Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

Latest Posts

पढ़िए ! बांदा में बाढ़ के खतरे को लेकर नदियों के जलस्तर की ताजा अपडेट, खतरे का निशान इतना दूर..

पढ़िए ! बांदा में बाढ़ के खतरे को लेकर नदियों के जलस्तर की ताजा अपडेट, खतरे का निशान इतना दूर..

Breaking News, Feature, Latest Posts, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बीते दो-तीन दिनों से बांदा की केन नदी, यमुना और बागेन के अलावा चंद्रावल नदियों का जलस्तर बढ़ा है। इसे लेकर कई तरह की खबरें आ रही हैं। सही और ताजा स्थिति की आधिकारिक जानकारी हम आपको बताते हैं। बांदा में फिलहाल बाढ़ का खतरा टल चुका है। केन और यमुना दोनों नदियों का जलस्तर फिलहाल खतरे के निशान से नीचे खिसक गया है। डीएम के निर्देशों पर सिंचाई विभाग के अधिकारी कर रहे निरीक्षण जिलाधिकारी दुर्गाशक्ति नागपाल के निर्देशों पर केन नहर प्रखंड के अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। साथ ही निचले स्तर पर बसे लोगों को सावधान भी कर रहे हैं। केन नहर प्रखंड के अधिशासी अभियंता अजय कौशिक की ओर से यह जानकारी दी गई है। ये भी पढ़ें : यूपी में भाजपा सांसद को दो साल की सजा, सांसदी पर लटकी तलवार बताते चलें कि बांदा जिले से निकलने वाली केन और यमुना के जलस्तर बढ़ने पर बां...
Lucknow : मैरिज हाॅल और कोर्ट परिसर में आग, गर्ल्स हास्टल से 40 लड़कियां सुरक्षित बचाईं, बाइकें जलकर राख

Lucknow : मैरिज हाॅल और कोर्ट परिसर में आग, गर्ल्स हास्टल से 40 लड़कियां सुरक्षित बचाईं, बाइकें जलकर राख

Breaking News, Feature, Latest Posts, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : लखनऊ में सिटी स्टेशन के पास सेलिब्रेशन मैरिज हाॅल के चौथे तल पर आज मंगलवार तड़के सुबह आग लग गई। आग तेजी से फैली और भीषण रूप ले लिया। बताते हैं आग लगने का कारण शार्ट सर्किट था। इस बिल्डींग के तीसरे फ्लोर पर गर्ल्स हास्टल चलता है। हास्टल में करीब 35-40 लड़कियां रहती हैं। आज चौथे तल पर आग की लपटें और धुआं देखकर चीख-पुकार मच गई। लड़कियों ने भी मदद के लिए शोर मचाया। आसपास के लोगों ने पानी डालकर किसी तरह आग पर काबू पाने की कोशिश की। दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया लोगों ने दमकल विभाग को भी सूचना दी। वजीरगंज पुलिस और चौक फायर स्टेशन से एफएसओ पुष्पेंद्र यादव टीम के साथ पहुंचे। दमकल टीम ने लड़कियों को जीने के रास्ते सुरक्षित निकाला। वहीं दूसरी टीम ने पानी डालकर आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। ये भी पढ़ें : खास खबर : चर्चा में खनन, बड़े नेताओं की एंट...
चित्रकूट : इंस्टा रील से परिवार खत्म, बेटी-पत्नी की गोली मारकर हत्या करने वाले पिता ने खुद भी लगाई फांसी

चित्रकूट : इंस्टा रील से परिवार खत्म, बेटी-पत्नी की गोली मारकर हत्या करने वाले पिता ने खुद भी लगाई फांसी

Breaking News, Feature, Latest Posts, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, चित्रकूट : चित्रकूट में सोशल मीडिया के कारण एक हंसता-खेलता पूरा परिवार लगभग खत्म हो गया है। इंस्टाग्राम पर एक युवक के साथ बेटी की रील देखने के बाद पिता के दिलो-दिमाग में ऐसी आग लगी, जिसने पूरे परिवार को ही मिटा दिया। बेटी और पत्नी की गोली मारकर हत्या करने वाले पिता ने खुद भी फांसी लगा ली। बताते चलें कि घटना के बाद से आरोपी पिता फरार था और आज मंगलवार सुबह उसका शव भी जंगल में लटकता मिला। पिता ने एक दिन पहले मारी थी बेटी-पत्नी को गोली जानकारी के अनुसार चित्रकूट के बहिलपुरवा क्षेत्र के सेमरदहा गांव के रहने वाले नंदकिशोर त्रिपाठी की बेटी खुशी त्रिपाठी (18) अपने ननिहाल में रहती थी। कहा जा रहा है कि वहां किसी युवक से उसके प्रेम संबंध थे। पिता ने इंस्टाग्राम पर बेटी और उसके बायफ्रेंड की रील देख ली। इसके बाद बेटी पारिवारिक कलह में बेटी पर गोली चलाई तो बीच में मां सीमा आ ...
बांदा : राज्य महिला आयोग सदस्य ने महिलाओं को सम्मानित किया

बांदा : राज्य महिला आयोग सदस्य ने महिलाओं को सम्मानित किया

Breaking News, Feature, Latest Posts, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : योगी सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर जिला प्रशासन द्वारा महिला सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रभा गुप्ता रहीं। उनके द्वारा महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज किसी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। जमीन से लेकर आसमान तक हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं। कहा कि बड़े से बड़े राजनीतिक एवं प्रशासनिक पद पर हैं। उन्होंने कहा कि योगी सरकार द्वारा मिशन शक्ति चलाकर महिला सुरक्षा, शिक्षा और स्वाबलंबन पर प्रयास किया जा रहा है। पुलिस विभाग द्वारा विशिष्ट सेवा प्रदान करने के लिए महिला थाने की इंस्पेक्टर अनु को भी सम्मानित किया गया। शिक्षा विभाग में उत्कर्ष सेवा प्रदान करने वाली टीचर्स को भी सम्मानित किया ग...
लुटेरी दुल्हन : होने वाले दूल्हे को शोना-बाबू और पुच्चू बनाया, फिर लाखों की शापिंग कर रफूचक्कर..

लुटेरी दुल्हन : होने वाले दूल्हे को शोना-बाबू और पुच्चू बनाया, फिर लाखों की शापिंग कर रफूचक्कर..

Breaking News, Feature, Latest Posts, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : मेट्रोमोनियल वेबसाइट के जरिए प्यार की घंटी बजाने वाली एक लुटेरी दुल्हन अपने होने वाले दूल्हे को लाखों का चूना लगाकर रफूचक्कर हो गई। युवती ने बड़ी ही प्लेनिंग के साथ युवक को सतरंगी सपने दिखाकर शोना से बाबू और फिर पुच्चू तक बनाया। फिर धीरे-धीरे करके 6 लाख का चूना लगाया। शापिंग की, फ्लाइट के टिकट बुक कराए और जमकर कैश भी झटका। बाद में शादी की तारीख तय हुई तो हैदराबाद जाने की बात कहकर निकल ली। लखनऊ के हजरतगंज थाने में दर्ज हुई FIR अब, मामले में लखनऊ के रहने वाले पीड़ित मनोज अग्रवाल ने राजधानी के हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। ये भी पढ़ें : UP : दूल्हे संग 7 फेरे लेकर दुल्हन प्रेमी संग रफूचक्कर पीड़ित मनोज का कहना है कि उन्होंने शादी के लिए जीवन साथी डाट काम पर अपनी एक प्रोफाइल बनाई थी। इसके बाद 15 अगस्त को प्रियंका सिंह न...
बांदा : भाजपा नेता दलपत सिंह ने राम मंदिर को दिए 11 लाख 11 हजार

बांदा : भाजपा नेता दलपत सिंह ने राम मंदिर को दिए 11 लाख 11 हजार

Breaking News, Feature, Latest Posts, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण निधि का भंडार भरने का क्रम जारी है। इस दौरान तिंदवारी के भाजपा नेता दलपत सिंह ने सबसे ज्यादा 11 लाख रुपए का दान दिया है। श्रीराम जन्म भूमि समर्पण निधि के जिला संयोजक को उन्होंने 11 लाख 11 हजार रुपए का चेक सौंपा है।  इसके साथ ही कोआपरेटिव बैंक के महाप्रबंधक दिनेश दीक्षित ने 5 लाख रुपए का दान दिया है। खुशी की बात है कि 3 दिन में 50 लाख रुपए का दान राम मंदिर निर्माण के लिए जुटाया जा चुका है। 3 दिन में जुटाए 50 लाख रुपए इसी क्रम में राम मंदिर के लिए जयराम सिंह बछेउरा ने 1 लाख रुपए का दान दिया है। इस मौके पर विभाग संयोजक के साथ ही रामकिशोर शिवहरे समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। लोगों का कहना था कि यह बड़ा ही नेक और धर्म का काम है। राम मंदिर निर्माण में सभी को अपनी-अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए। सामर्थ्य के अनुसार लोगों को दान...
बांदा के नरैनी में प्राइवेट बस से कुचलकर चाचा-भतीजे की मौत, एक गंभीर

बांदा के नरैनी में प्राइवेट बस से कुचलकर चाचा-भतीजे की मौत, एक गंभीर

Breaking News, Feature, Latest Posts, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, नरैनी, (बांदा) : बांदा में मंगलवार को हुए दर्दनाक हादसे में प्राइवेट से कुचलकर बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में चाचा-भतीजे शामिल हैं। दोनों के शवों की पहचान कर ली गई है। हादसे के बाद बस चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। हालांकि, पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बस चालक मौके से हुआ फरार बताया जाता है कि नरैनी कोतवाली क्षेत्र के दशरथ पुरवा निवासी अवधेश कुमार गर्ग (40) पुत्र बाबूलाल व उनका भतीजा रामू गर्ग (35) पुत्र राधेश्याम अपने साथी राजाभैया यादव (40) पुत्र रामेश्वर निवासी मुर्दीरामपुर (मोतियारी) के साथ बाइक से जा रहे थे। तीनों लोग रामू की ससुराल हथउआ (अजयगढ़) के लिए घर से निकले थे। इसी बीच रास्ते में उदयी पुरवा (नहरी) के पास सामने से आ रही प्राइवेट बस की टक्कर से उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर ही चा...