Saturday, November 7सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

योगी मंत्रिमंडल में 6 नए मंत्री शामिल, एक महिला भी..पढ़ें कौन क्या बना

योगी मंत्रिमंडल में 6 नए मंत्री शामिल, एक महिला भी..पढ़ें कौन क्या बना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: योगी मंत्रिमंडल में आज 6 नए मंत्री शामिल हुए हैं। इनमें एक महिला मंत्री भी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की  मौजूदगी में राज्यपाल आनंदी पटेल ने नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। योगी मंत्रिमंडल में 6 नए मंत्रियों के शामिल होने साथ ही अब अटकलों पर विराम लग गया है। योगी मंत्रिमंडल में शामिल इन नए 6 नए मंत्री में भूपेंद्र चौधरी, मनोज पांडे ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। भूपेंद्र चौधरी कैबिनेट मंत्री, कृष्णा पासवान महिला मंत्री वहीं कृष्णा पासवान, सुरेंद्र दिलेर, हंसराज विश्वकर्मा, कैलाश सिंह राजपूत ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। दो मंत्रियों का हुआ प्रमोशन हुआ है। दो मंत्रियों का प्रमोश भी हुआ राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल व सोमेंद्र तोमर को प्रमोशन देते हुए राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बना दिया गया है। नवनियुक्त मंत्रियों ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री को पुष...
बांदा में डबल मर्डर, मदर्स डे पर बेटे ने मां-छोटे भाई की गोली मारकर हत्या की

बांदा में डबल मर्डर, मदर्स डे पर बेटे ने मां-छोटे भाई की गोली मारकर हत्या की

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज रविवार दोपहर 10 मई को व्यक्ति ने मदर्स डे पर जमीन के लिए अपनी मां और छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। डबल मर्डर की यह वारदात बबेरू कस्बे में हरदौली रोड पर हुई। इसके बाद मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मुआयना किया। हत्यारोपी की तलाश में जुटी पुलिस की चार टीमें एसपी श्री बंसल का कहना है कि हत्यारोपी की तलाश में पुलिस की 4 टीमें गठित की गई हैं। जानकारी के अनुसार, बबेरू में दोपहर लगभग 12 बजे राजकिशोर मिश्रा की जमीन को लेकर मां व भाई से कहासुनी हो गई। ये भी पढ़ें: बांदा में मुठभेड़, बिजलीकर्मी बन सिपाही का घर लूटने वाला हिस्ट्रीशीटर घायल-दो गिरफ्तार इसके बाद जगदीश मिश्रा के बेटे राजकिशोर मिश्रा का अपनी मां शांति देवी (60) व छोटे भाई देवीदीन मिश्रा (40) से...
यूपी में 6 नए मंत्री आज लेंगे शपथ, योगी कैबिनेट का दूसरा विस्तार

यूपी में 6 नए मंत्री आज लेंगे शपथ, योगी कैबिनेट का दूसरा विस्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: योगी सरकार की कैबिनेट का दूसरा विस्तार आज रविवार 10 मई को होने जा रहा है। योगी कैबिनेट के विस्तार के साथ ही लंबे समय से चली आ रहीं अकटकलों पर विराम लग जाएगा। इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कैबिनेट विस्तार को लेकर शनिवार को राजभवन में राज्यपाल से आनंदी बेन पटेल से मुलाकात की है। इन 6 नेताओं के मंत्रिमंडल में शामिल होने की चर्चा बताते हैं कि योगी कैबिनेट के दूसरे विस्तार में छह नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। आज जिन नेताओं के मंत्री बनने की चर्चा है उनमें पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी  का नाम सबसे ऊपर है। इसके अलावा सपा के बागी विधायक मनोज पांडेय, पूजा पाल और अलीगढ़ के खैर से विधायक सुरेंद्र दिलेर, कृष्णा पासवान जैसे नाम शामिल हैं। ये भी पढ़ें: UP: बंगाल जीत से यूपी में पाॅलिटिकल हलचल, 15 तक मंत्रिमंडल विस्तार.. इनमें से कुछ लोगों ने 3 ...
तू डाल-डाल मैं पात-पात.. बांदा से अपहृत व्यापारी के इकलौते बेटे को हरियाणा से ढूंढ लाई पुलिस-सगे मामा समेत 3 गिरफ्तार

तू डाल-डाल मैं पात-पात.. बांदा से अपहृत व्यापारी के इकलौते बेटे को हरियाणा से ढूंढ लाई पुलिस-सगे मामा समेत 3 गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा से अपहृत व्यापारी के इकलौते बेटे को पुलिस हरियाणा से ढूंढ लाई। इतना ही नहीं अपहृत बच्चे के सगे मामा समेत तीन अपहरणकर्ताओं को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह सब संभव हो सका बांदा के एसपी पलाश बंसल के त्वरित निर्देशों और पल-पल की माॅनिटरिंग के चलते। यही वजह रही कि पूरे मामले में बांदा पुलिस अपहरणकर्ताओं के लिए 'तू डाल-डाल मैं पात-पात' साबित हुई। खुद को चालाक समझ रहे अपहरणकर्ता हरियाणा में पकड़े गए। 7 मई को बबेरू में व्यापारी के बेटे का हुआ था अपहरण बताते चलें कि बांदा के बबेरू से व्यापारी अनिल कुमार के इकलौते बेटे 10 साल के हर्षित का बीती 7 मई को अपहरण हो गया था। 7 मई को स्कूल से घर नहीं लौटा था 10 साल का हर्षित बबेरू के कृष्णा नगर में रहने वाले व्यापारी अनिल का बेटा उस दिन स्कूल से घर नहीं लौटा था। बच्चे के घर न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्हो...
बांदा रेलवे स्टेशन पर पुलिस-RPF ने यात्रियों को दिए सुरक्षा के टिप्स

बांदा रेलवे स्टेशन पर पुलिस-RPF ने यात्रियों को दिए सुरक्षा के टिप्स

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: एसपी पलाश बंसल के निर्देशों पर बांदा रेलवे स्टेशन पर पुलिस-RPF का जागरूकता अभियान चलाया गया। संयुक्त चेकिंग करते हुए यात्रियों को जागरूक किया। यात्रियों को बच्चा चोरी, जहरखुरानी जैसे अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। रेलवे यात्रियों से बात भी की गई। साथ ही ट्रेन में संदिग्ध लोगों की जांच भी की गई। चेकिंग का उद्देश्य यात्रियों को ट्रेनों में होने वाले अपराधों के प्रति जागरूक करना था। ट्रेनों में बढ़ते अपराधों पर लगाम कसने की कवायद चेकिंग के दौरान यात्रियों को मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति जैसे अपराधों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही यात्रियों को ट्रेन में आसपास संदिग्ध लोगों पर नजर रखने को कहा। ये भी पढ़ें: बांदा के लिए जरूरी खबर, ‘बांदा-मानिकपुर’ रेलमार्ग पर बंद रहेगा यह फाटक.. रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में जाकर यात्रियों से बात की गई। यात...
यूपी में 5 डाॅक्टर्स बर्खास्त, सीएमओ-डिप्टी सीएमओ भी नपे

यूपी में 5 डाॅक्टर्स बर्खास्त, सीएमओ-डिप्टी सीएमओ भी नपे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में लापरवाही पर 5 डाॅक्टर्स को बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं सीएमओ और डिप्टी सीएमओ के खिलाफ भी कार्रवाई हुई है। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने लापरवाही बरतने वाले 5 डाॅक्टर्स बर्खास्त किया है। स्वास्थ्य विभाग में 5 डाॅक्टर्स के बर्खास्त होने से हड़कंप मच गया। साथ ही अंबेडकर नगर के CMO और डिप्टी CMO सहित 16 के खिलाफ कार्रवाई शुरू हुई है। कई चिकित्सकाधिकारियों की वेतनवृद्धि भी रुकी इतना ही नहीं कई चिकित्साधिकारियों की वेतन वृद्धि भी रोकी गई है। दरअसल, यह कार्रवाई जिलों से आईं चिकित्सकों की रिपोर्ट के बाद की गई है। अपनी ड्यूटी से बिना सूचना अनधिकृत रूप से अनुपस्थित 5 डाॅक्टरों को बर्खास्त किया गया है। ये भी पढ़ें: यूपी में स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था खत्म, लाखों उपभोक्ताओं को राहत  निजी चिकित्सालयों में अल्ट्रासाउंड जांच सेंटरों के पंजीयन और नवीनीकरण में अनि...
तैयार रहिए! यूपी में कल से फिर गर्मी-सुहावने मौसम का दौर खत्म

तैयार रहिए! यूपी में कल से फिर गर्मी-सुहावने मौसम का दौर खत्म

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: तैयार रहिए! यूपी में कल से फिर गर्मी लौट रही है। पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश में मौसम सुहावना बना हुआ था। सुहावने मौसम का दौर खत्म हो गया है। यूपी में कल से फिर गर्मी असर दिखाएगी। कल यानी शनिवार से फिर से गर्मी के लिए तैयार रहें। मौसम विभाग ने इसे लेकर अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 1 सप्ताह में धीरे-धीरे पारा 6 से 8 डिग्री ऊपर चढ़ेगा। गर्मी अपना पूरा असर दिखाएगी। अगले एक सप्ताह में 6 से 8 डिग्री चढ़ेगा पारा आज शुक्रवार की बात करें तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश और तराई के कुछ इलाकों को छोड़ यूपी के बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहा। लखनऊ आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम पड़ने वाला है। ये भी पढ़ें: देश में बांदा 44.4 डिग्री तापमान से सबसे ज्यादा गर्म-झांसी-चित्रकूट में भी भीषण गर्मी का अलर्ट ...
बिजनौर: पूर्व मंत्री ओमवती देवी का निधन-मंत्री-सांसद व दो बार विधायक..

बिजनौर: पूर्व मंत्री ओमवती देवी का निधन-मंत्री-सांसद व दो बार विधायक..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बिजनौर
समरनीति न्यूज, लखनऊ: पश्चिमी यूपी के बिजनौर में पूर्व मंत्री ओमवती देवी का आज 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया। पूर्व मंत्री ओमवती देवी बिजनौर की नगीना सीट से दो बार विधायक, सांसद रह चुकी थीं। शुक्रवार दोपहर बिजनौर के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। पूर्व मंत्री ओमवती देवी के निधन की खबर से राजनीतिक हल्कों में शोक की लहर दौड़ गई। अपने राजनीतिक सफर में ओमवती देवी नगीना से दो बार विधायक, सांसद रह चुकी थीं। उनके निधन की खबर से समर्थकों में गहरा शोक व्याप्त है। नगीना से दो बार विधायक, सांसद- मंत्री रहीं बताते चलें कि ओमवती देवी ने विभिन्न दलों में रहते हुए प्रभावशाली ढंग से प्रतिनिधित्व किया। वह नगीना क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के टिकट पर दो बार विधायक रहीं। एक बार सांसद भी चुनी गईं। फिर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सरकार में वह मंत्री भी रहीं। ये भी पढ़ें: बिजनौर: जेल गए सपा...
बांदा में धड़ाधड़ हर्ष फायरिंग के Video Viral, मुकदमा दर्ज-रद्द होंगे लाइसेंस

बांदा में धड़ाधड़ हर्ष फायरिंग के Video Viral, मुकदमा दर्ज-रद्द होंगे लाइसेंस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीत न्यूज, बांदा: बांदा में धड़ाधड़ हर्ष फायरिंग के Video Viral हुए हैं। पुलिस अधिकारियों ने हर्ष फायरिंग के इन वीडियो को गंभीरता से लिया है। एसपी पलाश बंसल के आदेशों पर Viral Video का संज्ञान लेते हुए मुकदमें दर्ज किए गए हैं। हर्ष फायरिंग के कुछ वीडियो शहर कोतवाली व कुछ मटौंध के बताए जा रहे हैं। सहायक पुलिस अधीक्षक/सीओ सिटी मेविस टॉक का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कोतवाली व मटौंध क्षेत्र के बताए जा रहे Video जानकारी के अनुसार, पुलिस का कहना है कि हर्ष फायरिंग का एक मामला जमनीपुरवा में तिलक उत्सव के दौरान हुआ है। फायरिंग करने वाले युवक की पहचान शहर कोतवाली क्षेत्र के रेउना गांव के पप्पू यादव के रूप में हुई है। ये भी पढ़ें: बांदा में सिपाही पर यौन शोषण का मुकदमा-सहायक पुलिस अधीक्षक को जांच  फायरिंग का वीडियो भी रेउना गांव का है। मामले में सहायक पुलिस अधीक...
अखिलेश ने ममता पर लुटाई ‘ममता’, कहा-BJP ने वोट लूटा-बंगाल विधानसभा भंग

अखिलेश ने ममता पर लुटाई ‘ममता’, कहा-BJP ने वोट लूटा-बंगाल विधानसभा भंग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, ब्यूरो: सपा मुखिया अखिलेश यादव आज बंगाल पहुंचे। बंगाल में अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी से मुलाकात की। सपा मुखिया ने कहा कि 'दीदा हारी नहीं हैं, बल्कि भाजपा ने वोट लूटे हैं।' सपा मुखिया अखिलेश ने ममता बनर्जी को शाल ओढ़ाकर सम्मान किया। कहा कि 'दीदी आप लड़ी हैं।' इसी बीच शाम को खबर आई है कि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर एन रवि ने वहां की विधानसभा को भंग कर दी है। 3 बार की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साधारण से घर में मुलाकात उधर, बंगाल पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश ने ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को गले लगाया। कहा कि 'तुम अच्छा चुनाव लड़े।' 3 बार की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साधारण से घर में अखिलेश यादव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अखिलेश यादव ने कहा, बंगाल में लोगों को डराकर वोट डलवाए गए इन तस्वीरों को सपा मुखिया ने भी अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर कि...