Monday, August 31सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

Good News: बांदा के दोनों कोरोना संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव

Good News: बांदा के दोनों कोरोना संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक अच्छी खबर सामने आई है। जिले के दोनों कोरोना कोरोना संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। प्रशासन ने फिलहाल राहत की सांस ली है। इनमें एक शिव गांव का रहने वाला जमाती है, जबकि दूसरा तिंदवारी के माजा गांव का लड़का है। इस बात की जानकारी कमिश्नर गौरव दयाल की ओर से दी गई है। बताया जाता है कि शिव गांव का जमाती की पिछली रिपोर्ट पाजिटिव आई थी, अबकी बार उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। फिलहाल बांदा में कोई कोरोना संक्रमित नहीं इस मरीज की एक रिपोर्ट पाॅजिटिव व एक निगेटिव आने की क्रम बना था। अबकी बार उसकी लगातार दो निगेटिव रिपोर्ट निगेटिव आने से प्रशासन ने राहत की सांस ली है। प्रशासन का कहना है कि अब उक्त जमाती को पूरी तरह कोरोना मुक्त माना जा रहा है। ये भी पढ़ेंः बांदाः सबकुछ लुटाकर अब कार्रवाई का ढोल पीट रहा आबकारी विभाग वही माचा के ...
बांदाः हार्पर क्लब मामले में प्रशासन का तगड़ा एक्शन, 4 की सदस्यता खत्म, FIR के आदेश

बांदाः हार्पर क्लब मामले में प्रशासन का तगड़ा एक्शन, 4 की सदस्यता खत्म, FIR के आदेश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर के हार्पर क्लब पर पुलिस छापेमारी के बाद प्रशासन ने तगड़ा एक्शन लिया है। वहां मिले दो सदस्यों समेत चार की सदस्यता खत्म कर दी गई है। अब ये लोग कल्ब में दाखिल नहीं हो सकेंगे। वहीं प्रशासन ने मामले में एफआईआर के आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए क्लब के पदाधिकारियों को तलब किया। सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह ने भी पदाधिकारियों से दो टूक कहा है कि इस तरह की हरकतें कतई बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। क्लब की आड़ में गलत काम हुआ तो और सख्त एक्शन लिया जाएगा। बता दें कि हार्पर क्लब पर छापे की खबर को सबसे पहले समरनीति न्यूज, Samarneetinews.com ने ही प्रकाशित करते हुए पाठकों तक पहुंचाया था। इसी खबर का संज्ञान लेते हुए उच्चाधिकारियों ने मामले में एक्शन लिया है। सिटी मजिस्ट्रेट ने मामले में एफआईआर के भी आदेश दिए हैं। पदाधिकारियों को डीएम ने किया ...
सीतापुर के भाजपा विधायक को पार्टी ने थमाया नोटिस, ताली-थाली अभियान की उड़ाई थी खिल्ली

सीतापुर के भाजपा विधायक को पार्टी ने थमाया नोटिस, ताली-थाली अभियान की उड़ाई थी खिल्ली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः जिले की सदर सीट से भाजपा विधायक राकेश राठौर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पार्टी ने उनका आडियो वायरल होने के बाद नोटिस जारी किया है। नोटिस में एक हफ्ते में जवाब मांगा है। राठौर ने पार्टी के ताली-थाली बजाओ अभियान की खिल्ली उड़ाई थी। दरअसल, दो दिन पहले विधायक राठौर का एक आडियो वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने पार्टी के ताली-थाली बजाओ अभियान का मखौल उड़ाते हुए काफी कुछ कहा था। अब इस मामले में पार्टी के शीर्ष नेता के निर्देश पर गुरुवार को महामंत्री विद्या सागर सोनकर ने सीतापुर विधायक को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। इस आडियो में विधायक ने काफी कुछ अपमानजनक और जातिसूचक भी कहा था। उधर, बताते हैं कि नोटिस जारी होते ही विधायक के दोनों मोबाइल स्विच आफ हो गए हैं। पार्टी शीर्ष नेतृत्व भी नाराज बताया जा रहा है कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के आदेश पर नोटिस जारी हुआ ह...
लाॅकडाउनः बांदा में भाजपा विधायक के भाई-भतीजों पर मारपीट का आरोप, वृद्ध की टांग टूटी-बेटा घायल

लाॅकडाउनः बांदा में भाजपा विधायक के भाई-भतीजों पर मारपीट का आरोप, वृद्ध की टांग टूटी-बेटा घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपी को कोरोना संकट के प्रकोप से बचाने के लिए दिन-रात एक कर रहे हैं। वहीं उनकी पार्टी के विधायक और उनके परिजन क्या गुल खिला रहे हैं इसका उदाहरण शुक्रवार को बुंदेलखंड के बांदा जिले में देखने को मिला। नरैनी विधायक के परिवार का गांव में पड़ोसी से विवाद हो गया। इसके बाद पड़ोसी को इस कदर पीटा गया कि वृद्ध की टांग टूट गई, उसका बेटा भी घायल हो गया। फजीते इस कदर हुए कि पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा। पूरा गांव इकट्ठा हो गया। हालांकि, गिरवां थाना पुलिस ने संयम और समझदारी से काम लिया। इस वजह से स्थिति नियंत्रित रही, वरना स्थिति और बिगड़ सकती थी। पुलिस ने संभाली स्थिति बताया जाता है कि गिरवां थाना क्षेत्र के मुरवां गांव में नरैनी के भाजपा विधायक राजकरन कबीर का पैतृक घर है। बताते हैं कि गिरवां थाने के हुसैनपुरकलां गांव का रहने वाला युवक मनोज विश्वकर्मा...
CM योगी ने ऐसा दिया विपक्ष को जवाब, प्रियंका भी बोलीं-साधुवाद

CM योगी ने ऐसा दिया विपक्ष को जवाब, प्रियंका भी बोलीं-साधुवाद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः कोरोना संकट से दो-दो हाथ कर रही यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने कोटा में फंसे लगभग 8 हजार छात्र-छात्राओं को वहां से वापस यूपी लाकर उनके घर पहुंचाया। काम अच्छा था, इसलिए विपक्ष सीधेतौर पर बुराई नहीं कर सका तो सरकार को घेरने के लिए मजदूरों को भी वापस लाने की मांग उठानी शुरू कर दी। विपक्ष का इरादा सरकार की मुसीबत बढ़ाने का था, क्यों कि लाखों मजदूरों को कोरोना संकट के बीच वापस लाने का काम इतना आसान नहीं है। इसमें कई व्यवहारिक दिक्कतें थीं। खासकर कोरोना वायरस संक्रमण के फैलने का डर भी है। दूसरे प्रदेशों से मजदूरों को लाएगी सरकार इसी बीच शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष को ऐसा जवाब दिया कि सबकी बोलती बंद हो गई। यहां तक कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी योगी सरकार को साधुवाद दिया। सीएम ने ऐसा फैसला किया कि अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो गई। दरअसल, मु...
लाॅकडाउनः बांदा सिटी मजिस्ट्रेट की रमजान पर अपील, घरों में पढ़ें नमाज

लाॅकडाउनः बांदा सिटी मजिस्ट्रेट की रमजान पर अपील, घरों में पढ़ें नमाज

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में तीन कोरोना पाॅजिटिव मामले मिलने के बाद प्रशासन पूरी एहतियात बरत रहा है। हर स्तर पर चौकसी बरती जा रही है। लाॅकडाउन का लगातार पालन कराया जा रहा है। आज नगर मजिस्ट्रेट सुरेंद्र कुमार सिंह ने लोगों से अपील की है कि सभी लाॅकडाउन का पूर्णतः पालन करें। नगर मजिस्ट्रेट ने कहा है कि कल शनिवार से रमजान का महीना शुरू हो रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे में मुस्लिम भाइयों से अपील है कि रोजे में नमाज अपने-अपने घरों में पढ़ें। सिटी मजिस्ट्रेट ने की अपील सावधानी रखें और लाॅकडाउन का पूरी तरह से पालन करें। उन्होंने कहा कि ऐसा करके अपना और खुद का ख्याल रखा जा सकता है। कोरोना को हराया जा सकता है। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा है कि जिले में धारा-144 लागू है। साथ ही माहमारी एक्ट भी लागू है। यानि चार से ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं हो सकते हैं। वहीं परिवारों के लोग भी एक स्थान पर पास-पास जमा न हों। ...
कानपुर में 6 और कोरोना पाॅजिटिव, कुल 113 हुए

कानपुर में 6 और कोरोना पाॅजिटिव, कुल 113 हुए

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर में 6 और कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही अब कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 113 हो गई है। इनमें ज्यादातर पाॅजिटिव लोग कुली बाजार के हैं। शुक्रवार को आई कोरोना जांट रिपोर्ट में भी पाॅजिटिव आए कुल में 6 में से 5 कुली बाजार के हैं। वहीं एक पाॅजिटिव मामला रेल बाजार थाना क्षेत्र के मीरपुर मोहल्ले से सामने आया है। कुली बाजार से मिले सबसे ज्यादा मामले  बताया जाता है कि कुली बाजार में आज जहां कोरोना पाॅजिटिव केस मिला है, उसी इलाके में स्थित मस्जिद से पहले भी एक पाॅजिटिव केस मिल चुके हैं। बता दें कि कुली बाजार शहर का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बन चुका है। बीते दिनों से लगातार कानपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। गुरुवार को भी कानपुर में सुबह 8 पाॅजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई थी। सरकार कोरोना पर नियंत्रण के लिए लगातार प्रयास कर रही है। वहीं लोग ला...
कानपुरः किराने की दुकान से राशन में शराब की होम डिलीवरी, एक गिरफ्तार

कानपुरः किराने की दुकान से राशन में शराब की होम डिलीवरी, एक गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः लाकडाउन में लोगों की चालाकी के एक के बाद एक नए मामले खुलकर सामने आ रहे हैं। कानपुर में चममगंज इलाके में एक दुकानदार राशन की आड़ में शराब की होम डिलीवरी कर रहा था। इस खुलासा उस वक्त हुआ जब पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान उसकी कार को चेक किया। हालांकि, इस दौरान उसके दो साथी मौके से भाग निकले। बाद में पुलिस ने कार से 13 पेटी शराब बरामद की। दुकानदार ने पुलिस को बताया कि वह दोगुने दामों पर राशन में छिपाकर शराब की भी होम डिलीवरी कर रहा था। दो लोग भागने में कामयाब, तीन पर मुकदमा घटना के संबंध में कानपुर के सीसामऊ सीओ त्रिपुरारी पांडे ने बताया कि शुक्रवार सुबह संगीत टाकीज चौराहे पर चमनगंज थाने की पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी एक कार पर शक होने पर रोका गया। हालांकि, कार चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन बैरीकेडिंग के कारण वह भाग नहीं पाया। ये भी पढ़ेंः बांदाः सबकुछ लुटाकर अब का...
बांदाः सबकुछ लुटाकर अब कार्रवाई का ढोल पीट रहा आबकारी विभाग

बांदाः सबकुछ लुटाकर अब कार्रवाई का ढोल पीट रहा आबकारी विभाग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः कभी मिलावटी तो कभी निर्धारित कीमतों से ज्यादा पर शराब बिक्री पर आंखें मूंद लेने वाला बांदा का आबकारी विभाग फिर चर्चा में है। दरअसल, लाॅकडाउन में बांदा के  आबकारी विभाग ने वो काम कर दिखाया, जिसे सुनकर अच्छे-अच्छे दांतों तले ऊंगली दबा जाएं। जी हां, हाल ही में सरकार ने शराब के उत्पादन को मंजूरी देते हुए संकेत दे दिया है कि जल्द ही शराब की बिक्री भी शुरू की जाएगी। ऐसे में 21 दिन के लाॅकडाउन-1 और अब लाॅकडाउन-2 के लगभग 10 दिन गुजर जाने के बाद आबकारी विभाग ने कार्रवाई का ढोल पीटना शुरू किया है। कार्रवाई के नाम पर शराब की दुकानों को सील करने का काम कर रहा है। लाॅकडाउनः दोगुने दामों पर बिक्री आज गुरुवार से विभाग ने कार्रवाई शुरू की है, जबकि इन दुकानों से पूरे लाकडाउन की अवधि में अवैध रुप से बिक्री होती रही है। इसके बावजूद विभाग ने आंखें मूंदकर रखी। अब जब दोबारा दुकाने खुलने ...
मेरठ में कोरोना से भाजपा नेता के पिता की मौत, कई अन्य नेताओं की जांच

मेरठ में कोरोना से भाजपा नेता के पिता की मौत, कई अन्य नेताओं की जांच

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, डेस्कः कोरोना का प्रदेश में प्रकोप बढ़ता सा नजर आ रहा है। यूपी के मेरठ में एक भाजपा नेता के पिता की कोरोना से मौत के बाद हड़कंप मच गया है। मेरठ में अब कोरोना से मरने वालों की संख्या चार हो गई है। दरअसल, गुरुवार रात को मेरठ में भाजपा नेता के पिता की कोरोना से मौत हो गई। भाजपा नेता महानगर कार्यकारिणी के सदस्य हैं। जिला के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। महानगर अध्यक्ष ने रसोइयां बंद कराईं बताया जाता है कि बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी होनेके बाद भाजपा नेता समेत उनके परिवार के बाकी लोगोंका सैंपुल लेकर जांच को भेजा था। इसमें दोनों भाइयों को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। बताते हैं कि उक्त भाजपा नेता मेरठ के भाजपा नेता महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल के बेहद करीबी हैं। ये भी पढ़ेंः लखनऊ में ढाई साल के बच्चे ने कोरोना को हराया, स्वस्थ होकर घर लौटा  ऐसे...