Tuesday, September 1सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

CBI ने संभाला बागपत जेल में डाॅन मुन्ना बजरंगी हत्याकांड की जांच का जिम्मा

CBI ने संभाला बागपत जेल में डाॅन मुन्ना बजरंगी हत्याकांड की जांच का जिम्मा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी की बागपत जेल में हुई माफिया डाॅन मुन्ना बजरंगी की हत्या की सीबीआई जांच शुरू हो गई है। सीबीआई ने हाईकोर्ट के आदेश पर मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। ऐसे में संभव है कि जल्द ही सीबीआई जांच के लिए बागपत की जेल पहुंच सकती है। बताया जा रहा है कि लखनऊ की स्पेशल क्राइम ब्रांच ने माफिया डाॅन प्रेम प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में हुई हत्या के मामले की छानबीन शुरू की है। बताते चलें कि इस हत्या का आरोप जेल में बंद दूसरे सजायाफ्ता माफिया सुनील राठी पर है। 25 फरवरी को हाईकोर्ट ने दिए थे आदेश दरअसल, हाईकोर्ट ने 25 फरवरी को मुन्ना बजरंगी हत्याकांड की सीबीआइ जांच के आदेश दिए थे। इतना ही नहीं कोर्ट ने मामले में सीबीआई से 20 अप्रैल तक प्रोग्रेस रिपोर्ट भी मांगी है। सीबीआइ जांच शुरू होने से अब बागपत जेल के भीतर हुए इस चर्चित हत्याकांड में जेल अधिकारियों की मुश्किले...
लखनऊ में पुलिस मुठभेड़, दो लुटेरे और दो दरोगा घायल

लखनऊ में पुलिस मुठभेड़, दो लुटेरे और दो दरोगा घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज तड़के सुबह पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। दोनों पक्षों में इक कदर गोलियां चलीं कि दो लुटेरे गोली लगने से घायल हो गए। वहीं दो दरोगा भी जख्मी हुए। बताते हैं कि यह मुठभेड़ उस वक्त हुई जब लूट की वारदात को अंजाम देकर बदमाश मौके से भाग रहे थे। इसी दौरान इलाके में गश्त कर रही पुलिस से सामना हो गया। बदमाशों ने गोलियां चलाईं। बचने के दौरान दो दरोगा जख्मी हो गए। इसके बाद पुलिस ने भी जवाब में फायरिंग कीं। बताते हैं दो बदमाश भी गोली लगने से घायल हो गए। कार्रवाई में हुए घायलों का इलाज चल रहा है। बंथरा-सरोजनीनगर थानों की सीमा पर घटना बताया जाता है कि मामला सरोजनी नगर और बंथरा सीमा पर स्थित बिजनौर रोड पर गुलाब खेड़ा गांव में शनिवार देर रात शातिर लुटेरे अमन शर्मा और शुभम रावत सरोजिनी नगर से लूट करके भाग रहे थे। सूचना पर सतर्क हुई बंथरा और सरोजिनी न...
सिपाही ने व्यापारी की शिक्षिका बेटी को छेड़ा, भीड़ ने बस से उतार कर पीटा, थाने पर हंगामा

सिपाही ने व्यापारी की शिक्षिका बेटी को छेड़ा, भीड़ ने बस से उतार कर पीटा, थाने पर हंगामा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः आज शनिवार देर रात हुई घटना में एक सिपाही ने रोडवेज बस में महिला शिक्षिका को छेड़ते हुए अश्लील हरकतें कर दीं। महिला शिक्षिका व्यापारी की बेटी हैं। ऐसे में महिला शिक्षिका ने मोबाइल से काल करके अपने परिवार को जानकारी दी। परिवार के लोगों ने भीड़ के साथ सिपाही को बस से चौराहे पर उतार लिया। इसके बाद उसे लाठियों से पीटा। पुलिस ने मौके पर पहुंच सिपाही को बचाया सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह सिपाही को भीड़ से बचाया। बाद में थाने में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। समाचार लिखे जाने तक थाने में भीड़ लगी है। मामला हरदोई जिले के मल्लावां थाने का है। लखनऊ से आ रही रोडवेज बस में घटना बताया जाता है कि मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के डायल 112 का एक सिपाही लखनऊ से देर शाम कैसरबाग डिपो की बस से मल्लावां आ रहा था। उसी बस से मल्लावां के एक व्यापारी की बेटी भी आ रही थी जो ...
पुलिस की गोली पड़ते ही चीखा, रेप कर अश्लील वीडियो बनाने का आरोपी

पुलिस की गोली पड़ते ही चीखा, रेप कर अश्लील वीडियो बनाने का आरोपी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, डेस्कः नाबालिग लड़की से रेप करके अश्लील वीडियो बनाने का आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इतना ही पुलिस ने जब उसे पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी ने पुलिस पार्टी पर ही गोली दाग दी। जवाब में पुलिस ने गोली चलाई तो उनकी टांग में जा धंसी। गोली लगते ही आरोपी चीखा और जमीन पर गिर पड़ा। पकड़ा गया आरोपी काफी शातिर किस्म का बताया जाता है।  पुलिस ने उसे घायल हालत में उठाकर अस्पताल भिजवाया। मामला कानपुर के घाटमपुर से जुड़ा है। अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल किया, दोस्त ने भी किया रेप बताया जाता है कि घाटमपुर थाना प्रभारी एसएन त्रिपाठी ने बताया कि सवाईपुर थाना सजेती निवासी शिल्पू एक नाबालिग लड़की से रेप और उसका अश्लील वीडियो बनाने के मामले में फरार था। उसके खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया था। खास बात यह है कि लड़की से रेप करने के बाद आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बनाया। बाद में वीडियो वा...
आइटम क्वीन मलाइका अरोड़ा की थ्रो बैक फोटो सोशल मीडिया पर छाई

आइटम क्वीन मलाइका अरोड़ा की थ्रो बैक फोटो सोशल मीडिया पर छाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः बालीवुड एक्ट्रेस और आइटम क्वीन कही जाने वाली मलाइका अरोड़ा फिर सुर्खियों में हैं। हमेशा की तरह इस बार भी उनकी हाट फोटोज सोशल मीडिया पर सनसनी फैला रही हैं। मलाइका ऐसी पहली आइटम क्वीन हैं जिनकी बोल्डनेस की दुनिया दिवानी है। बोल्ड फोटोज बनती हैं सुर्खियों की वजह इसकी एक वजह यह भी है कि वह अक्सर अपनी छुट्टियों की मस्तियां भरी फोटोज शेयर करती रहती हैं। अब मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने वेकेशन की एक थ्रो बैक फोटो शेयर की है। इस फोटो में उनका बोल्ड स्टाइल साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। मलाइका ने जो बैक साइड तस्वीर शेयर की है उसमें वह समंदर की ओर देखती हुई नजर आ रही हैं। इस फोटो के कैप्शन में मलाइका ने लिखा है कि आगे की ओर देख रही हूं और उसके परे भी। उनकी यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब लाइक की जा रही है। इससे पहले जिम में पसीना बहाते हुए भी उनकी...
बांदा की सबसे बदनाम बालू खदान पर लूट और मारपीट का आरोप

बांदा की सबसे बदनाम बालू खदान पर लूट और मारपीट का आरोप

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः  मटौंध थाना क्षेत्र की सबसे बदनाम बालू खदान पर फिर बवाल की सूचना आ रही है। खदान पर बालू लेने गए ट्रक चालक से साथ जिले के विवादित सोना खदान पर जमकर मारपीट हुई। चालक का आरोप है कि मारपीटकर खदान के संचालन और उसके गुर्गों ने 27 हजार की नगदी लूट ली है। चालक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित का कहना है कि उसने कोतवाली पुलिस को शिकायत लिखित रूप से दे दी है। घायल चालक कानपुर के बर्रा का रहने वाला बताया जा रहा है। बताया जाता है कि कानपुर शहर के बर्रा निवासी ट्रक चालक शिवसागर (32) पुत्र प्रभुनाथ शुक्रवार रात को शहर कोतवाली क्षेत्र में स्थित सोना खदान पर बालू लादने पहुंचा था। ट्रक चालक ने मारपीट और लूट का लगाया आरोप खदान जाने वाले रास्ते पर तमाम ट्रक कतार में लगे थे। ट्रक हटाने को लेकर हुए वहां विवाद हो गया। बताते हैं कि इसके बाद खदान पर संचालक और उसके...
लखनऊः दिक्कतों से हारा तो शादी की सालगिरह पर खत्म किया पूरा परिवार

लखनऊः दिक्कतों से हारा तो शादी की सालगिरह पर खत्म किया पूरा परिवार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः जिंदगी की समस्याओं से जूझता इंसान इतना कमजोर पड़ता जा रहा है कि खुद के साथ परिवार को भी खत्म करने की ठान लेता है। ऐसे ही एक दिक्कतों से हारे इंसान से जुड़ा राजधानी लखनऊ में आज शनिवार को एक बेहद दर्दनाक घटनाक्रम सामने आया। घटनाक्रम ने सभी को हिलाकर रख दिया। एक व्यक्ति ने जिंदगी की दिक्कतों से जूझते हुए हिम्मत हार दी। पहले अपनी पत्नी और तीन साल के बच्चे को जहर देकर उसका कत्ल कर दिया, इसके बाद खुद भी फांसी लगा ली। आशियाना में ह्रदयविदारक घटना राजधानी के आशियाना सेक्टर आई में हुई इस घटना की जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो सभी स्तब्ध रह गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि आशियाना थाना क्षेत्र के सेक्टर आई में विशाल मदुलानी अपनी पत्नी और 3 साल के बेटे के साथ रहते...
कानपुरः ग्रीन पार्क के पास खून से सनी लाश मिलने से सनसनी

कानपुरः ग्रीन पार्क के पास खून से सनी लाश मिलने से सनसनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः आज शहर के ग्रीनपार्क चौराहे के पास उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक का खून से लतपत शव पड़ा मिला। क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटैज खंगाल रही है, ताकि पता किया जा सके कि वारदात को किसने और कैसे अंजाम दिया। उत्तराखंड का रहने वाला था मृतक बताया जाता है कि शनिवार सुबह ग्रीन पार्क चौराहे पर सुबह खून से लतपत एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक युवक उतराखंड का रहने वाला था और उसकी पहचान उत्तराखंड निवासी भरत सिंह के रूप में हुई। ये भी पढ़ेंः CAA पर अदनान सामी बोले, मुस्लिम के तौर पर भारत में ज्यादा सुरक्षित बताते हैं कि वह परमट के पास किराए के मकान में अकेले ही किराए पर कमरा लेकर रहता था। वह होटल में वेटर का काम करता था। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल करते हुए मौके...
फेसबुक-टेलीग्राम से कई स्टेट में फैले सेक्स रैकेट का खुलासा, नेपाली युवती समेत 8..

फेसबुक-टेलीग्राम से कई स्टेट में फैले सेक्स रैकेट का खुलासा, नेपाली युवती समेत 8..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में अंबेडकरपुरम में बने एक मकान में पुलिस ने बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह सेक्स रैकेट अंतरराज्यीय है जिसमें आन लाइन बुकिंग के जरिए नेपाल तक से काल गर्ल्स को बुलाया जाता था। काल गर्ल्स को फेसबुक मैसेंजर पर कालिंग और व्हाट्सएप काल के जरिए बुक कराया जाता था। पुलिस ने खुलासा किया है कि काल गर्ल को बुलाने के बाद गिरोह के लोग टेलीग्राम और आइओ एप जैसी तकनीक के जरिए अश्लील वीडियो पोस्ट के जरिए ग्राहकों को अपने जाल में फंसाते थे। टेलीग्राम-फेसबुक मैसेंजर से करते थे बुकिंग बुलाने के बाद गिरोह संचालक टेलीग्राम और आइओ एप पर अश्लील वीडियो पोस्ट करके ग्र्राहकों को फंसाता था। इसके साथ ही वाट्स एप और फेसबुक मैसेंजर कॉलिंग के जरिए उन्हें बुलाता था। जांच में सामने आया है कि यह अंतरराज्यीय सेक्स रैकेट है, इसमें कल्...
चीखें सुनकर दौड़ा पिता, बेटी ने बाहों में तोड़ा दम

चीखें सुनकर दौड़ा पिता, बेटी ने बाहों में तोड़ा दम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखीमपुर खीरीः जिले में हुई एक वारदात में एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। चौंकाने वाली बात यह है कि युवती की चीख सुनकर उसका पिता जब मौके पर पहुंचा तो बेटी के हाथ बंधे थे और वह खून से लतपत थी। इससे पहले कि पिता उसे संभाल पाता, उसने दम तोड़ दिया। हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्या के खुलासा का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। मृतक महिला का फोन पुलिस के लिए बड़ा मददगार साबित हो सकता है। धौरहरा क्षेत्र में हुई वारदात से फैली सनसनी बताया जाता है कि लखीमीपुर खीरी जिले के धौरहरा जिले के ग्राम शेखनपुरवा निवासी विवाहिता शाहीन (22) पुत्री मुबारक की बीती रात नृशंस ढंग से हत्या कर दी गई। उसे दो गोली मा...