Friday, September 4सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

जानलेवा ठंड : बांदा के पैलानी क्षेत्र में सिंचाई कर रहे किसान की हालत बिगड़ने से मौत

जानलेवा ठंड : बांदा के पैलानी क्षेत्र में सिंचाई कर रहे किसान की हालत बिगड़ने से मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : हाड़ कंपाती ठंड से हर कोई बेहाल है। सबसे ज्यादा इसका सामना अन्नदाता को करना पड़ रहा है। बांदा में ठंड किसानों पर आफत बनकर टूट रही है। जिले के पैलानी क्षेत्र में एक किसान की सिंचाई करते वक्त ठंड में हालत बिगड़ गई। उनका शरीर अकड़ गया और वह खेत पर ही गिर पड़े। इसके बाद उनको परिवार के लोग उठाकर अस्पताल जाने लगे। इसी दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों का कहना है कि नियमतः किसान के परिवार की मदद की जाएगी। उधर, घर के मुखिया की मौत से पूरे परिवार में मातम छाया हुआ है। परिवार में कोहराम मच गया है। SDM के निर्देश पर पहुंचे लेखपाल, मदद का भरोसा बताया जाता है कि जसपुरा थाना क्षेत्र के तरौड़ा गांव के रहने वाले पप्पू (34) पुत्र मनीराम, 5 बीघा के कास्तकार थे। वह शुक्रवार देर शाम अपने खेत ...
69 साल की Actress रजनी ने टार्न जींस में फोटोशूट कराया, फैंस से मिला प्यार, कुछ ने ट्रोल किया

69 साल की Actress रजनी ने टार्न जींस में फोटोशूट कराया, फैंस से मिला प्यार, कुछ ने ट्रोल किया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्क : अभिनेत्री रजनी चांडी इस 69 साल की उम्र में भी सुर्खियों में छाई रहती हैं। हालांकि, इन दिनों रजनी अलग वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में अपना नए लुक में फोटोशूट कराया है। इसमें रजनी टार्न जींस पहने हुए नजर आ रही हैं। उनके फैंस ने उनको प्रशंसा की तो कुछ लोगों ने उनको ट्रोल भी किया। सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बावजूद एक्ट्रेस ने हिम्मत नहीं हारी, बल्कि ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वह यह सोच भी नहीं रही हैं कि लोग क्या कमेंट्स कर रहे हैं। रजनी कहती हैं कि लोग जिस तरह की अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं, वह सचमुच पीड़ादायक है। दरअसल, एक्ट्रेस रजनी ने खुद अपनी ये फोटोज अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की थीं। इन फोटोज में वह डेनिम जैकेट और टार्न जींस पहने हुए नजर आ रही हैं। इन फोटोज में उनका अलग तरह का अंदाज नजर आ र...
सीतापुर में पेड़ से बह रही सफेद दूध जैसी जलधारा, लोगों ने पूजा शुरू की

सीतापुर में पेड़ से बह रही सफेद दूध जैसी जलधारा, लोगों ने पूजा शुरू की

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर : राजधानी लखनऊ से सटे सीतापुर जिले में आज शनिवार को उस समय खलबली सी मच गई, जब एक नीम के पेड़ से दूध जैसी जलधारा फूट पड़ी। पेड़ से दूध बहने की खबर से आसपास के लोग भी वहां देखने के लिए पहुंचने लगे। इसके बाद ग्रामीणों ने वहां पूजा शुरू कर दी। पूरा मामला बिसवां तहसील के सुमरावां गांव का है। वहां रहने वाले विमलेश कुमार घर के बाहर लगे नीम के पेड़ से सुबह लोगों ने दूध जैसा पदार्थ गिरता देखा। लोगों ने चमत्कार माना, रेंजर ने कहा सामान्य बात पेड़ करीब 15 साल पुराना बताया जा रहा है। बाद में इसमें इजाफा हुआ। दूध जैसा पदार्थ धार बनकर गिरने लगा। इसके बाद ग्रामीण बडी़ संख्या में वहां इकट्ठा हो गए। कुछ लोगों ने इसे चमत्कार मानते हुए पूजा शुरू कर दी। घटना की जानकारी और वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल होने लगे। उधर, सीतापुर में तैनात क्षेत्रीय फारेस्टर छत्रपति सिंह ने भी इसकी...
Breaking News : बांदा में 6 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार

Breaking News : बांदा में 6 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, नरैनी (बांदा) : जिले से एक बेहद सनसनीखेज और शर्मनाक वारदात सामने आई है। एक 6 साल की मासू बच्ची के साथ एक दरिंदे ने घिनौना काम कर डाला। बिस्कुट देने के बहाने दरिंदा बच्ची को गोद में उठा ले गया था। दरिंदा गांव का ही एक युवक है और उसने गांव के बाहर माइनर किनारे इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। बच्ची के चीखने पर दरिंदा वहां से भाग निकला। बाद में गांव के लोगों की सूचना पर परिवार के लोगों ने खून से लतपत हालत में बच्ची को पाया। इसके बाद उसे स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित बच्ची गंभीर हालत में कानपुर रेफर वहां से गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया है। घटना बांदा के गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव की है। उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र चौहान और पुलिस क्षेत्राधिकारी सियाराम मौके पर पहुंचे...
Corona Vaccine : बांदा पहुंची कोरोना वैक्सीन, पहले चरण में 400 स्वास्थ्य कर्मियों को लगेंगे टीके

Corona Vaccine : बांदा पहुंची कोरोना वैक्सीन, पहले चरण में 400 स्वास्थ्य कर्मियों को लगेंगे टीके

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : कोरोना वैक्सीन का इंतजार खत्म हो गया है। बांदा में कड़ी सुरक्षा के बीच कोल्ड बाक्स में वैक्सीन कोविड कोल्ड चेन भंडारण कक्ष पहुंचीं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर स्थित कोल्ड चेन रूम में इसे निर्धारित तापमान पर रखा गया है। सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात की गई है। शनिवार 16 जनवरी से कोरोना वैक्सीनेशन का काम शुरू हो जाएगा। पहले चरण में कुल 400 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाए जाएंगे। जिलाधिकारी आनंद कुमार ने नवनिर्मित कोविड कोल्ड चेन भंडारण कक्ष का शुभारंभ किया। व्यवस्था का पूरा निरीक्षण किया। शनिवार को शुरू होगा वैक्सिनेशन का काम शुक्रवार को मंडल वैक्सीन भंडारण कक्ष से पुलिस सुरक्षा के बीच वैक्सीन वैन जिला वैक्सीन भंडारण कक्ष पहुंची। डीएम की मौजूदगी में कोरोना वैक्सीन को आईएलआर (आइस लाइंड रेफ्रीजरेटर) में रखा गया। डीएम ने नवनिर्मित कोविड कोल्ड चेन कक्ष का निरीक्षण ...
कानपुर : जूही में सिरफिरे ने ससुराल पहुंचकर परिवार फूंका, पत्नी-बच्चे समेत 7 झुलसे-3 गंभीर

कानपुर : जूही में सिरफिरे ने ससुराल पहुंचकर परिवार फूंका, पत्नी-बच्चे समेत 7 झुलसे-3 गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर के जूही में एक ह्रदयविदारक घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया। एक सिरफिरे ने अपनी ससुराल पहुंचकर पूरे परिवार को फूंक डाला। सात लोग बुरी तरह से झुलस गए। इनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना शुक्रवार को तड़के सुबह हुई। गंभीर हालत में झुलसे हुए लोगों को उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं। बताया जाता है कि हरदोई के रहने वाले मुकेश की शादी कानपुर के जूही रत्तूपुरवा में रहने वाले हीरालाल की बड़ी बेटी के साथ हुई थी। पत्नी से मारपीट करने के कारण ससुर बेटी को घर ले आए थे। बाहर से कुंडी लगाकर दरवाजे के नीचे से डाला पेट्रोल आज सुबह करीब साढ़े 4 बजे सिरफिरा अपनी ससुराल पहुंचा और फिर वहां शोर मचाने लगा। पत्नी मनीषा (23) को बुलाने लगा। हीरालाल ने बताया कि जैसे ही वह बाहर आए उसने दरवाजे के नीचे से पेट्रोल डालकर आग ल...
UP Wheather : सुबह-शाम टहलने से बचें, भीषण ठंड की चपेट में प्रदेश

UP Wheather : सुबह-शाम टहलने से बचें, भीषण ठंड की चपेट में प्रदेश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : पूरा उत्तर प्रदेश इस समय भीषण ठंड की चपेट में है। पूर्वी से लेकर उत्तर और पश्चिमी यूपी में शीतलहर लोगों को कंपा रही है। अधिकत्तर जिलों में शीतलहर से हाड़ कंपाने वाली ठंड है। बर्फिली हवाएं हर किसी को प्रभावित कर रही हैं। कुछ जगहों पर कोहरा इस कदर है कि 100 मीटर तक की दूरी का कुछ दिखाई नहीं दे रहा। राजधानी लखनऊ में भी कुछ ऐसा ही हाल रहा। हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि रविवार से कुछ हालात बदल सकते हैं। गुरुवार को राजधानी लखनऊ का अधिकतम पारा 20 डिग्री दर्ज हुआ, जो कि सामान्य से 1.3 डिग्री कम था। इसी तरह न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम था। कानपुर, बुंदेलखंड और वेस्ट यूपी के ये जिले.. मौसम विभाग की माने तो कानपुर नगर, बुंदेलखंड के कई जिलों के साथ-साथ पश्चिमी यूपी के अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर और सहारनपुर मुजफ्फरनगर, मेरठ, शामली, बिजनौर, ब...
बांदा जिपं अध्यक्ष सरिता द्विवेदी का कार्यकाल पूरा, जिलाधिकारी ने संभाला चार्ज

बांदा जिपं अध्यक्ष सरिता द्विवेदी का कार्यकाल पूरा, जिलाधिकारी ने संभाला चार्ज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बुधवार रात को जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता द्विवेदी का कार्यकाल पूरा हो गया। इस पर जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने गुरुवार को जिला पंचायत अध्यक्ष से बतौर प्रशासक चार्ज ग्रहण किया। चार्ज ग्रहण करने के बाद जिलाधिकारी ने अपर मुख्य अधिकारी से बातचीत की और विकास कार्यों का ब्योरा तलब किया। निर्विवादित रहा कार्यकाल, सड़कों का काफी काम जिला पंचायत के भवन का निरीक्षण किया। साथ ही अधिकारियों से जानकारी ली। प्रशासक ने कहा कि कोई भी अधिकारी और कर्मचारी बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। बिना छुट्टी या अनुमति मुख्यालय न छोड़ने के आदेश जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर 13 जनवरी 2015 को सरिता द्विवेदी जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं थीं। उनका पूरा कार्यकाल निर्विवादित रहा है। विकास को नई ऊंचाईंया दी गई हैं। सड़कों पर काफी काम हुआ है। आज कार्यकाल पूरा होने पर औपचारिक रूप से जिलाधिकारी जिला पंचायत ...
Good News : पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघिन ने 4 शावकों को जन्म दिया

Good News : पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघिन ने 4 शावकों को जन्म दिया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, नरैनी (बांदा) : देश के टाइगर स्टेट कहे जाने वाले मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व से खुशखबरी सामने आ रही है। बताते हैं कि पन्ना टाइगर रिजर्व की युवा बाघिन ने 4 शावकों को जन्म दिया है। पार्क में नन्हें मेहमानों के आने से हर किसी के चेहरे पर खुशी छाई है। पूरा का पूरा पार्क प्रबंधन व कर्मचारी खुशी मना रहे हैं। बताया जाता है कि पन्ना टाइगर रिजर्व में ही जन्म लेने वाली और वहीं पली-बढ़ी बाघिन ने यह दूसरी बार है जब शावकों को जन्म दिया है। कैमरा ट्रेप से मिलीं फोटोग्राफ बताते हैं कि शावक अब ढाई से 3 माह के हो चुके हैं। पार्क प्रबंधन ने बताया है कि कैमरा ट्रेप से मिली फोटोग्राफ में बाघिन अपने नवजात शावकों को मुंह में दबाकर किसी सुरक्षित स्थान की ओर जाती दिखाई दे रही है। पन्ना टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक उत्तम कुमार शर्मा ने शावकों के जन्म की जानकारी देते हुए खुशी जताई...
कानपुर : ब्लीचिंग से साफ करते थे पुराने स्टांप, फिर कमाते थे लाखों, जाली स्टांप-टिकट के साथ दो गिरफ्तार

कानपुर : ब्लीचिंग से साफ करते थे पुराने स्टांप, फिर कमाते थे लाखों, जाली स्टांप-टिकट के साथ दो गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर में बर्रा पुलिस ने आज सचान चौराहे के पास से दो जाली स्टांप विक्रेताओं को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से करीब साढ़े 5 लाख के जाली स्टांप टिकट बरामद किए हैं। इस संबंध में डीआइजी डा. प्रीतिंदर सिंह ने एक प्रेसवार्ता करते हुए जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की गई है। बुधवार देर रात जाली स्टांप टिकट बेचने वाले दो व्यक्तियों को पकड़ा गया। ब्लीचिंग से करते थे पुराने स्टांप की सफाई दोनों की पहचान कर्नलगंज के रहने वाले मोहम्मद शीजान और प्रयागराज के कैंट थाना क्षेत्र की स्टेनली रोड निवासी रंजीत रावत के रूप में हुई है। उनके कब्जे से लगभग साढ़े 5 लाख के जाली स्टांप व जाली स्टांप टिकट बरामद हुए हैं। डीआइजी ने बताया कि दोनों भागलपुर, पटना और कोलकाता से पुराने उपयोग हो चुके स्टांप खरीदकर लाते थे। फिर ब्लीचिंग करके उनको साफ करने के बाद लिखावट ...