Sunday, August 23सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

कानपुर में बड़ा हादसा, अनवरगंज में जर्जर बिल्डिंग ढहने से महिला की मौत, मचा हड़कंप

कानपुर में बड़ा हादसा, अनवरगंज में जर्जर बिल्डिंग ढहने से महिला की मौत, मचा हड़कंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, वीडियो
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर शहर के अनवरगंज में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। एक जर्जर बिल्डिंग भरभराकर गिर पड़ी। सबकुछ इतनी जल्दी हुआ कि लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला। एक महिला इस बिल्डिंग के मलवे में दबकर बुरी तरह से घायल हो गई। अनवरगंज के कुली बाजार इलाके में घटना   उसे इलाज के लिए उर्सला अस्पताल ले जाया गया। वहां उसने दम तोड़ दिया। कुली बाजार इलाके में हुए इस हादसे से अफरा-तफरी मच गई। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुटे हुए हैं। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और बचाव कार्य जारी है। हालांकि बाकी किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। ये भी पढ़ेंः भारत की इस 19 साल की रैसर बेटी हिमा दास पर बरसेगा पैसा, 20 दिन में जीते हैं 5 गोल्ड मैडल.....
भाजपा जिला उपाध्यक्ष को भारी पड़ा पुलिस से उलझना, दरोगा ने ठोका काम में बाधा का मुकदमा

भाजपा जिला उपाध्यक्ष को भारी पड़ा पुलिस से उलझना, दरोगा ने ठोका काम में बाधा का मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, वीडियो
समरनीति न्यूज, डेस्कः भाजपा के जिला उपाध्यक्ष को पुलिस से उलझना भारी पड़ा। वाहन चेकिंग के दौरान नेता जी पुलिस को ताव दिखा रहे थे, उनका कहना था कि चेकिंग यहां नहीं होनी चाहिए, नहीं तो हादसा हो सकता है, इतना ही नहीं पुलिस की सख्ती को लेकर भी नेता जी का मूड उखड़ा हुआ था। वहीं पुलिस तो पुलिस ठहरी, आम जनता की मित्र नहीं हो सकी, तो भला नेता जी की कैसे सुन सकती है। पुलिस ने भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष और उनके 10-15 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ सरकारी कामकाज में बाधा पहुंचाने का मुकदमा दर्ज किया है। दरअसल, मामला कानपुर देहात कोतवाली क्षेत्र से जुड़ा है। हालांकि पुलिस ने यह कार्रवाई नेता जी के पुलिस से उझते वीडियो के वायरल होने के बाद एसपी के निर्देश पर की है। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी के निर्देश पर कार्रवाई   बताया जाता है कि शनिवार देर शाम पुलिस रूरा कस्बे में वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान...
उन्नाव में सावन सोमवार पर गंगा नहाने गए दो दोस्तों की डूबकर मौत, गोताखोरों ने दो को बचाया

उन्नाव में सावन सोमवार पर गंगा नहाने गए दो दोस्तों की डूबकर मौत, गोताखोरों ने दो को बचाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः सावन के दूसरे सोमवार पर गंगा स्नान करके पुण्य कमाने गए दो दोस्तों की डूबकर मौत हो गई। हालांकि इस दौरान दो अन्य दोस्तों को डूबने से बचा लिया गया। यह हादसा उन्नाव जिले में शहर कोतवाली के मगरवारा में गंगातट पर हुआ। डूबने से मृत दोनों युवकों के शवों को बाहर निकाल लिया गया है। दोनों के परिवार में कोहराम मच गया है। बताया जाता है कि शहर कोतवाली के मगरवारा के पास स्थित देवी खेड़ा के रहने वाले बसंत कुमार का बेटा आशीष (20) आज सोमवार सुबह अपने नामाराशि दोस्त आशीष (19) व दो अन्य युवकों के साथ सावन सोमवार पर नहाने गंगाघाट गया था। शहर कोतवाली के मगरवारा में गंगा तट पर हुआ हादसा   सुबह करीब 7 बजे ये चारों दोस्त वहां स्नान कर रहे थे कि इसी दौरान दोनों नामाराशि दोस्त गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। दोनों ने जान बचाने को इधर-उधर हाथ-पैर मारना शुरू किया। अपने दोस्तों को ...
बड़ी खबरः उन्नाव रेप पीड़िता सड़क हादसे में गंभीर, मां और चाची की मौत, अखिलेश यादव ने की सीबीआई जांच की मांग

बड़ी खबरः उन्नाव रेप पीड़िता सड़क हादसे में गंभीर, मां और चाची की मौत, अखिलेश यादव ने की सीबीआई जांच की मांग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः उन्नाव के भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर पर रेप का आरोप लगाने वाली पीड़ित लड़की आज सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उसकी मां और चाची की मौत इस हादसे में मौत हो गई। वहीं पीड़िता का वकील भी गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। यह हादसा रायबरेली जिले में उस वक्त हुआ जब पीड़िता अपने वकील व मां-चाची के साथ रायबरेली जेल में बंद अपने चाचा से मिलने जा रही थी। बताते चलें कि यह वही चाचा है जिसे विधायक कुलदीप के भाई पर जानलेवा हमले में सजा हुई है। ऐसे में पीड़िता के साथ हुई इस घटना को पुलिस साजिश और हादसा दोनों मानकर जांच कर रही है। जेल में बंद चाचा से मिलने जाते वक्त रायबरेली में घटना से मचा हड़कंप  बताया जाता है कि रायबरेली के गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र की अटौरा चौकी क्षेत्र में सुल्तानपुरखेड़ा मोड़ पर आज रविवार दोपहर ट्रक और कार में टक्कर हो गई। उस वक्त कार में चार ल...
कानपुर डीएवी कालेज की छात्रा ने हॉस्टल में फांसी लगाकर दी जान, गाजीपुर के युवक पर संदेह..

कानपुर डीएवी कालेज की छात्रा ने हॉस्टल में फांसी लगाकर दी जान, गाजीपुर के युवक पर संदेह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के डीएवी कालेज में बीकाम में पढ़ने वाली छात्रा दिशा (20) पुत्री राजेश शर्मा ने फांसी लगाकर छात्रावास में जान दे दी। आगरा के टीचर्स कालोनी की रहने वाले राजेश वर्मा की बेटी दिशा की छोटी बहन आकृति शर्मा भी इसी कालेज में बीकाम प्रथम वर्ष की छात्रा है। दोनों ही बहनें महिला छात्रावास में रहती हैं। आगरा जिले के वाह कस्बे के टीचर्स कॉलोनी निवासी राजेश शर्मा की बड़ी बेटी दिशा (20) डीएवी कॉलेज में बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। छोटी बहन के साथ रहती थी हास्टल में.. उसकी छोटी बहन आकृति भी डीएवी से बीकॉम प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही है। दोनों बहनें छात्रावास के कमरे में साथ-साथ रहती थीं। छोटी बहन आकृति का कहना है कि शनिवार देर रात करीब ढाई बजे दिशा किसी से फोन पर बात कर रही थी। बात करते हुए वह बाथरूम की ओर गई। बाद में उसका शव लटका मिला। बाद में देर तक न लौटने पर छोटी बह...
बांदा में अंबेडकर पार्क में युवाओं ने  पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

बांदा में अंबेडकर पार्क में युवाओं ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः रविवार को अंबेडकर पार्क में बहुजन सेवा संघ ने फलदार और फूलदार पौधों का रोपण करते हुए हरित क्रांति लाने का संदेश दिया। कहा कि हर किसी को अपने जीवन में ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए। तभी पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। पेड़ लगाने के साथ संरक्षण भी जरूरी   साथ ही कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ लगाने के बाद उनका संरक्षण करना भी जरूरी है। इस मौके पर राजसिंह अंबेडकर, संतोष कुमार, जितेंद्र सिंह, राजू राही, मनोज वर्मा, संत रामपाल, महेश वर्मा, दीपेंद्र भारती, ललित कुमार सैनी, राजेश कुमार, प्रेम नारायण, छोटेलाल, किशोर कबीर, राजेश कुमार, अजय वर्मा समेत तमाम लोग शामिल रहे। ये भी पढ़ेंः प्रमुख सचिव (वन) कल्पना अवस्थी ने बांदा के कालिंजर दुर्ग में किया पौधरोपण मेले का शुभारंभ...
बांदा में महिलाओं ने हरियाली तीज उत्सव पर सजाई मेहंदी, एक-दूसरे को दी शुभकामनाएं

बांदा में महिलाओं ने हरियाली तीज उत्सव पर सजाई मेहंदी, एक-दूसरे को दी शुभकामनाएं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर के डिग्गी चौराहा पर स्थित एक एकेडमी में रविवार हो महिलाओं ने हरियाली तीज उत्सव मनाया गया और भगवान शिव व पार्वर्ती की पूजा अर्चना की गई। एकेडमी की संयोजिका शोभना श्रीवास्तव की अगुवाई में महिलाओं ने एक दूसरे को सौभाग्य चिंह भेंट कर हरियाली तीज की शुभकामनाएं दी। रविवार को आयोजित हरियाली तीज उत्सव के दौरान महिलाओं ने खूब मस्ती की और जीवन को हरियालीमय बनाने का संदेश दिया। सावन गीतों व मोहक नृत्य के माध्यम से महिलाओं ने खुशी का इजहार किया। जीवन को हरियालीमय बनाने का दिया संदेश   महिलाओं ने एक दूसरे के हाथों में मेहदी सजाई और एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। इसके बाद सभी महिलाओं ने मिलजुल कर स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए और साथ में बैठकर उनका स्वाद चखा। कार्यक्रम के दौरान ऐसे उत्सवों को कमजोर व गरीब तबके के लोगों के साथ मिलकर मनाने का प्रस्ताव दिया गया, जिसका सभी ने स...
बांदा में युवाओं ने जातिवाद तोड़ो-समाज जोड़ो का नारा किया बुलंद

बांदा में युवाओं ने जातिवाद तोड़ो-समाज जोड़ो का नारा किया बुलंद

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः रविवार को बिजलीखेड़ में मोस्ट युवा जाग्रति संस्थान की बैठक का आयोजन किया गया। जिला कार्यालय में महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष पवन देवी ने बैठक की अध्यक्षता की। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मौजूद रहे। संविधान निर्माता बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि कैलाष ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के 72 वर्ष बाद भी मोस्ट समाज लाचार और गुलाम व गरीब है। लोकतंत्र में प्रतिनिधित्व न के बराबर है। बैठक में सभी ने रखे अपने विचार  मोस्ट, दलित, पिछड़ा आदिवासी को जाग्रत करने की संस्था है जो नायक निर्माण करने की अहम भूमिका निभा रहा है। बूथ स्तर में कमेटी निर्माण कर बड़ी ताकत बनाएंगे। प्रबंध निदेशक निर्भय कोटार्य उपाध्यक्ष मानवेंद्र नाथ, कोषाध्यक्ष डा. एसपी वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलेश अनुरागी, आडिटर शैलेंद्र कुमार प्रदेश महासचिव के राय, मंड...
कानपुर के चकेरी में ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात वृद्ध की मौत

कानपुर के चकेरी में ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात वृद्ध की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः चकेरी थाना क्षेत्र में एक वृद्ध व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। आसपास के लोगों ने देखा तो दौ़ड़कर वहां पहुंचे। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी। पहचान करने में जुटी पुलिस   पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक की पहचान की कोशिश की, लेकिन मरने वाले व्यक्ति की अबतक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। ये भी पढ़ेंः 12 साल बाद ठीक उसी जगह मिली जीजा के हाथों मौत, जहां खुद ने किया था साले का कत्ल...
अन्ना मवेशी के फसल चरने से बदहवास हुआ किसान, जान देने की कोशिश की

अन्ना मवेशी के फसल चरने से बदहवास हुआ किसान, जान देने की कोशिश की

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, डेस्कः अन्ना मवेशियों से फसलों के नुकसान की पीढ़ी बुंदेलखंडवासियों से बेहतर भला कौन जानता है। हालांकि यह बात अलग है कि यह समस्या अब दूसरे इलाकों में भी पैर पसार रही है। जैसे हरदोई जिले में भी मवेशी समस्या का कारण बने हैं। बीते दिवस अन्ना मेशियों द्वारा 15 बीघा फसल बर्बाद करने से आहत होकर एक किसान ने जान देने की कोशिश की। किसान पर बैंक का कर्जा भी है। बेटे का इलाज कराने गया था, इसी बीच मवेशियों ने 15 बीघा फसल को पहुंचाया नुकसान   बताया जाता है कि पिहानी थाना क्षेत्र के गांव अंदा इब्राहिमपुर निवासी हेमराज ने करीब 15 बीघा में गन्ना की फसल बोई थी। कुछ दिन पहले बेटे के बीमार होने पर इलाज कराने बाहर चला गया। इसी दौरान अन्ना मवेशियों के झुंड ने उसकी फसल को बर्बाद कर दिया। वापस लौटे हेमराज ने खेत की दशा देखी तो तनाव में आ गया। दुखी होकर उसने शनिवार की शाम खेतों के पास बन...