Monday, August 24सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

बांदाः तेज रफ्तार आटो पलटने से चार घायल, एक रेफर

बांदाः तेज रफ्तार आटो पलटने से चार घायल, एक रेफर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः छतरपुर के गौरिहार थाना क्षेत्र अंतर्गत खड्डी गांव के पास तेज रफ्तार आटो पलट गया। आटो सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों में एक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाद में उसे गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया। आटो पलटने का कारण एक पैदल का अचानक सामने आ जाना बताया जा रहा है। खड्डी गांव के पास हुआ हादसा   बताया जाता है कि मटौंध थाना क्षेत्र के गोयरा मुगली गांव के रहने वाले जागेश्वर (50) पुत्र प्रहलाद सोमवार आटो से मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले खड्डी गांव जा रहे थे। रास्ते में खड्डी गांव के पास जब आटो पहुंचा तो अचानक एक व्यक्ति सामने आ गया। उसे बचाने के चक्कर में चालक ने आटो से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद आटो सड़क किनारे जाकर पलट गया। आटो सवार चार यात्री घायल हो गए। घायलों में जागेश्वर को गंभीर चोटें आईं। उनको इलाज के लिए बांदा जिला अस्पताल लाया गया...
महोबा में बैंक के ताले तोड़कर चोरी से मचा हड़कंप, पुलिस मौके पर..

महोबा में बैंक के ताले तोड़कर चोरी से मचा हड़कंप, पुलिस मौके पर..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदा/महोबाः जिले के कुलपहाड़ थाना क्षेत्र के बेलाताल कस्बे में आज आर्यावर्त बैंक के ताले टूटने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी बैंक कर्मियों को उस वक्त हुई जब रोज की तरह वह सोमवार को बैंक की शाखा खोलने पहुंचे। वहां का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन-फान बैंक कर्मियों की ओर से पुलिस को इसकी सूचना दी गई। कैश चोरी के सवाल पर बच रहे बैंक अधिकारी  मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि चोर बैंक का ताला तोड़कर दाखिल हुए हैं। बैंक में चोरी की सूचना से पूरे कस्बे में लोग हैरान रह गए। मौके पर भी लोगों की भीड़ रही। सूत्रों का कहना है कि बैंक से डीबीआर व लैपटाप समेत कई कीमती सामान भी चोरी हुआ है। साथ ही कैश चोरी के सवाल पर बैंक कर्मचारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। ये भी पढ़ेंः दुस्साहसः यूपी में दिनद...
बीजेपी का कट्टर-उग्र चेहरा रहे कल्याण सिंह की आज से सक्रिय राजनीति में फिर वापसी

बीजेपी का कट्टर-उग्र चेहरा रहे कल्याण सिंह की आज से सक्रिय राजनीति में फिर वापसी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, डेस्कः बीजेपी के कट्टर और उग्र चेहरा रहे राजस्थान के पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह आज फिर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। अभी हाल ही में राज्यपाल की जिम्मेदारी से मुक्त होने के बाद राम नाईक ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है, लेकिन 87 साल के कल्याण सिंह का दोबारा सक्रिय राजनीति में आना, राजनीतिक गलियारे में हलचल पैदा करने वाला है। कल्याण सिंह हमेशा अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहे हैं। उनके बयान आज भी लोगों के जहन में हैं। लखनऊ पार्टी कार्यालय में लेंगे शपथ    जैसे वह कहा करते थे कि 'राम मंदिर के लिए एक क्या, बल्कि सैकड़ों सत्ता को ठोकर मार सकता हूं, एक दिन क्या सात जन्मों की सजा भुगत सकता हूं।' बाबरी विध्वंस में सत्ता की बली देने वाले  लोधी बिरादरी के कल्याण की दोबारा सक्रिय राजनीति में वापसी के दूरगामी संकेतों को समझा जा सकता है। वहीं भाजपाई भी कल्याण ...
बांदा में केन किनारे मिले शव की शिनाख्त, पिता को हत्या का अंदेशा..

बांदा में केन किनारे मिले शव की शिनाख्त, पिता को हत्या का अंदेशा..

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शनिवार दोपहर शहर के पास केन नदी किनारे मिले शव की पुलिस ने शिनाख्त कर ली है। मृतक के पिता ने बेटे की हत्या का शक जाहिर किया है। मृतक युवक शहर के खाईंपार मुहल्ले में रहने वाला सौकत अली (18) था। उसके पिता लियाकत ने आज बेटे के शव को देखकर उसकी पहचान की। बेटे का शव देखने के बाद पिता चीख-चीखकर रोने लगा। रिश्तेदारों ने उसे किसी तरह संभाला। घर से बुलाकर ले गया था युवक   उन्होंने कहा कि उनका बेटा बाल काटने का काम सीख रहा था। यह भी कहा कि बेटे को घर से एक युवक बुलाकर ले गया था। इसके बाद उसका शव मिला है। उन्होंने कहा कि बेटे की हत्या करके शव को नदी किनारे फेंका गया है। उधर, पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है। संबंधित खबरः बांदा में संदिग्ध परिस्थितियों में केन में डूबकर युवक की मौत, उठ रहे कई...
कानपुर में परिवर्तन ने मिलेट्री डेयरी फार्म में सामाजिक व्यक्तियों संग ‘फूड फारेस्ट’ पर की चर्चा

कानपुर में परिवर्तन ने मिलेट्री डेयरी फार्म में सामाजिक व्यक्तियों संग ‘फूड फारेस्ट’ पर की चर्चा

Breaking News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः आज परिवर्तन संस्था ने मिलेट्री डेयरी फॉर्म (कैंट) में सामाजिक व्यक्तियों और सेना के सदस्यों के साथ-साथ स्कूली बच्चों संग "फ़ूड पार्क" पर चर्चा की। इस मौके पर परिवर्तन के संयोजक कर्नल राकेश दीक्षित व आईआईटी की डॉ रीता सिंह ने बताया कि इस विधि में पौधों का विन्यास इस तरह से किया जाता है कि वे अपनी आवश्यकताएं खुद पूरी कर सकें। उन्होंने कहा कि एक एकड़ के फ़ूड फारेस्ट से लगभग एक लाख प्रति वर्ष या इससे भी अधिक का आर्थिक लाभ हो सकता है। इसमें आम, इमली इत्यादि बड़े पौधों के नीचे आंवला, अमरूद के पेड़ लगाए जा सकते हैं। परिवर्तन संस्था ने की पहल     इतना ही नहीं छोटे पौधों के नीचे और भी छोटे पौधे जैसे नींबू, करौंदा फिर कच्ची हल्दी के साथ ही शकरकंद जैसे पौधों की खेती करते अलग से मुनाफा कमाया जा सकता है। इस दौरान मीडिया प्रभारी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अनूप कुमार द्विवेद...
झांसी से बांदा शिफ्ट होगा दफ्तर, निदेशक अभियांत्रिकी ने किया दूरदर्शन केंद्र का निरीक्षण

झांसी से बांदा शिफ्ट होगा दफ्तर, निदेशक अभियांत्रिकी ने किया दूरदर्शन केंद्र का निरीक्षण

Breaking News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदाः केंद्र सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के बाद सभी केंद्रीय कार्यालयों में कार्यशैली को दुरुस्त करने के उद्देश्य से शहर के इंदिरा नगर स्थित दूरदर्शन केंद्र का निदेशक अभियांत्रिकी विजय बहादुर पटेल ने निरीक्षण किया। यहां पहुंचकर उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की। कहा कि हर महीने प्रत्येक कर्मचारी की आंकलन रिपोर्ट विभाग द्वारा मांगी जा रही है, इसलिए सभी लोग ईमानदारी से अपना काम करें। कहा कि प्रसारण के जो मानक हैं, उसके आधार पर ही प्रसारण करें, अन्यथा सेवानिवृत्त होने के लिए तैयार रहें। कर्मचारियों को ईमानदारी से काम की नसीहत   साथ ही बताया कि अनुरक्षण केंद्र, झांसी का दफ्तर भी बांदा ही शिफ्ट हो रहा है। इसलिए अब यहां स्टाफ बढ़ जाएगा। कहा कि प्राइवेट एफएम चैनल भी आ रहे हैं। उन्होंने दूरदर्शन कालोनी में रहने वाले स्टाफ और उनके परिवार की समस्याएं ...
चित्रकूट के अपर मुख्य अधिकारी पर रेप का मुकदमा, नौकरानी ने लगाया आरोप

चित्रकूट के अपर मुख्य अधिकारी पर रेप का मुकदमा, नौकरानी ने लगाया आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः जिले में जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी सुरेंद्र कुमार वर्मा के खिलाफ नौकरानी से रेप करने का मामला दर्ज हुआ है। नौकरानी ने खुद थाने पहुंचकर इसकी शिकायत पुलिस से की। शहर के एक मोहल्ले में रहने वाली युवती ने कोतवाली पहुंचकर आरोप लगाया है कि उसने बीते करीब एक साल पहले अपर मुख्य अधिकारी सुरेंद्र कुमार वर्मा के आवास पर खाना बनाने का काम शुरू किया था। आरोप है कि शुरुआती दिनों में सबकुछ ठीक चलता रहा, लेकिन कुछ दिन बाद अधिकारी ने उसके साथ छेड़खानी करना शुरू कर दिया। पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच शुरू   आरोप लगाया कि विरोध करने पर नौकरी से निकालने की धमकी देने लगे और फिर उसके साथ रेप कर डाला। नौकरानी का आरोप है कि डर से उसने कुछ नहीं कहा। इसके बाद लगातार उसके साथ रेप करते रहे। युवती ने यह भी आरोप लगाया है कि जब वह तीन माह की गर्भवती हो गई तो आरोपी ने उ...
लखनऊ के पाश इलाके में एक शख्स ने सास को गोली मारने के बाद खुद को भी उड़ाया

लखनऊ के पाश इलाके में एक शख्स ने सास को गोली मारने के बाद खुद को भी उड़ाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी के बेहद पाश इलाके गोमतीनगर विस्तार के अलकनंदा अपार्टमेंट में शनिवार आधी रात एक युवक ने अपनी सास को गोली मारने के बाद खुद को भी उड़ा लिया। अपार्टमेंट में एक के बाद एक दो गोलियों की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई। लोगों की भीड़ बाहर आ गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया। वहां घायल व्यक्ति को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि उसकी सास का इलाज चल रहा है। विस्तार के अलकनंदा अपार्टमेंट में हुई वारदात बताया जाता है कि अलकनंदा अपार्टमेंट के Q ब्लॉक में फ्लैट नंबर-503 में बीती देर रात करीब 1 बजे अनिल सिंह के बेटे अभिषेक सिंह (27) का उसकी पत्नी प्रज्ञा से किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। पति-पत्नी का झगड़ा इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी की पिटाई शुरू कर दी। घर में ही मौजूद सास चंदा देवी (55) ने बेटी को पिटता देखा तो उसे बचाने आ गईं। इसपर ...
6 लाख के इनामी डकैत बबुली ने किसान को अगवा कर मांगी 50 लाख फिरौती

6 लाख के इनामी डकैत बबुली ने किसान को अगवा कर मांगी 50 लाख फिरौती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में दहशत का पर्याय बने 6 लाख के ईनामी डकैत बबुली कोल अब फिर एक किसान का अपहरण कर लिया है। किसान को छोड़ने के बदले 6 लाख की फिरौती मांगी है। बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही बबुली कोल ने चित्रकूट (यूपी) जिले से एक किसान का अपहरण करके 5 लाख रुपए फिरौती वसूली थी जिसे बाद में फिरौती की रकम वसूलने के बाद छोड़ दिया था। अब नई वारदात ने पुलिस के होश उड़ा दिए हैं। चित्रकूट से सटे एमपी के धारकुंडी इलाके में घटना   बताया जाता है कि चित्रकूट से सटे मध्यप्रदेश के सतना जिले के धारकुंडी थाना क्षेत्र में डकैत बबुली ने गैंग के साथ हरेषण गांव पहुंचकर शनिवार देर रात किसान अवधेश द्विवेदी को एक व्यक्ति के जरिए घर से बाहर बुलवाया। किसान के बाहर आते ही उसे डकैतों ने अगवा कर लिया। चर्चा है कि डकैत ने किसान के परिवार से 50 लाख की फिरौती ...
नहीं रहे वरिष्ठ वकील एवं राज्यसभा सांसद राम जेठमलानी

नहीं रहे वरिष्ठ वकील एवं राज्यसभा सांसद राम जेठमलानी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः देश के जाने-माने वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी का 95 साल की उम्र में रविवार सुबह उनके आवास पर निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। जेठमलानी के बेटे महेश जेठमलानी भी बड़े अधिवक्ता हैं और उनकी एक बेटी अमेरिका में रहती हैं। बताते हैं कि आने वाली 14 सितंबर को उनका 96वां जन्मदिन था। उनके बेटे महेश ने बताया है कि पिता का अंतिम संस्कार लोधी रोड स्थित शवदाहगृह में किया जाएगा। रविवार सुबह हुआ निधन   बताते चलें कि वह राष्ट्रीय जनता दल से मौजूदा राज्यसभा सांसद थे। अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में वह कानून मंत्री रह चुके थे और दो बार मुंबई लोकसभा सीट से भाजपा सांसद भी रहे। उनका जन्म आजादी से पूर्व पाकिस्तान स्थित सिंध प्रांत में 14 सितंबर 1923 को हुआ था। उनके निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडू तथा पीएम नरेंद्र मोदी तथा गृहमंत्री अमित शाह ने शोक...