Tuesday, September 8सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

आयोग की जांच में फर्जी निकला स्मृति ईरानी द्वारा राहुल पर बूथ कैप्चरिंग के आरोप वाला वीडियो

आयोग की जांच में फर्जी निकला स्मृति ईरानी द्वारा राहुल पर बूथ कैप्चरिंग के आरोप वाला वीडियो

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॅालीटिकल डेस्कः चुनाव आयोग ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के अमेठी में बूथ कैप्चरिंग के आरोप को खारिज कर दिया है। पांचवे चरण के चुनाव के दौरान ईरानी ने एक वीडियो शेयर करते हुए आरोप लगाया था कि कांग्रेस जबरदस्ती लोगों से वोट करवा रही है। चुनाव आयोग ने इस वीडियो पर कहा है कि कि स्मृति ईरानी ने जो वीडियो ट्विटर पर शेयर किया वो आधारहीन और फर्जी है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने 6 मई को अमेठी में वोटिंग के दौरान राहुल गांधी पर ही बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगा दिया था। उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में एक बुजुर्ग महिला बता रही हैं कि वो कमल पर वोट जालना चाहती थीं, लेकिन जबरदस्ती मेरी उंगली कांग्रेस के चुनाव चिन्ह हाथ पर लगा दी गई। ऐसे में सवाल उठ रहे हैैं कि क्या जानबूझकर वीडियो वायरल किया गया। स्मृति ईरानी का आरोप पूरी तरह साबित हुआ गलत   इसी वीडियो के आधार...
रोहिंग्या मामले की कवरेज के दौरान गिरफ्तार रायटर के दो पत्रकारों को डेढ़ साल बाद म्यांमार में मिली रिहाई

रोहिंग्या मामले की कवरेज के दौरान गिरफ्तार रायटर के दो पत्रकारों को डेढ़ साल बाद म्यांमार में मिली रिहाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः म्यांमार की जेल में बीते करीब डेढ़ साल से कैद दो पत्रकारों को वहां के राष्ट्रपति ने माफी दे दी है। इसके बाद दोनों को रिहा कर दिया गया है। बताते हैं कि इन दोनों पत्रकारों को वहां गोपनीयता कानून तोड़ने के आरोप में दोषी पाया गया था। इसके बाद वहां की अदालत ने दोनों को 7 साल की सजा सुनाई थी लेकिन अब 17 अप्रैल से म्यांमार से शुरू होने वाले वहां के नव वर्ष से पहले दोनों का माफी दे दी  गई है। म्यांमार की परंपरा है माफी न्यूज एजेंसी ने चश्मदीदों के हवाले से जानकारी दी है कि मंगलवार को दोनों पत्रकारों, वा लोन और क्याव सो को यंगून की जेल से  बाहर निकलते हुए देखा है। उन्हें सितंबर 2017 में सजा सुनाई गई थी। वे 12 दिसंबर 2017 से जेल में थे। ये भी पढ़ेंः तो क्या राजनीति का केन्द्र बन रहा है कोलकाता.. इस मामले को लेकर म्यांमार के राष्ट्रपति विन मिंट ने हाल ही में जानकारी दी थी कि...
यूं ही नहीं सवालों के घेरे में चुनाव आयोग, प्रधानमंत्री मोदी को लगातार 9वीं बार दी क्लीन चिट..

यूं ही नहीं सवालों के घेरे में चुनाव आयोग, प्रधानमंत्री मोदी को लगातार 9वीं बार दी क्लीन चिट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठते सवालों के बीच आयोग ने मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी को आठवें और नौवें मामले में भी क्लीन चिट दे दी।कांग्रेस ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करायी थी कि अहमदाबाद में 23 अप्रैल को वोट डालने के बाद पीएम ने रोड शो किया था। वहीं दूसरा मामलाकनार्टक के चित्रदुर्ग में एक भाषण का है। चुनाव आयोग अब तक मोदी को 9 मामले में क्लीन चिट दे चुकी है। लोकसभा चुनाव के दौरान कई ऐेसे मौके आए जब विपक्ष ने पीएम मोदी पर आचारसंहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया। इसको लेकर विपक्ष चुनाव आयोग में शिकायत भी दर्ज कराया, पर आयोग इस निष्कर्ष पर पहुंचा कि पीएम मोदी ने आदर्श आचार संहिता और चुनाव कानून का कोई उल्लंघन नहीं किया। क्या था मामला गुजरात में  23 अप्रैल को पीएम मोदी ने वोट डाला था। जब वह वोट डालने गए थे, तब खुली जीप पर मतदान करने गए थे। इसी को लेकर विपक्ष ने शिकायत...
सीजेआई गोगोई को क्लीन चिट के विरोध में सुप्रीमकोर्ट के बाहर महिलाओं का प्रदर्शन, हिरासत में..

सीजेआई गोगोई को क्लीन चिट के विरोध में सुप्रीमकोर्ट के बाहर महिलाओं का प्रदर्शन, हिरासत में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई के खिलाफ यौन उत्पीडऩ के आरोप की जांच के लिए अपनाई गई प्रक्रिया से महिला वकील और सामाजिक कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आई हैं। कई प्रदर्शनकारी महिलाओं को हिरासत में लिया गया है। जस्टिस एसए बोबडे की अध्यक्षता वाली तीन जजों की कमेटी ने सीजेआई के खिलाफ लगाए गए यौन उत्पीडऩ के आरोपों को खारिज कर दिया हैं। जांच से संतुष्ट नहीं है महिला वकील महिला वकील और आंदोलनकारी चीफ जस्टिस रंजन गोगोई के खिलाफ यौन उत्पीडऩ के आरोप की जांच के लिए अपनाई गई प्रक्रिया से संतुष्ट नहीं हैं। इसके विरोध में मंगलवार को कुछ महिला वकील, पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता सुप्रीम कोर्ट पहुंच गईं और नारे लगाने लगीं। पुलिस ने इन प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है। इन लोगों को मंदिर मार्ग थाना ले जाया गया। पुलिस का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के बाहर धारा 144 लागू है। प्रदर्शनकार...
सनी देओल को बालाकोट, भारत-पाक संबंधों जैसे मुद्दे नहीं पता

सनी देओल को बालाकोट, भारत-पाक संबंधों जैसे मुद्दे नहीं पता

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः एक तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व बीजेपी के अन्य नेता अपने चुनावी भाषण में बालाकोट हवाई हमला और भारत-पाकिस्तान संबंधों का जिक्र कर राष्ट्रवाद का मुद्दा गरम किए हुए है तो दूसरी ओर फिल्मों में पाकिस्तान को धूल चटाने वाले अभिनेता सनी देओल को इसके बारे में ज्यादा पता नहीं है। राजनीति में आए सनी देओल इन मुद्दों पर बात करने से बच रहे हैं। भाजपा के टिकट पर पंजाब के गुरदासपुर से चुनाव लड़ रहे सनी देओल पाकिस्तान से जुड़े सवालों का जवाब बहुत सोच समझ कर दे रहे हैं। खुद को राजनीति में नया मानते हुए उन्होंने कहा, 'मैं बालाकोट (हवाई) हमले या भारत-पाकिस्तान संबंध जैसे मुद्दों के बारे में ज्यादा नहीं जानता। कहा, 'मैं लोगों की सेवा करने आया हूं'  मैं लोगों की सेवा के लिए आया हूं। अगर मैं जीता तो (इस बारे में) कोई राय दूंगा। अभी मुझे कुछ नहीं कहना। भाजपा प्रत्याशी देओल का कहना ...
लोकसभा-2019 का 5वां चरण संपन्नः शाम 6 बजे तक देश में 59.38% और यूपी में 53.20% मतदान

लोकसभा-2019 का 5वां चरण संपन्नः शाम 6 बजे तक देश में 59.38% और यूपी में 53.20% मतदान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019, सीतापुर
समरनीति न्यूज, पॅालीटिकल डेस्कः लोकसभा-2019 के लिए पांचवे चरण का मतदान संपन्न हो गया। इस दौरान पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच बंपर वोटिंग हुई। वही कश्मीर में मतदान के दौरान ग्रेनेड हमले की सूचना आई। हांलाकि इस  दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। वहीं पश्चिम बंगाल में टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं में संघर्ष की जानकारी आई। समरनीति न्यूज, पॅालीटिकल डेस्कः देश में लोकसभा-2019 के लिए मतदान का पांचवा चरण संपन्न हो गया है। इस दौरान शाम 6 बजे तक जहां देश में 59.38% मतदान हुआ हैं वहीं यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर कुल 57.33% मतदान हुआ। वहीं हमीरपुर एक 1 मतदेय स्थल पर 65.76 % तथा शाहजहांपुर के 08 मतदेय स्थल पर 45.92 % और आगरा (सुरक्षित) के 1 मतदेय स्थल पर 52.30 % मतदान हुआ। देश के 7 राज्यों में मतदान प्रतिशत उत्तर प्रदेश - 53.41%  मध्य प्रदेश - 62.96%   बिहार - 57.59%   प. बंगाल - 74.06%   राजस्थान...
यूपी में पांचवे चरण में 5 बजे तक कुल 53.19 प्रतिशत मतदान

यूपी में पांचवे चरण में 5 बजे तक कुल 53.19 प्रतिशत मतदान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019, सीतापुर
समरनीति न्यूज, पॅालीटिकल डेस्कः लोकसभा चुनाव-2019 के पांचवे चरण में यूपी की कुल 14 सीटों पर मतदान जारी है। शाम 5 बजे तक इन सभी सीटों पर कुल 53.19 प्रतिशत मतदान हुआ है। इस दौरान हुए मतदान का अलग-अलग लोकसभा सीटों पर प्रतिशत इस तरह है। ये है सभी सीटों पर प्रतिशत के आंकड़े  लखनऊ में शाम 5 बजे तक कुल 50.27 प्रतिशत।  रायबरेली में शाम 5 बजे तक कुल 50.38 प्रतिशत।  अमेठी में शाम 5 बजे तक कुल 48.57 प्रतिशत।  बाँदा में शाम 5 बजे तक कुल 55.00 प्रतिशत।  फतेहपुर में शाम 5 बजे तक कुल 50.92 प्रतिशत।  कौशाम्बी में शाम 5 बजे तक कुल 48.92 प्रतिशत।  सीतापुर में शाम 5 बजे तक कुल 59.10 प्रतिशत।  धौरहरा (खीरी) में शाम 5 बजे 59.48 प्रतिशत।  मोहनलालगंज में शाम 5 बजे तक कुल 57.78 प्रतिशत।  बाराबंकी में शाम 5 बजे तक कुल 57.63 प्रतिशत।  फ...
सीबीएसई 10वीं के टॅापर सिद्धांत पैंगोरिया ने बताया कि कैसे हासिल की सबसे बड़ी सफलता..

सीबीएसई 10वीं के टॅापर सिद्धांत पैंगोरिया ने बताया कि कैसे हासिल की सबसे बड़ी सफलता..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सोमवार को 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। खास बात यह है कि देशभर से 13 बच्चों ने 500 में 499 अंक हासिल करते हुए टॅाप पोजीशन बनाई है। ये सभी टॅापर हैं। इनमें सबसे पहला नाम नोएडा के लोटस वैली स्कूल के सिद्धांत पैंगोरिया का है। 500 में से 499 अंक किए हांसिल  मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सिद्धांत पैंगोरिया लोटस वैली स्कूल में पढ़ते हैं और उन्होंने यह सफलता बिना किसी ट्यूशन या कोचिंग के हांसिल की है। कहा कि स्कूल में टीचर जो लैसन देते थे उसी को वह रिवाइज करते थे और इस तरह उन्होंने अच्छे नंबर हांसिल किए। उन्होंने टॅाप किया है, इसकी जानकारी उनके पिता ने उनको सबसे पहले दी। ये भी पढ़ेंः बोर्ड रिजल्टः हाईस्कूल में कानपुर के गौतम रघुवंशी, इंटर में बागपत की तनु तोमर टॅापर...
राहुल गांधी पर स्मृति ईरानी ने लगाया बूथ कैपरिंग कराने का आरोप, वृद्ध महिला का वीडियो दिखाया..

राहुल गांधी पर स्मृति ईरानी ने लगाया बूथ कैपरिंग कराने का आरोप, वृद्ध महिला का वीडियो दिखाया..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्क: केंद्रीय मंत्री स्मृति व अमेठी से बीजेपी उम्मीदवार ईरानी ने कांग्रेस पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाते हुए एक ट्वीट किया है। उन्होंने एक महिला का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बोल रही है कि मुझसे जबरदस्ती कांग्रेस को वोट दिलवाया गया है। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए पांचवें चरण में 51 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इस चरण में अमेठी और रायबरेली की सीटों पर सबकी नजरें हैं, क्योंकि इस बार राहुल गांधी और स्मृति ईरानी के बीच कांटे की टक्कर  की उम्मीद है। राहुल के खिलाफ अमेठी से चुनाव लड़ रहीं हैं स्मृति   स्मृति अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ रही है। आज अमेठी में मतदान हो रहा है।स्मृति ने आरोप लगाया है कि एक बुजुर्ग महिला से जबरदस्ती कांग्रेस के निशान वाले बटन को बदवाया गया। इस वीडियो को अमेठी के बीजेपी आईटी सेल के संयोजक ने शेयर किया है, जिसे केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी...
बांदा में पानी को परेशान 1 दर्जन मोहल्ले के लोगों का वोट डालने से इंकार, समझाने पर माने

बांदा में पानी को परेशान 1 दर्जन मोहल्ले के लोगों का वोट डालने से इंकार, समझाने पर माने

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में उस वक्त प्रशासन में हड़कंप मच गया जब शहर के लगभग 1 दर्जन मोहल्ले के लोगों ने वोट डालने से इंकार कर दिया। ये सभी लोग जिले में पेयजल संकट को लेकर परेशान हैं और कई दिन पहले ही पानी नहीं तो वोट नहीं, जैसे नारे लगाकर चुनाव बहिष्कार की घोषणा कर चुके थे। अधिकारियों के पैरों तले खिसकी जमीन  आज जैसे ही प्रशासन को जानकारी हुई कि ये लोग वोट डालने से मना कर रहे हैं तो अधिकारियों के पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन-फानन में आला अधिकारियों ने एसडीएम और सीओ को जलसंस्थान के अधिकारियों के साथ मौके पर भेजा। वहां कटरा, नुनिया मुहाल, न्यू मार्केट, छावी तालाब, लोधा कुआँ, बलखंडीनाका आदि मोहल्ले के लोगों ने वोट डालने से इंकार कर दिया। बाद में अधिकारियों के जल्द ही समस्या का निस्तारण करने के आश्वासन पर लोग वोट डालने को तैयार हुए। ये भी पढ़ेंः हाल-ए-बांदाः पानी की बूंद-बूंद...