Wednesday, September 2सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

सुजीत पांडे लखनऊ और आलोक सिंह नोएडा के पहले पुलिस कमिश्नर

सुजीत पांडे लखनऊ और आलोक सिंह नोएडा के पहले पुलिस कमिश्नर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने यूपी में पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव करते हुए आयुक्त व्यवस्था को लागू कर दिया है। अब राजधानी लखनऊ और नोएडा (गौतमबुद्ध नगर) में पुलिस कमिश्नरों की तैनाती होगी। एडीजी रैंक के इन अधिकारियों की तैनाती के साथ ही दोनों जिले यूपी के पहले ऐसे जिले बन जाएंगे, जहां पुलिस कमिश्नर व्यवस्था संभालेंगे। इसके साथ ही कई तरह की व्यवस्थाएं भी बदल जाएंगी। कई पूर्व डीजीपी ने भी इस नई व्यवस्था की सराहना की है। माना जा रहा है कि पुलिस सिस्टम से हुए इस परिवर्तन से कानून व्यवस्था पर बड़ा और सकारात्मक असर पड़ेगा। पुलिस सिस्टम में आयुक्त व्यवस्था लागू डीजीपी ओपी सिंह ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि कैबिनेट की मंजूरी के बाद अब इस व्यवस्था को लागू किया जा रहा है। सुजीत पांडे राजधानी लखनऊ के पुलिस कमिश्नर होंगे। वहीं आलोक सिंह नोएडा (गौतमबुद्ध नगर) ...
लखनऊ-नोएडा में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू, योगी सरकार का बड़ा बदलाव

लखनऊ-नोएडा में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू, योगी सरकार का बड़ा बदलाव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने यूपी पुलिस सिस्टम में बड़ा बदलाव करते हुए कमिश्नर व्यवस्था लागू कर दी है। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इसे मंजूरी दे दी गई है। इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री योगी ने राजधानी लखनऊ में प्रेसवार्ता के दौरान दी। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यह एक बेहद महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कदम है। बताते दें लखनऊ जहां प्रदेश की राजधानी है तो नोएडा को यूपी की आर्थिक राजधानी माना जाता है। दिल्ली से सटे इस शहर में कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में पुलिस के लिए हमेशा से यह चुनौतीपूर्ण रहा है। ऐसे में सरकार ने बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया है। यही वजह है कि पुलिस सिस्टम में हुए इस बदलाव की जानकारी देने सीएम योगी खुद खासतौर पर मीडिया के बीच आए हैं।  सीएम योगी ने प्रेसवार्ता में दी ...
बांदा में प्रधान के हिस्ट्रीशीटर पति ने अपने ही भाई का कत्ल किया

बांदा में प्रधान के हिस्ट्रीशीटर पति ने अपने ही भाई का कत्ल किया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में हुई एक सनसनीखेज वारदात में एक हिस्ट्रीशीटर और जिलाबदर प्रधान पति ने अपने चचेरे भाई की गांव में घुसकर सरेआम हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्या के बाद उसे जलाने का भी प्रयास किया। हालांकि, जानकारी होते ही परिवार के लोग समय रहते मौके पर पहुंच गए और जलते अलाव पर औंधे मुंह पड़े व्यक्ति को उठाकर अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या की वारदात से इलाके में फैली सनसनी हत्या की इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस का कहना है कि हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि, वारदात ने थाना पुलिस की सतर्कता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल उठता है कि जिला बदर रहा हिस्ट्रीशीटर अपराधी गांव में आसानी से वारदात करके भाग भी निकला। जिले के बदौसा थाना क्षेत्र में हुआ हत्याकांड बताया जाता है कि जिले के बदौसा थाना क्षेत...
लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, वोल्वो बस पलटी, 2 यात्रियों की मौत-18 गंभीर

लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, वोल्वो बस पलटी, 2 यात्रियों की मौत-18 गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, आगराः आज सुबह लखनऊ के लिए आ रही एक वोल्वो बस लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर अनियंत्रित होकर खंती में जा गिरी। बताया जाता है कि बस में करीब 35 से 40 यात्री सवार थे। बस आगरा से लखनऊ के लिए आ रही थी। हादसा सोमवार सुबह जिले के थाना फतेहहाबाद के गांव सिकरारा के पास हुआ है। जहां बस एक्सप्रेस-वे पर पहले से खड़े ट्रक के कोहरे चलते न दिखाई देने से अनियंत्रित हो गई। इसके बाद सड़क किनारे जाकर सर्विस रोड पर जाकर पलट गई। दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक आगरा का और दूसरा मथुरा का रहने वाला है। वहीं 18 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने क्रेन मंगलवाकर बस को सीधा कराया। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। आज सुबह कुछ देर पहले हादसा हादसे में बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। वही...
अपना ख्याल रखेंः आज हो सकती है बारिश, ठंड से बचाव को रहें सतर्क

अपना ख्याल रखेंः आज हो सकती है बारिश, ठंड से बचाव को रहें सतर्क

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी में दिन में चटकदार धूप निकली तो शाम होते-होते आसमान में बादल छा गए। रविवार को इसके साथ ही मौसम में ठंड भी बढ़ गई। आज सोमवार को लेकर मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सोमवार रात को बारिश की संभावना है। ऐसे में कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है। बीते कुछ दिनों में लखनऊ जिले में हुए बरसात के आंकड़ों को देखे तो पता चलता है कि अबतक 30 एमएम बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग ने जताई संभावना मौसम विभाग का कहना है कि आज सोमवार के बाद 15 से 17 जनवरी तक भी लगातार बरसात की संभावना बनी हुई है। ऐसे में खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को जहां बारिश से फायदा मिलेगा, वहीं कुछ अन्य फसलों को नुकसान भी पहुंचेगा। कृषि वैज्ञानिक रमेशचंद वर्मा ने बताया है कि सोमवार रात बारिश की संभावना है। हालांकि, कोहरा कम होने की भी संभावना है। ऐसे में ठंड के और बढ़ने की आशंका से इंकार नहीं किया...
कानपुर के गैंजेस क्लब में “परिवर्तन कॉन्क्लेव 2020” की मची धूम

कानपुर के गैंजेस क्लब में “परिवर्तन कॉन्क्लेव 2020” की मची धूम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर परिवर्तन फोरम मात्र एक सामाजिक संस्था का नाम नहीं है, बल्कि एक ऐसी सकारात्मक सोच व वैचारिक रूप है, जो कानपुर के समस्त निवासियों को उन्हीं के द्वारा, उन्हीं के लिए सामाजिक, मनोवैज्ञानिक व वैचारिक स्तर को ऊपर ले जाने के लिए किया गया प्रयास है, ये विचार पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी संस्था द्वारा "परिवर्तन कॉन्क्लेव 2020" का आयोजन में अतिथियों के प्रकट किए। कार्यक्रम का आयोजन गैंजेस क्लब में बड़ी ही धूमधाम के साथ हुआ। कानपुर के सभी गणमान्य लोग रहे मौजूद इसमें कानपुर नगर के समस्त गणमान्य लोग, उद्योगपतियों, उच्च अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक शामिल हुए। साथ ही शिक्षकों-विद्यार्थियों, नगर के प्रमुख चिकित्सकों आदि विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े एवं परिवर्तन संस्था से जुड़े कानपुर नगर के निवासियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। ...
सेक्स रैकेट में शामिल हरियाणवी डांसर मिली आपत्तिजनक हाल में, कई गिरफ्तार

सेक्स रैकेट में शामिल हरियाणवी डांसर मिली आपत्तिजनक हाल में, कई गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, मेरठः पश्चिमी यूपी के मेरठ में रेड के दौरान एक घर से एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) की टीम ने हाई प्रोफाइल आन लाइन सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि जिस मकान पर छापा मारा गया वह एक बीएसएफ के कर्मचारी का घर था जिसे रैकेट चलाने वालों ने किराये पर लिया था। इतना ही नहीं पुलिस ने सेक्स रैकेट में संलिप्त एक हरियाणवी डांसर को बेहद आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। इस मकान से एक 17 साल की लड़की भी बचाई गई है। व्हाट्सएप पर भेजते थे लड़कियों की फोटो मौके से पुलिस ने हरियाणवी डांसर दिव्या चौधरी उर्फ मुस्कान समेत दो लड़कियों और दो ग्राहकों को गिरफ्तार किया है। इनसे टीम द्वारा पूछताछ की गई है। पुलिस ने सेक्स रैकेट के संचालक, दो महिलाओं और ग्राहक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एक नाबालिग लड़की को रेस्क्यू किया गया बताया जाता है कि एक संस्था ने पुलिस अधिकारियों ...
बांदाः जल शक्ति मंत्री बोले, बुंदेलखंड का विकास देखने आएगी दुनिया

बांदाः जल शक्ति मंत्री बोले, बुंदेलखंड का विकास देखने आएगी दुनिया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के मंत्री डा महेंद्र सिंह ने कहा कि बुंदेलखंड का चहुमुखी विकास होगा। दुनिया के लोग बुंदेलखंड देखने के लिए आएंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घर को नल से शुद्ध जल की आपूर्ति संबंधी नौ हजार करोड़ की योजना फरवरी से शुरू हो जाएगी। प्रत्येक घर को शुद्ध जल प्राप्त हो सकेगा। ये बातें कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में बुंदेलखंड विकास इश्यूज, विषय पर आयोजित सेमिनार में जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने कहीं। जलशक्ति मंत्री ने कहा कि सिंचाई विभाग द्वारा अगले वर्ष तक नई परियोजनाओं को पूरा करके बुंदेलखंड क्षेत्र की दो लाख हेक्टेयर भूमि और सिंचित की जाएगी। कहा, हर क्षेत्र पर ध्यान दे रही है सरकार इससे किसानों की उत्पादकता बढ़ेगी। जलशक्ति मंत्री ने कहा कि जलवायु परिवर्तन रोकने के लिए भी प्रदेश सरकार द्वारा जल संरक्षण तथा पौधरोपण जैसे प्रभावी प्रयास ...
उन्नावः 64 के हुए सांसद साक्षी महाराज सिक्कों पर तौले गए

उन्नावः 64 के हुए सांसद साक्षी महाराज सिक्कों पर तौले गए

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, उन्नावः नवाबगंज विकासखंड मुख्यालय परिसर में रविवार को सांसद साक्षी महाराज का उनके समर्थकों ने 64वां जन्मदिन मनाया। साथ ही सुंदरकांड का पाठ कराते हुए सांसद साक्षी महाराज को लड्डू व सिक्कों से तराजू में तौला गया। जनता के बीच उन्होंने केक काटा। ब्लाक प्रमुख अरुण सिंह ने उनको प्रतीक चिह्न भेंट किया। ब्लाक प्रमुख ने सांसद से 11 किलो का केक काटवाकर उनको बधाई दी। इसके बाद लैकपैड चेयरमैन वीरेंद्र तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष संगीता सेंगर, ब्लाक प्रमुख अरूण सिंह व नगर पंचायत अध्यक्ष दिलीप लश्करी ने सासंद साक्षी महाराज को वजन के हिसाब 85 किलो के सिक्कों और लड्डूओं से तराजू में तोला। विपक्ष पर लगाया हिंदू-मुस्लिम को लड़वाने का आरोप सांसद साक्षी महराज ने इस मौके पर कहा कि सीएए को लेकर विपक्षी पार्टियां भ्रांतियां फैलाकर जनता को गुमराह कर रही है। कहा कि विपक्ष को देश की नहीं, बल्कि वोट...
उन्नाव में भाजपा की जागरुकता रैली में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का स्वागत

उन्नाव में भाजपा की जागरुकता रैली में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का स्वागत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, उन्नावः नागरिकता संसोधन कानून (सीएए) और एनआरसी को लेकर मच विपक्ष के हो-हल्ले के जवाब में भाजपा ने उन्नाव में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में जनजागरुकता रैली निकाली। इस मौके पर भाजपा नेताओं ने कहा कि विपक्षी दलों ने इन कानूनों को लेकर भम्र फैला दिया है। इस दौरान उन्नाव में रामलीला मैदान से आवास विकास कालोनी वृंदावन पार्क तक एक ब्रह्द जनजागरूकता रैली निकली। कहा विपक्ष कर रहा वोटबैंक की राजनीतिक रैली के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, सांसद सचिदानंद हरि साक्षी महाराज, विधायक पंकज गुप्ता, ब्रजेश रावत, अनिल सिंह, बम्बालाल दिवाकर मौजूद रहे। रैली में भारत माता की जय के जयघोष के बीच सभी लोगों ने आवाज बुलंद की। इस दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि यह कानून पाकिस्तान, बंगलादेश, अफगानिस्तान के शरणार्थियों को नागरिकता देने के लिए बना है। ये भी पढ़ें...