Tuesday, August 25सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

कानपुर में बीच सड़क पर बिखरीं हजारों मछलियां, बटोरने के चक्कर में सबकुछ भूल गए लोग

कानपुर में बीच सड़क पर बिखरीं हजारों मछलियां, बटोरने के चक्कर में सबकुछ भूल गए लोग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, वीडियो
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के अर्मापुर थाना क्षेत्र में गन फैक्ट्री रोड पर आज मंगलवार को अजीबो-गरीब नजारा देखने को मिला। दरअसल, मछलियों से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। फिर क्या था, जिसे देखो अपना काम छोड़कर मछलियां बटोरने में लग गया। जहां मछलियां बिन पानी छटपटा रही थीं। वहीं दूसरी ओर वहां से गुजर रहे लोग मछलियां बटोरने में लग गए। बीच सड़क फैले ट्रक से गिरे पानी में हजारों मछलियां तड़प रही थीं। दफ्तर तक जाना भूल गए मौके से गुजर रहे राहगीर अपने दफ्तर जाना भूल गए, बल्कि जमीन पर पड़ीं मछलियां पकड़ने लगे। इस दौरान जिसको जितना मौका लगा, उतनी मछलियां उठाकर ले गए। मछलियां पकड़ने के चक्कर में लोग इस कदर आपा खो बैठे कि वहां भीषण जाम की स्थिति पैदा हो गई। आम जनता के साथ-साथ पुलिस भी मौका नहीं चूकी। कुछ पुलिस कर्मी भी मछलियां बटोरते हुए नजर आए। कुछ लोग हंगामा भी करने लगे। इसके बाद वहा...
यूपी में 11 CMO और 16 CMS समेत 27 चिकित्साधिकारियों के तबादले

यूपी में 11 CMO और 16 CMS समेत 27 चिकित्साधिकारियों के तबादले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, झाँसी, बुंदेलखंड, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः सरकार ने प्रदेशभर में स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए बड़े पैमाने पर मुख्य चिकित्साधिकारियों (CMO) और मुख्य चिकित्साधिक्षकों (CMS) के तबादले किए हैं। बताते हैं कि लंबे इतंजार के बाद हुए इन तबादलों से स्वास्थ विभाग में हड़कंप मच गया है। बताते चलें कि तबादला सत्र के दौरान 29 जून को तबादला आदेश जारी होने के बाद संचारी रोग अभियान व अन्य कारणों से तबादलों पर रोक लगा दी गई थी। ये हैं स्थानातंरित सीएमओ ये हैं स्थानांतरित सीएमएस तबादलों के क्रम में 11 सीएमओ और 16 सीएमएस सहित कुल 27 चिकित्सा अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं। बताते हैं कि लखनऊ, कानपुर और झांसी, देवरिया, गोरखपुर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के भी कई जिलों में परिवर्तन किया गया है। बताते चलें कि हाल ही में सरकार ने बड़े पैमाने पर आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के भी तबादले किए हैं। इनमें आठ जिलों के पुल...
छात्रों ने क्लास में पढ़ा रहीं महिला शिक्षिका को पीटा, CCTV में कैद

छात्रों ने क्लास में पढ़ा रहीं महिला शिक्षिका को पीटा, CCTV में कैद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, रायबरेलीः जिले में स्थित गांधी सेवा निकेतन छात्रों क्लास में पढ़ा रही शिक्षिका की पिटाई कर दी। शिक्षिका किसी तरह खुद को बचाकर क्लास से बाहर निकलीं। इस दौरान एक छात्र ने उनको कुर्सी दे मारी। शिक्षिका का आरोप है कि संस्था के प्रबंधक ने साजिशन उनपर छात्रों से यह हमला कराया है। वहीं बच्चों के बयान दर्ज किए गए हैं। छात्रों का कहना है कि शिक्षिका उनको खेलने और पढ़ने से टोकती हैं, साथ ही अनाथ कहकर बुलाती हैं। इसलिए उन्होंने पिटाई की। बताते हैं कि जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने मामले की जांच करने के बाद बयान दर्ज किए हैं। बताया जाता है कि सोमवार सुबह बाल कल्याण अधिकारी ममता दुबे क्लास में बच्चों को पढ़ा रही थीं। इसी दौरान अचानक छात्र भड़क गए और उनके साथ हाथापाई करना शुरू कर दिया। एक छात्र ने शिक्षिका को कुर्सी दे मारी। अधिकारी बोले, जांच के बाद होगी कार्रवाई जानकारी पर संस्था के प्रब...
उन्नाव में HP गैस प्लांट के बाहर खड़े ट्रक में आग लगी, 1 की मौत, 2 गंभीर

उन्नाव में HP गैस प्लांट के बाहर खड़े ट्रक में आग लगी, 1 की मौत, 2 गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर/उन्नावः आज मंगलवार सुबह उन्नाव में दही चौकी में एचपी गैस प्लांट के बाहर बड़ा हादसा हो गया। प्लांट के बाहर खड़े ट्रक में आग लग गई। इसमें तीन लोग बुरी तरह से झुलस गए। एक की मौत हो गई, जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताते चलें कि अभी पिछले महीने ही इस प्लांट के कैप्सूल में भीषण आग लगी थी। दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र के HP गैस प्लांट के बाहर सुबह सिलिंडर री-फिलिंग कराने आए ट्रक के केबिन में आग लग गई। ट्रक सवार जबतक कुछ समझ पाते आग तेजी से फैल गई। तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। दो गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को अस्पताल भिजवाया। वहां एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बनी है। बताते हैं कि मंगलवार सुबह दही चौकी एचपी गैस प्लांट के बाहर गैस सिलेंडर लदे खड़े ट्रक के केबिन में चालक आदि पांच लोग छोटे सिलें...
बीजेपी नेता ने पुलिस ग्रुप में ही डाल दी आपत्तिजनक पोस्ट, फिर काम न आईं सिफारिशें, पहुंचे सीधे जेल

बीजेपी नेता ने पुलिस ग्रुप में ही डाल दी आपत्तिजनक पोस्ट, फिर काम न आईं सिफारिशें, पहुंचे सीधे जेल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कन्नौजः अयोध्या पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर इतनी एहतियात के बावजूद कुछ लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। आम लोगों को छोड़िए, खुद भाजपा नेता भी आपा खोते नजर आ रहे हैं। कन्नौज में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। वहां पुलिस के मीडिया व्हाट्सएप ग्रुप में ही एक भाजपा नेता ने आपत्तिजनक पोस्ट डाल दी। हालांकि, इसकी कीमत नेता जी को तमाम सिफारिशों के बावजूद जेल जाकर ही चुकानी पड़ी। पुलिस ने ग्रुप से रिमूव करने के बाद नेता जी को शांतिभंग की आशंका में उनको गिरफ्तार कर लिया। उधर, एसडीएम ने जमानत न देकर नेता जी को जेल भेज दिया। इसी तरह जिले में ही गुरसहायगंज में भड़काऊ पोस्ट पर एआईएमआईएम के पदाधिकारी समेत दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। सिफारिश को पहुंचे कई भाजपा नेता बताया जाता है कि छिबरामऊ के भाजपा के पूर्व नगर मंत्री व वर्तमान नगर कार्यकारिण...
बांदा में हिंदू युवा वाहिनी लिखी स्कार्पियो की टक्कर से व्यवसाई की मौत

बांदा में हिंदू युवा वाहिनी लिखी स्कार्पियो की टक्कर से व्यवसाई की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः रविवार की शाम को बबेरू कस्बे से बाइक में सवार होकर अपने घर जा रहे युवक को तेज रफ्तार स्कार्पियों ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं चालक स्कार्पियों छोड़कर मौके से भाग निकला। आनन-फानन में पुलिस और परिजन घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने स्कार्पियों को कब्जे में ले लिया है। बताते हैं कि हादसे करने वाली गाड़ी पर हिंदू युवा वाहिनी लिखा हुआ था। पुलिस पता कर रही है कि गाड़ी किसकी है। बबेरू में हादसा, पुलिस के कब्जे में स्कार्पियो बताया जाता है कि कमासिन थाना क्षेत्र के गांव छिलोलर निवासी विनय त्रिपाठी (31) पुत्र स्व. ओमकार नाथ त्रिपाठी कमासिन कस्बे में ऑटो पार्ट्स की दुकान करते थे। रविवार शाम वह किसी काम से बबेरू आए थे। वहां से काम निपटाकर बा...
बांदा में फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले दो और गिरफ्तार

बांदा में फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले दो और गिरफ्तार

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
  समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट डालकरक सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाले दो और लोगों के खिलाफ साइबर सेल ने कार्रवाई की है। इन दोनों ने सोशल साइट के प्लेटफार्म फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डाली थी। साइबर सेल प्रभारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार को दोनों आरोपियों की पहचान बांदा के जसपुरा के रहने वाले मदन सिंह तथा नरैनी के रहने वाले आशीष उपाध्याय के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ मुकदमा भी दर्जकर लिया गया है। एक को रामपुर पुलिस के सहयोग से पकड़ा बताते हैं कि इनमें से एक अभियुक्त को रामपुर पुलिस से समन्वय स्थापित करते हुए गिरफ्तार किया गया है। वहीं दूसरे अभियुक्त को भी पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस का कहना है कि इन दोनों अभियुक्तों ने अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद फेसबुक प...
‘मैं नाश्ते में राजनेताओं को खाता हूं’, जुमले वाले टीएन शेषन नहीं रहे

‘मैं नाश्ते में राजनेताओं को खाता हूं’, जुमले वाले टीएन शेषन नहीं रहे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः देश के सबसे बड़े चुनाव सुधारक माने जाने वाले पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषन का 86 साल की उम्र में रविवार को निधन हो गया। उन्होंने चेन्नई में अंतिम सांसें लीं। भारत के 10वें मुख्य चुनाव आयुक्त रहे शेषन 12 दिसंबर 1990 से 11 दिसंबर, 1996 तक इस पद पर रहे। उनका पूरा नाम तिरुनेल्लाई नारायण अय्यर शेषन (टीएन शेषन) था। बताते चलें कि चुनाव आयोग की शक्तियों का एहसास टीएन शेषन ने ही देश को कराया था। वे अपने कार्यकाल के दौरान पूरी तरह बेदाग रहे। 15 दिसंबर 1932 को केरल के पलक्कड़ जिले में जन्मे शेषन ने भारतीय चुनाव प्रणाली में कई बदलाव किए। देश में मतदाता पहचान पत्र की शुरूआत शेष द्वारा ही की गई थी। 1996 में शेषन को मैग्सेसे अवार्ड से सम्मानित किया गया। पहली बार बिहार में कराए थे चार चरणों में चुनाव बताते चलें कि टीएन शेषन पहले चुनाव आयुक्त रहे, जिन्होंने बिहार में पहली ब...
कानपुर के रीजेंसी में कैशियर की मौत पर बवाल, भर्ती से पहले का डेथ सर्टिफिकेट व 5 से 7 लाख बढ़ाया बिल

कानपुर के रीजेंसी में कैशियर की मौत पर बवाल, भर्ती से पहले का डेथ सर्टिफिकेट व 5 से 7 लाख बढ़ाया बिल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः आज यहां रविवार को यूनियन बैंक के कैशियर की गोविंदनगर स्थित रीजेंसी नर्सिंग होम में मौत हो गई। इसके बाद यूनियन बैंक के कर्मचारियों और मृतक के परिजनों ने नर्सिंग होम में जमकर हंगामा किया। आक्रोशित लोगों ने अस्पताल परिसर में रिशेप्सन पर रखा कंप्यूटर भी तोड़ डाला। मृतक के परिजनों और साथियों का आरोप है कि नर्सिंग होम ने मरीज को भर्ती करने से तीन दिन पहले का डेथ सर्टिफिकेट बनाकर दिया। साथ ही कुछ घंटे में ही अस्पताल का बिल 5 से 7 लाख बढ़ा दिया गया। बताया जाता है कि प्रेम चंद्र शुक्ला (35) परमट में यूनियन बैंक में कैशियर पद पर तैनात थे, उनके एक दो माह की बेटी है और लगभग तीन साल पहले ही शादी हुई थी। घटना को लेकर कई घंटे बवाल बना रहा। मौत से 5 घंटे पहले तक 5 लाख था बिल, बाद में 7 लाख उनको डेंगू होने के कारण 10 दिन पहले ही गोविंद नगर स्थित रीजेंसी अस्पातल में इलाज के लिए भर्...
बांदा में धूमधाम से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, तैनात रही पुलिस

बांदा में धूमधाम से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, तैनात रही पुलिस

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में पैगंबर ए इस्लाम का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कई कमेटियों ने तिरंगे को जुलूस में शामिल करके देश प्रेम का भी पैगाम दिया। रविवार को शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया। दोपहर में शहर में धूमधाम से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जूलूस में शामिल झांकियों ने लोगों का खूब मनमोहा। कालवनगंज स्थित शेख सरवर साहब की मस्जिद के सामने से शहर काजी सैय्यद मेराज मसूदी, कमेटी अध्यक्ष डाक्टर शोएब आदि ने जुलूस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जुलूस में दिखा आपसी सौहार्द मंच का संचालन हस्सान मसूदी ने किया। इस जुलूस में लगभग 80 से 85 छोटी बड़ी कमेटियों ने हिस्सा लिया। अपने अपने झंडे बनाए। जुलूस में कई तरह के माडल भी शामिल किए गए। कई कमेटियों के लोगों ने अपने ड्रेस पर ही तिरंगा छपवा रखा था। जुलूस मर्दन नाका, कुंजरहटी, मन्नालाल तिराहे से शंकर गुरु चैराहा पहुंचा। सुरक्षा के लिए मुस्तैद र...