Sunday, August 30सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

दर्दनाक हादसाः कन्नौज में मार्निंग वाक पर दंपति को ट्रक ने कुचला, मौत

दर्दनाक हादसाः कन्नौज में मार्निंग वाक पर दंपति को ट्रक ने कुचला, मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः कन्नौज में आज रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने सभी को हिलाकर रख दिया। मार्निंग वाक पर निकले एक दंपति को ट्रक ने कुचल दिया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ट्रक की पहचान नहीं हो सकी है। चालक हादसे के बाद वाहन लेकर भागने में कामयाब हो गया। यह हादसा कन्नौज के तिर्वा कस्बे के लोहिया नगर में इंदरगढ़ तिराहे पर हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। वाहन लेकर भाग निकला चालक बताया जाता है कि लोहिया नगर में रहने वाले बैजनाथ (65) अपनी पत्नी जावित्री देवी (60) के साथ सुबह मार्निंग वाक पर निकले थे। वह बैजनाथ इंद्रा देवी गर्ल्स इंटर कालेज के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद से सेवानिवृत हुए थे। बताते हैं कि मार्निंग वाक के दौरान इंदरगढ़ तिराहे पर कन्नौज की ओर से जाने वाले एक वाहन ने उनको टक्कर मारते हुए रौ...
25 जिलों में नौकरी करने वाली शिक्षिका अनामिका गिरफ्तार, यह है असली नाम..

25 जिलों में नौकरी करने वाली शिक्षिका अनामिका गिरफ्तार, यह है असली नाम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कासगंजः यूपी के 25 जिलों में एक साथ नौकरी करके फर्जीवाड़ा करने वाली शिक्षिका अनामिका शुक्ला को आज शनिवार को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। यूपी की कासगंज पुलिस ने शिक्षिका को उस वक्त गिरफ्तार किया है, जब उसने पद से इस्तीफा देने के लिए अपने साथी को बेसिक शिक्षाधिकारी के दफ्तर में भेजा। इसके बाद शिक्षिका कार्यालय के पास से पकड़ा गया। पुलिस शिक्षिका से पूछताछ कर रही है। बता दें कि इस शिक्षिका की पुलिस को काफी तलाश थी। शिक्षिका ने 25 जगह पर नौकरी करते हुए सरकार को 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का चूना लगा दिया। अब पूछताछ के दौरान शिक्षिका लगातार नए-नए खुलासे कर रही है जिनसे पुलिस भी हैरान हैं। इस दौरान शिक्षिका ने एक और बड़ा खुलासा किया है। असली नाम प्रिया सिंह, दस्तावेजों में लिखाया 'अनामिका शुक्ला' दरअसल, मामले में कासगंज के अपर पुुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया ह...
बांदा की बड़ी खबरः संदिग्ध हालत में 15 गायें मरी मिलीं, प्रशासन-पुलिस में हड़कंप

बांदा की बड़ी खबरः संदिग्ध हालत में 15 गायें मरी मिलीं, प्रशासन-पुलिस में हड़कंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में आज शनिवार को एक गांव के बाहर 15 गायें संदिग्ध परिस्थितियों में मृत हालत में मिलने से हड़कंप मच गया। बताते हैं कि ये सभी गायें बिसंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोइलहा पुरवाहार में खेतों पर पड़ी मिलीं। चरवाहों ने देखा तो इसकी सूचना गांव के लोगों को दी। फिर पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने छानबीन शुरू कराते हुए पशु चिकित्सकों को भी बुलाया। जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। बबेरू सीओ व प्रशासन के अधिकारियों ने भी वहां पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली। प्रशासन व पुलिस में मचा रहा हड़कंप सूचना मिलते ही बिसंडा थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में सीओ बबेरू व अन्य अधिकारी भी वहां पहुंचे। गायों के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने जल्द ही शवों को दफना भी दिया। अधिकारियों का कहना है कि प्रथमदृष्टया मामला जहरीला चारा...
सीतापुर में घिनौनी वारदात, विक्षिप्त बेटी से पिता ने किया दुष्कर्म-पड़ोसियों की सूचना पर गिरफ्तार

सीतापुर में घिनौनी वारदात, विक्षिप्त बेटी से पिता ने किया दुष्कर्म-पड़ोसियों की सूचना पर गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः जिले के पिसावां थाना क्षेत्र में एक पिता दरिंदा बन बैठा और रिश्तों को कलंकित कर दिया। इस दरिंदे पिता ने अपनी 11 साल की बेटी से दुष्कर्म किया। बच्ची मानसिक रूप से विक्षिप्त है और दरिंदा पिता उसे बांधकर रखता था। इस घिनौनी घटना का खुलासा उस वक्त हुआ जब पड़ोसियों ने बच्ची की हालत बिगड़ते देखा। पड़ोसियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में तेजी दिखाई और मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया। साथ ही बच्ची को अस्पताल भिजवाया है। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने पकड़ा  बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 साल की बच्ची मानसिक रूप से विक्षिप्त है जिसे उसका पिता बांधकर रखता था। आज पड़ोसियों को बच्ची के गुप्तांगों से रक्तश्राव होता दिखा और वह दर्द से बुरी तरह तड़फ रही थी। लोगों को संदेह हुआ तो उन्होंने सीदे पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को मौके पर प...
कानपुर देहात में भयावह घटना, युवक पर केरोसिन डालकर जिंदा फूंका

कानपुर देहात में भयावह घटना, युवक पर केरोसिन डालकर जिंदा फूंका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर देहात में एक भयावह घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया है। एक युवक को कुछ लोगों ने पिटाई के बाद केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल भेजा गया है। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बेहतर इलाज के लिए युवक को कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मौके पर पुलिस अधिकारियों ने छानबीन शुरू की है। मामले में 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिशें दे रही है। मामले में एसपी अनुराग वत्स ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली है। नाली के विवाद में दिल दहला देने वाली वारदात बताया जाता है कि जिले के बरौर गांव में अवधेश और अशोक नाम के व्यक्ति के बीच नाली को लेकर विवाद हुआ। शुक्रवार को दिन में दोनों पक्षों में विवाद के दौरान मारपीट हुई। इसके बाद एक पक्ष की ओर से रिपोर्ट भी दर्ज की गई। देर रात विवाद ज्यादा बढ़ गया।...
नाक-कान-गला (ENT) रोग के डाक्टर्स और मरीजों के लिए सरकारी की गाइडलाइन जारी

नाक-कान-गला (ENT) रोग के डाक्टर्स और मरीजों के लिए सरकारी की गाइडलाइन जारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, डेस्कः कोरोना वायरस संकट के चलते देश लागू लाॅकडाउन धीरे-धीरे खोला जा रहा है। हालांकि, कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या लगातार देश में बढ़ती जा रही है। सरकार लगातार इसपर काबू पाने का प्रयास कर रही है। लोगों को भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की सलाह भी दे रही है। दरअसल, कोरोना वायरस संकट में सबसे ज्यादा परेशानी दूसरी बीमारियों से जूझ रहे लोगों को इलाज कराने में हो रही है। इन मरीजों में नाक-कान-गला यानी ईएनटी (ENT) के मरीज काफी परेशान हैं। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने ENT विशेषज्ञ डाक्टर्स और मरीजों के लिए गाइडलाइन जारी की है। ये हैं सरकारी गाइडलाइन की खास बातें इस गाइडलाइन में डाक्टर्स और मरीजों को क्या करें और क्या न करें, को बिंदुवार समझाया गया है। गाइडलाइन में साफ कहा गया है कि टेली कंसल्टेशन यानि टेलिफोन पर संभव हो तो मरीजों को इलाज और दवाई बताई जाए। ज...
यूपी में भीषण हादसा, 9 लोगों की मौत, CM योगी ने दुख जताया

यूपी में भीषण हादसा, 9 लोगों की मौत, CM योगी ने दुख जताया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, प्रतापगढ़ः आज शुक्रवार सुबह प्रतापगढ़ जिले में एक भीषण हादसा हो गया। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब एक स्कार्पियों और ट्रक में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे की वजह बारिश को बताया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है। साथ ही घायलों के उपचार की उचित व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। हादसा आज सुबह हुआ। गाड़ी में शव इस तरह फंसे थे कि उनको मुश्किल से बाहर निकाला जा सका। शवों की हालत देखकर आसपास के ग्रामीणों की भी आंखें नम हो गईं। ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने शवों को गाड़ी से बाहर निकलवाया। मरने वालों में महिलाएं-बच्चे शामिल बताया जाता है कि आज सुबह नवाबगंज के वाजिदपुर गांव के पास हाईवे पर तेज रफ्तार स्कार्पियों की सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कार्पियो...
इटावा में हादसा, क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर की ससुर समेत मौत, सहारनपुर थी तैनाती

इटावा में हादसा, क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर की ससुर समेत मौत, सहारनपुर थी तैनाती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः आज शुक्रवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में सहारनपुर क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर की ससुर समेत मौत हो गई। यह हादसा लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर उस वक्त हुआ जब इंस्पेक्टर समरजीत सिंह अपने ससुर व दो बेटों के साथ कार से गाजियाबाद से अपनी ससुराल बिहार के सिवान जिले जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में इटावा के सैफई थाना क्षेत्र में अचानक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद कार पलटा खा गई और उसमें सवार इंस्पेक्टर समरजीत (53) व उनके ससुर कमलेश सिंह (75) की मौत हो गई। बताते हैं कि कार में कुल छह लोग सवार थे जिनमें से चार लोग सुरक्षित बच गए हैं। खास बात यह है कि इंस्पेक्टर समरजीत को एक दिन पहले ही डिप्टी एसपी पद पर प्रमोशन मिला था। दो बेटों समेत चार अन्य लोग हुए घायल अन्य घायल हुए लोगों में समरजीत सिंह के दोनों बेटे मानवेंद्र (26) और सरवेंद्र (24) तथा साला ...
बांदा में बाइक की टक्कर से शख्स की मौत, चालक को भीड़ ने धुना

बांदा में बाइक की टक्कर से शख्स की मौत, चालक को भीड़ ने धुना

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज शुक्रवार दोपहर घर से पैदल ही खाना खाने जा रहे एक शख्स को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और बाइक चालक को पकड़ लिया। भीड़ ने बाइक चालक की पिटाई भी की। घायल हालत में शख्स ने दम तोड़ दिया। इससे मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। किसी तरह लोगों ने परिजनों को शांत किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक की पत्नी की तहरीर पर बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। भीड़ ने बाइक सवार को पीटकर पुलिस को सौंपा बताया जाता है कि तिंदवारी थाना क्षेत्र के बेंदा गांव के मजरा सुकसना पुरवा निवासी ब्रजमेाहन (55) पुत्र रामकृपाल शुक्रवार दोपहर घर से खाना खाने के बाद चौराहे की तरफ पैदल जा रहे थे। इसी दौरान फतेहपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने...
कानपुर में मोबाइल शाॅप से लाखों के मोबाइल-नगदी पार, CCTV में कैद हुए तीन..

कानपुर में मोबाइल शाॅप से लाखों के मोबाइल-नगदी पार, CCTV में कैद हुए तीन..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के चकेरी इलाके में पीएसी मोड़ पर बीती रात एक मोबाइल शाॅप से चोर लाखों के मोबाइल ले उड़े। चोरी की इस घटना को चोरों ने शटर तोड़कर अंजाम दिया। इसके बाद कांच के दरवाजे को चकनाचूर करके चोर भीतर घुसे। दुकानदार को जानकारी हुई तो उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची चकेरी पुलिस ने छानबीन शुरू की है। घटना के बाद पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी खंगाले। सीसीटीवी फुटैज में तीन चोर चोरी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। चकेरी में पीएसी मोड़ पर हुई घटना बताया जाता है कि ओ ब्लॉक, यशोदा नगर के रहने वाले नायाब आलम की चकेरी में मोबाइल की दुकान है। दुकानदार नायाब का कहना है कि गुरुवार रात को वह दुकान बंद कर घर गए। इसके बाद चोर उनकी दुकान से 45 महंगे मोबाइल और करीब 1 लाख रुपए चोरी करके ले गए हैं। बताया कि आज सुबह आसपास के दुकानदारों ने उनको जानकारी दी। घटना के बारे में चकेरी इंस्पेक्टर ...