Tuesday, October 6सही समय पर सच्ची खबर...

Feature

पत्रकार को पीटकर हवालात में डालने वाले पुलिस अधिकारियों पर मुकदमा, दो सिपाही निलंबित

पत्रकार को पीटकर हवालात में डालने वाले पुलिस अधिकारियों पर मुकदमा, दो सिपाही निलंबित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः पश्चिमी यूपी के शामली जिले में एक पत्रकार की पिटाई करने वाले चार जीआरपी अधिकारियों व सिपाहियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। साथ ही इनमें से दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। जीआरपी के पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र दुबे ने मीडिया को यह जानकारी दी। मामले को लेकर पत्रकारों में लगातार आक्रोश बना हुआ था। बताते चलें कि पत्रकार कि पिटाई को लेकर मंगलवार को सोशलमीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। एसपी जीआरपी ने दी मामले की जानकारी   जिसमें शामली जीआरपी के दरोगा और सिपाही एक टेलीविजन पत्रकार अमित शर्मा को बुरी तरह से पीटते दिख रहे थे।  इतना ही नहीं पिटाई के बाद जीआरपी के एसओ और सिपाहियों ने पत्रकार को हिरासत में लेकर हवालात में डाल दिया था। इस घटना की चारों ओर निंदा हो रही थी। यह घटना उस वक्त हुई थी जब पत्रकार एक ट्रेन के पटरी से उतरने के बाद वहां कवरेज को गया था। जीआरपी क...
वरिष्ठ पत्रकार एवं राज्यसभा सदस्य रहे राजनाथ सिंह ‘सूर्य’ का निधन, सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

वरिष्ठ पत्रकार एवं राज्यसभा सदस्य रहे राजनाथ सिंह ‘सूर्य’ का निधन, सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः वरिष्ठ पत्रकार, स्तंभकार एवं भाजपा से राज्यसभा सदस्य रहे राजनाथ सिंह 'सूर्य' का आज गुरुवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने गुरुवार सुबह गोमतीनगर के पत्रकारपुरम् में स्थित अपने आवास पर अंतिम सांसें लीं। श्री सूर्य 84 वर्ष के थे। उनके निधन पर जहां पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शोक व्यक्त किया। आवास पर पहुंचे सीएम योगी  सीएम योगी स्व. राजनाथ सिंह सूर्य के आवास पर पहुंचे और उनको श्रद्धांजलि दी। इस दौरान अपने शोक संदेश में सीएम योगी ने कहा कि 'सूर्य' जी ने हमेशा जन सरोकारों को प्राथमिकता दी थी। साथ ही अपनी कलम के माध्यम से जनहित और समाजहित से जुड़ें मुद्दों को निर्भीकता और निष्पक्षता के साथ व्यक्त किया। बताते चलें कि राजनाथ सिंह 'सूर्य' ने एक पत्रकार के तौर पर विभिन्न समाचार पत्रों में काम किया। साथ ही एक बड़े समाचार पत्र के...
इस अभिनेता को लड़के भेज रहे शादी का ऑफर और गंदे मैसेज भी, जाने क्यों.?

इस अभिनेता को लड़के भेज रहे शादी का ऑफर और गंदे मैसेज भी, जाने क्यों.?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, एंटरटेनमेंट
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः अभिनेता अर्जुन माथुर के अभिनय की हाल ही में वेब सीरीज मेड इन हैवन में जमकर तारीफ हुई थी। इस शो में अर्जुन ने एक गे शख्स का किरदार निभाया था। हांलाकि शुरुआती करियर में अभिनेता अर्जुन ने फिल्म माइग्रेशन और आईएम में होमोसेक्सुअल का किरदार निभाया था। फैंस पूछ रहे क्या गे हो.. अभी इन फिल्मी किरदारों की वजह से अर्जुन की रियल लाइफ में जबरदस्त हलचल मच गई है। लड़के उनको गंदे मैसेज कर रहे हैं और पूछ रहे हैं कि क्या वह गे हैं। इन बातों का खुलासा खुद अर्जुन ने एक इंटरव्यू में किया। अर्जुन ने कहा कि फैंस उनसे मैसेज से सेक्सुअल ओरिएंटेशन के बारे में पूछते हैं और गंदे मैसेज भी भेज रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ फैंस तो उनको शादी का प्रस्ताव भी भेज रहे हैं। बता दें कि अभिनेता अर्जुन ने अनुपम खेर की फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का कि...
ममता के गढ़ में राम नाम के सहारे बीजेपी, कराएगी राम मंदिर का निर्माण..

ममता के गढ़ में राम नाम के सहारे बीजेपी, कराएगी राम मंदिर का निर्माण..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
प्रीति सिंह, डेस्क: बीजेपी किसी भी हाल में राम मंदिर का मुद्दा नहीं छोडऩा चाहती। यूपी में राम मंदिर के सहारे सत्ता का स्वाद चख चुकी, बीजेपी अब पश्चिम बंगाल में राम मंदिर का मुद्दा भुनाने की कोशिश में लग रही है। ममता के दुर्ग में जय श्री राम के सहारे बीजेपी ने शानदार ढंग से 18 सीटें जीतीं। बीते पांच सालों में बीजेपी ने संघर्ष करते हुए पश्चिम बंगाल में अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत की है। अब इसी जमीन से भारी जनादेश के लिए बीजेपी ने अयोध्या से पहले पश्चिम बंगाल में एक राम मंदिर की नींव रखने जा रही है। यानि बात बिल्कुल साफ है कि अब यूपी से पहले बंगाल में बीजेपी राम मंदिर को आगे बढ़ चुकी है। राम नाम से ही बीजेपी का होता बेड़ापार.. बीजेपी ने भले ही आयोध्या में राम मंदिर के मुद्दे को लेकर कभी हां-कभी ना, वाली भूमिका अख्तियार कर रखी हो, लेकिन इसमें कोई दो राय नहीं कि बीजेपी का शुरू से लेकर अबतक का बे...
ब्रैकिंगः आगरा में उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्यक्ष कुमारी दरबेश सिंह की कचहरी में गोली मारकर हत्या

ब्रैकिंगः आगरा में उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्यक्ष कुमारी दरबेश सिंह की कचहरी में गोली मारकर हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरमनीति न्यूज, आगराः उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्यक्ष चुनी गईं कुमारी दरबेश सिंह यादव की बुधवार को दीवानी कचहरी परिसर में गोली माकर हत्या कर दी गई। हत्या की वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया जब वह स्वागत समारोह में शामिल होने के बाद वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद मिश्रा के चैंबर में बैठकर बातचीत कर रहीं थीं। बताते हैं कि इसी दौरान किसी बात पर अधिवक्ता अरविंद मिश्रा ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से अध्यक्ष दरबेश सिंह को तीन गोलियां मारी। वहीं घटना के बाद दरबेश को पुष्पांजलि अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। खुद को भी मार ली गोली , दिल्ली रेफर  बताया जाता है कि दरबेश को गोली मारने के बाद अधिवक्ता मनीष शर्मा ने खुद को भी गोली मार ली। उसे गंभीर हालत में सिकंदरा हाइवे पर स्थित रेनबो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया है। मौके पर आगरा के एड...
बांदा में दर्दनाक हादसाः गंगा मेला नहाने गईं तीन बहनें यमुना में डूबीं, दो के शव मिले और तीसरी की तलाश..

बांदा में दर्दनाक हादसाः गंगा मेला नहाने गईं तीन बहनें यमुना में डूबीं, दो के शव मिले और तीसरी की तलाश..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले से एक बेहद दिलदहला देने वाली खबर आ रही है। दशहरा मेले में स्नान करने परिवार वालों के साथ गईं तीन चचेरी मासूम बहनें यमुना में डूब गईं। उनके डूबने की खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। परिवार के लोग दौड़कर वहां पहुंचे और तलाश शुरू की। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बच्चियों की तलाश शुरू कराई। इस दौरान दो बच्चियों के शव मिल गए, जबकि तीसरी की तलाश अंधेरा हो जाने के कारण फिलहाल रोक दी गई है। परिजनों में हाहाकार मचा है और गांव में मातम पसरा हुआ है। गंगा मेले के मौके पर नहाने गईं थीं बच्चियां    बताया जाता है कि औदहा ग्राम पंचायत के मजरा अमिलिहापुरवा निवासी रामबाबू यादव की बेटी प्रीति (10), सुशील यादव की बेटी शिखा (11) और शंकर यादव की बेटी किरन (15) आज परिवार के लोगों के साथ गांव से लगभग दो किमी दूर खैरा गांव गईं थीं। ये सभी दशहरा मेला के मौ...
अपडेटः बांदा में भीषण हादसा, आरटीओ की जीप ने तीन को रौंदा, युवती की मौत, माता-पिता कानपुर रेफर

अपडेटः बांदा में भीषण हादसा, आरटीओ की जीप ने तीन को रौंदा, युवती की मौत, माता-पिता कानपुर रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में देहात कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह तीन लोगों को आरटीओ बांदा के वाहन ने रौंद दिया। इससे एक किशोरी की दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। वहीं युवती के माता-पिता कानपुर रेफर कर दिए गए। गुस्साई भीड़ ने जाम लगा दिया। देर तक जाम से दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को संभाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया  गया है। कुछ लोगों का कहना था कि घायलों ने उनको बताया कि उनको आरटीओ विभाग की गाड़ी ने टक्कर मारी है। महोखर के पास सुबह हुआ हादसा   उधर, पुलिस का कहना है कि हादसा ट्रक से हुआ है। वहीं एआरटीओ सुरेंद्र चंद्र यादव ने मामले में कहा कि उनकी गाड़ी मौके थी ही नहीं। किसी ने गलत अफवाह उड़ाई है। उन्होंने कहा कि उनकी गाड़ी चेक की जा सकती है और मोबाइल नंबर की लोकेशन भी ट्रेस की जा सकती है। हांलाकि लोगों का कहना है कि जिस वक्त सुबह 4 बजे के आसपास हाद...
भगोड़े नीरव मोदी को नहीं मिली लंदन में जमानत, वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने चौथी वार खारिज की याचिका

भगोड़े नीरव मोदी को नहीं मिली लंदन में जमानत, वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने चौथी वार खारिज की याचिका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज डेस्क: देश के बैंकों से करोड़ों रुपए लेकर लंदन फरार हीरा व्यवसायी नीरव मोदी को अभी जेल में ही रहना होगा। लंदन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने नीरव की जमानत याचिका चौथी बार खारिज कर दी है। भगोड़ा नीरज मोदी पिछले 15 महीने से फरार है। नीरव इस समय लंदन की जेल में बंद है। उसने कई  बैंकों को 13 हजार करोड़ का चूना लगाया था। नीरव मोदी की साजिश की वजह से पीएनबी बैंक की आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी। पीएनवी का शेयर लुढ़क कर जमीन पर पहुंच गया था। जैसे ही इस मामले का खुलासा हुआ हड़कंप मच गया था। हालांकि इस बीच नीरव मोदी देश छोड़कर फरार होने में सफल हो गया, लेकिन तभी से भारत सरकार नीरव मोदी स्वदेश लाने की कोशिश में जुट गई थी। नीरव मोदी की लंदन में गिरफ्तारी हुई थी। अबतक 3 बार खारिज हो चुकी है याचिका लंदन की वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट की कोर्ट तीन बार नीरव की याचिका खारिज कर चुकी है। कोर्ट को लगता ह...
महाराष्ट्र में 4 माह के भीतर 808 अन्नदाताओं ने गले लगाई मौत, बीते साल से फिर भी 88 कम..

महाराष्ट्र में 4 माह के भीतर 808 अन्नदाताओं ने गले लगाई मौत, बीते साल से फिर भी 88 कम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, खेत किसान, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः सरकार के लाख दावे के बावजूद किसानों का आत्महत्या करने का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। इस साल जनवरी से अप्रैल तक में महाराष्ट्र में  808 किसानों ने आत्महत्या की है। इस लिहाज से चार किसान रोजाना आत्महत्या कर रहे थे। हालांकि यह पिछले साल के शुरुआती चार महीने के आंकड़ों से 88 कम है। पिछले साल अप्रैल तक 896 किसानों ने खुदकुशी की थी। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र के विदर्भ में इस साल सर्वाधिक किसानों ने आत्महत्या की। पिछला साल रहा है चुनौतीपूर्ण   अप्रैल के अंत तक यहां किसानों की आत्महत्या के 344 मामले सामने आए। महाराष्ट्र में जल का संकट चरम पर है। जल संकट से जूझ रहे मराठवाड़ा में 269 किसानों ने, उत्तरी महराष्ट्र में 161 और पश्चिमी महाराष्ट्र में 34 किसानों ने आत्महत्या की है। कोंकण क्षेत्र में किसानों की आत्महत्या का कोई मामला सामने नहीं आया है...
अबकी बार ब्लैक साड़ी में छा गईं हरियाणवी डांसर सपना चौधरी, यूजर्स ने दिए ऐसे कमेंट्स..

अबकी बार ब्लैक साड़ी में छा गईं हरियाणवी डांसर सपना चौधरी, यूजर्स ने दिए ऐसे कमेंट्स..

Breaking News, Feature, एंटरटेनमेंट
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः अक्सर अपने डांस को लेकर छाई रहने वाली हरियाणवी डांसर सपना चौधरी एक बार फिर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर उनकी खूब तारीफ हो रही है लेकिन इस बार उनकी तारीफ उनके डांस की वजह से नहीं, बल्कि लुक की वजह से हो रही है। दरअसल, सपना चौधरी ने हाल में इंस्टाग्राम पर अपनी सिल्क साड़ी पहने हुए तस्वीरें डाली हैं। इन तस्वीरों में इंडियन पारंपरिक लुक में सपना चौधरी को खूब तारीफें मिल रही हैं। यूजर्स ने खूब दिए कमेंट्स   वहीं तस्वीरों के साथ सपना ने एक कमेंट्स भी छोड़ा है। सपना ने लिखा है कि असंभव शब्द उनकी डिक्शनरी में नहीं है। वहीं दूसरी ओर सपना की इन तस्वीरों पर यूजर्स भी खूब अच्छे-अच्छे कमेंट्स दे रहे हैं। दरअसल, गोल्डन बॉर्डर की ब्लैक साड़ी में सपना का लुक देखते बन रहा है। साड़ी में सपना ने जबरदस्त ढंग से पोज दिए हैं और ओपन हेयर वाली स्टाइल रखी है। इन तस्वीरों मे...