Thursday, October 1सही समय पर सच्ची खबर...

Feature

IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर रेप का आरोप

IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर रेप का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, खेलकूद, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ: IPL में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके क्रिकेटर अभिषेक पोरेल को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया। अभिषेक पोरेल पर शादी का झांसा देकर रेप का आरोप लगा है। इसके अलावा भी अभिषेख पोरेल पर कई गंभीर आरोप हैं। जानकारी के अनुसार, हुगली रुरल पुलिस एसपी कुंवर भूषण सिंह का कहना है कि जून में एक छात्रा ने शिकायत की थी। छात्रा ने लिखाई गंभीर आरोपों में रिपोर्ट छात्रा ने शिकायत में कहा था कि क्रिकेटर पोरेल ने उन्हें शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। बाद में शादी की बात करने पर मारपीट की और धमकियां भी दीं। ये भी पढ़ें: कानपुर: मॉडल गरिमा तिवारी के पूर्व क्रिकेटर पति अमित मिश्रा पर गंभीर आरोप इस मामले में कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभिषेक पोरेल को गिरफ्तार किया है। हाई कोर्ट के आदेश पर पुलिस कार्रवाई दूसरी ओर मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसा...
कानपुर: बच्चा चोरी में SDO गिरफ्तार, ANM को 5 लाख देकर चुराया नवजात

कानपुर: बच्चा चोरी में SDO गिरफ्तार, ANM को 5 लाख देकर चुराया नवजात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, हमीरपुर: कानपुर के घाटमपुर अस्पताल से बच्चा चोरी मामले में पुलिस ने बिजली विभाग के SDO को गिरफ्तार किया है। हमीरपुर में तैनात SDO ने बेटे की चाहत में ANM के जरिए 5 लाख में बच्चा चोरी कराया था। यह घटना कानपुर के घाटमपुर स्वास्थ्य केंद्र में हुई थी। पुलिस का कहना है कि एसडीओ दो बेटियों का पिता है। पुलिस अब एसडीओ को जेल भेज रही है। बिजली विभाग के SDO का काला कारनामा जानकारी के अनुसार, हमीरपुर के मौदहा में विद्युत सबस्टेशन में तैनात एसडीओ आरके वर्मा को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया। ये भी पढ़ें: झांसी: हादसे में माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान समेत दो की मौत-3 घायल मूलरूप से वह कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र के सूखापुर गांव का निवासी है। पुलिस का कहना है कि एसडीओ आरके वर्मा ने बांदा के बबेरू निवासी और देवीपुर में तैनात एएनएम को 5 लाख रुपए दिए। हमीरपुर में तैनात, ...
बांदा में दर्दनाक हादसा, छात्र शिवम गुप्ता की बाइक गड्ढे में गिरने से मौत

बांदा में दर्दनाक हादसा, छात्र शिवम गुप्ता की बाइक गड्ढे में गिरने से मौत

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज एक दर्दनाक हादसे में इंटर के छात्र की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब छात्र बाइक से अपने दोस्त के साथ मंदिर जा रहा था। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 11वीं के छात्र थे मृतक शिवम जानकारी के अनुसार, बिसंडा थाना क्षेत्र में बिसंडी गांव के कृष्ण कुमार गुप्ता के बेटे शिवम बाइक से मंदिर जा रहे थे। उनके साथ उनका एक दोस्त भी बाइक पर सवार था। बताते हैं कि शिवम ओरन स्थित एक इंटर कॉलेज में 11वीं के छात्र थे। ये भी पढ़ें: बांदा में फिल्मी ड्रामा, पानी की टंकी पर चढ़ा युवक-कूदने की धमकी, पुलिस ने.. आज सोमवार सुबह लगभग 9 बजे वह घर से स्कूल जाने की बात कह कर निकले थे। बताया जाता है कि ओरन पहुंचने के बाद वह अपने दोस्त अभय के साथ मध्य प्रदेश के मड़फा स्थित शि...
यूपी में BJP की नगर पंचायत अध्यक्ष बर्खास्त, उम्र छिपाने का आरोप

यूपी में BJP की नगर पंचायत अध्यक्ष बर्खास्त, उम्र छिपाने का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में एक बड़ा मामला सामने आया है। यूपी में बीजेपी की नगर पंचायत अध्यक्ष माया देवी को शासन ने बर्खास्त कर दिया है। वह दूसरी बार भारतीय जनता पार्टी से निर्वाचित हुई थीं। फिरोजाबाद में एका नगर पंचायत अध्यक्ष माया देवी को सोमवार को शासन ने बर्खास्त कर दिया है। बताया जाता है कि माया देवी पर पहली बार निर्वाचन के बाद दूसरे पक्ष ने नामांकन में उम्र छिपाने का आरोप लगाया था। हाई कोर्ट पहुंचा था यह मामला इसके बाद यह मामला हाई कोर्ट पहुंचा था। जांच में माया देवी पर उम्र छिपाने के लगे आरोप सही साबित हुए। उनकी उम्र 30 वर्ष से 9 महीने कम पाई गई। ये भी पढ़ें: यूपी: बसपा MLA उमाशंकर सिंह का निधन, पार्टी में शोक की लहर हाई कोर्ट के आदेश पर शासन ने माया देवी को बर्खास्त कर दिया है। दरअसल, नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार की उम्र कम से कम 30 साल होनी चाहिए। ये भी प...
सावन: बांदा DIG और SP ने मंदिरों में परखी सुरक्षा, ये निर्देश..

सावन: बांदा DIG और SP ने मंदिरों में परखी सुरक्षा, ये निर्देश..

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: सावन के दूसरे सोमवार के पावन अवसर पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के सख्त इंतजाम किए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को परखने के लिए बांदा डीआईजी और एसपी पलाश बंसल, सहायक एसपी मेविस टाक बामदेवेश्वर मंदिर पहुंचे। वहां मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। श्रद्धालुओं से विनम्र व्यवहार के खास निर्देश साथ ही संबंधित पुलिस अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों ने पुलिस कर्मियों को पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। साथ ही श्रद्धालुओं के साथ विनम्र व्यवहार के लिए भी निर्देशित किया। पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा कि श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा जाए। ये भी पढ़ें: बांदा: जान-पहचान में लाखों का चूना-नकली सोने के सिक्कों से ठगी-गिरफ्तार ये भी पढ़ें: बां...
बांदा में फिल्मी ड्रामा, पानी की टंकी पर चढ़ा युवक-कूदने की धमकी, पुलिस ने..

बांदा में फिल्मी ड्रामा, पानी की टंकी पर चढ़ा युवक-कूदने की धमकी, पुलिस ने..

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में फिल्मी ड्रामा देखने को मिला। एक युवक नशे में पानी की टंकी पर चढ़ गया। इसके बाद वह कूदकर जान देने की धमकी देने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे समझाकर नीचे उतारा। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। पूरा मामला बांदा जिले के बबेरू थाना क्षेत्र का है। घटना के पारिवारिक विवाद को वजह बताया जा रहा है। पारिवारिक विवाद को बताया जा रहा वजह पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, विनवट गांव के समरजीत सिंह का बेटा सुनील सिंह (35) का अपने भाइयों से जमीन को लेकर विवाद हो गया। बताते हैं कि रविवार को शराब के नशे में वह गांव में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया। ये भी पढ़ें: बांदा में हिस्ट्रीशीटर गुड्डू की हत्या का खुलासा, दो गिरफ्तार  ग्रामीणों ने तत्काल परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद डायल 112 का पीआरवी दल और बेर्रांव चौकी प्रभारी अरविंद सिंह वहां पहुंचे। 1 घंटे तक पुलिस...
बांदा: 12 को आएंगी राज्यपाल, दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को उपाधियां..

बांदा: 12 को आएंगी राज्यपाल, दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को उपाधियां..

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय का 12वां दीक्षांत समारोह 12 अगस्त को होगा। इसके आयोजन को लेकर तैयारियों जोरशोर से चल रही हैं। इस समारोह की अध्यक्षता प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल करेंगी। बताया जाता है कि इस समारोह में 250 विद्यार्थियों को उपाधियां मिलेंगी। मुख्य अतिथि डाॅ. वीवी सदामते समारोह में पूर्व सदस्य योजना आयोग डॉ. वीवी सदामते मुख्य अतिथि बनकर शामिल होंगे। बता दें कि डॉ. सदामते ने संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) में प्रधान सलाहकार के तौर पर सेवाएं दी हैं। 6 विद्यार्थियों को मिलेंगे स्वर्ण पदक बताया जाता है कि विभिन्न पाठ्यक्रमों में मेरिट में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले स्नातक विद्यार्थियों को इस साल 6 स्वर्ण, 6 रजत और 6 कांस्य पदक दिए जाएंगे। साथ ही सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने...
तिरंगा यात्रा: CM Yogi बोले, देश के प्रतीकों-महापुरुषों का अपमान बर्दाश्त नहीं

तिरंगा यात्रा: CM Yogi बोले, देश के प्रतीकों-महापुरुषों का अपमान बर्दाश्त नहीं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि देश के प्रतीकों, महापुरुषों, राष्ट्रगान और गीत का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में यह हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री आवास से शुरु हुई तिरंगा यात्रा आजादी के पर्व से पूर्व बड़ी संख्या में युवाओं और स्कूली बच्चों ने पूरे उत्साह से तिरंगा यात्रा निकाली। सीएम योगी के साथ तिरंगा यात्रा में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सुरेश खन्ना, दिनेश शर्मा आदि भी रहे। ये भी पढ़ें: यूपी बीजेपी ने क्षेत्रीय व मोर्चा प्रभारियों का किया ऐलान, यहां देखें पूरी सूची.. तिरंगा यात्रा का शुभारंभ पांच कालीदास मार्ग पर हुआ। इससे पहले भातखंडे के कलाकारों ...
UP: राहुल गांधी का छात्रों से आह्वान, सिस्टम को करिए टाटा-बाय बाय, कहा-REEL एक नया नशा

UP: राहुल गांधी का छात्रों से आह्वान, सिस्टम को करिए टाटा-बाय बाय, कहा-REEL एक नया नशा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को प्रयागराज के केपी ग्राउंड में छात्रों की गूंज कार्यक्रम को संबोधित किया। हालांकि, राहुल गांधी ने कार्यक्रम को राजनीति से दूर रखा, लेकिन पूरी तरह से छोड़ा भी नहीं। REEL को 21वीं सदी का नया नशा बताते हुए इशारों में पीएम पर निशाना साधा। अपने संबोधन में राहुल ने छात्रों से कहा कि 'आप भारत की शक्ति और गौरव हैं।' राहुल ने कहा कि 'आज मैं आपसे (छात्रों से) दर्द, डेटा और दौलत को लेकर बात करने आया हूं।' राहुल गांधी ने कहा कि 'मौजूदा खराब सिस्टम को नफरत से नहीं, बल्कि प्यार से टाटा-बाय बाय करना है।' राहुल गांधी ने युवाओं से कहा, इस सिस्टम को प्यार से करें खत्म लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और सांसद राहुल गांधी ने कहा कि भारत में 40 करोड़ युवा हैं। युवा इस देश की शक्ति हैं। कहा कि 21वीं सदी में देश दो चीजों से आगे बढ़ सकता है एक युवाओं ...
दिल्ली पहुंचे CM Yogi, पीएम मोदी और नितिन नवीन से मुलाकात

दिल्ली पहुंचे CM Yogi, पीएम मोदी और नितिन नवीन से मुलाकात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शाम दिल्ली में पीएम मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। सीएम योगी ने सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को साझा कर दोनों नेताओं से मुलाकात के बाद आभार जताया। इन मुलाकातों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। राजनीतिक गलियारों में बढ़ी हलचल बताया जाता है कि दिल्ली पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले पीएम नरेंद्र मोदी से मिले। बताते हैं कि दोनों के बीच लगभग एक घंटे तक बंद कमरे में चर्चा चली। ये भी पढ़ें: यूपी बीजेपी ने क्षेत्रीय व मोर्चा प्रभारियों का किया ऐलान, यहां देखें पूरी सूची.. माना जा रहा है कि इस दौरान चुनावी रणनीति को लेकर चर्चा हुई है। इसके बाद सीएम योगी ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भी मुलाकात की। ये भी पढ़ें: यूपी बीजेपी ने क्षेत्रीय व मोर्चा प्रभारियों का किया ऐलान, ...