Tuesday, September 1सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

चीखें सुनकर दौड़ा पिता, बेटी ने बाहों में तोड़ा दम

चीखें सुनकर दौड़ा पिता, बेटी ने बाहों में तोड़ा दम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखीमपुर खीरीः जिले में हुई एक वारदात में एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। चौंकाने वाली बात यह है कि युवती की चीख सुनकर उसका पिता जब मौके पर पहुंचा तो बेटी के हाथ बंधे थे और वह खून से लतपत थी। इससे पहले कि पिता उसे संभाल पाता, उसने दम तोड़ दिया। हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्या के खुलासा का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। मृतक महिला का फोन पुलिस के लिए बड़ा मददगार साबित हो सकता है। धौरहरा क्षेत्र में हुई वारदात से फैली सनसनी बताया जाता है कि लखीमीपुर खीरी जिले के धौरहरा जिले के ग्राम शेखनपुरवा निवासी विवाहिता शाहीन (22) पुत्री मुबारक की बीती रात नृशंस ढंग से हत्या कर दी गई। उसे दो गोली मा...
बांदा पहुंचे प्रभारी मंत्री का गौशालाओं पर फोकस, विकास कार्यों की समीक्षा

बांदा पहुंचे प्रभारी मंत्री का गौशालाओं पर फोकस, विकास कार्यों की समीक्षा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शासन की प्राथमिकता एवं विकास कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ कानून व्यवस्था को लेकर बांदा के प्रभारी मंत्री राज्यमंत्री कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने कलेक्ट्रक में एक समीक्षा बैठक की। अनुपस्थित रहे आरईएस के अधिशाषी अभियंता मोहम्मद शमीम को कारण बताओं नोटिस जारी करने तथा एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। निराश्रित गौवंश एवं गौ आश्रय स्थल के निर्माण की समीक्षा की। प्रभारी मंत्री ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से जानकारी प्राप्त की। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने उठाई बात बताया गया कि 128 निराश्रित गौवंश हैं और 32455 गौवंश संरक्षित हैं और 99 गौवंशो की आकस्मिक मृत्यु हो गई है। बताया कि जिले में 3 कान्हा गौशालाओं में 931 गौवंश संरक्षित हैं। आयुष्मान भारत योजना की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। ये भी पढ़ेंः बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वेः इसलिए है मोदी सरकार की अ...
क्लिंटन बोले, मोनिका लेविंस्की से संबंधों की वजह थी आफिस टेंशन

क्लिंटन बोले, मोनिका लेविंस्की से संबंधों की वजह थी आफिस टेंशन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने साफतौर पर स्वीकार कर लिया है कि उन्होंने व्हाइट हाउस की अपनी कर्मचारी मोनिका लेविंस्की से शारीरिक संबंध बनाए थे। इतना ही नहीं क्लिंटन ने इसके पीछे की वजह भी बताई है। उन्होंने कहा कि इसकी वजह उनके आफिस की टेंशन थी। पत्नी पर बनी डॉक्यूमेंट्री 'हिलेरी' में स्वीकारा दरअसल, यह बात उन्होंने अपनी पत्नी हिलेरी क्लिंटन पर बनी एक डॉक्यूमेंट्री 'हिलेरी' में मानी है। ये भी पढ़ेंः महिला से हवस की ‘रिश्वत’, प्रधान समेत 13 को एड्स  डाक्यूमेंट्री में हिलेरी क्लिंटन के पूरे जीवन की खास बातों को दिखाया गया है। क्लिंटन दंपति के लिए यह मामला उस वक्त बहुत ज्यादा अहम हो गया था। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति क्लिंटन ने कहा है मोनिका लेविंस्की से जब उनकी मुलाकात हुई तो काम के बेहद तनाव में रहते थे। रोज ही काम की अधिक रहता था। क्लिंटन न...
टीवी एक्टर हितेन ने शेयर की Wife संग Lip Kiss फोटो, खूब लाइक मिले

टीवी एक्टर हितेन ने शेयर की Wife संग Lip Kiss फोटो, खूब लाइक मिले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः टेलीविजन एक्टर हितेन तेजवानी अब 46 साल के हो चुके हैं। बीती 5 मार्च को उन्होंने अपना 46वां जन्मदिन मनाया। बताते दें कि हितेन और गौरी प्रधान की जोड़ी को दर्शकों का बहुत प्यार मिलता है। सभी सीरियल्स में उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। इतना ही नहीं टीवी इंडस्ट्री की इस मशहूर जोड़ी के लव स्टोरी लोगों की जुबां पर रहती है। फोटो को खूब मिल रहे हैं लाइक हाल ही में हितेन तेजवानी ने अपनी पत्नी को किस करते हुए फोटो शेयर की है। हितेन पत्नी गौरी को लिप लाक किस कर रहे हैं। इतना ही सोशल मीडिया पर इस फोटो को शेयर करते हुए टीवी एक्टर हितेन ने लिखा है कि 'और मैं उसके लिए प्रिंस बन गया, मेरी दुनिया तुम्हारा शुक्रिया।' बताते हैं कि यह फोटो हितेन पर खींची गई है। बता दें कि टीवी एक्टर हितेन ने टीवी अभिनेत्री गौरी प्रधान से मैरीज की है। शादी को 16 साल हो चुके हैं और दोनो...
बांदा में शख्स की सनसनीखेज हत्या, सड़ चुकी लाश बरामद

बांदा में शख्स की सनसनीखेज हत्या, सड़ चुकी लाश बरामद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक शख्स की सनसनीखेज हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया है। शव एक कमरे में पड़ा मिला, जो इस कदर सड़क चुका था कि आम लोगों के साथ-साथ पुलिस कर्मियों का भी वहां रुकना मुश्किल हो रहा था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कमरे का ताला तोड़कर किसी तरह बाहर निकाला। इसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हालांकि, हत्याकांड काफी रहस्यमय है। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस का कहना है कि हर बिंदु पर गहराई से जांच की जा रही है। मृतक की पत्नी-बच्चों को भी सूचना दे दी गई है। परिवार भी जल्द ही गांव पहुंच रहा है। पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे, जायजा लिया घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक एसएस मीणा, सीओ रोहित यादव ने भी मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी की। साथ ही थाना पुलिस को जल्द से जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं। उलझा हुई है घटना, खुलासे म...
आजम को बरेली शिफ्ट करने की योजना रद्द, शूटर खान मुबारक हरदोई जेल गया

आजम को बरेली शिफ्ट करने की योजना रद्द, शूटर खान मुबारक हरदोई जेल गया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ/सीतापुरः बेटे के फर्जी कागजात बनवाकर उसे विधायक बनाने के आरोप में जेल में बंद आजम खां को रामपुर पेशी के बाद बरेली शिफ्ट करने की प्लेनिंग रद्द कर दी गई। सूत्रों की माने तो अंतिम समय में इसपर विराम लग गया है। अब आजम को सीतापुर जेल में ही रखा जाएगा। उनकी तीन दिन लगातार होने वाली पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कराई जाएगी। आज भी आजम की पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कराई गई। जेल अधीक्षक डीसी मिश्रा ने बताया कि नेटवर्किंग में समस्या के चलते पेशी होने में दिक्कत हुई। इस वजह से पेशी ठीक से हो नहीं पाई। पहले थी बरेली जेल में शिफ्ट करने की योजना उधर, सीतापुर जेल में शिफ्ट किए जा रहे माफिया छोटा राजन के शार्प शूटर खान मुबारक को सीतापुर की जगह अब हरदोई जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि ऐसा आजम के सुरक्षा कारणों को देखते हुए किया गया है। बता दें कि आजम के साथ उन...
नए डीजीपी की होगी नई टीम, बड़े पैमाने पर IPS के तबादलों की तैयारी

नए डीजीपी की होगी नई टीम, बड़े पैमाने पर IPS के तबादलों की तैयारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः प्रदेश के पुलिस मुखिया डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी की नियमित तैनाती हो गई है। इससे पहले पहले कार्यवाहक के तौर पर प्रदेश के पुलिस महकमे की कमान संभाल रहे थे। अब वह नियमित रूप से पुलिस मुखिया बना दिए गए हैं। ऐसे में जल्द ही इस महीने के अंत तक बड़ी संख्या में आईपीएस अधिकारियों के तबादले होंगे। सूत्रों की माने तो कई जिलो के पुलिस अधीक्षकों के साथ ही आईजी-डीआईजी स्तर के पुलिस अधिकारी भी बदले जाएंगे। राजधानी में तैयार हो रही तबादलों की सूची बताया जाता है कि हितेश चंद्र अवस्थी के डीजीपी बनने के बाद बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों के तबादले की प्लेनिंग चल रही है। बताया जा रहा है कि ये तबादले इसी महीने के आखिर तक होने हैं। बताते चलें कि डीजी रैंक के दो आईपीएस अधिकारी सेवानिवृत होने वाले हैं। ऐसे में उनकी पोस्ट भी खाली हो रही है। ये भी पढ़ेंः यूपी में 18 आईपीएस अधिकारियों के ...
अब बरेली जेल में कटेंगी आजम खां की रातें, पत्नी-बेटा सीतापुर कारागार में ही..

अब बरेली जेल में कटेंगी आजम खां की रातें, पत्नी-बेटा सीतापुर कारागार में ही..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः रामपुर के सपा सांसद आजम खां का पता सीतापुर जेल से भी बदल गया है। अब उनकी आने वाली दो रातें बरेली कारागार में कटेंगी। वहीं उनकी पत्नी और बेटा सीतापुर जेल में रहेंगे। गुरुवार को रामपुर की अदालत में पेशी पर सीतापुर जेल से ले जाए गए आजम खां को बरेली की जेल भेज दिया गया। हालांकि अदालत की ओर से ऐसा कोई आदेश नहीं था। इस मामले में अधिकारियों का कहना था कि डीआईजी जेल के आदेश पर ऐसा किया गया है। पत्नी-बेटा रहेंगे सीतापुर जेल में ही बंद बताया जाता है कि गुरुवार को सपा सांसद आजम खां को सीतापुर जेल से रामपुर अदालत पेशी पर ले जाया गया था। वहां से पेशी के बाद उनको बरेली जेल भेज दिया गया, जबकि पत्नी तंजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला को सीतापुर जेल में ही रखा जाएगा। ये भी पढ़ेंः सपा सांसद आजम खां भू-माफिया घोषित, एक सप्ताह में जमीन कब्जाने के 13 मुकदमें.. बताते चलें कि सपा सां...
बांदाः रसोई में गैस लीक से आग, जिंदा जलीं विवाहिता

बांदाः रसोई में गैस लीक से आग, जिंदा जलीं विवाहिता

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः घर में खाना बना रही एक महिला की रसोई में गैस लीक होने से आग लग गई। जबतक महिला खुद की जान बचा पाती, आग ने विकराल रूप धारण कर दिया। इसके बाद उनकी जिंदा जलकर मौत हो गई। परिवार में घटना के बाद कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। बताया जाता है कि जिले के गिरवां थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम कस्बे में कुशवाहा मुहल्ला निवासी पुन्ना कुशवाहा की पत्नी सुमन (35) घर में खाना बना रही थीं। देखते ही देखते धू-धूकर जला सबकुछ इसी दौरान रसोई गैस के रिसाव से अचानक आग लग गई। जबतक वह संभल पातीं, आग ने तेजी पकड़ ली। देखते ही देखते उनकी जिंदा जलकर मौत हो गई। परिवार के लोगों ने जबतक आग पर काबू पाया, सबकुछ जलकर राख हो गया। परिवाजनों का घटना के बाद रो-रोकर बुरा हाल है। तहसीलदार नरै...
लहंगे में संजीदा शेख की फोटो देख फैंस बोले, प्रिंसेस लग रही हो..

लहंगे में संजीदा शेख की फोटो देख फैंस बोले, प्रिंसेस लग रही हो..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः बालीवुड एक्ट्रेस संजीदा शेख ने एक तस्वीर कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर जमकर धमाल बचा रही है। फैंस को संजीदा शेख की यह हाट लहंगा फोटो इतनी पसंद आ रही है कि एक ने तो यहां तक लिख दिया है कि वह प्रिसेंस लग रही हैं। दरअसल, इस फोटो में संजीदा टील ग्रीन कलर का लहंगा पहने हैं। बाॅडीलैंग्वेज भी कर रही दूसरों से जुदा हालांकि, इसमें दो राय नहीं कि संजीदा वाकई इस फोटो में प्रिंसेस लग रही हैं। उनकी बाडीलैंग्वेज भी ऐसी ही लग रही है। उनका अंदाज एकदम जुदा है। उन्होंने ऑफ शोल्डर नेकलाइन वाला ब्लाउज पहना है। संजीदा को ओपन हेयर लुक बना रहा बिंदास साथ ही ओपन हेयर वाला लुक संजीदा को पूरी तरह अलग कर रहे हैं। लोग बढ़-चढ़कर लहंगे वाला लुक पसंद कर रहे हैं। वह बेहद गॉर्जियस ब्यूटी लग रही हैं कोई उनको प्रिंसेस तो कोई उनको बार्बी बोल रहा है। तस्वीर में वह काफी एलिगेंट नजर आ ...