Sunday, October 11सही समय पर सच्ची खबर...

Feature

बांदा में खेत पर किसान का शव मिलने से हड़कंप, छानबीन में जुटी पुलिस

बांदा में खेत पर किसान का शव मिलने से हड़कंप, छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज सोमवार सुबह बांदा में खेत की रखवाली कर रहे किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सुबह परिजनों को आसपास के लोगों से सूचना मिली तो मौके पर पहुंचे। परिवार के लोग उनको लेकर स्थानीय अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है। खेत पर फसल की रखवाली को गए थे भानू प्रताप बताया जाता है कि कमासिन थाना क्षेत्र के ग्राम साडा सानी में अपने निजी नलकूप में जायद फसल की रखवाली करने के लिए रोज की तरह बीती रात 52 साल के भानु प्रताप सिंह उर्फ पप्पू पुत्र निर्मल सिंह खेत पर गए थे। आज सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मेड़ पर वह पड़े मिले। पास के खेतों पर मौजूद लोगों ने देखा तो इसकी सूचना परिजनों को दी। ये भी पढ़ेंः बांदा शहर में ...
बांदा में लेखपाल पर संगीन आरोप, लड़की को जीप से सुनसान जगह लेकर पहुंचा..

बांदा में लेखपाल पर संगीन आरोप, लड़की को जीप से सुनसान जगह लेकर पहुंचा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक लेखपाल पर एक ग्रामीण ने आरोप लगाया है कि वह उनकी बेटी को जीप में बैठाकर जबरन ले गया। इसके बाद जीप से उनकी युवा बेटी को सुनसान जगह पर लेकर पहुंचा। हालांकि, लड़की किसी तरह वहां से भागने में सफल रही। आरोप है कि परिवार के लोग जब पीछे से वहां पहुंचे तो लेखपाल ने पीड़ित परिवार को जातिसूचक गालियां देकर भगा दिया। युवती के पिता ने नरैनी पुलिस को तहरीर देकर मामला दर्ज करने की मांग की। वहीं दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा, जांच के बाद सख्त कार्रवाई बताया जाता है कि नरैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति ने नरैनी कोतवाली में तहरीर दी है। पिता ने आरोप लगाया है कि हल्के का लेखपाल उनकी 18 साल की बेटी को जीप में जबरन बैठाकर ले गया...
कानपुर में दिनदहाड़े बहू ने की ससुर की नृशंस हत्या, पैसे बने वजह

कानपुर में दिनदहाड़े बहू ने की ससुर की नृशंस हत्या, पैसे बने वजह

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः पैसों के विवाद में सास से झगड़ रही बहू आपा खो बैठी। पहले सास को मारने दौड़ी, फिर बीच में बचाव को ससुर आया तो चाकू लेकर ससुर के पेट में घोंप दिया। चाकू का वार इतना घातक था कि ससुर को बचने का मौका ही नहीं मिला। बहू के सिर पर इस कदर हैवानियत सवार थी कि उसने चाकू से ससुर पर कई बार प्रहार किए। ससुर खून से लतपत होकर गिर पड़ा और उसने वहीं तड़पकर दम तोड़ दिया। बहू ने भागने की कोशिश की, लेकिन परिवार के लोगों ने उसे पकड़ लिया। बाद में पुलिस के पहुंचने पर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला को जेल भेजा जा रहा है। एक नहीं, कई बार चाकुओं से किया प्रहार बताया जाता है कि कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र के गांव नगला विश्रामपुर के रहने वाले रामसनेही के सड़क किनारे खेत थे। इन खेतों को कुछ दिन पहले उन्होंने 25 लाख में बेच दिया था। इन पैसों को लेकर उनके छोटे बेटे विजय...
यूपी में रविवार को फूटा कोरोना का बड़ा बम, 100 पाॅजिटिव केस मिले

यूपी में रविवार को फूटा कोरोना का बड़ा बम, 100 पाॅजिटिव केस मिले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी में पिछले कुछ घंटों में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसकी बड़ी वजह यह भी है कि लाकडाउन-5 में मिली छूट का शायद लोग गलत फायदा उठा रहे हैं और बेपरवाही के साथ घूम रहे हैं। रविवार को आई रिपोर्ट में किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट में कुल 72 पॉजिटिव मामले मिले हैं। इनमें 14 मामले अकेले राजधानी के हैं, जबकि मुरादाबाद के 12, संभव और हरदोई के 10-10, रामनगरी अयोध्या के 9 व 3 कन्नौज तथा 2-2 शाहजहांपुर और उन्नाव के शामिल हैं। वहीं कौशांबी, पीलीभीत और मिर्जापुर के एक-एक मामले शामिल हैं। इसके साथ ही संबंधित जिलों के अधिकारियों ने एहतियातन कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। बिजनौर में 7, हमीरपुर में 2 पाॅजिटिव मिले इसके साथ ही बिजनौर के 7 और बुंदेलखंड के हमीरपुर में भी दो पाॅजिटिव लोग मिले हैं। इस तरह यूपी में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 10185 ...
योग दिवस से पहले इंस्टाग्राम पर छाई ‘Nude योगा गर्ल’ की Photos

योग दिवस से पहले इंस्टाग्राम पर छाई ‘Nude योगा गर्ल’ की Photos

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत, सेहत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः इसी महीने की 21 तारीख को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। ऐसे में लोगों में योग के प्रति काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। देश ही नहीं विदेशों में भी योगा के दिवाने कम नहीं हैं। योगा की ऐसी ही दिवानी एक लड़की की फोटो जमकर वायरल हो रही हैं। दरअसल, यह लड़की इंस्टाग्राम पर अपनी न्यूड योगा फोटो शेयर करती है। लोग इस लड़की की फोटो को खूब लाइक करते हैं। इन फोटो की खासियत यह भी है कि इनमें ये लड़की योगासन करते हुए कलाकृतियों को उभारती हुई दिखाई देती है। यह लड़की योगा गर्ल के नाम से इंस्टाग्राम पर छाई है और योगा की अपनी फोटो शेयर करती है। इंस्टाग्राम पर इस योगा गर्ल के 12 लाख से ज्यादा फालोअर हैं जो इनके योगासन को जमकर पसंद करते हैं। न्यूड योगा करने वाली यह लड़की अक्सर प्रकृति के बीच योगा करती है। आसान ही नहीं कठिन से कठिन योगा भी करती है। देखा जाए तो यह ल...
अमरोहा के मंडी धनौरा में कोरोना पाॅजिटिव मिलने से हड़कंप, कुवैत से लौटा था कारपेंटर

अमरोहा के मंडी धनौरा में कोरोना पाॅजिटिव मिलने से हड़कंप, कुवैत से लौटा था कारपेंटर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सेहत
समरनीति न्यूज, अमरोहाः आज रविवार शाम लखनऊ से आई 65 सैंपुल की जांच रिपोर्ट से हड़कंप मच गया। कुवैत से लौटे मंडी धनौरा के रहने वाले एक कारपेंटर में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। संक्रमित व्यक्ति को पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर रजबपुर में बने एल-1 केंद्र में ले जाकर शिफ्ट कर दिया। वहीं संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में रहे उसके परिवार के 9 लोगों को गजरौला में क्वारंटाइन कराया गया है। रविवार को 65 सैंपुल की जांच रिपोर्ट में पुष्टि बताया जाता है कि 49 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति मूल रूप से मंडी धनौरा में स्टेट बैंक के पास का रहने वाला है। वह बीती 27 मई को कुवैत से लौटा था। उसे क्वारंटाइन कराया गया था। वह कुवैत में कारपेंटर का काम कर रहा था। छह जून को उसका सैंपुल जांच को भेजा गया था। रविवार को उसके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। ये भी पढ़ेंः यूपी में रविवार को फूटा को...
दर्दनाक हादसाः कन्नौज में मार्निंग वाक पर दंपति को ट्रक ने कुचला, मौत

दर्दनाक हादसाः कन्नौज में मार्निंग वाक पर दंपति को ट्रक ने कुचला, मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः कन्नौज में आज रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने सभी को हिलाकर रख दिया। मार्निंग वाक पर निकले एक दंपति को ट्रक ने कुचल दिया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ट्रक की पहचान नहीं हो सकी है। चालक हादसे के बाद वाहन लेकर भागने में कामयाब हो गया। यह हादसा कन्नौज के तिर्वा कस्बे के लोहिया नगर में इंदरगढ़ तिराहे पर हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। वाहन लेकर भाग निकला चालक बताया जाता है कि लोहिया नगर में रहने वाले बैजनाथ (65) अपनी पत्नी जावित्री देवी (60) के साथ सुबह मार्निंग वाक पर निकले थे। वह बैजनाथ इंद्रा देवी गर्ल्स इंटर कालेज के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद से सेवानिवृत हुए थे। बताते हैं कि मार्निंग वाक के दौरान इंदरगढ़ तिराहे पर कन्नौज की ओर से जाने वाले एक वाहन ने उनको टक्कर मारते हुए रौ...
25 जिलों में नौकरी करने वाली शिक्षिका अनामिका गिरफ्तार, यह है असली नाम..

25 जिलों में नौकरी करने वाली शिक्षिका अनामिका गिरफ्तार, यह है असली नाम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कासगंजः यूपी के 25 जिलों में एक साथ नौकरी करके फर्जीवाड़ा करने वाली शिक्षिका अनामिका शुक्ला को आज शनिवार को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। यूपी की कासगंज पुलिस ने शिक्षिका को उस वक्त गिरफ्तार किया है, जब उसने पद से इस्तीफा देने के लिए अपने साथी को बेसिक शिक्षाधिकारी के दफ्तर में भेजा। इसके बाद शिक्षिका कार्यालय के पास से पकड़ा गया। पुलिस शिक्षिका से पूछताछ कर रही है। बता दें कि इस शिक्षिका की पुलिस को काफी तलाश थी। शिक्षिका ने 25 जगह पर नौकरी करते हुए सरकार को 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का चूना लगा दिया। अब पूछताछ के दौरान शिक्षिका लगातार नए-नए खुलासे कर रही है जिनसे पुलिस भी हैरान हैं। इस दौरान शिक्षिका ने एक और बड़ा खुलासा किया है। असली नाम प्रिया सिंह, दस्तावेजों में लिखाया 'अनामिका शुक्ला' दरअसल, मामले में कासगंज के अपर पुुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया ह...
बांदा की बड़ी खबरः संदिग्ध हालत में 15 गायें मरी मिलीं, प्रशासन-पुलिस में हड़कंप

बांदा की बड़ी खबरः संदिग्ध हालत में 15 गायें मरी मिलीं, प्रशासन-पुलिस में हड़कंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में आज शनिवार को एक गांव के बाहर 15 गायें संदिग्ध परिस्थितियों में मृत हालत में मिलने से हड़कंप मच गया। बताते हैं कि ये सभी गायें बिसंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोइलहा पुरवाहार में खेतों पर पड़ी मिलीं। चरवाहों ने देखा तो इसकी सूचना गांव के लोगों को दी। फिर पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने छानबीन शुरू कराते हुए पशु चिकित्सकों को भी बुलाया। जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। बबेरू सीओ व प्रशासन के अधिकारियों ने भी वहां पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली। प्रशासन व पुलिस में मचा रहा हड़कंप सूचना मिलते ही बिसंडा थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में सीओ बबेरू व अन्य अधिकारी भी वहां पहुंचे। गायों के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने जल्द ही शवों को दफना भी दिया। अधिकारियों का कहना है कि प्रथमदृष्टया मामला जहरीला चारा...
सीतापुर में घिनौनी वारदात, विक्षिप्त बेटी से पिता ने किया दुष्कर्म-पड़ोसियों की सूचना पर गिरफ्तार

सीतापुर में घिनौनी वारदात, विक्षिप्त बेटी से पिता ने किया दुष्कर्म-पड़ोसियों की सूचना पर गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः जिले के पिसावां थाना क्षेत्र में एक पिता दरिंदा बन बैठा और रिश्तों को कलंकित कर दिया। इस दरिंदे पिता ने अपनी 11 साल की बेटी से दुष्कर्म किया। बच्ची मानसिक रूप से विक्षिप्त है और दरिंदा पिता उसे बांधकर रखता था। इस घिनौनी घटना का खुलासा उस वक्त हुआ जब पड़ोसियों ने बच्ची की हालत बिगड़ते देखा। पड़ोसियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में तेजी दिखाई और मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया। साथ ही बच्ची को अस्पताल भिजवाया है। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने पकड़ा  बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 साल की बच्ची मानसिक रूप से विक्षिप्त है जिसे उसका पिता बांधकर रखता था। आज पड़ोसियों को बच्ची के गुप्तांगों से रक्तश्राव होता दिखा और वह दर्द से बुरी तरह तड़फ रही थी। लोगों को संदेह हुआ तो उन्होंने सीदे पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को मौके पर प...