार बताते हैं कि गुरैठा गांव के चमन सिंह की बारात सोमवार को हसनपुर कोतवाली के लुहारी खादर गांव गई थी। बारात में गांव के फूल सिंह, नरेश, सतपाल, ब्रजेंद्र, रघुवीर आदि भी बच्चों के साथ गए थे। देर साम करीब पौने 8 बजे ये सभी बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में आदमपुर मोड़ ...
..अब अलीगढ़ में सिपाही ने नाबालिग लड़की से किया रेप, पुलिस ने जेल भेजा, यह है पूरा मामला

..अब अलीगढ़ में सिपाही ने नाबालिग लड़की से किया रेप, पुलिस ने जेल भेजा, यह है पूरा मामला

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के ललितपुर में एसएचओ द्वारा थाने में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले को लोग भूले नहीं हैं। इसी बीच अब एक सिपाही के नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। हालांकि, पुलिस ने बिना देरी किए सिपाही को गिरफ्तार कर लिया है। उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। अतरौली थाना क्षेत्र का है मामला दरअसल, मामला यूपी के अलीगढ़ जिले का है। बताते हैं कि शुक्रवार रात अतरौली क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला सिपाही धर्म सिंह पुत्र बादाम सिंह जिले के डिबाई थाना क्षेत्र में डायल 112 नंबर पर तैनात है। कुछ दिन पहले वह अपने घर गया था। वहां दूसरे जिले में रहने वाले एक रिश्तेदार की 16 साल की बेटी रिश्तेदारी में आई हुई थी। ये भी पढ़ें : दरिंदी पुलिस : ललितपुर में थाने में नाबालिग लड़की से SHO द्वारा रेप मामले में पूरा थाना लाइन हाजि...
UP : गोविंदा को देखने के लिए उमड़ी फैंस की भीड़, अभिनेता ने सीएम योगी की तारीफ की

UP : गोविंदा को देखने के लिए उमड़ी फैंस की भीड़, अभिनेता ने सीएम योगी की तारीफ की

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में आज रविवार को बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की मौजूदगी ने लोगों को खुश कर दिया। दरअसल, एक कंपनी के नए प्लांट का उद्घाटन करने पहुंचे अभिनेता गोविंदा को देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ पहुंची। दरअसल, बिहार की एक कंपनी ने बाराबंकी में नया प्लांट लगाया है। इसी का उद्घाटन करने के लिए अभिनेता गोविंदा पहुंचे। बिहार की एक कंपनी का उद्घाटन करने पहुंचे थे अभिनेता प्लांट का उद्घाटन करने के बाद एक्टर गोविंदा ने कहा कि इस प्लांट के उद्घाटन से यूपी के युवाओं को रोजगार की दिशा में लाभ मिलेगा। इस मौके पर अभिनेता गोविंदा ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी जमकर तारीफ की। कहा कि योगी सरकार में व्यापारियों के लिए अच्छा माहौल बना है। यूपी में बाहर की कंपनियां काम करने आ रही हैं। यह एक सुखद और सकारात्मक संदेश है। ये भी पढ़ें : Model किम कार्दशियन ने ख...
Breaking : बांदा में हाइवे पर दर्दनाक हादसा, छात्र की मौत व दो भाई रेफर

Breaking : बांदा में हाइवे पर दर्दनाक हादसा, छात्र की मौत व दो भाई रेफर

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में झांसी-मीरजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। वहीं उसके दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों को हालत गंभीर होने के कारण कानपुर रेफर कर दिया गया है। घटना अतर्रा थाना क्षेत्र की है। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में एक भाई की मौत हो गई। वहीं दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को कानपुर और लखनऊ रेफर किया गया है। हादसे से परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। जिले के अतर्रा कस्बे में हाइवे पर हुआ हादसा बताया जाता है कि अतर्रा कस्बे के ग्राम एचवारा के रहने वाले भगवानदीन के राहुल कुशवाहा (19) अपने चचेरे भाई शीलू के तिलक समारोह था जिसमें रिश्तेदार आए हुए थे। उनके साथ बाइक पर दो फुफेरे भाई बेर्राव गांव के रोहित (20) और गोखिया गांव के शिवाकांत (17) भी थे। भाइयों को बाइक से छोड़ने जा ...
मां बगुलामुखी की शरण में सीएम योगी, मोरारी बापू की कथा सुनीं और योजना का निरीक्षण भी..

मां बगुलामुखी की शरण में सीएम योगी, मोरारी बापू की कथा सुनीं और योजना का निरीक्षण भी..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, झांसी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रविवार सुबह दतिया के पीतांबरा धाम पहुंचे। वहां उन्होंने विशेष पूजा अर्चना करने के साथ ही पांडवकालीन वनखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक भी किया। दतिया मंदिर में सीएम योगी ने विशेष पूजा की। पीतंबरा पीठ के आचार्य चंद्रमोहन दीक्षित चंदागुरू ने सीएम योगी से पूजा अर्चना संपन्न कराई। इस मौके पर जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, गृह मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा समेत अन्य भाजपा नेता भी मौजूद रहे। हेलीकाप्टर से दतिया पहुंचे सीएम योगी बताते हैं कि सीएम योगी हेलीकाप्टर से दतिया पहुंचे। वहां से सीधे मां पीतांबरा पीठ के दर्शन करने गए। मंदिर में सीएम योगी लगभग 20 मिनट तक रुके। जबतक सीएम योगी मंदिर में रहे, आम श्रद्धालुओं को रोक दिया गया। इसके बाद सीएम योगी ललितपुर पहुंचे। वहां कचनौदा पेयजल योजना का स्थलीय निरीक्षण किया। समय से योजना पूरी करने के निर्देश द...
Breaking News : डिप्टी सीएम केशव मौर्या को हराने वाली पल्लवी के पति का पार्टी से इस्तीफा

Breaking News : डिप्टी सीएम केशव मौर्या को हराने वाली पल्लवी के पति का पार्टी से इस्तीफा

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या को विधानसभा 2022 चुनावों में हराने वाली पल्लवी पटेल के पति पंकज पटेल ने अपनी ही पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। पंकज पटेल ने आज अपनी पार्टी अपना दल कमेरावादी से इस्तीफा दिया है। वह पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने पार्टी और पद दोनों से इस्तीफा दिया है। चर्चा है कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल से मतभेदों के बाद पंकज ने पार्टी से इस्तीफा दिया है। हालांकि, ज्यादा कुछ अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।...