Saturday, November 7सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

बांदा में दो बहनें लापता, तलाश में पुलिस-पूर्व विधायक ने लिखा DIG को पत्र

बांदा में दो बहनें लापता, तलाश में पुलिस-पूर्व विधायक ने लिखा DIG को पत्र

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा से दो सगी बहनों के लापता होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला करीब 1 महीने पुराना है। पुलिस दोनों बहनों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों बहनों के लापता होने की रिपोर्ट मां कमला वर्मा की शिकायत पर दर्ज हुई है। तलास में जुटी है पुलिस जानकारी के अनुसार, कमासिन थाना क्षेत्र की रहने वाली काजल और करीना बीती 10 जुलाई को बांदा आई थीं। बांदा रोडवेज बस स्टेशन से दोनों लापता हो गईं। ये भी पढ़ें: बांदा: न सड़क न नाली, कीचड़ और बदहाली…ग्रामीणों की जमकर नारेबाजी पुलिस लगातार दोनों की तलाश में लगी है। उधर, परिजन दोनों बेटियों को लेकर बेहद चिंतित हैं। दोनों लड़कियों के पिता दुर्जन का कहना है कि वह बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। बेटियां मां के साथ घर पर रहती थीं। ये भी पढ़ें: बांदा में स्कूटी-बाइक की टक्कर में व्यापारी व परिजनों की पिटाई, लूट का आरोप...
यूपी में पूर्व MLC समेत 10 को उम्रकैद, MP/MLA कोर्ट का बड़ा फैसला

यूपी में पूर्व MLC समेत 10 को उम्रकैद, MP/MLA कोर्ट का बड़ा फैसला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में एमपी एमएलए कोर्ट ने औरैया के चर्चित और सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड में बड़ा फैसला सुनाया है। बुधवार को औरैया की एमपी-एमएलए कोर्ट ने पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक समेत 10 लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। कुल 10 लोगों को हुई उम्रकैद की सजा दोषियों में पूर्व एमएलसी के भाई व पूर्व ब्लॉक प्रमुख संतोष पाठक, भाई रामू पाठक भी शामिल हैं। बताया जाता है कि लंच के बाद कोर्ट ने सजा के बिंदु पर सुनवाई करते हुए सभी को उम्र कैद की सजा सुनाई। ये भी पढ़ें: IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर रेप का आरोप अदालत ने यह फैसला अधिवक्ता मंजुल चौबे और उनकी चचेरी बहन सुधा के 6 साल पहले हुए डबल मर्डर मामले में सुनाया है। न्यायालय परिसर और उसके आसपास सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए। पुलिस और पीएसी बल तैनात रहा। ये भी पढ़ें: यूपी में 7 PCS अफसरों के तबादले, निधि पां...
ध्यान दें! यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, कानपुर-झांसी-महोबा समेत 27 जिलों में..

ध्यान दें! यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, कानपुर-झांसी-महोबा समेत 27 जिलों में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में मौसम विभाग ने बुधवार को 27 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी हुई है। इनमें 9 जिले मध्य प्रदेश की सीमा से सटे हैं। वहीं 18 जिलों में कानपुर, प्रयागराज, सोनभद्र, भदोही, मिर्जापुर, वाराणसी शामिल हैं। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल सिंह का कहना है कि 19 से 23 अगस्त के बीच मध्य प्रदेश से सटे जिलों के साथ-साथ अन्य हिस्सों में भारी बारिश और अति भारी बारिश का अनुमान है। इन जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट महोबा, प्रयागराज, सोनभद्र, चंदौली, मिर्जापुर, भदोही और आसपास। इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कानपुर नगर, कानपुर देहात, झांसी, जालौन, औरैया, सुल्तानपुर, फतेहपुर, वाराणसी, प्रतापगढ़, हमीरपुर, जौनपुर, ललितपुर, गाजीपुर, कन्नौज, आजमगढ़, उन्नाव, अमेठी, रायबरेली, अमेठी, औरैया, सुल्तानपुर और आसपास। ये भी पढ़ें: यूपी में 7 PCS अफस...
यूपी भाजपा की कमान अब विनोद तावड़े के हाथों, लंबे समय बाद मिला प्रभारी

यूपी भाजपा की कमान अब विनोद तावड़े के हाथों, लंबे समय बाद मिला प्रभारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी भाजपा को लंबे समय बाद प्रदेश प्रभारी मिला है। केंद्रीय नेतृत्व ने पार्टी नेता विनोद तावड़े को यूपी भाजपा का प्रदेश प्रभारी बनाया है। 2027 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव से पहले इसे संगठन में बड़ा फेरबदल माना जा रहा है।  जगदीश पटेल सह प्रभारी भाजपा  संगठन में इसे बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं जगदीश ईश्वर भाई पटेल को उत्तर प्रदेश का सह प्रभारी बनाया गया है। बताते चलें कि नए पदाधिकारियों के सामने अब भाजपा के प्रदेश संगठन को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी है। ये भी पढ़ें: यूपी पाॅलिटिक्स: मायावती ने पूर्व मंत्री अंटू मिश्रा को बसपा से निकाला https://samarneetinews.com/mayawati-expels-antu-mishra/  ...
बांदा में आवासीय विद्यालय के दो छात्रों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत-परिजनों ने लगाए आरोप

बांदा में आवासीय विद्यालय के दो छात्रों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत-परिजनों ने लगाए आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर के झील का पुरवा में स्थित बाल विद्या मंदिर आवासीय विद्यालय में दो छात्रों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार को दोनों को अचानक तबीयत बिगड़ने पर अलग-अलग समय पर जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां एक छात्र को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं दूसरे को मेडिकल काॅलेज रेफर किया गया। दूसरे छात्र ने भी मेडिकल काॅलेज में दम तोड़ दिया। मृतक छात्रों के परिजनों ने विद्यालय प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एएसपी शिवराज का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। झील का पुरवा स्थित बाल विद्या मंदिर के छात्र थे दोनों जानकारी के अनुसार, गिरवां के सरस्वाह गांव निवासी सुनील के पुत्र नितिन (12) बाल विद्या मंदिर आवासीय विद्यालय के छात्र थे। वह आवासीय विद्यालय में ही रहकर पढ़ते थे। बताया जाता है कि सोमवार शाम लगभग 7 बजे छात्र को बेहद गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गय...
अयोध्या में वीरेंद्र सहवाग ने किए रामलला के दर्शन

अयोध्या में वीरेंद्र सहवाग ने किए रामलला के दर्शन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, लखनऊ: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग आज शनिवार को अयोध्या पहुंचे। सहवाग ने सबसे पहले श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन किए। हनुमानगढ़ी भी पहुंचे सहवाग वहां पूजन के साथ रामलला का आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह हनुमानगढ़ी पहुंचकर बजरंगबली के दर्शन किए। सहवाग के आगमन की सूचना पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह दिखाई दिया। साथ ही सुरक्षा को लेकर पुलिस ने भी सतर्कता बरती। ये भी पढ़ें: अयोध्या पहुंचे भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली-पत्नी के साथ किए रामलला के दर्शन  https://samarneetinews.com/indian-cricketer-viratkohli-reached-ayodhya-and-visited-ramlalla-with-his-wife/...
बांदा में दो ट्रकों की भीषण टक्कर, दोनों नाले में पलटे, चालकों की हालत गंभीर

बांदा में दो ट्रकों की भीषण टक्कर, दोनों नाले में पलटे, चालकों की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के तिंदवारी में शनिवार तड़के भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों ट्रक सड़क किनारे नाले में जाकर पलट गए। यह हादसा बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर छापर गांव के पास हुआ। बताते हैं कि ओवरटेकिंग के दौरान आमने-सामने यह टक्कर हुई। दोनों ट्रकों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों के चालक घायल, अस्पताल में भर्ती घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार रायबरेली के लंगड़ाखेरा खीरो गांव निवासी देवराज (45) कबरई से गिट्टी लेकर फतेहपुर की ओर जा रहे थे। ये भी पढ़ें: बांदा: मंदिर से चोरी देवी मूर्ति सड़क किनारे रखी मिली-भक्तों में खुशी की लहर रास्ते में एक दूसरे ट्रक से उनकी टक्कर हो गई। दूसरे ट्रक में अमेठी जिले के बेदांव पिपरापुर निवासी राजेंद्र यादव (40) ईंट लादकर बांदा जा रहे थे। तभी दोनों में टक्कर हो गई। ये भी पढ़ें: बांदा: घर से उठ...
यूपी पाॅलिटिक्स: मायावती ने पूर्व मंत्री अंटू मिश्रा को बसपा से निकाला

यूपी पाॅलिटिक्स: मायावती ने पूर्व मंत्री अंटू मिश्रा को बसपा से निकाला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: बसपा सुप्रीमो मायावती ने पूर्व मंत्री अनंत कुमार मिश्रा उर्फ अंटू मिश्रा को पार्टी से निकाल दिया है। अंटू मिश्रा पर पार्टी विरोध गतिविधियों में शामिल होने के गंभीर आरोप हैं। एक्स एकाउंट पर दी जानकारी इसकी जानकारी खुद मायावती ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर दी। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि अनन्त कुमार मिश्रा उर्फ अन्टू मिश्रा को तत्काल पार्टी से निकाला जा रहा है। उन्हें पार्टी विरोधि गतिविधियों में शामिल होने के कारण पार्टी से निकाला गया है। ये भी पढ़ें: यूपी में 7 PCS अफसरों के तबादले, निधि पांडे बनीं लखनऊ की SDM, पढ़ें पूरी लिस्ट.. https://samarneetinews.com/up-7-pcs-officers-transfer/  ...
यूपी में 7 PCS अफसरों के तबादले, निधि पांडे बनीं लखनऊ की SDM, पढ़ें पूरी लिस्ट..

यूपी में 7 PCS अफसरों के तबादले, निधि पांडे बनीं लखनऊ की SDM, पढ़ें पूरी लिस्ट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी सरकार ने 7 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादला सूची के अनुसार, निधि पांडेय को उपजिलाधिकारी लखनऊ के पद पर तैनात किया गया है। अभी वह जनभवन में कम्पट्रोलर के पद पर तैनात थीं। विनय कुमार सिंह बने गोरखपुर नगर मजिस्ट्रेट इसी तरह पीसीएस ज्योति राय को आजमगढ़ मंडल का अपर आयुक्त बनाकर भेजा गया है। वहीं बांदा के सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला को अपर जिलाधिकारी बलरामपुर के पर नियुक्त किया गया है। ये भी पढ़ें: यूपी में 13 IAS के तबादले, बरेली-प्रयागराज समेत कई मंडलायुक्त बदले, पढ़ें पूरी सूची दूसरी ओर दिनेश चंद्र को बांदा में नगर मजिस्ट्रेट बनाकर भेजा गया है। वहीं दिव्या ओझा को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) बरेली और विनय कुमार सिंह को नगर मजिस्ट्रेट गोरखपुर बनाकर भेजा गया है। उत्कर्ष श्रीवास्तव को नगर मजिस्ट्रेट प्रयागराज के पद पर तैनात किया गया है। ये भी पढ़ें: ...
बांदा दीक्षांत समारोह: कृषि विश्वविद्यालय में 250 विद्यार्थियों को उपाधियां और..

बांदा दीक्षांत समारोह: कृषि विश्वविद्यालय में 250 विद्यार्थियों को उपाधियां और..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा कृषि विश्वविद्यालय में आज 12वां दीक्षांत समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि योजना आयोग पूर्व सदस्य डॉ. वीवी सदामते रहे। दीक्षांत समारोह से पूर्व कुलाधिपति के कार्याधिकारी सुधीर एम. बोबड़े विश्वविद्यालय पहुंचे। दीक्षांत समारोह की औपचारिक शुरुआत राष्ट्रगीत के साथ हुई। 250 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां 118 को पदक इसके बाद विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय कुलगीत प्रस्तुत किया। कुलपति प्रो. एसवीएस राजू ने कुलाधिपति महोदया एवं मुख्य अतिथि का स्वागत किया। समारोह में 250 विद्यार्थियों को उपाधियां दी गईं। 07 उपाधियां छात्रों तथा 43 उपाधियां छात्राओं को प्रदान की गईं। वहीं उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए 18 पदक प्रदान किए गए। इनमें 7 स्वर्ण, 6 रजत एवं 5 कांस्य पदक शामिल रहे। विश्वविद्यालय के 3 शिक्षकों को सर्वश्रेष्ठ ...