Thursday, August 27सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

महान खिलाड़ी कपिल देव को हार्टअटैक, अब हालत ठीक

महान खिलाड़ी कपिल देव को हार्टअटैक, अब हालत ठीक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, दुनिया, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्ली : भारत के महान क्रिकेट खिलाड़ी कपिल देव को दिल का दौरा पड़ गया है। उनको दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत सही बताई जा रही है। बताया जाता है कि आज उनको सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने हार्ट में ब्लाकेज के चलते उनकी एंजियोप्लास्टी की। चिकित्सकों का कहना है कि महान बल्लेबाज की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। सोशल मीडिया पर लोग मांग रहे दुआएं बता दें कि 61 साल के कपिल देव की तबियत बिगड़ने की खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर फैली, लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करने लगे। आपको बताते चलें कि 16 साल तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कपिल देव ने जमकर धमाल मचाया था। उनकी गिनती दुनिया के बड़े आलराउंडर में होती रही है। हाल ही में उनका एक नया लुक सामने आया था। उन्होंने सिर के पूरे बाल कटवा लिए थे। हालां...
UP : LDA के VC शिवाकांत द्विवेदी हटाए गए, DM ने चार्ज लिया

UP : LDA के VC शिवाकांत द्विवेदी हटाए गए, DM ने चार्ज लिया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ से प्रशासनिक हल्के से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने लखनऊ विकास प्राधिकरण के वीसी आईएएस अधिकारी शिवाकांत द्विवेदी को उनके पद से हटा दिया है। अब उनकी जगह पर फिलहाल लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने एलडीए वीसी का पदभार संभाला है। ऐसा कहा जा रहा है कि सरकार की मंशा के अनुरूप काम न करने पाने की वजह से उनको हटाया गया है। जनवरी में संभाला था कार्यभार बताते चलें कि द्विवेदी ने इसी साल जनवरी में लखनऊ विकास प्राधिकरण के वीसी पद का कार्यभाल संभाला था। इससे पहले वह पीसीएफ निदेशक थे। चर्चा तो यह भी है कि माफिया मुख्तार अंसारी के बड़े भाई अफजाल के मकान को गिराने की तैयारी के बीच उसके ध्वस्तीकरण पर कोर्ट से स्टे हो गया था। इसे कहीं न कहीं एलडीए द्वारा सही पैरवी न होने की वजह माना गया है। इसी क्रम में इस कार्रवाई की चर्चा भी है। ध्वस्तीकर...
कानपुर में माॅडल शुभा गुलाटी बनीं नेचर क्लब की जिला मंत्री

कानपुर में माॅडल शुभा गुलाटी बनीं नेचर क्लब की जिला मंत्री

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : मिसेज ग्लैमर इंटरनेशनल-2018, मिसेज यूपी टाप माडल-2017 और मिसेज कानपुर-2015 रह चुकीं कानपुर की जानी-मानी माॅडल शुभा गुलाठी समाजसेवा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। उनको नेचल क्लब ने जिला महामंत्री बनाया है। हालांकि, शुभा पहले से ही समाज सेवा और पर्यावरण के लिए काम करती रही हैं। इसके अलावा अनाथ बच्चों और वृद्धों के लिए भी काम किया है। पर्यावरण के क्षेत्र में पहले भी कर चुकीं काम इसपर बात करने पर शुभा गुलाठी ने कहा कि पर्यावरण के लिए काम करने में जो आत्मिक सुख मिलता वह किसी और काम में नहीं। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी वह पौधरोपण और उनके सरंक्षण के क्षेत्र में काम कर चुकी हैं। अब और जिम्मेदारी से काम का निर्वहन करना होगा। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि वह ज्यादा से ज्यादा लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरुक करें और उनको पौधरोपण के लिए प्रेरित करें। ...
बांदा : प्रेमी-प्रेमिका को आपत्तिजनक हाल में देखना बना प्रिंस की हत्या की वजह, 3 गिरफ्तार

बांदा : प्रेमी-प्रेमिका को आपत्तिजनक हाल में देखना बना प्रिंस की हत्या की वजह, 3 गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में 8 साल के बच्चे की अपहरण के बाद दर्दनाक ढंग से हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने एक युवक और उसकी प्रेमिका समेत 3 लोगों को गिरफ्तार भी किया है। बताते हैं कि बच्चे ने महिला और पुरुष को बेहद आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। दोनों ने उसे किसी को न बताने को कहा, बच्चे ने बालमन से कह दिया कि वह सभी को बताएगा। डर से उसी प्रेमी युगल जोड़े ने बच्चे की हत्या कर दी। बाद में मामले को दबाने के लिए फिरौती का फोन भी कराया। हालांकि, पुलिस ने खुलासा करने में देरी नहीं की। पुलिस अधीक्षक ने की प्रेसवार्ता आज तीसरे दिन गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में मीडिया से रूबरू होते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा ने इसका खुलासा किया। उन्होंने बताया कि इस मामले में तीन आरोपी सामने आए हैं। इनमें अंकित पुत्र आनंद कुशवाहा और उसकी प्रेमिका सतरूपा पत्नी जितेंद्र कुशवाहा...
बिना परमिशन दाढ़ी बढ़ाने पर दरोगा सस्पैंड, SP की 3 हिदायत की दरकिनार

बिना परमिशन दाढ़ी बढ़ाने पर दरोगा सस्पैंड, SP की 3 हिदायत की दरकिनार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : यूपी पुलिस में एक अजीबो-गरीब अनुशासनहीनता की घटना सामने आई है। एक दरोगा ने पुलिस अधीक्षक की तीन हिदायत को दरकिनारे करते हुए अपनी दाढ़ी बढ़ा ली। पुलिस महकमे में दाढ़ी बढ़ाने के लिए अनुमति की आवश्यकता होती है। इस मामले में आला अधिकारी के निर्देशों को दरकिनार करने वाले दरोगा को अब निलंबित कर दिया गया है। मामला यूपी के बागपत जिले से जुड़ा है। बताया जाता है कि पश्चिमी यूपी के बागपत जिले के रामाला थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर इंतसार अली बिना अधिकारिक अनुमति के अपनी दाढ़ी बढ़ाए हुए थे। वेस्ट यूपी के बागपत जिले से जुड़ा मामला बताया जा रहा है कि पुलिस अधीक्षक की ओर से दरोगा को तीन बार दाढ़ी कटवाने की चेतावनी दी। इसके लिए अधिकारिक अनुमति लेने को कहा। इसके बावजूद दरोगा ने न अनुमति ली और न ही दाढ़ी कटवाई। बताते हैं कि सहारनपुर के रहने वाले दरोगा तीन साल से बागपत में तैनात हैं ...
लखनऊ में मजार के अंदर चल रहा था सेक्स रैकेट, ऐेसे हुआ पर्दाफाश..

लखनऊ में मजार के अंदर चल रहा था सेक्स रैकेट, ऐेसे हुआ पर्दाफाश..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में गुरुवार को एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। शहर के ठाकुरगंज इलाके के हुसैनाबाद में जामा मजार के संचालक काले बाबा को सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में पकड़ा गया। काले बाबा पर आरोप है कि वह महिलाओं का यौन शोषण कराता था और मजार में ही सेक्स रैकेट संचालित कर रहा था। इसका खुलासा उस वक्त हुआ जब लोगों ने मजार के भीतर बने एक कमरे में एक महिला के साथ शख्स को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। इस बाद लोगों ने मजार के काले बाबा को पकड़ लिया। फिर पिटाई के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। स्थानीय लोगों ने खुद किया खुलासा बताते हैं कि स्‍थानीय लोगों को बीते कुछ दिनों से पता चल रहा था कि मजार के भीतर गलत काम हो रहा है। एक दिन अंदेशा होने पर इलाके के लोग अचानक मजार के भीतर जा घुसे। वहां एक महिला और युवक को बेहद आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए। लोगों ने वीडियो भी बना लिया। फि...
बांदा में सिरफिरे आशिक ने घर में घुसकर प्रेमिका के पिता को गोली मारी, रेफर

बांदा में सिरफिरे आशिक ने घर में घुसकर प्रेमिका के पिता को गोली मारी, रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, कमासिन (बांदा) : जिले में हुई एक वारदात में सिरफिरे आशिक ने अपनी कथित प्रेमिका के पिता को घर में घुसकर गोली मार दी। गोली की आवाज से गांव में हड़कंप मच गया। आरोपी वहां से साथियों के साथ भाग निकला। घायल को गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दो की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। यह वारदात कमासिन थाना क्षेत्र की है। बताया जाता है कि ग्राम महेड़ के रहने वाले श्यामसुंदर मिश्रा (55) की बेटी पूजा के पति की मौत करीब 3 साल पहले हो गई थी। बच्चों को ले जाने पर हुआ विवाद शादी मध्यप्रदेश के नयागांव के रहने वाले लाला तिवारी से हुई थी। पति की मौत के बाद पूजा अपने मायके आकर रहने लगी थीं। पूजा के दो बच्चे पहले पति से थे। बड़ी बेटी 6 साल की अंशिका और 3 साल का बेटा बउवा। बताते हैं कि पास के बिसंडी निवासी शीलू नाम के युवक से पूज...
पुलिस स्मृति दिवस : बांदा आईजी और एसपी ने अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

पुलिस स्मृति दिवस : बांदा आईजी और एसपी ने अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज यहां बुधवार को पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर पुलिस लाइन में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। पुलिस महानिरीक्षक (चित्रकूटधाम) के. सत्यनारायणा और एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए उनको नमन किया। बिकरु कांड के शहीदों को भी किया याद उनकी वीरगाथा को शोक परेड में शामिल अधिकारी व जवानों को सुनाया गया। इस मौके पर कानपुर नगर के बिकरू गांव में शहीद हुए पुलिस कर्मियों की वीरगाथा को भी याद किया गया। पुलिस महानिरीक्षक, एसपी तथा शोक परेड में मौजूद अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई। ये भी पढ़ें : यूपी में 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, लखनऊ-शाहजहांपुर-वाराणसी और मेरठ..  ...
शक्ति मिशन : बांदा पुलिस ने 50 महिला आरक्षियों की टीम तैयार

शक्ति मिशन : बांदा पुलिस ने 50 महिला आरक्षियों की टीम तैयार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : मिशन शक्ति के तहत महिलाओं-छात्राओं और बालिकाओं को जागरूक करने के लिए बांदा पुलिस ने सेल्फ डिफेंस एस्क्वायड टीम तैयार की है। इसके लिए 50 महिला आरक्षियों की टीम बनाई गई है। ये टीम महिलाओं, छात्राओं और युवतियों को जागरुक करेगी। साथ ही महिला आरक्षी गांव, कस्बा, मोहल्ले-मोहल्ले जाकर महिलाओं को सुरक्षा के उपाए बताएंगी। 1090, एंटी रोमियो, डाॅयल 112, 181 की कार्यप्रणाली के संबंध में महिलाओं को पूरी जानकारी भी देंगी। पुलिस अधीक्षक गणेश शंकर मीणा के नेतृत्व में तथा अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मार्शल आर्ट प्रशिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। ये भी पढ़ें : बुंदेलखंड में ‘मिशन शक्ति’ : IG ने महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया  ...
बांदा : मासूम बेटियां सोती रह गईं, मां दुनिया छोड़ गई..

बांदा : मासूम बेटियां सोती रह गईं, मां दुनिया छोड़ गई..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के पैलानी थाना क्षेत्र के रेहुंटा गांव निवासी सपना (25) पुत्री देवीदयाल ने बुधवार को अपने घर के कमरे में फांसी लगा ली। घटना की जानकारी काफी देर तक विवाहिता के कमरे से बाहर न आने पर परिजनों को हो सकी। उप जिलाधिकारी पैलानी रामकुमार, सीओ महेश सिंह व थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने मौके पहुंचकर घटना की जानकारी ली। सूरत में मजदूरी करता है पति परिजनों ने बताया है कि मृतका का पति चंद्रिका सूरत में रहकर मजदूरी करता है। वर्ष 2015 में दोनों की शादी हुई थी। विवाहिता का मायका हमीरपुर जिले के कुंडौरा गांव में है। जिस वक्त विवाहिता ने यह कदम उठाया उसी कमरे में उसकी दो मासूम बेटियां 3 साल की सोनिका और डेढ़ साल की राधिका सो रही थीं। ये भी पढ़ें : मिशन शक्ति : बांदा में महिला अधिकारी ने बेटियों को पढ़ाया सुरक्षा-सम्मान और स्वालंबन का ककहरा   ...