Friday, August 28सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

ब्लैक पैंथर के हीरो, हाॅलीवुड के बड़े एक्टर चैडविक का निधन

ब्लैक पैंथर के हीरो, हाॅलीवुड के बड़े एक्टर चैडविक का निधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क : हालीवुड से आज शनिवार को एक दुख पहुंचाने वाली खबर सामने आई है। हाॅलीवुड की सुपरहिट फिल्म ब्लैक पैंथर के एक्टर चैडविक बोसमैन का कैंसर से निधन हो गया है। वह 43 साल के थे। बताते हैं कि बाॅलीवुड के यह सुपरस्टार चैडविक काफी समय से कैंसर से लड़ाई लड़ रह थे। दरअसल, उनको कोलन कैंसर यानि आंत का कैंसर था। ये भी पढ़ें : क्लिंटन बोले, मोनिका लेविंस्की से संबंधों की वजह थी आफिस टेंशन उनकी निधन की खबर से फैंस में दुख है। हालीवुड और बालीवुड सेलेब्स उनको श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वहीं दूसरी ओर मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि चैडविक बोसमैन की पत्नी और परिवार अंतिम वक्त में उनके साथ मौजूद रहे। उनके निधन के बाद उनके परिवार की ओर से एक बयान भी आया है। खास बात यह है कि बीते 4 साल से चैडविक इस बीमारी से जूझ रहे थे और एक्टिंग के साथ-साथ उनकी कीमियोथैरेपी और सर्जरी भी जारी थ...
बांदा में एक हाथ में पेट्रोल, दूसरे में हंसिया, स्कूल में घुसे शराबी का खौफनाक उत्पात

बांदा में एक हाथ में पेट्रोल, दूसरे में हंसिया, स्कूल में घुसे शराबी का खौफनाक उत्पात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के माध्यमिक विद्यालय में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, एक शराबी दबंग एक हाथ में पेट्रोल भरी बोतल और दूसरे हाथ में धारदार हंसिया लेकर घुस गया। वहां शराबी ने जमकर उत्पात मचाया। मौजूद शिक्षकों से कहा कि वह बच्चों को ठीक से नहीं पढ़ाते हैं, इसलिए उनको जिंदा फूंक देगा। बाद में खुद भी जान दे देगा। शराबी की हरकतों से स्कूल के शिक्षक बुरी तरह से डर गए। उनके हाथ-पांव फूल गए। किसी ने इस दौरान दबंग का वीडियो बना लिया। आयुक्त ने लिया संज्ञान, पुलिस ने पकड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और इसके बाद उच्चाधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, यह पूरा मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पल्हरी का है। ये भी पढ़ें : बांदा में सरेआम दबंगों का तांडवः हवाई फायरिंग कर फैलाई दहशत और घर में घुसकर मारपीट शुक्रवार को गांव का रहने वाला एक शख्स वहां...
कानपुर में पकड़ी गई हरियाणा वाली लाखों की अवैध शराब

कानपुर में पकड़ी गई हरियाणा वाली लाखों की अवैध शराब

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर के चकेरी क्षेत्र में पुलिस और आबकारी की टीम ने हरियाणा की अवैध रूप से ले जाई जा रही लाखों रुपए की शराब पकड़ी है। बताते हैं कि देर रात सूचना के आधार पर चकेरी मोड़ हाईवे पर संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है। हालांकि, चौंकाने वाली बात यह है कि शराब के साथ पुलिस किसी व्यक्ति को नहीं पकड़ पाई है। चकेरी इंस्पेक्टर रवि श्रीवास्तव ने बताया है कि गुरुवार देर रात यह कार्रवाई की गई है। पुलिस और आबकारी की संयुक्त कार्रवाई बताया जाता है कि गुरुवार देर रात कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने अवैध शराब पकड़ी। ये भी पढ़ें:  कानपुर : वृद्ध ने नाबालिग लड़की से किया रेप, मौके से फरार बताते हैं कि अहिरवा चौकी प्रभारी विजय शुक्ला ने चकेरी मोड़ पर आबकारी टीम के साथ इसे पकड़ा। ट्रक को पकड़ने के बाद टीम उसे थाने ले गई। इंस्पेक्टर चकेरी का कहना है कि लगभग 400 से 4...
Update : खूबसूरत हसीना की कुत्ते के पिल्ले से क्रूरता, FIR दर्ज कर कार्रवाई में जुटी पुलिस

Update : खूबसूरत हसीना की कुत्ते के पिल्ले से क्रूरता, FIR दर्ज कर कार्रवाई में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : तहजीब के शहर लखनऊ में एक खूबसूरत हसीना की क्रूरता का ऐसा अफसाना सामने आया है कि हर आदमी दांतों तले ऊंगली दबाने को मजबूर हो गया है। एक बेजुबान कुत्ते के बच्चे को यह हसीना अपने पैरों तले कुचलती सी दिखाई दे रही है। कुत्ते का बच्चा चिल्ला रहा है, दर्द से करहा रहा है, लेकिन मैडम हसीना पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। लग्जरी कार की सीट पर शार्ट पहनकर अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरती इस हसीना को उसके दर्द से कोई चुभन महसूस नहीं हो रही है।  विभूतिखंड पुलिस ने दर्ज की एफआईआर बहरहाल, मैडम की करनी का यह वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है तो पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए तलाश शुरू कर दी है। अब जल्द ही पुलिस उसतक पहुंच भी जाएगी। दरअसल, राजधानी के विभूतिखंड के ओमैक्स सिटी हाइट्स अपार्टमेंट में रहने वाली पूजा ढिल्लन नाम की इस आरोपी महिला पर कुत्ते के दो पिल्लों को पैरों से कु...
सीतापुर : शातिर महिला ने 61 पुरोहितों से धन प्राप्ति के लिए कराया हवन, फिर दक्षिणा में नकली नोट देकर फरार

सीतापुर : शातिर महिला ने 61 पुरोहितों से धन प्राप्ति के लिए कराया हवन, फिर दक्षिणा में नकली नोट देकर फरार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, डेस्क : राजधानी लखनऊ से सटे सीतापुर शहर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। धन प्राप्ति के लिए एक महिला ने अयोध्या से 61 पुरोहितों को बुलाकर हवन कराया। 13 दिन तक सभी ब्राह्मण हवन-पूजन करते रहे। जब दक्षिणा की बारी आई तो महिला ने उनको नकली नोट थमा दिए। विरोध पर कुल्हाड़ी लेकर धमकाया। बाद में धीरे से खिसक गई। अब फरार महिला की तलाश पुलिस कर रही है। आश्रम की संचालिका है महिला महिला कोई मामूली नहीं, बल्कि एक आश्रम की संचालिका है और उसके आश्रम से पुलिस को 20 लाख के नकली नोट मिले हैं। यह पूरा मामला सीतापुर के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां पिछले 70 दिनों से बड़ा अनुष्ठान चल रहा था। ये भी पढ़ें : लाॅकडाउन में गोलमालः हैंडपंप से निकल रही थी शराब, पुलिस ने खोला राज बताया जाता है कि सीतापुर के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के टेरवा मनिकापुर गांव में गीता पाठक नाम क...
मौसम अलर्ट : बुंदेलखंड के इन 6 जिलों समेत UP में भारी बारिश की संभावना

मौसम अलर्ट : बुंदेलखंड के इन 6 जिलों समेत UP में भारी बारिश की संभावना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, ललितपुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मौसम विभाग की ओर से बुंदेलखंड में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 27 से 29 अगस्त तक बुंदेलखंड के 6 जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इन 6 जिलों में बांदा, महोबा, हमीरपुर, जालौन, ललितपुर और झांसी शामिल हैं। इन जिलों में भारी बारिश की प्रबल संभावना है। यूपी के कई हिस्सों में बारिश की संभावना इसी के साथ 28 अगस्त की सुबह से लेकर 29 अगस्त की सुबह तक इन जिलों में भारी बारिश की संभवना के साथ ही आगरा में भी भारी बारिश का अलर्ट है। बताते हैं कि मौसम विभाग की ओर से संबंधित जिलों को सूचना भेजी गई है। ये भी पढ़ें : Update : बिग ब्रेकिंग : कानपुर पुलिस लाइन में बैरक की छत गिरी, 1 सिपाही की मौत, 3 घायल मौसम विभाग की ओर से यूपी के कई अन्य इलाकों में भी बारिश की संभावना जताई है। बताया जाता है कि मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट में कहा गया है कि 27 अ...
बांदा : Phd करना चाहता था Msc का छात्र, हालात के चलते खौफनाक अंजाम..

बांदा : Phd करना चाहता था Msc का छात्र, हालात के चलते खौफनाक अंजाम..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिंदगी में इच्छा पूरी न होने पर युवा मन इतने कमजोर पड़ जाते हैं कि जानलेवा कदम उठाने से भी नहीं चूकते। बांदा में एक एमएससी का छात्र पीएचडी करना चाहता था, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि इसका खर्च उठा सके। पिता ने बेटे को मना किया। इसके बाद छात्र बेटा तनाव में आ गया। आखिरकार तनाव के दौर से गुजर रहे छात्र ने जानलेवा कदम उठाते हुए फांसी लगाकर जीवनलीला ही समाप्त कर ली। मामला बांदा के चिल्ला थाना क्षेत्र का है। थाना प्रभारी रामाश्रय सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया छात्र द्वारा पीएचडी की पढ़ाई कर पाने पर आत्महत्या की बात सामने आई है। झांसी में कर रहा था पढ़ाई बताते हैं कि चिल्ला के पपरेंदा गांव में गुरुवार रात संत कुमार (24) ने घर के बाहर खेत में पेड़ के सहारे गमछा बांधकर फांसी लगा ली। सुबह वह घर पर नहीं मिला। तलाश की गई तो गांव के बाहर पेड़ पर उसका शव लटका देख...
शादी के 3 साल बाद मम्मी-पापा बनेंगे विरुष्का, खास अंदाज में खुद बताया

शादी के 3 साल बाद मम्मी-पापा बनेंगे विरुष्का, खास अंदाज में खुद बताया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, खेलकूद, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क : बालीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली ने अपने फैंस के साथ एक गुड न्यूज शेयर की है। दोनों सेलेब्रिटीज ने खास अंदाज में बताया है कि वे दोनों जल्द ही मम्मी-पापा बनने वाले हैं। अनुष्का-विराट दोनों ने शेयर की जानकारी यह बात शेयर करते हुए अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर पति विराट के साथ फोटो भी शेयर की है। दरअसल, दोनों की शादी को 3 साल हो चुके हैं और अब उनके चाहने वाले इसी खबर का इंतजार कर रहे थे। अपने फोटो शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा है कि और फिर, हम तीन हो गए ! 2021 जनवरी को आ रहा है वह..। ये भी पढ़े :  गूगल की इस एक गलती से पूरी दुनिया में प्रमोट हुई भारतीय क्रिकेट टीम, विदेशों में चमके विराट कोहली.. वहीं विराट ने भी बिल्कुल इसी अंदाज में यह बात शेयर की है। विराट ने ट्वीटर पर यह जानकारी शेयर की है। इसके साथ ही दोनों को फैंस और सेलेब्...
लखनऊ में बड़ी कार्रवाई : BSP विधायक/माफिया मुख्तार अंसारी की दो इमारतें ढहाई गईं

लखनऊ में बड़ी कार्रवाई : BSP विधायक/माफिया मुख्तार अंसारी की दो इमारतें ढहाई गईं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : माफियाओं के खिलाफ यूपी की योगी आदित्यनाथ की सरकार की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में बसपा विधायक माफिया मुख्तार अंसारी के लखनऊ स्थित अवैध कब्जे वाली दो इमारतें ढहा दी गई हैं। बता दें कि पूर्वांचल के माफिया मुख्तार की वाराणसी, मऊ और गाजीपुर के बाद अब राजधानी लखनऊ में स्थिति अवैध कब्जे वाली इमारतें ढहाई जा रही हैं। डालीबाग में शत्रु संपत्ति पर बनी थीं दो इमारतें आज गुरुवार को मऊ सदर सीट से विधायक गैंगस्टर मुख्तार की लखनऊ की दो संपत्तियों को एलडीए ने ढहा दिया है। इसके साथ ही अब प्रशासन माफिया से ही बिल्डिंग तोड़ने के साथ अबतक का किराए का खर्चा भी वसूल करेगी। ये भी पढ़े : लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर धू-धूकर जला ATM, हड़कंप मचा बताते हैं कि ये दोनों इमारतें डालीबाग में थीं और इनको ढहाने के लिए एलडीए अधिकारियों के साथ प्रशासन और पुलिस के लोग वहां पहुंचे...
कानपुर में केमिकल फैक्ट्री में ब्वायलर फटा, 6 मजदूर झुलसे-3 गंभीर

कानपुर में केमिकल फैक्ट्री में ब्वायलर फटा, 6 मजदूर झुलसे-3 गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : आज गुरुवार को जिले में बड़ा हादसा सामने आया। बिधनू के कठेरुआ गांव में एक केमिकल फैक्ट्री में ब्यायलर फटने से 6 मजदूर झुलस गए। इनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से मजदूरों को एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। सभी का चल रहा है इलाज बताते हैं कि शहर के नौबस्ता आवास विकास में रहने वाले व्यक्ति की खटेरुआ गांव के पास केमिकल फैक्ट्री है। इस फैक्ट्री में आसपास के गांवों के कई मजदूर काम करते हैं। बताया जाता है कि आज सुबह कुछ मजदूर ब्वायलर में केमिकल भरने के बाद ब्याल करने का काम निपटा रहे थे। ये भी पढ़े :  Update : बिग ब्रेकिंग : कानपुर पुलिस लाइन में बैरक की छत गिरी, 1 सिपाही की मौत, 3 घायल इसी दौरान ब्वायलर फट गया। इससे मजदूर कठेरुआ निवासी कमलेश पासवान, रामचन्दर प्रजापति, हड़हा निवासी मुकेश, शेखर, निर्भय, जामू निवासी अजय झुलसकर गिर ...