Sunday, August 30सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

बांदा में जिपं अध्यक्षा सरिता द्विवेदी ने BJP महिला मोर्चा संग माॅस्क-सेनेटाइजर बांटे 

बांदा में जिपं अध्यक्षा सरिता द्विवेदी ने BJP महिला मोर्चा संग माॅस्क-सेनेटाइजर बांटे 

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः सोमवार को जिला पंचायत सभागार में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के परिवार संपर्क अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्षा सरिता द्विवेदी द्वारा मंडल अध्यक्षों को मास्क, सेनेटाइजर, साबुन और डिटजेंट पाउडर आदि वितरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना गुप्ता ने किया। इसमें जिले की समस्त महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष व समस्त महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। क्षेत्र में वितरण की जिम्मेदारी मंडल अध्यक्षों को जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता द्विवेदी ने कोरोना महामारी की गंभीरता के बारे में महिलाओं को जागरुक किया। कहा कि सभी लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें एवं घर से बाहर निकलने के दौरान मास्क का प्रयोग करें। अपने हाथों को ज्यादा से ज्यादा बार साबुन से धोएं और नियमित सेनेटाइजर का प्रयोग करें। ये भी पढ़ेंः बांदा में प्राचार्य व...
बांदा में सपा की नई कार्यकारिणी घोषित, प्रियांशु कोषाध्यक्ष-हनीफ जिला महासचिव

बांदा में सपा की नई कार्यकारिणी घोषित, प्रियांशु कोषाध्यक्ष-हनीफ जिला महासचिव

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज यहां सोमवार को समाजवादी पार्टी की 50 सदस्यीय नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। नई घोषित जिला कार्यकारिणी में ज्यादातर नए चेहरों को शामिल किया गया है। घोषित कार्यकारिणी में छात्र नेता प्रियांशू गुप्ता को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम की संस्तुति के बाद जिलाध्यक्ष विजयकरन यादव ने नई कार्यकारिणी घोषित की। बांदा में समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी घोषित नई कार्यकारिणी में रामकिशोर राजपूत, बृजेश पटेल, अशोक श्रीवास, प्रदीप जड़िया, नरेंद्र सिंह उर्फ रावेंद्र और प्रदीप यादव को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। हनीफ खां को जिला महासचिव बनाया गया है। वहीं कृष्णकांत प्रजापति, सत्यनारायण सोनकर, शेखर शर्मा, योगेश नामदेव, पप्पू पटेल, हरिश्चंद्र यादव, विजयपाल यादव, प्रमोद निषाद, रामेश्वर सविता, अनु...
बांदा में युवक की गोली मारकर हत्या, जमीनी विवाद में देर शाम वारदात

बांदा में युवक की गोली मारकर हत्या, जमीनी विवाद में देर शाम वारदात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह गांव में आज सोमवार देर शाम जमीनी विवाद में कुछ लोगों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर हत्यारोपी वहां से तमंचा हवा में लहराता हुआ भाग निकला। परिवार के लोग गोली लगने के बाद युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे। तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस का कहना है कि हत्यारोपी की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। देहात कोतवाली के गुरेह गांव में वारदात बताया जाता है कि गुरेह गांव के रहने वाले विनोद सिंह के पुत्र विजय सिंह (28) का गांव के बिंदा सिंह से जमीनी विवाद चल रहा था। सोमवार शाम को विजय घर के बाहर दरवाजे पर खड़ा था। इसी दौरान वहां से गुजरे बिंदा ने अचानक आकर विजय पर तमंचे से गोली चला दी। गोली लगते ही विजय मौके पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। गोली की आवाज से गांव में हड़कंप मच गया। लोग भागकर मौके पर पहुंचे। परिवार के लोग ग्रामी...
बांदा में ‘नो स्कूल-नो फीस’ नारे के साथ अभिभावकों ने किया प्रदर्शन

बांदा में ‘नो स्कूल-नो फीस’ नारे के साथ अभिभावकों ने किया प्रदर्शन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः निजी स्कूल संचालकों द्वारा फीस वसूली किए जाने पर अभिभावकों ने भी मोर्चा खोल दिया है। लॉकडाउन अवधि की ट्यूशन फीस समेत अन्य फीस मांगे जाने को लेकर विभिन्न स्कूलों के अभिभावकों ने एकजुट होकर जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। ‘नो स्कूल-नो फीस’ के नारों के साथ अभिभावकों ने प्रशासन के जरिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर फीस वसूली पर कड़ाई से रोक के साथ गाइड लाइन जारी करने की मांग की। अभिभावक संघ अध्यक्ष अमित सेठ ‘भोलू’ की अगुवाई में सोमवार को तमाम अभिभावकों ने एकजुट होकर जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष ‘नो स्कूल-नो फीस’ स्लोगन लिखी तख्तियां हाथों में लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। निजी स्कूल संचालकों की मनमानी के खिलाफ अभिभावकों ने नारे लगाए। बाद में प्रशासन के जरिए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। निजी स्कूल संचालकों के खिलाफ अभिभावकों ने खोला मोर...
लखनऊः तिरंगा जलाकर TikTok बनाते एक नाबालिग गिरफ्तार, 3 फरार

लखनऊः तिरंगा जलाकर TikTok बनाते एक नाबालिग गिरफ्तार, 3 फरार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः टिकटाॅक (Tiktok) का भूत लोगों के सिर से उतर नहीं रहा। इसके लिए गलत-सही का फर्क भी भूलते जा रहे हैं। अब लखनऊ के बाजारखाला थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम चार युवक तिरंगा जलाकर टिकटाॅक वीडियो बना रहे थे। हालांकि, आसपास के लोगों ने विरोध किया और एक को पकड़ लिया। पकड़े गए नाबालिग को पुलिस को सौंप दिया गया। बताते हैं कि उसके तीन अन्य साथी वहां से भाग निकले। इंस्पेक्टर बाजारखाला विजेंद्र सिंह ने बताया है कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बाकी तीन लोगों की भी तलाश की जा रही है। पुलिस ने दर्ज किया गंभीर धाराओं में मुकदमा मामले में बाजारखाला प्रभारी विजेंद्र सिंह ने जानकारी दी है कि घटना रविवार देर शाम की है। थाने में राजाजीपुरम के रहने वाले रविकांत ने तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है कि रविवार शाम को टिकैत राय तालाब के पास उन्होंने चार युवकों को तिरंगा जल...
बहन ने बर्थ-डे पार्टी के नाम पर सहेली को घर बुलाया-भाई ने किया रेप, दोनों गिरफ्तार

बहन ने बर्थ-डे पार्टी के नाम पर सहेली को घर बुलाया-भाई ने किया रेप, दोनों गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः यूपी में एक बेहद चौंकाने वाली और शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक युवती ने अपनी सहेली को बर्थ-डे पार्टी के नाम पर घर बुलाया। वहां उसके भाई ने बहन की सहेली से मारपीट करते हुए दुष्कर्म किया। बताते हैं कि इस पूरी घटना में बहन अपने भाई के साथ मिली थी। घटना से पीड़िता की हालत इतनी बिगड़ गई कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। लड़की की मानसिक स्थिति को देखते हुए डाक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया है। वहीं डाक्टरों के पैनल ने उसका चेकअप किया। बताते हैं कि पुलिस ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए एक युवती समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यह चौंकाने वाली घटना अंबेडकरनगर के जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के नीलकंठ सराय गांव की है। पड़ोस में रहने वाली युवती भाई समेत गिरफ्तार बताया जाता है कि गांव की एक नाबालिग लड़की को उसी के पड़ो...
Update Covid-19: यूपी के इस जिले में हर रविवार पूर्ण लाॅकडाउन के आदेश

Update Covid-19: यूपी के इस जिले में हर रविवार पूर्ण लाॅकडाउन के आदेश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, डेस्कः यूपी में कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। भले ही सरकार लाख कोशिशें कर रही हो, लेकिन फिर भी कहीं न कहीं कुछ लोगों की लापरवाही इस वैश्विक महामारी को फैलने देने में मददगार साबित हो रही है। इसका सबसे ज्यादा खामियाजा पश्चिमी यूपी उठा रहा है। इसी के बीच पश्चिमी यूपी से एक बड़ी खबर सामने आई है। पश्चिमी यूपी के सहारनपुर जिले के जिलाधिकारी ने आदेश दिए हैं कि हर रविवार को जिले में पूर्ण लाॅकडाउन लागू रहेगा। अब सहारनपुर में हर रविवार को पूरी तरह से लाकडाउन होगा। इस दौरान सिर्फ मेडिकल इमरजेंसी के अलावा दूध की दुकानें खोलने की इजाजत दी जाएगी। डीएम ने साफ आदेश दिए हैं कि इसका पूरी सख्ती से पालन कराया जाएगा। सहारनपुर में बढ़ रहे हैं कोरोना केस बताते दें कि बीते कुछ दिनों से सहारनपुर में कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में जिलाधिकारी सहारनपुर अखिलेश सिंह ने कहा है कि जि...
बांदा में संदिग्ध परिस्थियों में युवक की मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया

बांदा में संदिग्ध परिस्थियों में युवक की मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, बांदाः मर्का थाना क्षेत्र के इंगुवा गांव के मजरा झन्ना पुरवा में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार के लोगों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि कुछ लोगों ने शराब में जहर मिलाकर उसे पिला दिया है। इससे उसकी मौत हो गई है। परिवार के लोगों ने युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  बताया जाता है कि इंगुवा के मजरा झन्ना पुरवा निवासी पवन कुमार सिंह उर्फ झल्लर सिंह के तीन बेटे धीरू सिंह (27) आशीष (24) और विपिन सिंह (19) थे। परिजनों ने लगाए ये आरोप मृतक के भाई धीरू सिंह ने बताया कि शनिवार को आशीष अपने परिवारिक चाचा बबलू सिंह के साथ जेसीबी मशीन लेकर कमासिन आया हुआ था। मशीन खाद्य गोदाम के पास...
बांदाः रात में घर से निकला, सुबह रेलवे पटरी पर मिली लाश

बांदाः रात में घर से निकला, सुबह रेलवे पटरी पर मिली लाश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक शख्स की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। रात में व्यक्ति घर से निकला था। उसका शव सुबह रेलवे पटरी पर पड़ा मिला। जानकारी होने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भी पहुंचकर छानबीन की। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते हैं कि बीती देर शाम मरने वाला व्यक्ति घर से निकला था। इसके बाद वापस नहीं लौटा। गांव के बाहर रेलवे पटरी के उसपर उसका 3 बीघे का खेत भी था। पुलिस का कहना है कि वह शराब का लती था और शराब पीकर घर में अक्सर मारपीट करता था। हालांकि, परिवार के लोगों ने किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया है। पुलिस बोली, शराब का लती था मरने वाला बताया जाता है कि बदौसा के बंगलनपुरवा तुर्रा के रहने वाले अवधेशु कुमार उर्फ मुन्नू (40) 3 बीघे के काश्तकार थे। वह शराब के लती थे और आए दिन इसी बात को लेकर घर पर झगड़ा भी होता था। आज सुबह उनका शव गांव के बाहर रेलवे पटरी ...
कानपुर-बांदा में भी दिखाई दिया सूर्य ग्रहण का अद्भुत नजारा

कानपुर-बांदा में भी दिखाई दिया सूर्य ग्रहण का अद्भुत नजारा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, कानपुर/बांदाः आज रविवार को सूर्यग्रहण का बड़ा ही सुंदर नजारा देखने को मिला। कानपुर और आसपास के जिलों में भी लोगों ने इस अद्भुत नजारे को देखा। हालांकि, लोग एक दिन पहले से ही इसे देखने को उतावले थे। यही वजह है कि इसके लिए पूरी तैयारी भी कर रखी थी। कानपुर में जहां लोगों ने इसे देखा। वहीं बांदा में भी लोग पीछे नहीं रहे। साइंस रिसर्च क्लब (बांदा) की टीम ने सूर्य ग्रहण का अवलोकन किया। इस दौरान अद्भुत नजारा देखने को मिला। खगोल विज्ञान की इस महत्वपूर्ण घटना वलयाकार सूर्यग्रहण को बांदा में भी साफतौर पर देखा जा सका। अब 21 मई 2031 को दिखाई देने की संभावना ऐसे में साइंस क्लब ने समाज में व्याप्त विभिन्न तरह की ग्रहण संबंधी अंधविश्वास को दूर करने के लिए संदेश दिया। साइंस रिसर्च क्लब के प्रमुख शनि कुमार ने बताया कि प्रकृति में विभिन्न तरह की घटनाएं हो रही हैं लेकिन सूर्य ग्रहण की यह...