Wednesday, October 7सही समय पर सच्ची खबर...

Feature

अब चेकिंग के नाम पर परेशान नहीं करेगी पुलिस, डीजीपी के खास निर्देश

अब चेकिंग के नाम पर परेशान नहीं करेगी पुलिस, डीजीपी के खास निर्देश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः बदले यातायात कानून के बाद पुलिस द्वारा चेकिंग के नाम पर लगातार वाहन चालकों से अभद्रता और बदसलूकी की शिकायतें सामने आ रही हैं। ऐसे में प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने आदेश दिए हैं कि अब थाना पुलिस यातायात नियम तोड़ने वाले वाहन चालक का सिर्फ ड्राइविंग लाइसेंस चेक करेगी। बाकी कागजात पुलिस चेक नहीं करेगी। इस संबंध में प्रदेश के सभी जोन के एडीजी से लेकर आईजी और डीआईजी व आईजी यातायात को भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं। डीजीपी ने यह भी कहा है कि वाहन चेकिंग के नाम पर चालकों का उत्पीड़न होने की शिकायतें मिली हैं जिसके बाद यह निर्देश दिए जा रहे हैं। बीमा, रजिस्ट्रेशन और प्रदूषण के कागज नहीं उन्होंने कहा कि इस संबंध में पहले भी निर्देश दिए जा चुके हैं, लेकिन फिर भी पुलिस कर्मियों द्वारा वाहन के प्रदूषण, बीमा और पंजीकरण प्रमाण-पत्र जैसे कागजात देखने की शिकायतें मिली हैं...
अचानक सामने विशाल अजगर को देख उड़े लोगों के होश, मुश्किल से हुआ काबू

अचानक सामने विशाल अजगर को देख उड़े लोगों के होश, मुश्किल से हुआ काबू

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, डेस्कः हापुड़ जिले के देहात थाना क्षेत्र में वझीलपुर में शनिवार को खेत में काम कर रहे किसान अपने-अपने कार्य में व्यस्त थे। तभी उनकी नजर वहां एक अजगर पर पड़ी। अजगर इतना विशालकाय था कि ग्रामीणों के पैरों तले जमीन खिसक गई और शोर मचाते हुए दूर हटने लगे। बताते हैं कि इसके बाद इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारयों को दी गई। ग्रामीणों ने अजगर को घेरे रखा, लेकिन फिर भी वह रुका नहीं। किसानों में फैली रही दहशत देखते ही देखते अजगर गन्ने के खेत में जा घुसा। किसी तरह ग्रामीण उसे रोके रहे। बताया जाता है कि सूचना पाकर मौके पर पहुंचे वन विभाग के लोग भी जल्द ही वहां पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से वनविभाग की टीम ने अजगर को काबू में कर लिया। इसके बाद उसे दूर ले जाकर छोड़ा। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों का कहना है कि यह पहला मौका है जब इतना विशाल अजगर खेतों में दिखाई दिया है। उधर...
लाखों का वारा-न्यारा करने वाले CMO डाक्टर से 20 हजार रिश्वत लेते  गिरफ्तार

लाखों का वारा-न्यारा करने वाले CMO डाक्टर से 20 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः अयोध्या से एक चौंकाने वाले घटनाक्रम में सीएमओ डा हरिओम श्रीवास्तव को लखनऊ से आई विजलेंस टीम ने शुक्रवार रात करीब पौने 9 बजे रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। खास बात यह है कि लाखों का वारा-न्यारा करने वाले सीएमओ अपने ही एक डाक्टर से तबादले के नाम पर 20 हजार रुपए की रिश्वत ले रहे थे। सीएमओ को गिरफ्तार करने के बाद विजीलेंस टीम उनको लेकर शहर कोतवाली पहुंची और वहां मुकदमा दर्ज करा रही है। मामले की जानकारी से पूरे जिले में खलबली मच गई। खासकर सरकारी महकमों में इसे लेकर कानाफूसी होती रही। लखनऊ से गई विजीलेंस टीम ने पकड़ा  बताया जाता है कि सीएमओ डा हरिओम श्रीवास्तव के खिलाफ पहले भी भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रही थीं और विभाग की भी उनपर नजर थी। बताते हैं कि जिले में तैनात डाक्टर विजय प्रताप सरोज ने सीएमओ द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। इसके बाद डाक्टर की शिकायत पर...
बांदा दीक्षांत समारोह में आएंगी राज्यपाल आनंदीबेन, सचिव पहुंचे

बांदा दीक्षांत समारोह में आएंगी राज्यपाल आनंदीबेन, सचिव पहुंचे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः स्थानीय कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के पंचम दीक्षांत समारोह में 3 अक्टूबर को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बांदा आएंगी। इस बात की जानकारी कुलपति यूएस गौतम की ओर से दी गई। साथ ही तैयारियों का जायजा भी लिया गया। बताया जाता है कि विश्वविद्यालय में संचालित दो पाठ्यक्रमों कृषि एवं उद्यान विषयों के छात्रों को उपाधियां और मेडल राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा दिए जाएंगे। बताया जाता है कि इस वर्ष कृषि संकाय के 55 छात्रों व उद्यान संकाय के 48 छात्रों को उपाधियां दी जाएंगी। सचिव ने पहुंचकर किया निरीक्षण उधर, शुक्रवार को ही कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के विशेष सचिव मासूम अली सरवर ने विश्वविद्यालय का भ्रमण किया। इस दौरान उनके साथ विश्वविद्यालय के कुलपति डा यूएस गौतम भी मौजूद रहे। विशेष सचिव यहां विश्वविद्यालय में तैयारियों को देखने आए थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड पर...
बांदा में बरसात से हर तरफ पानी-पानी, खुली जिम्मेदारों की पोल

बांदा में बरसात से हर तरफ पानी-पानी, खुली जिम्मेदारों की पोल

Breaking News, Feature, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज शुक्रवार सुबह से शुरू हुई बारिश पूरा दिन होती रही। देर शाम भी बारिश का सिलसिला जारी रहा। झमाझम बारिश के कारण शहर के नाले और नालियां उफना गए और हर ओर जलभराव के हालात देखने को मिले। शहर का जीआईसी ग्राउंड पूरी तरह से तालाब बना नजर आया। कई इलाकों में जलभराव से हालात बदतर हो गए। मुख्य बाजार में घुटनों तक पानी भर गया। तालाब बना जीआईसी ग्राउंड लोगों ने किनारे चबूतरों पर खड़े होकर पानी निकलने का इंतजार किया। इसके साथ ही जिला मुख्यालय पर नाला सफाई के नाम पर हुई खानापूर्ति की पोल भी खुल गई है। शहर के इंदिरानगर, स्वराज कालोनी, छोटी बाजार, कालवनगंज, खुटला, बन्योटा के अलावा मुख्य बाजार में घुटनों तक पानी भरा रहा। यही स्थिति शहर लोहिया पुल पर रही। मुख्य बाजार में भी हालात बदतर वहां तो कमर तक पानी भरा देखा गया। तमाम स्कूली वाहन भी फंसे नजर आए। शहर के जीआईसी ग्राउंड के पास स...
हमीरपुर उपचुनावः भाजपा का दबदबा बरकरार, युवराज सिंह जीते

हमीरपुर उपचुनावः भाजपा का दबदबा बरकरार, युवराज सिंह जीते

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुरः हमीरपुर विधानसभा उप चुनाव में भाजपा के युवराज सिंह ने जीत दर्ज कराई है। शुरुआती चरण से ही वह अपने प्रतिद्वंदियों पर बढ़त बनाए रहे। इसके बाद करीब 10 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज कराई। युवराज ने कुल 17,771 वोटों से जीत दर्ज कराई। वहीं दूसरे स्थान पर सपा के मनोज प्रजापति रहे। बसपा के नौशाद अली इस चुनाव में तीसरे स्थान पर रहे, जबकि कांग्रेस फिर चौथे नंबर पर रही। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने इस दौरान जमकर आतिशबाजी की। कुल 74,168 वोट मिले बीजेपी के युवराज सिंह को कुल 74168 वोट मिले, वहीं सपा के मनोज प्रजापति को 56,397 वोट मिले। बीजेपी उम्मीदवार युवराज पहले राउंड से ही बढ़त बनाए हुए थे। आखिरी राउंड में उन्होंने जीत भी दर्ज करा दी। इस दौरान उनके समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी छोड़ी। वहीं युवराज सिंह ने कहा कि यह जीत योगी और मोदी जी की जीत है। उन्होंने कहा कि आने वाले ढाई स...
बड़ी खबरः महोबा में घर पर पेड़ गिरने से दादी समेत दो मासूम बच्चों की मौत

बड़ी खबरः महोबा में घर पर पेड़ गिरने से दादी समेत दो मासूम बच्चों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदा/महोबाः जिले में गुरुवार सुबह हुए एक बेहद दर्दनाक हादसे में पेड़ के घर पर गिरने से दादी समेत दो मासूम लोगों की मौत हो गई। बताया जाता है कि लगातार बारिश के चलते 100 साल पुराना बरगद का पेड़ जड़ से उखड़कर तड़के सुबह करीब 4 बजे श्रीनगर थाना क्षेत्र के पवा गांव के रमेश सेन के घर पर गिर पड़ा। पेड़ के गिरने से मकान के कमरे भी गिर पड़े। सुबह तड़के 4 बजे हुई ह्रदयविदारक घटना मलबे की चपेट में आने से रमेश सेन, उनकी पत्नी गोरी बाई तथा उनके पोते, 4 साल का संजू तथा 2 साल का प्रशांत गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और सभी को बाहर निकालने में जुट गए। बताते हैं कि तबतक दोनों बच्चों और उनकी दादी गोरी बाई ने दम तोड़ दिया था। ग्रामीणों ने मकान गिरने से दीपक पुत्र रमेश तथा गायत्री पत्नी संजू को घायल हालत में निकालकर अस्पताल पहुंचाया है। सूचना मिलने...
कानपुर में बारिश के जलभराव में डूबकर वृद्ध ज्योतिषाचार्य की मौत

कानपुर में बारिश के जलभराव में डूबकर वृद्ध ज्योतिषाचार्य की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के जूही थाना क्षेत्र में एक वृद्ध ज्योतिषाचार्य की बारिश से हुए जलभराव में डूबकर मौत हो गई। शुक्रवार सुबह उनका शव पानी में उतराता हुआ दिखाई दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस बल पहुंचा। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया। जेब से मिले कागजातों से उनकी पहचान हुई। साइकिल से जाते वक्त तड़के सुबह हुआ हादसा मृतक की पहचान यशोदानगर के K-601 निवासी राजकुमार तिवारी (70) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वृद्ध राजकुमार ज्योतिषाचार्य का कार्य करते थे और आज तड़के सुबह साइकिल से श्राद्ध का पूजन कराने जा रहे थे। इसी दौरान जूही खलवा पुल पर फुटपाथ से गुजरते हुए उनका संतुलन बिगड़ गया और वह जलभराव में डूब गए। उनकी जेब से मिले कागजातों के आधार पर पुलिस ने उनके बेटे मुन्ना और पत्नी उषा को जानकारी दी। जानकारी मिलने पर पहुंचे...
बांदा में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के मुआवजे को लेकर बड़े ने छोटे भाई को गोली मारी

बांदा में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के मुआवजे को लेकर बड़े ने छोटे भाई को गोली मारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा से होकर गुजरने वाले बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे को लेकर मिले मुआवजे की भारी-भरकम रकम ने दो भाइयों को एक दूसरे का दुश्मन बना दिया। बड़ा भाई अपने हिस्से के साथ-साथ पिता के हिस्से की मुआवजे वाली रकम को भी हड़पने में लगा था, जब छोटे भाई को यह बात नवारा गुजरी तो बड़े ने लालच में अंधा होकर छोटे भाई को गोली मार दी। परिवार के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां से गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं आरोपी मौके से भागने में सफल रहा। देहात कोतवाली के पिपरी गांव की घटना देहात कोतवाली के पिपरी गांव में रहने वाले नत्थू आदि की 6 बीघा जमीन बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे में चली गई। इसका तकरीबन 81 लाख रुपया भुगतान भी हुआ। पिता नत्थू ने 27-27 लाख रुपया अपने दोनों बेटों राजपाल और छत्रपाल के बैंक खाते में डलवा दिया। वहीं 27 लाख खुद के खाते में गुजारे को बचाकर रखा। बड़े बेट...
हमीरपुर उप चुनाव के शुरुआती रुझान में बीजेपी आगे, मतगणना जारी

हमीरपुर उप चुनाव के शुरुआती रुझान में बीजेपी आगे, मतगणना जारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुरः सदर सीट पर 23 सितंबर को हुए विधानसभा उप चुनाव के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है। सुबह लगभग 8 बजे शुरू हुई मतगणना सुमेरपुर स्थित कृषि उत्पादन मंडी परिसर में चल रही है। हालांकि शुरुआती रुझान में बीजेपी के युवराज सिंह आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर सपा के मनोज प्रजापति का नाम आ रहा है। मतगणना के दौरान काफी सख्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक खुद स्थिति पर नजर रख रहे हैं। मतगणना स्थल की वीडियोग्राफी भी की जा रही है। अधिकारी खुद वहां मौजूद हैं। इसके साथ ही मैदान में उतरे 9 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला भी हो जाएगा। बताते चलें कि इस उप चुनाव से बीजेपी के युवराज सिंह, कांग्रेस के हरदीपक निषाद, सपा के डा. मनोज प्रजापति, बसपा से नौशाद अली समेत कुल 9 उम्मीदवार मैदान में थे। हालांकि शुरुआती रुझान बीजेपी के पक्ष में जाता दिखाई दे रहा है। हालांक...