Thursday, October 15सही समय पर सच्ची खबर...

Feature

बांदा में उद्यान विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी ने आत्महत्या की, यह वजह..

बांदा में उद्यान विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी ने आत्महत्या की, यह वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बिजली खेड़ा के रहने वाले एक उद्यान विभाग के सेवानिवृत कर्मचारी ने आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि मोहनलाल प्रजापति (62) ने शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे घर में रखा जहरीला पदार्थ खाया। देर रात होते-होते उनकी हालत बिगड़ने लगी। परिवार के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो उनको जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। करीब डेढ़ साल पहले हुए थे सेवानिवृत वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके परिजनों ने बताया है कि वह करीब डेढ़ साल पहले उद्यान विभाग से रिटायर्ड हुए थे। इसके बाद उनको पेट में अल्सर की शिकायत हो गई। झांसी से उनका इलाज चल रहा था। वह लगातार परेशान चल रहे थे। बताते हैं कि रात में छत पर टहलने चले गए। इसके बाद उन्होंने सल्फास खा ली। हालत बिगड़े पर परिवार के लोगों को इसकी जानकारी हुई। इसके बाद उनको अस्पताल ले जाया गया। बताते हैं कि परिवार मे...
कानपुर में फिल्म-टीवी सीरियल कलाकार के घर से लाखों का माल ले उड़े चोर

कानपुर में फिल्म-टीवी सीरियल कलाकार के घर से लाखों का माल ले उड़े चोर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर के चकेरी थाना क्षेत्र में कोयलानगर में रहने वाले फिल्म व टीवी सीरियल कलाकारों के घर से चोर लाखों का माल ले उड़े। बताते हैं कि घटना के समय परिवार के लोग घर से बाहर गए हुए थे। बताते हैं कि चोर घर से कीमती सामान भी चोरी करके ले गए हैं। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है। घर में नहीं था परिवार बताया जाता है कि चकेरी के कोयला नगर इलाके में गिरिजा नगर मोहल्ले में रहने वाले तिलक राज रेलवे कर्मचारी हैं। वह लोको शेड में ड्राइवर के पद पर कार्यरत हैं। इसके अलावा वह रंगमंच के कलाकार भी हैं और शार्ट फिल्मों में काम भी करते हैं। ये भी पढ़ें : लखनऊ STF का कानपुर में बड़ा खुलासा, उड़ीसा से आया लाखों का गांजा, 3 तस्कर गिरफ्तार कई टीवी सीरियल और फिल्मों में काम कर चुके हैं। उनकी पत्नी स्वास्थ्य कर्मचारी हैं। पीड़ित तिलक राज का कहना है कि 14 मार्च को वह निजी काम से पत्नी व...
Corona virus : देश के लिए प्रेरणास्रोत बनीं 109 साल की राम दुल्हैया, वैक्सीन लगवाया

Corona virus : देश के लिए प्रेरणास्रोत बनीं 109 साल की राम दुल्हैया, वैक्सीन लगवाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : कोरोना संकट अभी थमा नहीं है। सरकार लोगों को कोरोना से बचाने के लिए टीकाकरण पर पूरा जोर दे रही है। इसके लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। ऐसे में जालौन की 109 साल की राम दुल्हैया करोड़ों देशवासियों के लिए एक प्रेरणाश्रोत बनकर सामने आई हैं। जी हां, 109 साल की राम दुल्हैया पत्नी नत्थु निरंजन ने कोरोना वारयरस का वैक्सीन लगवाया है। फूल-माला पहनाकर हुआ सम्मान सबसे उम्रदराज राम दुल्हैया को यह वैक्सीन उरई के स्वास्थ्य केंद्र में लगाया गया है। उनको वैक्सीनेशन करने के बाद चिकित्सकों ने उनको करीब आधे घंटे तक अस्पताल में रोके रखा। इसके बाद सबकुछ सामान्य पाए जाने पर घर भेज दिया। वह उरई (जालौन) के वीरापुर गांव की रहने वाली हैं। टीकाकरण के बाद विधायक गौरीशंकर वर्मा और अधिकारियों बुजुर्ग राम दुल्हैया का सम्मान भी किया। बताते हैं कि अब उनको दूसरी डोज लगाई जाएगी। बताते हैं कि ...
दर्दनाक : बांदा में घर की चौखट में रस्सी बांधकर खेल रही मासूम की जान गई

दर्दनाक : बांदा में घर की चौखट में रस्सी बांधकर खेल रही मासूम की जान गई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में हुई एक दर्दनाक घटना में एक मासूम बच्ची की खेल-खेल में जान चली गई। घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग रो-रोकर परेशान हैं। मरने वाली बच्ची की उम्र मात्र 8 साल थी। यह दर्दनाक घटना बांदा से सटे गांव मवई बुजुर्ग में हुई। घटना के वक्त कोई बड़ा सदस्य घर में मौजूद नहीं था। परिवार में मचा कोहराम बताया जाता है कि मवई बुजुर्ग गांव के रहने वाले इंद्र कुमार की 8 साल की बेटी सुमन शाम को घर की चौखट में रस्सी बांधकर खेल रही थी। बताते हैं कि इसी दौरान बच्ची गले में रस्सी बांधकर झूला झूलने लगी। तभी अचानक रस्सी कस जाने की वजह से उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद पड़ोसी के घर से लौटी उसकी मां पुष्पा ने देखा तो उनकी चीख निकल गई। आनन-फानन में बच्ची को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। बताते हैं कि मृतक बच्ची तीन बहनों में मझ...
Update : बांदा में सरकार के 4 साल पूरे होने पर कार्यक्रमों की धूम

Update : बांदा में सरकार के 4 साल पूरे होने पर कार्यक्रमों की धूम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार के 4 साल पूरे होने पर शहर के जीआईसी मैदान में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर कृषि राज्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री लाखन सिंह राजपूत मौजूद रहे। इस मौके पर प्रभारी मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, कृषि विभाग, श्रम विभाग तथा अन्य विभागों की योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। उपलब्धियों को लेकर बांदा विकास की पुस्तक का विमोचन उन्होंने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित ‘वर्षों में जो हो न पाया, चार वर्ष में कर दिखाया’ बांदा की विकास पुस्तिका का विमोचन किया। ये भी पढ़ें : Update-UP Big Breaking : जिला पंचायत के लिए नया आरक्षण जारी, पढ़िए पूरी सूची.. प्रभारी मंत्री ने विभागों की कई योजनाओं का अवलोकन किया। सदर विधायक ने इस मौके पर कहा कि मु...
बांदा में कृषि मंत्री बोले, शौचालय निर्माण में यूपी अव्वल

बांदा में कृषि मंत्री बोले, शौचालय निर्माण में यूपी अव्वल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : प्रदेश सरकार ने अपने पिछले 4 साल के कार्यकाल में 2 करोड़ 61 लाख शौचालयों का निर्माण कार्य कराके देश में पहला स्थान हासिल किया है। स्वच्छ भारत की दिशा में यूपी सरकार इस तरह अव्वल रही है। वहीं सामूहिक विवाह योजना में 1 लाख 52 हजार निर्धन कन्याओं का विवाह कराकर यूपी आगे है।  सरकार की उपलब्धियां गिनाईं  ये बातें कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान राज्यमंत्री एवं बांदा जिले के प्रभारी मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारवार्ता के दौरान कहीं। कहा कि सरकार की पहल से बुंदेलखंड का चहुमुखी विकास हो रहा है। सरकार की तमाम उपलब्धियां प्रभारी मंत्री ने गिनाईं। इस मौके पर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संजीव बघेल आदि मौजूद रहे।   ये भी पढ़ें : Update-बड़ी खबर : बांदा में अवैध खनन पर तगड़ा एक्शन, पट्टे निरस्त-वसू...
Actress Rashmi Desai : नई फोटोज से इंटरनेट पर छाईं रश्मि देसाई

Actress Rashmi Desai : नई फोटोज से इंटरनेट पर छाईं रश्मि देसाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्क : टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने अपनी एक्टिंग से लाखों दर्शकों का दिल जीत रखा है। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फैंस हैं, जो उनकी फोटोज को खूब लाइक करते हैं। अपने-अपने तरीके से कमेंट्स भी देते हैं और रिएक्ट भी। अपनी नई हाट फोटोज से एक बार फिर एक्ट्रेस रश्मि देसाई इन दिनों इंटरनेट पर छाई हुई हैं। दरअसल, बिग बॉस 13 तक दर्शकों का लगातार दिल जीतने वाली रश्मि अभी अपनी स्टाइल और फैशन को लेकर चर्चा में हैं। रश्मि की लेटेस्ट फोटोशूट की ब्लैक ड्रेस की फोटोज उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इन फोटोज में एक्ट्रेस ब्लैक स्लिट ड्रेस में पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं। इन फोटोज को खुद रश्मि ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से शेयर किया है। रश्मि देसाई की इन फोटो को लेकर फैंस उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। इन फोटोज को लाखों लोग देख चुके हैं। इन फोटोज में रश्मि क...
Movie Ramsetu : रामलला के दरबार में अभिनेता अक्षय और जैकलीन, सीएम योगी से भी मिले

Movie Ramsetu : रामलला के दरबार में अभिनेता अक्षय और जैकलीन, सीएम योगी से भी मिले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : रामनगरी अयोध्या में अभिनेता अक्षय कुमार अपनी फिल्म राम सेतु की स्टार कास्ट के साथ पहुंचे। उन्होंने रामलला के दरबार में फिल्म के मुहूर्त की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा की। सीएम योगी से मुलाकात उनके साथ अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज, नुसरत भारूचा और फिल्म निर्माता-निर्देशक और लेखक अभिषेक शर्मा भी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने अपनी फिल्म राम सेतू का मुहूर्त शाॅट भी फिल्माया। मुहूर्त शाट भी फिल्माया गया दरअसल, सामाजिक विषयों पर फिल्म बनाने वाले अक्षय कुमार अब अपनी फिल्म रामसेतू को बनाने में जुट गए हैं। इसी को लेकर आज उन्होंने रामलला के दरबाज में पूजन किया। इस मौके पर मंदिर के महंत और पूजारी मौजूद रहे। पूजा के दौरान अभिनेत्रियां भी मौजूद रहीं। इससे पहले राम की पैड़ी पर अभिनेता का प्रस्तावित कार्यक्रम रद्द हो गया। दरअसल, वहां प्रशंसकों की भारी भीड़ जुट गई। इस कारण पुल...
Update-बड़ी खबर : बांदा में अवैध खनन पर तगड़ा एक्शन, पट्टे निरस्त-वसूली और FIR भी, पढ़िए ! पूरी खबर..

Update-बड़ी खबर : बांदा में अवैध खनन पर तगड़ा एक्शन, पट्टे निरस्त-वसूली और FIR भी, पढ़िए ! पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बाद जिले में डटी जांच टीमों की रिपोर्ट पर खनिज विभाग की सचिव डा. रोशन जैकब (IAS) ने बेहद सख्त कार्रवाई की है। बताते चलें कि जिले में अवैध खनन की जांच को पिछले तीन दिन से तीन टीमें डेरा डाले हुए हैं। आज गुरुवार को उस वक्त खनिज सचिव रोशन जैकब के पहुंचते ही हड़कंप मच गया। ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई है। इस दौरान कई खदानों पर अवैध खनन मिलने पर पट्टे निरस्त करने और संचालकों के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए गए हैं। इस कार्रवाई से बालू माफियाओं और कारोबारियों में दोनों में खलबली मची हुई है। जिले में कुछ जगहों पर चलने वाला अवैध खनन बंद कर दिया गया है। कई पट्टा धारकों की कंपनियां होंगी ब्लैक लिस्टेड इतना ही नहीं खदान संचालकों से अवैध खनन के बदले राजस्व की भी वसूली की जाएगी। कई कंपनियों को ब्लैक लिस्टेट कर दिया है। साथ ही ओवरलोडिंग करने वाली कंपनी के ...
लखनऊ STF का कानपुर में बड़ा खुलासा, उड़ीसा से आया लाखों का गांजा, 3 तस्कर गिरफ्तार

लखनऊ STF का कानपुर में बड़ा खुलासा, उड़ीसा से आया लाखों का गांजा, 3 तस्कर गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुर : यूपी के आईजी एसटीएफ अमिताभ यश के निर्देशों पर लखनऊ एसटीएफ (STF) की टीम ने गुरुवार को कानपुर में बड़ा खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय तस्करों के गिरोह का भंडाफोड़ किया। उड़ीसा से लाए गए लाखों रुपए के गांजे के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। शहर के रेलबाजार थाना क्षेत्र में एसटीएफ ने यह कार्रवाई की। वहां लाखों की कीमत वाले एक कुंटल 21 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ 3 तस्करों को पकड़ा। तीनों तस्कर अंतरराज्यीय तस्कर हैं। इस गांजे को कानपुर व आसपास के जिलों में खपाने की तैयारी में लेकर आए थे। इससे पहले ही एसटीएफ के हत्थे चढ़ गए। ओडीएफ पुल पर एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई कार्रवाई करने वाली एसटीएफ टीम में एएसपी राजेश सिंह के निर्देशन में इंस्पेक्टर घनश्याम यादव अपनी टीम के साथ शामिल रहे। टीम ने सराहनी काम किया। पुलिस ने तस्करों के गिरोह के सरगना और सदस्यों को दबोचा। पकड़े गए तस्को...