Saturday, August 29सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

कानपुर में कोरोना से बुजुर्ग की मौत, 3 नए मामले, कुल संख्या 311

कानपुर में कोरोना से बुजुर्ग की मौत, 3 नए मामले, कुल संख्या 311

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले में कोरोना पॉजिटिव केस बढ़ रहे हैं। साथ ही इससे होने वाली मौतें भी बढ़ रही हैं। गुरुवार शाम को आई एक जांच रिपोर्ट में एक और मृतक के कोरोना पाजिटिव होने की पुष्टि हुई है। दरअसल, एक दिन पहले हैलट के कोविड आइसीयू में कोरोना संदिग्ध बुजुर्ग की मौत हो गई थी। आज दूसरे दिन 73 वर्षीय इस शख्स की रिपोर्ट निगेटिव आई है। यह जिले में अबतक कोरोना से हुई 8वीं मौत है। वहीं गुरुवार को ही मेडिकल कालेज से आई जांच रिपोर्ट में दो नए कोरोना पाजिटिव केस और मिले हैं। इनमें एक ओईएफ कर्मचारी तथा दूसरा केस एक महिला हैं। पुलिस ने बिरहाना रोड के उस इलाके को सील कर दिया है, जहां कोरोना पाॅजिटिव केस मिला हैं। एक अन्य की हालत गंभीर, वेंटिलेटर पर बताते हैं ओईएफ कर्मचारी इस वक्त गंभीर हालत में हैलट के कोविड आइसीयू में वेंटीलेटर पर जिंदगी के लिए जंग लड़ रहे हैं। इसके साथ ही आज कोरोना पाजिटिव...
लाॅकडाउन में बांदा पुलिस का खूब चमका ‘नेक दिल चेहरा’, चर्चा में गिरवां पुलिस..

लाॅकडाउन में बांदा पुलिस का खूब चमका ‘नेक दिल चेहरा’, चर्चा में गिरवां पुलिस..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में कोरोना संकट (Covid-19) के चलते लाॅकडाउन की अवधि में हर आम और खास व्यक्ति ने खूब उतार-चढ़ाव देखे। न चाहते हुए घरों में बंद रहे। जरूरत का सामान भी कुछ लोगों को नसीब नहीं हुआ। बाहर पुलिस की सख्ती थी। हालांकि, यह सबकुछ हम सभी की सुरक्षा के लिए जरूरी था। ग्रामीणों की बड़ी मददगार साबित हुुई गिरवां पुलिस पुलिस ने सड़कों पर रहकर कोरोना संकट से न सिर्फ लोगों को बचाया, बल्कि इस दौरान घरों में फंसे लोगों के सामने एक ऐसा नेक दिल चेहरा भी पेश किया, जिसने जनता को एहसास दिलाया कि पुलिस सिर्फ डंडा ही नहीं चलाती, बल्कि जरूरत पड़ने पर उनको राशन और खाना-पीना भी देती है। इंस्पेक्टर ने पुलिस अधीक्षक को दिया पूरा श्रेय इस दौरान बांदा पुलिस की भरपूर तारीफ हो रही है। खासकर गिरवां थाना पुलिस और इंस्पेक्टर शशि कुमार पांडे की नेक दिली को लोगों ने खूब सराहा। बताते चलें कि बांदा म...
बांदा में सिर चढ़ी शराब तो दोस्तों ने दोस्त की हत्या कर डाली

बांदा में सिर चढ़ी शराब तो दोस्तों ने दोस्त की हत्या कर डाली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः लाकडाउन के बीच शराब से पाबंदी हटते ही लोगों के सिर पर इसका नशा चढ़कर बोल रहा है। बीती रात बांदा शहर से सटे भूरागढ़ गांव में भी कुछ ऐसा ही हुआ। तीन साथियों ने साथ बैठकर शराब पी। बाद में नशा सिर चढ़ा तो एक-दूसरे से झगड़ गए। स्थिति इतनी बिगड़ी कि दो ने मिलकर अपने एक साथी को गोली से उड़ा दिया। इसके उसकी मौत हो गई। हत्या की इस वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने ने हत्यारोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अभी खुलासा नहीं किया है। भूरागढ़ इलाके में हुई वारदात बताया जाता है कि मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ इलाके में बुधवार देर रात वहां रहने वाले चुन्नू खंगार के...
बांदा में ट्रक ने दो युवकों को रौंदा, एक की मौत-दूसरा रेफर 

बांदा में ट्रक ने दो युवकों को रौंदा, एक की मौत-दूसरा रेफर 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति, न्यूज, बांदाः जिले में गुरुवार देर शाम हुए एक हादसे में युवक की दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। दरअसल, साइकिल सवार इस युवक को ट्रक ने टक्कर मारते हुए रौंद दिया। साइकिल पर एक अन्य युवक भी सवार था। वह भी गंभीर रूप से घायल है। बताते हैं कि घायल हुए युवक के पिता की भी पांच माह पहले एक हादसे में मौत हो गई थी। ऐसे में पांच माह बाद घर के बेटे के हादसे में गंभीर रूप से घायल होने की घटना ने परिवार को हिलाकर रख दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने कहा, चालक गिरफ्तार बताया जाता है कि नरैनी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पड़मई के रहने वाले दीपचंद (24) पुत्र नत्थूराम तथा महेश यादव (16) पुत्र बालकुमार गुरुवार देर शाम साइकिल से अपने गांव लौट रहे थे। इसी बीच अतर्रा रोड पर पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को टक्कर मारते हुए रौंद दिया। इससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ये भी पढ़ेंः बां...
मुजफ्फरनगर में भीषण हादसाः पैदल मजदूरों को रोडवेज बस ने रौंदा, 6 मरे, सीएम दुखी

मुजफ्फरनगर में भीषण हादसाः पैदल मजदूरों को रोडवेज बस ने रौंदा, 6 मरे, सीएम दुखी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, मुजफ्फरनगरः जिले में बीती रात ताज डिपो की रोडवेज बस ने भूखे-प्यासे अपने घरों को पैदल ही लौट रहे प्रवासी मजदूरों को रौंद दिया। इससे छह मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पांचों घायलों को इलाज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं बाकी मजदूरों को ट्रक से आगे के लिए रवाना कर दिया। बताते हैं कि ये मजदूर पंजाब से पैदल ही पंजाब से बिहार की ओर जा रहे थे। इस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। साथ ही मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए मदद देने की घोषणा की है। हरियाणा से पैदल बिहार लौट रहे थे मजदूर बताया जाता है कि हरियाणा में मजदूरी करने वाले बिहार के मजदूर काम बंद होने की वजह से अपने घरों को लौट रहे थे। लाकडाउन की वजह से गाड़ियां बंद हैं तो सभी पैदल ही घरों के लिए निकल पड़े। पुलिस का कहना है कि घलौली चेकपोस्ट ...
सीतापुर में वारदातः जमीनी विवाद में महिला को गोली मारी, जेठ समेत 4 पर आरोप

सीतापुर में वारदातः जमीनी विवाद में महिला को गोली मारी, जेठ समेत 4 पर आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः शहर के मुख्य पुल पर एक महिला को बीती देर रात कुछ लोगों ने प्रापर्टी के विवाद में गोली मार दी। वारदात को आरोपियों ने रात करीब 12 के आसपास नए व पुराने शहर को जोड़ने वाले कैंची पुल पर अंजाम दिया गया। बताते हैं कि आरोपी पहले से घात लगाए बैठे थे। महिला को गंभीर हालत में इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जेठ समेत चार लोगों पर महिला ने आरोप लगाए हैं। मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। बेटी को दवाई दिलाकर लौट रही थीं महिला बताया जाता है कि शहर के शास्त्री नगर मोहल्ले की रहने वाली लक्ष्मी त्रिवेदी का विवाह कुछ साल पहले इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र के दहेलिया गांव के रहने वाले विजय त्रिवेदी से हुआ था। कुछ समय पहले ही उनके पति की मौत हो गई। इसके बाद वह अपने मायके में आकर रहने लगीं। बताते हैं कि बुधवार को उनकी बेटी की तबियत खरा...
बांदा में ‘सुसाइड प्वाइंट’ साबित हो रहा इस नदी का पुल !

बांदा में ‘सुसाइड प्वाइंट’ साबित हो रहा इस नदी का पुल !

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर से सटे केन नदी का पुल शहर के लिए सुसाइड प्वाइंट बनता जा रहा है। दो दिन पहले एक युवक ने इस पुल से कूदकर जान दी थी। बुधवार को अलग-अलग समय पर दो लोगों ने पुल से नदी में छलांग लगा दी। इसके बाद एक युवक ने भी कुछ देर बाद वहां पहुंचकर नदी में छलांग लगाई। ये दोनों अलग-अलग जगहों से थे। हालांकि दोनों को ही गोताखोरों ने नदी से निकाल लिया। शहर से सटे इस पुल से अक्सर लोगों के कूदने की खबरें मिल ही जाती हैं। आए दिन पुल से कूदने के मामले दोनों का जिला असप्ताल में इलाज चल रहा है। बताते चलें कि बांदा शहर से जुड़े केन नदी के इस पुल पर आए दिन लोगों के नदी में कूदने के मामले सामने आ रहे हैं। इनमें से ज्यादातर इलाकाई मछुआरों द्वारा बचा लिए जाते हैं। दो ने लगाई छलांग, दोनों बचाए गए बताया जाता है कि मटौंध थाना क्षेत्र के गोयरा मुगली गांव निवासी शहबाज (30) पुत्र नवाब खां ने बुधवार की ...
यूपी में 3 जिलों के CMO नपे, कोविड-19 के दौरान लापरवाही पर गाज

यूपी में 3 जिलों के CMO नपे, कोविड-19 के दौरान लापरवाही पर गाज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः कोरोना संकट के प्रकोप को कम करने में जुटी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने बुधवार को सख्त फैसला लिया। सरकार ने बुलंदशहर, आगरा समेत तीन जिलों के सीएमओ को हटा दिया। उनके स्थान पर नई तैनाती हुई है। इनमें सबसे ज्यादा चर्चित बुलंदशहर और आगरा के सीएमओ के तबादले रहे हैं। सरकार ने बुलंदशहर के सीएमओ केएन तिवारी को उनके पद से हटा दिया है। उन्हें मुरादाबाद स्थानांतरित करते हुए उनके स्थान पर जिला अस्पताल मुरादाबाद में वरिष्ठ परामर्शदाता के पद पर तैनात डा. भवतोष शंखधर को बुलंदशहर का नया सीएमओ बना दिया गया है। बुलंदशहर-आगरा और मथुरा में नए सीएमओ बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने यूपी के तीन सीएमओ को कोविड-19 के दौरान लापरवाही बरतने पर उनके पदों से हटाया है। बुलंदशहर की ही तरह मथुरा के सीएमओ डा शेर सिंह को मुरादाबाद आरएफपीटीसी स्थानांतरित कर दिय...
सोने के खजाने की भविष्यवाणी करने वाले स्वामी शोभन सरकार ब्रह्मलीन

सोने के खजाने की भविष्यवाणी करने वाले स्वामी शोभन सरकार ब्रह्मलीन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः परमहंस स्वामी विरक्तानंद उर्फ शोभन सरकार आज ब्रह्मलीन हो गए। बुधवार को सुबह उन्होंने देह त्याग दी। शोभन सरकार उस वक्त तेजी से चर्चा में आए थे जब उन्होंने उन्नाव जिले के एक किले में 1000 टन सोना दबा होने की भविष्यवाणी की थी। इसके बाद सरकार ने उनके कहने पर खजाने की तलाश में खुदाई भी कराई थी, लेकिन खजाना नहीं मिला था। 11 साल की उम्र में बन गए थे सन्यासी शोभन सरकार की बात काफी सच मानी जाती थी, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनकी भविष्यवाणी के बाद खजाने के हकदार भी जुट गए थे। ये भी पढ़ेंः कानपुरः पनकी हनुमान मंदिर के बड़े महंत ने देह त्यागी, भक्तों में शोक की लहर  राजा के वंशज दाबेदारी करने के लिए मौके पर डट गए थे। वहीं केंद्र सरकार ने कहा था कि खजाने पर सिर्फ देशवासियों का हक होगा। तत्कालीन सपा सरकार ने कहा था कि खजाना राज्य सरकार का होगा। बताते हैं कि शोभन...
बांदा में श्रमिक स्पेशल ट्रेन में मिला गोरखपुर की वृद्धा का शव, हड़कंप मचा

बांदा में श्रमिक स्पेशल ट्रेन में मिला गोरखपुर की वृद्धा का शव, हड़कंप मचा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज बुधवार को गुजरात से प्रवासी मजदूरों को लेकर बांदा पहुंची स्पेशल लैबर ट्रेन में एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यह महिला गोरखपुर जिले की रहने वाली थीं जिनकी उम्र लगभग 80 साल बताई जा रही है। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बहरहाल, शव मिलने को लेकर लोगों में हड़कंप सा मच गया। हालांकि बाद में धूपिया नाम की इन वृद्धा के बेटे रामसमूह ने बताया कि उनकी मां ह्रदय रोग से पीड़ित थीं। मौके पर पहुंची आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने पूछताछ भी की। गोरखपुर की रहने वाली थीं मृतक महिला बताया जाता है कि सुबह श्रमिक स्पेशन ट्रेन के बांदा स्टेशन पहुंचने के बाद आरपीएफ और जीआरपी की मदद से सभी यात्रियों को नीचे उतारने के बाद उनको क्वारंटीन सेंटर भेजा गया। इसी दौरान यात्रियों से जीआरपी को जानकारी हुई कि कोच नंबर 115284 में एक महिला मृत हालत में पड़ी है...