Friday, September 4सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

बांदा में तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर वृद्धा की मौत

बांदा में तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर वृद्धा की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः खेत से चारा लेकर घर जा रहीं एक वृद्ध महिला की तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना के बाद कार चालक मौके से भागने में कामयाब रहा। वहीं मौके मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि कार चालक की तलाश की जा रही है। यह हादसा रविवार शाम को बबेरू कोतवाली क्षेत्र के कोर्रम गांव के पास हुआ। खेत से चारा लेकर लौट रही थीं वृद्धा वहां रहने वालीं शांती देवी (60) पत्नी शिवकुमार पटेल खेतों से जानवरों के लिए चारा लेने गई थीं। चारा सिर पर रखकर पैदल ही अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान बबेरू से अतर्रा की ओर जा रही एक तेज रफ्तार इंडिका कार ने पीछे से उनको टक्कर मारते हुए रौंद दिया। इससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। कार चालक तो भाग निकला, लेकिन घायल महिला को ...
कानपुर के होटल में मौत की नींद सोए प्रेमी युगल, नर्सिंग स्टूडेंट्स ने ड्रीप लगाकर दी जान

कानपुर के होटल में मौत की नींद सोए प्रेमी युगल, नर्सिंग स्टूडेंट्स ने ड्रीप लगाकर दी जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः स्थानीय रेल बाजार में स्थित होटल ड्रीमलैंड के कमरा नंबर 202 में आज पुलिस को एक प्रेमी युगल के शव बरामद हुए। दरअसल, शनिवार को होटल पहुंचे और देर रात तक दोनों के बाहर न आने तक होटल के स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। होटल के कमरे की कुंडी तोड़ी गई। अंदर दोनों के शव पड़े थे। दोनों नर्सिंग स्टूडेंट थे। दोनों ने आसान मौत के लिए मेडिकल लाइन से जुड़ा तरीका अपनाकर जान दी। युवक के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। वहीं पुलिस ने फारेंसिक टीम भी जांच के लिए बुलाई है। होटल में लगी आईडी से हुई पहचान होटल के रजिस्टर में लगी दोनों की आईडी के आधार पर उनकी पहचान हुई और परिजनों को जानकारी दी गई। बताया जाता है कि मरने वाले युवक की पहचान कानपुर के मनोहर विहार, सतबरी रोड यशोदा नगर के रहने वाले सौरभ सिंह (22) और मृतक लड़की की पहचान हरिचंद्र खेड़ा नर्वल की रहने वा...
बांदा में डायल-100 के सिपाही-होमगार्ड से मारपीट, रिपोर्ट

बांदा में डायल-100 के सिपाही-होमगार्ड से मारपीट, रिपोर्ट

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव में दो पक्षों में मारपीट में बीच-बचाव करने पहुंची डायर-100 के सिपाहियों से मारपीट का मामला सामने आया है। सिपाही को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। बताते हैं कि घटना के समय होमगार्ड मौके से भाग निकला, जिसने थाना पुलिस को सूचना दी। सिपाही ने भागने का प्रयास किया, लेकिन गांव के बाहर उसे भीड़ ने पकड़ लिया और जमकर पीटा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। बताया जाता है कि महोखर में शनिवार रात ग्रामीणों के दो पक्षों में विवाद हो गया था। एक पक्ष ने फोन कर 100 डायल से मदद मांगी तो बाइक से डायल-100 के सिपाही संजय कुमार होमगार्ड के साथ महोखर गांव पहुंचे और बीच-बचाव कराने का प्रयास किया। अचानक हमले में भागकर बचाई जान बताते हैं कि विवाद गांव के भागवत गुप्ता व राजेश कुमार के बीच हुआ था। सिपाहियों के ...
महोबा में बेटी के कथित प्रेमी की हत्या-घर में छिपाई लाश, ऐसे खुला राज..

महोबा में बेटी के कथित प्रेमी की हत्या-घर में छिपाई लाश, ऐसे खुला राज..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदा/महोबाः एक सनसनीखेज वारदात में बुंदेलखंड के महोबा जिले में अपनी नाबालिग बेटी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद एक पिता ने युवक की हत्या कर दी। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। दरअसल, लड़के के परिवार के लोग उसकी काफी देर रात तक तलाश करते रहे। बाद में युवक के मोबाइल पर कॅाल की तो घंटी की आवाज पड़ोस के घर से आई। तब जाकर पूरे मामले का खुलासा हुआ। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। महोबा के कुलपहाड़ क्षेत्र का मामला पुलिस सूत्रों का कहना है कि बताया जाता है कि महोबा में कुलपहाड़ कोतवाली नगर के सेनापति महल रहने वाले रविंद्र अनुरागी (27) का अपने पास में रहने वाली एक नाबालिग लड़की से प्रेम संबंध था। लड़की और लड़के के परिवारों में आना-जाना था, इसलिए दोनों...
विधायक के लिए दरोगाओं ने, न कुर्सियां छोड़ीं-न की दुआ-सलाम, नप गए

विधायक के लिए दरोगाओं ने, न कुर्सियां छोड़ीं-न की दुआ-सलाम, नप गए

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, बिजनौरः सत्ता और खाकी के बीच अहम की लड़ाई कोई नई बात नहीं है। ऐसा ही एक मामला पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में देखने को मिला है, जहां एक पब्लिक प्रोग्राम में दो दरोगा पहुंचे थे। दोनों वहां कुर्सी पर बैठे थे, तभी क्षेत्र की महिला विधायक भी कार्यक्रम में शामिल होने वहां पहुंच गईं। विधायक को देखने के बाद भी दोनों दरोगा न तो सम्मान में कुर्सी से उठे और न ही विधायक को दुआ-सलाम करना मुनासिब समझा। आम जनता के सामने खुद के प्रति पुलिस के दरोगाओं का यह बर्ताव क्षेत्रीय भाजपा विधायक को नगवार गुजरा। मामले एसपी तक पहुंचा। एसपी ने जन प्रतिनिधि का सम्मान न करने के मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों दरोगाओं को लाइन हाजिर कर दिया। मामले चर्चा का विषय बना हुआ है। कार्यक्रम में पहुंचीं थीं भाजपा विधायक कमलेश यह घटनाक्रम बिजनौर जिले के चांदपुर कस्बे का है। बताया जाता है कि एक कार्यक्रम ...
जीजा को पेड़ से बांधकर साली से गैंगरेप, वीडियो वायरल

जीजा को पेड़ से बांधकर साली से गैंगरेप, वीडियो वायरल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः जिले में एक महिला के साथ छह युवकों द्वारा गैंगरेप का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो के वायरल होते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। हरकत में आई पुलिस ने छह में चार आरोपियों को पहचान करने के बाद उनकी तलाश शुरू कर दी है। बताया जाता है कि यह वीडियो बीती 28 अक्टूबर का है, जब पीड़ित महिला अपने जीजा के साथ जा रही थी। रास्ते में छह युवकों ने उनको रोका, लूटपाट की। बाद में विरोध करने पर महिला के जीजा को पेड़ से बांध दिया। बाद में महिला से छह आरोपियों ने गैंगरेप किया और उसका वीडियो भी बना लिया। इतना ही नहीं वीडियो को वायरल भी कर दिया। वीडियो के आधार पर पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज किया है। साथ ही चार आरोपियों की पहचान करने के बाद उनकी तलाश भी तेज कर दी है। 28 को रिश्तेदारी में जाते वक्त हुई है वारदात मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ...
रामपुर में CRPF कैंप पर हमला करने वाले एक पाकिस्तानी समेत 4 को फांसी, 1 को उम्रैकद

रामपुर में CRPF कैंप पर हमला करने वाले एक पाकिस्तानी समेत 4 को फांसी, 1 को उम्रैकद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ/रामपुरः लगभग 12 साल पहले रामपुर में CRPF के ग्रुप सेंटर पर आतंकी हमले के छह दोषियों को शनिवार को अदालत ने सजा सुनाई। आतंकी हमले में शामिल छह में चार आतंकियों को फांसी की सजा हुई। इनमें एक पाकिस्तानी भी शामिल है। इनके नाम इमरान शहजाद, फारूख, सबाउददीन और शरीफ हैं। वहीं पांचवे आरोपी जंग बहादुर को उम्रकैद की सजा हुई है। एक अन्य फहीम नाम के दोषी को 10 साल की सजा हुई है। रामपुर के अपर जिला जज संजय कुमार की अदालत ने सजा सुनाई है। सभी दोषियों को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया था। अदालत ने कुल आठ आरोपियों में छह को दोषी पाया। दोषियों में दो पाकिस्तानी भी हैं। बता दें कि शुक्रवार को अदालत ने सजा पर फैसला नहीं सुनाया था। दो अभियुक्तों पर आरोप सिद्ध न होने पर दोषमुक्त कर दिया है।  हमले का यह था पूरा मामला CRPF ग्रुप सेंटर पर 31 दिसंबर 2007 की रात 2:30...
बांदा में नोटिस पर भड़के संविदा कर्मियों का प्रर्दशन

बांदा में नोटिस पर भड़के संविदा कर्मियों का प्रर्दशन

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिला अस्पताल में कार्यरत संविदा कर्मियों की सेवा समाप्ति के विरोध में शनिवार को दूसरे दिन भी कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए सेवा बहाली की मांग उठाई। बताया जाता है कि बीती 31 अक्तूबर को जिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस द्वारा 34 आउट सोसिंर्ग कर्मचारियों को सेवा समाप्त की नोटिस दी गई है। शुक्रवार को कर्मचारियों ने सीएमएस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया था। सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। इनका कहना था कि दो माह से इन लोगों को वेतन नहीं दिया गया है। सेवा बहाली की मांग उठाई एक कंपनी व प्रदेश सरकार के बीच सितंबर 2016 में उनकी नियुक्ति को लेकर करार हुआ था। बताया कि इसके पूर्व 30 सितंबर को भी सेवा समाप्ति का नोटिस मिला था लेकिन तब अधिकारियों के हस्तक्षेप से सेवाएं बहाल हो गई थीं। अब 34 कर्मचारियों को 31 अक्तूबर को नोटिस जारी की गई हैं। ये भी पढ़ेंः बांदा में ड...
प्रदेश में 19 BSA के तबादले, अयोध्या से लेकर आगरा तक बदले  

प्रदेश में 19 BSA के तबादले, अयोध्या से लेकर आगरा तक बदले  

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः प्रदेश सरकार ने शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर बेसिक शिक्षा अधिकारियों (बीएसए) के तबादले किए हैं। तबादलों के क्रम में अयोध्या से लेकर कानपुर देहात,  कन्नौज, उन्नाव और आगरा समेत अन्य जिलों के बीएसए बदले गए हैं। तबादलों के बाद शिक्षा विभाग में हलचल बढ़ गई है। बताया जाता है कि तबादलों का क्यास लंबे समय से लगाया जा रहा था। कुछ लोगों का कहना है कि ये तबादले दीपावली की वजह से थोड़ा देरी से हुए हैं। वरना 10 दिन पहले होने का अनुमान लगाया जा रहा था। पढ़ें तबादलों की सूची सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों से जल्द से जल्द अपने तबादले वाले स्थान पर ज्वाइन करने को कहा गया है। बताते चलें कि कन्नौज की बीएसए दीपिका चौधरी को बाराबंकी डायट का वरिष्ठ प्रवक्ता बना दिया गया है। इसी तरह अयोध्या की बीएसए अमिता सिंह को रायबरेली डायट का वरिष्ठ प्रवक्ता नियुक्त किया गया है जबकि बुलंदशहर के बी...
उन्नाव में करंट से लाइनमैन की मौत पर भड़का गुस्सा, जाम

उन्नाव में करंट से लाइनमैन की मौत पर भड़का गुस्सा, जाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, उन्नावः जिले के मौरावां थाना क्षेत्र के ईदाखेड़ा गांव में शनिवार सुबह बिजली के खंभे पर चढ़कर लाइन ठीक कर रहे लाइनमैन की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। विभागीय अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पीड़ित परिजनों के साथ सैकड़ों ग्रामीणों ने मौरावां बछरावां मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। काफी देर बाद पीड़ित परिजन उचित कार्रवाई के आश्वासन पर माने। काम के दौरान चालू हो गई बिजली बताया जाता है कि उन्नाव जिले के मौरावां थाना क्षेत्र के कटरा चेतराय गांव के रहने वाले जगनंदन (33) पुत्र कल्लू, हिलौली पॉवर हाउस में संविदा लाइनमैन के पद पर कार्यरत थे। शनिवार सुबह ईदाखेड़ा गांव के पास बिजली लाइन को सही करने के लिए शट डाउन लिया। वह खंभे पर चढ़कर काम कर रहे थे। इसी दौरान विद्युत लाइन में करंट आ गया। लाइनमैन जगनंदन करंट की चपेट में ...