Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

सीतापुर में क्लास रूम में शिक्षिका की गोली मारकर हत्या, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

Youth shot dead in ground dispute in Banda
सांकेतिक फोटो।

समरनीति न्यूज, सीतापुर : जिले में हुए एक सनसनीखेज हत्याकांड में सरकारी स्कूल में क्लासरूम के भीतर एक शिक्षिका की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि, आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना सीतापुर जिले के मानपुर थाना क्षेत्र में हुई है। गोली मारने वाला व्यक्ति शिक्षिका का सहयोगी शिक्षक बताया जा रहा है।

सहायक शिक्षक पर गोली मारने का आरोप

बताया जाता है कि लखनऊ के कुर्सी रोड की रहने वाली शिक्षिका अराधना राय को उनके सहयोगी शिक्षक अमित कौशल ने सीने में गोली मार दी।

ये भी पढ़ें : बड़ी खबरः बांदा में महिला प्रधानाध्यापिका ने स्कूल के कमरे में फांसी लगाकर दी जान

पुलिस का कहना है कि हत्या की यह वारदात दोपहर करीब 3 बजे के आसपास हुई। तब स्कूल की छुट्टी हो चुकी थी। बताते हैं कि शिक्षिका अराधना और सहायक अध्यापक अमित कौशल के बीच काफी मधुर संबंध थे।

पुलिस बोली, पहले थे दोनों में मधुर संबंध

थानाध्यक्ष राय साहब द्विवेदी ने बताया कि दोनों की पूर्व में किसी मामले में शिकायत भी हो चुकी है। शिकायत की जांच बीएसए स्तर से हो रही है। हालांकि, बाद में दोनों के बीच मनमुटाव हो गया। दोनों एक-दूसरे से नाराजगी रखने लगे। शनिवार को सहायक शिक्षक ने शिक्षिका अराधना के देर से विद्यालय पहुंचने पर उनकी उपस्थिति पंजिका के कालम में अवकाश लिख दिया। शनिवार से दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। घटना की जानकारी पर एसपी आरपी सिंह भी मौके पर पहुंचे। एसपी ने बताया कि आरोपी सहायक शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें : Breaking News : Update- बांदा शहर में ट्रिपल मर्डर, कुछ देर पहले सिपाही, बहन और मां का कत्ल