Saturday, March 14सही समय पर सच्ची खबर...

Feature

यूपी की पूर्व मंत्री संगीता यादव को जिंदा जलाने की कोशिश की, हालत गंभीर  

यूपी की पूर्व मंत्री संगीता यादव को जिंदा जलाने की कोशिश की, हालत गंभीर  

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, जौनपुर : यूपी की पूर्व मंत्री संगीता यादव के साथ आज बड़ी अनहोनी हो गई। उनके ससुरालियों ने दुस्साहस की सारी सीमाएं लांघते हुए उनको जिंदा जलाने की कोशिश की। पूर्व मंत्री संगीता को बुरी तरह से पीटने के बाद ससुरालियों ने उनके उपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। इसके बाद वहां से फरार हो गए। ससुरालियों पर लगाया रूपये मांगने का आरोप, मारपीट भी की गई  गनीमत रही कि उनकी चीख सुनकर पास के कमरे में मौजूद उनकी जेठानी ऐन मौके पर वहां पहुंच गईं। उन्होंने आग बुझाकर संगीता को अस्पताल पहुंचाया। घटना रविवार देर रात की है। बताते चलें कि सपा सरकार में राज्यमंत्री रहीं संगीता यादव को आग से जली हुई हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये भी पढ़ेंः शरारती तत्वों ने दो सपा महिला नेताओं के फर्जी अश्लील वीडियो व फोटो की वायरल   संगीता यादव अपने सास ससुर पर आरोप लगाते हुए कहा है कि दोनों ने ...
बाबा रामदेव का बड़ा बयान, 2019 में नहीं करूंगा बीजेपी के लिए प्रचार

बाबा रामदेव का बड़ा बयान, 2019 में नहीं करूंगा बीजेपी के लिए प्रचार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः बाबा रामदेव ने महंगाई और मोदी सरकार पर एक बड़ा बयान दिया है। बाबा ने कहा है कि महंगाई बड़ा मुद्दा है और अगर सरकार ने जल्द ही सुधारात्मक कदम नहीं उठाए तो आने वाले लोकसभा 2019 के चुनावों में मोदी सरकार को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। साथ ही बाबा रामदेव ने यह भी कहा है कि वह अब 2019 में बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार नहीं करेंगे, जैसा कि उन्होंने 2014 में किया था। बाबा ने कहा कि महंगाई बड़ा मुद्दा सुधारात्मक कदम नहीं उठाए तो परिणाम भुगतेंगे  रामदेव ने कहा कि बलात्कार के मामले बढ़ सकते हैं और योग इसमें मदद कर सकता है लेकिन इसके लिए भारत को रेप कैपिटल कहना शर्मनाक है। साथ ही बाबा ने इसके लिए नग्नता को जिम्मेदार ठहराया। ये भी पढ़ेंः बाबा रामदेव से मिलने पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह  बाबा ने कहा कि वह आधुनिक हैं लेकिन आधुनिकता का मतलब यह नहीं कि नग्गनता ...
ये डाक्टर्स बजाएंगे दुनियाभर में भारत का डंका, कर रहें हैं ऐसा काम..

ये डाक्टर्स बजाएंगे दुनियाभर में भारत का डंका, कर रहें हैं ऐसा काम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, भारत, सेहत
समरनीति न्यूज, डेस्कः इंसान अगर चाहे तो उसके लिए कुछ भी असंभव नहीं है। कुछ ऐसा ही करने की तैयारी में जुटे हैं छत्तीसगढ़ के दो डाक्टर। अगर उनके प्रयासों को सफलता मिलती है तो निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ के साथ पूरे देश का डंका दुनियाभर में बजेगा। ऐसा करने में दोनों डाक्टर कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं। रायपुर में हॉलिस्टिक हेल्थ कार्निवल में लंबी स्पीच से गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी  दरअसल, छत्तीसगढ़ के रायपुर में हॉलिस्टिक हेल्थ कार्निवल का आयोजन चल रहा है। इस आयोजन में डॉक्टर अनिल गुप्ता और अजय शेष लोगों को सेहत के प्रति जागरूक करने के लिए स्पीच दे रहे हैं। दोनों डाक्टर्स का प्रयास सबसे लंबे समय तक स्पीच देकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का है। उनकी इन कोशिशों को वहां मौजूद लोग अपनी शुभकामनाएं देकर सपोर्ट दे रहे हैं। ये भी पढ़ेंः अच्छी खबरः देश की बेटी विनेश फोगाट...
राजधानी एक्सप्रेस में नेपाली दंपति के 10 लाख के जेबर और नगदी चोरी

राजधानी एक्सप्रेस में नेपाली दंपति के 10 लाख के जेबर और नगदी चोरी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः राजधानी जैसी देश की सबसे वीवीआईपी ट्रेन में भी अब यात्री और उनका सामान सुरक्षित नहीं बचा है। शुक्रवार को राजधानी के सुरक्षित एसी कोच में सफर कर रहे एक नेपाली दंपति के लाखों रुपए के जेवर चोरी हो गए। राजधानी एक्सप्रेस जैसी वीवीआईपी गाड़ी के एसी कोच में चोरी की इस घटना ने कानपुर सेंट्रल से लेकर दिल्ली तक अधिकारियों की नींद उड़ा दी है। देश की सबसे वीवीआईपी ट्रेन में चोरी से अधिकारियों के होश उड़े  दिल्ली में पीड़ित दंपति ने मामले में चोरी की एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। मामला कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से जुड़ा होने के कारण मुकदमे को यहां ट्रासफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि नेपाल के मंगलभवन भट्टपुर झापा निवासी हुलास चंद्र सरिया अपनी पत्नी ललिता देवी के साथ 12423 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली जा रहे थे। य...
अपने 68वें जन्मदिन पर कल वाराणसी में होंगे प्रधानमंत्री मोदी

अपने 68वें जन्मदिन पर कल वाराणसी में होंगे प्रधानमंत्री मोदी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, वाराणसीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर से दो दिन के दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आ रहे हैं। पीएम मोदी का यह दौरा खास बन गया है क्योंकि 17 सितंबर को उनका 68वां जन्मदिन है। प्रधानमंत्री के आने के मद्देनजर प्रशासन और पुलिस के साथ-साथ केंद्रीय बलों ने भी अपनी जिम्मेदारियां संभाल ली हैं। ये भी पढ़ेंः आज देश के राष्ट्रपति कोविंद और प्रधानमंत्री मोदी दोनों यूपी में.. एसपीजी ने 15 सितंबर को ही वाराणसी में डेरा डाल दिया है। सुरक्षा को लेकर हर स्तर पर मुस्तैदी बरती जा रही है ताकि कहीं कोई कमी न रह जाए। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर रविवार को काशी हिंदू विश्वविद्यालय में रिहर्सल भी की गई। आठ हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों की तैनाती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को लेकर वाराणसी के एडीजी पीवी रामशास्त्री ने बताया है कि प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर एसपीजी कम...
रामविलास वेदांती ने कहा, लोकसभा चुनाव से पहले बनने लगेगा मंदिर

रामविलास वेदांती ने कहा, लोकसभा चुनाव से पहले बनने लगेगा मंदिर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः लोकसभा चुनाव के नजदीक आने के साथ ही राजनीति दलों के लिए राममंदिर फिर मुद्दा बन रहा है। शायद यही वजह है कि राममंदिर पर प्रतिक्रियाएं आने का सिलसिला भी तेज हो गया है। ये भी पढ़ेंः राम मंदिर की बात करने वाले पहले गाय की सेवा करें- सीएम योगी  इसी क्रम में भाजपा के पूर्व सांसद एवं राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष रामविलास वेदांती ने अब इस मामले में बयान दिया है। वेदांती ने कहा है कि 2019 चुनाव से पहले राम मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा। कहा कि इसके लिए बीजेपी पूरी तरह से तैयार और संकल्पित है। ये भी पढ़ेंः आयोध्या में सरयू के तट पर 150 मुस्लिम वज़ू कर पढ़ेंगे कुरान, राममंदिर बनाने को मांगेंगे दुआ हांलाकि बताते चलें कि राम मंदिर निर्माण का मुद्दा फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में है और इसपर दोनों पक्षों में अदालत के बाहर कई बार बातचीत भी हो चुकी है लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला है। ...
मायावती ने कहा- महागठबंधन में तभी जब सम्मानजनक सीटें मिलें, वरना अकेले लड़ेंगे लोकसभा

मायावती ने कहा- महागठबंधन में तभी जब सम्मानजनक सीटें मिलें, वरना अकेले लड़ेंगे लोकसभा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः महागठबंधन में बसपा तभी शामिल होगी जब उसे लोकसभा के लिए सम्मानजनक सीटें मिलेंगी। वरना अकेले ही लोकसभा में चुनावी जंग लड़ेगी। ये बातें लखनऊ स्थित बसपा कार्यालय में आयोजित एक प्रेसकांफ्रेंस में मायावती ने कहीं। इस दौरान बसपा सुप्रीमो भाजपा सरकारों पर जमकर हमला बोला। कहा कि अब जनता भाजपा को समझ चुकी है। जनता इनके झांसे में आने वाली नहीं है। भीम आर्मी को बताया धंधेबाज संगठन, भाजपा को दोहरे चरित्र वालों की पार्टी  मायावती ने कहा कि दलित महापुरुषों के नाम पर बीजेपी जो भी आयोजन कर रही है वह सिर्फ दिखावा है। कहा कि बीजेपी सरकार में धन्नासेठों के अलावा और किसी का भला नहीं हुआ है। कहा कि देश की बीजेपी नेताओं के दोहरे चरित्र को समझ गई है। जनता अब भाजपा नेताओं की जुमलेबाजी और वादाखिलाफी को समझ चुकी है। ये भी पढ़ेंः बसपा सुप्रीमो मायावती को मिला अभय के रूप में नया भाई ! &nbs...
गंगा-कावेरी ट्रेन डकैतीकांड के बदमाशों और पुलिस में मुठभेड़, तड़तड़ाहट से गूंजा बीहड़

गंगा-कावेरी ट्रेन डकैतीकांड के बदमाशों और पुलिस में मुठभेड़, तड़तड़ाहट से गूंजा बीहड़

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः गंगा कावेरी ट्रेन डकैती के मुख्य आरोपी व शातिर डकैत से पुलिस की लगभग 1 घंटे तक गोलियां चलीं। लेकिन अंधेरे में जंगल के रास्तों की जानकारी का फायदा उठाते हुए डकैत और उसके साथी भागने में सफल रहे। इस दौरान बांदा जिले के आधा दर्जन से ज्यादा थानों की पुलिस, सीओ और अपर पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी भी की। लेकिन कोई हाथ नहीं लगा। गोलीबारी की शुरूआत बदौसा थाना पुलिस के साथ हुई। गुप्त सूचना पर पहुंची थी पुलिस, हो गया आमना-सामना   बताते चलें कि बुंदेलखंड के चित्रकूट जिले में मानिकपुर जंक्शन से गुजरे मुंबई-हावड़ा रेल मार्ग पर पनहाई स्टेशन के पास हाल ही में गंगा कावेरी एक्सप्रेस ट्रेन में डकैती पड़ गई थी। डकैती के दौरान बदमाशों ने लाखों के जेबर, नगदी और अन्य सामान लूट लिया था। इतना ही नहीं विरोध करने पर यात्रियों पर चाकुओं से हमला ...
यूपी एसटीएफ ने पूर्वांचल का 50 हजार का इनामी बदमाश शाका पांडे को पकड़ा

यूपी एसटीएफ ने पूर्वांचल का 50 हजार का इनामी बदमाश शाका पांडे को पकड़ा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, वाराणसीः यूपी खासकर पूर्वांचल में दहशत का पर्याय बने 50 हजार के इनामी बदमाश बदमाश शाका पांडेय उर्फ वीरू पांडे को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। यूपी एसटीएफ ने इस खतरनाक अपराधी को उस समय गिरफ्तार किया जब वाराणसी के कैंट इलाके में पंचवटी लान के पास मौजूद था। एसटीएफ इसकी काफी समय से तलाश कर रही थी। दिल्ली से अपने दुश्मन की हत्या कराने शूटर से मिलने पहुंचा था वाराणसी   पुलिस ने इसके पास से एक पिस्टल और पांच कारतूस बरामद किए हैं। पता चला है कि शाका अपने दुश्मन पंकज की हत्या के लिए एक शूटर से मिलने नई दिल्ली से वाराणसी पहुंचा था। ये भी पढ़ेंः फेक आईडी बनाकर लड़कियों को अश्लील मैसेज भेजने वाला दरोगा का बेटा गिरफ्तार बताते हैं कि कुछ दिन पहले यह खतरनाक बदमाश शाका पांडे देवरिया जिले के भाटपाररानी के चनुकी मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान रोके जाने पर पुलिस पर गोली चलाकर फरार हो ग...
फिर अखिलेश यादव पर अमर सिंह ने निकाली अपने मन की भड़ास..

फिर अखिलेश यादव पर अमर सिंह ने निकाली अपने मन की भड़ास..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुर : शुक्रवार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जीवन पर आधारित एक पुस्तक के विमोचन समारोह में शामिल होने आए पूर्व सपा नेता अमर सिंह ने एक बार फिर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर मन की भड़ास निकाली। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। ये भी पढ़ेंः पत्नी की प्रताड़ना से तंग सिपाही ने नौकरी से दिया इस्तीफा  प्रेसवार्ता में अमर सिंह ने अखिलेश यादव को सलाह देते हुए कहा है कि वे कम्बोडिया की तर्ज पर विष्णु मन्दिर बनाने की बजाय राम का अनुसरण करें। कहा कि उन्होंने (अखिलेश) ने तो अपने पिता को वनवास दे दिया। ये भी पढ़ेंः हैवान बने व्यक्ति ने पत्नी व मासूम बेटे-बेटी पर चाकुओं से किया हमला, गिरफ्तार इस मौके पर अमर सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की। भाजपा में इंट्री की राह ताक रहे अमर सिंह ने खुलकर कहा कि भाजपा ने अपने दरवाजे नहीं...