Tuesday, October 13सही समय पर सच्ची खबर...

Feature

CM योगी का एलान : आगरा के मुगल म्यूजियम का नाम छत्रपति शिवाजी महाराज

CM योगी का एलान : आगरा के मुगल म्यूजियम का नाम छत्रपति शिवाजी महाराज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने आगरा के मुगल म्यूजियम का नाम अब छत्रपति शिवाजी महाराज कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आगरा मंडल के विकास कार्यों की समीक्षा करने के दौरान यह ऐलान किया। सीएम योगी ने कहा कि मुगल हमारे नायक नहीं हो सकते। कहा कि आगरा में निर्माणाधीन मुगल म्यूजियम अब छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर होगा। कहा, गुलामी के प्रतीक चिन्हों को हटाना चाहिए सीएम योगी ने कहा कि यूपी सरकार राष्ट्रवादी विचारों को पोषित करेगी। कहा कि गुलामी की मानसिकता के प्रतीक चिन्हों को हटाना चाहिए। इनकी जगहों पर राष्ट्र के प्रति गौरवबोध करने वाले प्रतीकों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। ये भी पढ़ें : अब अयोध्या नाम से जाना जाएगा फैजाबाद, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की दीपोत्सव में घोषणा   सीएम योगी ने कहा कि मुगल शासक हमारे नायक ...
बांदा के नए डीएम आनंद कुमार सिंह ने चार्ज संभाला

बांदा के नए डीएम आनंद कुमार सिंह ने चार्ज संभाला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के नवांगतुक जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने सोमवार देर शाम ट्रेजरी में चार्ज ग्रहण कर लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरूप कार्य करते हुए उनकी कोशिश होगी कि आम लोगों तक सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी। बताते चलें कि बेसिक शिक्षा सचिव रहे आईएएस आनंद कुमार सिंह इससे पहले संभल जिले के जिलाधिकारी रह चुके हैं। संबंधित खबर भी पढ़ें : जानिए ! बांदा के नवागत DM आनंद कुमार सिंह को.....
बांदा में सपाइयों का बड़ा प्रदर्शन, समस्याओं को लेकर नारेबाजी 

बांदा में सपाइयों का बड़ा प्रदर्शन, समस्याओं को लेकर नारेबाजी 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। निजीकरण और बेरोजगारी के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा। इस मौके पर लोहिया वाहिनी पदाधिकारियों ने जेएन कालेज के सामने जमकर नारेबाजी की। सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी बाद में पहुंची पुलिस ने सपाइयों को डंडा पटककर खदेड़ दिया। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला समाजवादी पार्टी, युवजन सभा, छात्र सभा, लोहियी वाहिनी समेत पार्टी के फ्रंटल संगठनों ने प्रदर्शन किया। लोहिया नगर (बिजलीखेड़ा) स्थित पार्टी कार्यालय से सपाई इकट्ठा हुए। वहां से नारेबाजी करते हुए ये सभी कलेक्ट्रेट की ओर रवाना हुए। ये भी पढ़ें : बांदा की बेटी शक्ति त्रिपाठी का PCS में चयन, जिले का नाम रोशन किया  सपा जिलाध्यक्ष विजयकरन यादव की अगुव...
Update : कोरोना को हराकर सकुशल लौटे जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य, PGI से छुट्टी

Update : कोरोना को हराकर सकुशल लौटे जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य, PGI से छुट्टी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में एसजीपीजीआई में इलाज करा रहे तुलसी पीठ के संस्थापक स्वामी रामभद्राचार्य ने आखिरकार कोरोना को परास्त कर दिया। पीजीआई में इलाज करा रहे रामभद्राचार्य को 22वें दिन अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। बताते हैं कि लगातार दो कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उनको स्वस्थ पाया गया। इस मामले में पीजीआई निदेशक डा. आरके धीमान का कहना है कि स्वामी रामभद्राचार्य स्वस्थ्य हो गए हैं। उनकी सभी रिपोर्ट सही आई हैं। इसके बाद अस्पताल स्टाफ ने जहां राहत की सांस ली। वहीं स्वामी ने सभी स्टाफ को धन्यवाद दिया।  22वें दिन अस्पताल से मिली छुट्टी इसलिए उनको छुट्टी दे दी गई है। बताया कि उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। साथ ही डायबिटीज समेत अन्य जांच रिपोर्ट भी सामान्य आई हैं। बताते चलें 22 अगस्त को स्वामी रामभद्राचार्य कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद उनको सांस लेने में दिक्कत ...
सीतापुर में दिनदहाड़े युवक को गोलियों से भूना, बाइक सवारों ने की वारदात

सीतापुर में दिनदहाड़े युवक को गोलियों से भूना, बाइक सवारों ने की वारदात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर : राजधानी लखनऊ से सटे सीतापुर जिले में आज रविवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक युवकों को गोलियों से भून डाला। वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। लोग डरे हुए हैं। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। हत्यारों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। जिले के मछरेहटा क्षेत्र में हुई वारदात बताया जाता है कि जिले के थाना मछरेहटा के गांव हयातपुर के रहने वाले मदनलाल (40) आज दोपहर करीब 2 बजे के आसपास गांव के पास खेतों में भैंस चरा रहे थे। बताते हैं कि इसी दौरान बाइक सवार दो लोग वहां पहुंचे और मदनलाल से कुछ बातचीत की। उन लोगों में क्या बातचीत हुई, यह कोई नहीं समझ पाया। इसके बाद बाइक सवारों ने मदनलाल पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाना शुरू कर दिया। घटना की सूचना से पुलिस महकमे...
यूपी : बांदा-मऊ-कौशांबी के डीएम समेत 6 IAS के तबादले

यूपी : बांदा-मऊ-कौशांबी के डीएम समेत 6 IAS के तबादले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ/बांदा : दो दिन पहले आईपीएस अधिकारियों के तबादलों के बाद देर रात शासन ने बांदा, मऊ, कौशांबी के जिलाधिकारियों समेत 6 आईएएस का तबादला कर दिया है। बांदा के डीएम अमित सिंह बंसल को मऊ जिले का डीएम बनाया गया है। वहीं बांदा का नया जिलाधिकारी आईएएस आनंद कुमार सिंह को बनाया गया है। वह अबतक विशेष सचिव बेसिक शिक्षा विभाग थे। मऊ के जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे को प्रतीक्षा सूची में डाल दिया गया है। 3 आईएएस को अतिरिक्त प्रभार सौंपा इसी क्रम में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम के विशेष सचिव रहे आईएएस अमित कुमार सिंह को कौशांबी जिले का डीएम बनाकर भेजा गया है। बताते हैं कि विशेष सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण नेहा शर्मा को नोएडा का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त किया गया है। ये भी पढ़ें : बांदा की बेटी शक्ति त्रिपाठी का PCS में चयन, जिले का नाम रोशन किया वहीं अबतक कौशांबी के डीएम रहे मनी...
बांदा : चोरी की बिजली से मौज ले रहे थे प्रधान और सचिव, FIR

बांदा : चोरी की बिजली से मौज ले रहे थे प्रधान और सचिव, FIR

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में बिजली चोरी कोई नई बात नहीं है, लेकिन इस बार ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव पंचायत भवन में चोरी बिजली पर मौज लेते पकड़े गए हैं। दोनों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो गई है। इलाके में मामला काफी चर्चा में है। वहीं पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। बताया जाता है कि जिले के मर्का थाना क्षेत्र में बिजली विभाग की टीम शुक्रवार को बिजली चेकिंग करने गई थी। बिजली विभाग के अधिकारी ने दी तहरीर ग्राम चरका में पंचायत भवन में ग्राम प्रधान अनूप सिंह और ग्राम सचिव प्रमोद कुमार ने पास के ट्रांसफार्मर से केबिल जोड़कर बिजली आपूर्ति चालू कर रखी थी। ये भी पढ़ें : बांदा : साथ सो रहे पति-पत्नी की सांप के काटने से मौत, एक और की जान गई बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि प्रधान और सचिव मांगने पर कोई भी कागजात नहीं दिखा सके। बिजली विभाग के अवर अभियंता गोपाल कुमार की ओर से मर्का था...
Big News : बांदा में आकाशीय बिजली गिरने से युवक समेत तीन की मौत, दो घायल

Big News : बांदा में आकाशीय बिजली गिरने से युवक समेत तीन की मौत, दो घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में आज शनिवार को आसमान से गिरी बिजली की चपेट में आकर एक युवक समेत 3 की मौत हो गई। मरने वालों में दो किशोर शामिल है। वहीं 2 बच्चे घायल हो गए हैं। खेत पर मौजूद किसानों ने पांचों को अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने तीन को मृत घोषित कर दिया। वहीं 2 का इलाज किया है। खेत पर काम करते वक्त हुई घटना बताते हैं कि घटना उस वक्त हुई जब तीनों बच्चे खेत पर जानवर चरा रहे थे। इसी दौरान बारिश से बचने के लिए वे लोग पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तभी आकाशीय बिजली आ गिरी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ये भी पढ़ें : बांदा की बड़ी खबर : ADM की पत्नी-बेटी को भी कोरोना, 22 और पाॅजिटव मिले बताया जाता है कि अतर्रा क्षेत्र के रहने वाले किसान बाबू का बेटा विनोद (8), रामनारायण का बेटा शिवपूजन (19) तथा राम भरोसी का बेटा कमलेश (12) घर से थोड़ी दूरी पर खेतों पर भैसें चराने गए थे। इसी द...
UP : सीतापुर में रिटायर्ड लेक्चरर की नृशंस हत्या

UP : सीतापुर में रिटायर्ड लेक्चरर की नृशंस हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर : जिले के महोली में एक इंटर कालेज के रिटायर्ड लेक्चरर की नृशंस ढंग से हत्या कर दी गई। मृतक कृषक इंटर कालेज के सेवानिवृत्त लेक्चरर थे। मृतक के बेटे की ओर से पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वारदात की छानबीन में जुटी पुलिस महोली के इंस्पेक्टर बृजेश मिश्र का कहना है कि हत्या धारदार हथियार से हमला करके की गई है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा। बताया जाता है कि महोली क्षेत्र के ग्राम सोनारण टोला निवासी सेवानिवृत लेक्चरर कमलेश चंद्र मिश्र (68) का शव देर रात शव महोली में श्मशान घाट के पास बने मंदिर के बाहर पड़ा मिला। ये भी पढ़े : सीतापुर : शातिर महिला ने 61 पुरोहितों से धन प्राप्ति के लिए कराया हवन, फिर दक्षिणा में नकली नोट देकर फरार   उनके बेटे ऋषभ का कह...
प्रसिद्ध गायिका अनुराधा पौडवाल के बेटे का 35 साल की उम्र में निधन

प्रसिद्ध गायिका अनुराधा पौडवाल के बेटे का 35 साल की उम्र में निधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्क : वर्ष 2020 अबतक कई दुखद खबरें दे चुका है। कुछ को कोरोना वायरस ने छीन लिया तो कुछ दूसरे कारणों से दुनिया को अलविदा कह गए। अब खबर आई है कि भजन गायिका अनुराधा पौडवाल के 35 साल के बेटे आदित्य ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। छोटी सी उम्र में दुनिया से उनका जाना काफी चौंकाने वाला है। पौडवाल परिवार के लिए यह बड़ा दुखद है। किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे आदित्य बताते हैं कि आदित्य किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। आज सुबह उनकी किडनी फेल होने से उनका निधन हो गया। इसकी खबर आते ही उनको श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया। अनुराधा पौडवाल के पति का पहले ही निधन हो चुका है। अब बेटा भी दुनिया से चला गया है। परिवार में उनकी सिर्फ बेटी ही है जिसका नाम कविता पौडवाल है। 'लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स' में दर्ज है नाम बताया जाता है कि मां अनुराधा की तरह ही उनके बेटे आदित्य भी भजन गीत ग...