Tuesday, August 25सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

बांदा में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के मुआवजे को लेकर बड़े ने छोटे भाई को गोली मारी

बांदा में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के मुआवजे को लेकर बड़े ने छोटे भाई को गोली मारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा से होकर गुजरने वाले बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे को लेकर मिले मुआवजे की भारी-भरकम रकम ने दो भाइयों को एक दूसरे का दुश्मन बना दिया। बड़ा भाई अपने हिस्से के साथ-साथ पिता के हिस्से की मुआवजे वाली रकम को भी हड़पने में लगा था, जब छोटे भाई को यह बात नवारा गुजरी तो बड़े ने लालच में अंधा होकर छोटे भाई को गोली मार दी। परिवार के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां से गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं आरोपी मौके से भागने में सफल रहा। देहात कोतवाली के पिपरी गांव की घटना देहात कोतवाली के पिपरी गांव में रहने वाले नत्थू आदि की 6 बीघा जमीन बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे में चली गई। इसका तकरीबन 81 लाख रुपया भुगतान भी हुआ। पिता नत्थू ने 27-27 लाख रुपया अपने दोनों बेटों राजपाल और छत्रपाल के बैंक खाते में डलवा दिया। वहीं 27 लाख खुद के खाते में गुजारे को बचाकर रखा। बड़े बेट...
हमीरपुर उप चुनाव के शुरुआती रुझान में बीजेपी आगे, मतगणना जारी

हमीरपुर उप चुनाव के शुरुआती रुझान में बीजेपी आगे, मतगणना जारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुरः सदर सीट पर 23 सितंबर को हुए विधानसभा उप चुनाव के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है। सुबह लगभग 8 बजे शुरू हुई मतगणना सुमेरपुर स्थित कृषि उत्पादन मंडी परिसर में चल रही है। हालांकि शुरुआती रुझान में बीजेपी के युवराज सिंह आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर सपा के मनोज प्रजापति का नाम आ रहा है। मतगणना के दौरान काफी सख्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक खुद स्थिति पर नजर रख रहे हैं। मतगणना स्थल की वीडियोग्राफी भी की जा रही है। अधिकारी खुद वहां मौजूद हैं। इसके साथ ही मैदान में उतरे 9 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला भी हो जाएगा। बताते चलें कि इस उप चुनाव से बीजेपी के युवराज सिंह, कांग्रेस के हरदीपक निषाद, सपा के डा. मनोज प्रजापति, बसपा से नौशाद अली समेत कुल 9 उम्मीदवार मैदान में थे। हालांकि शुरुआती रुझान बीजेपी के पक्ष में जाता दिखाई दे रहा है। हालांक...
कानपुर में अलर्टः जैश-ए-मोहम्मद के कथित धमकी खत के बाद सेंट्रल स्टेशन की सुरक्षा बढ़ी

कानपुर में अलर्टः जैश-ए-मोहम्मद के कथित धमकी खत के बाद सेंट्रल स्टेशन की सुरक्षा बढ़ी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कथित धमकी भरे खत के बाद कानपुर शहर में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। इसी क्रम में सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा इंतजाम और अधिक पुख्ता कर दिए गए हैं। आरपीएफ और जीआरपी चेकिंग अभियान चला रही हैं। साथ ही शहर में भी वाहन चेकिंग तेज कर दी गई है। बता दें कि प्रशासन इसलिए भी चौकन्ना है कि बीते कुछ वर्षों में कानपुर में आतंकी संगठनों के सदस्य यहां से पकड़े गए हैं। ऐसे में प्रशासन कोई भी रिश्क नहीं लेना चाहता है। हर बिंदु पर सुरक्षा व्यवस्था बेहद पुख्ता की जा रही है। 370 हटने से बौखलाए आतंकी बताते चलें कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने से बौखलाए आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने देश के कई शहरों में हमले की धमकी दी है। इसमें यूपी की राजधानी लखनऊ, कानपुर समेत जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, जयपुर, गांधीनगर भी शामिल है। साथ ही चार हवाई अड्डे भी आतंकियों के न...
अब सैफई मेडिकल कालेज से नर्सिंग छात्रा लापता, प्रबंधन में खलबली

अब सैफई मेडिकल कालेज से नर्सिंग छात्रा लापता, प्रबंधन में खलबली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, इटावाः सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में जूनियर डाक्टर द्वारा आत्महत्या का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब एक नर्सिंग छात्रा के लापता होने की घटना से सनसनी फैल गई है। यूनिवर्सिटी प्रशासन में अफरा-तफरी मची है और तीन दिन से गायब इस छात्रा की तलाश में पुलिस भी छानबीन कर रही है। छात्रा के लापता होने की सूचना सैफई थाने में दर्ज हुई है। बताया जाता है कि मैनपुरी खाड़ेपुर निवासी अनुपम की पत्नी कंचन सैफई मेडिकल कालेज से दो साल का एएनएम कोर्स कर रही थीं। 24 सितंबर से कुछ पता नहीं वह मेडिकल कालेज में ही पैरामेडिकल नर्सिंग हॉस्टल में रहती थीं। बताते हैं कि बीती 24 सितंबर दोपहर 2 बजे के बाद से वह लापता हैं। वह हॉस्टल से हास्पिटल जाने की बात कहते हुए निकलीं, लेकिन इसके बाद उनका कहीं कुछ पता नहीं चला। पति अनुपम गुरुग्राम हरियाणा में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। पति की ओर से गुरुवार को पत...
लखनऊ में लामार्ट कालेज की छात्रा ने 5वीं मंजिल से कूदकर जान दी

लखनऊ में लामार्ट कालेज की छात्रा ने 5वीं मंजिल से कूदकर जान दी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी में एक पॅाश इलाके की सुसाइटी में रहने वाली लामार्ट कालेज की छात्रा ने 5वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। मरने वाली छात्रा का नाम शिवानी राय चौधरी था और वह कक्षा-8 की छात्रा थी। उसने मरने से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। घटना हुसैनगंज थाना क्षेत्र के आरिफ कोर्ट अपार्टमेंट की है। सुसाइड नोट भी छोड़ा बताया जाता है कि पढ़ाई में लापरवाही की बात को लेकर बुधवार रात छात्रा की मां ने उसे डांटा था। इसी को लेकर वह क्षुब्ध थी। इसके बाद देर रात उसने यह जानलेवा कदम उठा लिया। नीचे कुुछ गिरने की आवाज से आसपास फ्लैट में रहने वाले लोगों की नींद खुली। इसके बाद सभी को जानकारी हुई। घटना से सोसाइटी में हड़कंप मच गया। छात्रा के पिता राहुल रॉय चौधरी सेना के रिटायर्ड अधिकारी हैं और मां एचडीएफसी बैंक में मैनेजर हैं। सुसाइड नोट में छात्रा ने 'सॅारी माम' लिखा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने श...
मौसम विभाग अलर्टः यूपी में इन 16 जिलों में तेजी पकड़ेगी बरसात

मौसम विभाग अलर्टः यूपी में इन 16 जिलों में तेजी पकड़ेगी बरसात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इसमें कहा गया है कि प्रदेश में दो दिन राजधानी समेत आसपास के 16 जिलों में तेज बारिश होगी। इन जिलों में बरसात और तेजी पकड़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार की तरह शुक्रवार को भी भारी बारिश होगी। इन 16 जिलों में राजधानी लखनऊ के अलावा पड़ोसी जिले सीतापुर, लखीमपुर खीरी, सुल्तानपुर, रायबरेली, अमेठी, बाराबंकी, बस्ती, अंबेडकरनगर, अयोध्या बहराइच, श्रावस्ती, और सिद्धार्थनगर के साथ ही गोंडा, संतकबीर नगर शामिल हैं। जल्दी आमद दर्ज कराएगी ठंड मौसम विभाग की चेतावनी के बाद इन जिलों का प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। बताते चलें कि गुरुवार सुबह से राजधानी लखनऊ के साथ ही वाराणसी सहित पूर्वांचल के कई जिलों में भारी बारिश हुई। बुधवार रात को भी फुहार चलती रही। मौसम में भी ठंड का असर होने लगा है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि 27-28 सितंबर को बारिश और तेज...
बांदा में रेप पीड़ित बच्ची के परिजनों से मिलीं आयोग की सदस्या

बांदा में रेप पीड़ित बच्ची के परिजनों से मिलीं आयोग की सदस्या

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर के मर्दननाका इलाके में 2 साल की मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रभा गुप्ता ने आज पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की। गुरुवार को जिला महिला अस्पताल में भर्ती मासूम बच्ची के परिजनों से मुलाकात करते हुए उन्होंने हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। घटना की निंदा करते कहा कि समाज में अभी भी ऐसे अराजक तत्व मौजूद हैं जो ऐसी जघन्य घटनाओं को अंजाम देने से तनिक भी हिचकिचाते नहीं हैं। घटना की निंदा, संभव मदद का दिलाया भरोसा कहा कि अफसोस है कि प्रशासन ऐसी घटनाओं को रोकने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाता। बच्चियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन को गंभीर होने की जरूरत है। ऐसे घिनौनी मानसिकता वाले लोगों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए, जो बच्चियों के साथ ऐसा कुकृत्य करते हैं। कहा कि आसपास के लोगों को भी जागरूक होने की जरूरत है तभी ऐसी घटनाओं को रोका जा सकेगा।...
ससुराल पहुंचे युवक की कुछ ही घंटे में करंट लगने से मौत

ससुराल पहुंचे युवक की कुछ ही घंटे में करंट लगने से मौत

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः मुंबई से अपनी ससुराल बड़ोखर बुजुर्ग आए युवक की कुछ ही घंटे बाद करंट लगने से मौत हो गई। परिवार में घटना से कोहराम मच गया। उन्हें करंट टेबुल फेन से लगा। बताया जाता है कि गिरवां कस्बा क्षेत्र के फदाली का पुरवा के रहने वाले अजीत कुमार (32) पुत्र लक्ष्मी प्रसाद, मुंबई में रहकर नौकरी करते हैं। बीती रात वह मुंबई से अपनी ससुराल बांदा के गांव बड़ोखर बुजुर्ग पहुंचे थे। रात में ही पहुुंचे थे ससुराल यहां परिजनों से बातचीत कर ही रहे थे कि तभी उन्होंने पास में रखा टेबुल फेन को दूसरी ओर घुमाने का प्रयास किया। बताते हैं कि तभी उनको करंट लगा और वह उसी से चिपक गए। परिजन उनको लेकर मेडिकल कालेज पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया। कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल ह...
बांदा में मायके जाने की जिद्द ने ली विवाहिता की जान

बांदा में मायके जाने की जिद्द ने ली विवाहिता की जान

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के बदौसा थाना क्षेत्र के चंदौर गांव निवासी एक विवाहिता ने भतीजे के बरहन संस्कार में जाने की जिद के चलते खुद को आग लगा ली। बताया जाता है कि गांव के बुद्ध विलास की पत्नी फूलकली (23) की भाभी ने कुछ दिन पूर्व नवजात शिशु को जन्म दिया था। घर में बरहन संस्कार का आयोजन था। वह अपने मायके ग्राम बदौली थाना बबेरू जाना चाहती थीं। पति ने यह कहते हुए मना किया कि वह भी जाएंगे, तभी साथ चलना। नाराज होकर फूलकली ने बीती रात खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। सास ने कहा आत्महत्या, भाई बोला-स्पष्ट नहीं परिवार के लोग उनको आनन-फानन जिला अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि फूलकली दो माह की गर्भवती थीं और दो साल पहले ही उनकी शादी हुई थी। मृतका की सास सुंता देवी ने घटना की जानकारी दी। उधर, मृतका के भाई सुनील का कहना है कि फूलकली की आत्महत्या का कारण स्...
20 फुट नीचे रामगंगा नदी में डूबी मिली स्कूल बस, अंदर था शव

20 फुट नीचे रामगंगा नदी में डूबी मिली स्कूल बस, अंदर था शव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, फर्रुखाबादः जिले में बीती रात घर से स्कूल बस लेकर दावत खाने गए चालक का शव बस समेत बरामद हो गया है। शव बस के भीतर था और बस रामगंगा नदी में 20 फुट गहरे पानी में डूबी हुई थी। बाद में पुलिस ने क्रेन के जरिये बस को बाहर निकलवाया। बताया जाता है कि जिले के अमृतपुर थाना क्षेत्र के मुजहा गांव का रहने वाला मुनेंद्र सिंह शहर के एक प्राइवेट स्कूल में बस चालक था। दावत खाने बस से गया था चालक, नहीं लौटा बीती शाम वह हुसैनपुर हड़ाई गांव में दावत खाने बस लेकर पहुंचा था। रात में वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने पुलिस को भी सूचना दी। पुलिस ने तलाश की। सुबह बस नदी में मिली और उसी में चालक का शव भी था। बस नदी में कैसे गिरी और किन हालात में वहां तक पहुंची। इन बातों को लेकर रहस्य बरकरार है। हालांकि, संबंधित  थानाध्यक्ष का कहना है कि जांच की जा रही है कि चालक वहां तक बस लेकर कैसे पहुंचा। कहा कि शव...