Saturday, September 5सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

बांदा सदर विधायक बोले,  सरकार तक पहुंचाएंगे अभिकर्ताओं की समस्याएं

बांदा सदर विधायक बोले, सरकार तक पहुंचाएंगे अभिकर्ताओं की समस्याएं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : अल्पबचत अभिकर्ता संघ शपथ ग्रहण समारोह एवं अभिकर्ता सम्मेलन का आयोजन रामलीला मैदान के पास मैरिज हाल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने किया। इस मौके पर राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वीश भट्टाचार्य भी मौजूद रहे। इस मौके पर सदर विधायक ने कहा कि अभिकर्ताओं की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने अभिकर्ताओं की सभी समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया। अधिक से अधिक सदस्य बनाने पर विशेष जोर अभिकर्ता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वीश भट्टाचार्य ने कहा की संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी को मिलकर अधिक से अधिक सदस्य बनाने पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इस प्रकार संघ को मजबूत बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार अग्रवाल, जिला महामंत्री रमेश चंद्र गुप्ता, कार्यक्रम संयोज...
बांदा में राज्य महिला आयोग सदस्य ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं

बांदा में राज्य महिला आयोग सदस्य ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
  समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिला अपराधों में कमी लाने के उद्देश्य से राज्य महिला आयोग द्वारा सर्किट हाउस महिला जन सुनवाई कार्यक्रम किया गया। आयोग की सदस्या प्रभा गुप्ता ने पीड़िताओं की समस्याएं सुनीं। साथ ही संबंधित थाना पुलिस और अधिकारियों को जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए। इस दौरान सदस्य ने सरकारी योजनाओं के क्रियांवयन की समीक्षा बैठक भी जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ रखी। मीटिंग में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस दिया। बाद में जिला महिला कारागार, जिला अस्पताल व जिला प्रोबेशन कार्यालय का निरीक्षण किया। ये भी पढ़ें : बांदा के दो बेटे PCS में चयनित, परिवार के साथ बुंदेलखंड का मान बढ़ाया  ...
शादी में थूक लगाकर बना रहा था रोटी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

शादी में थूक लगाकर बना रहा था रोटी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : पश्चिमी यूपी के मेरठ में एक वैवाहिक समारोह में थूक लगाकर रोटी बनाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हाल ही इस युवक का थूक लगाकर रोटी बनाने का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद पुलिस ने इसकी पहचान शुरू की। अब गिरफ्तार कर लिया है। घटना को लेकर हिंदू संगठनों ने काफी नाराजगी जाहिर की थी। बताते हैं कि गिरफ्तारी के बाद पुलिस के सामने ही लोगों ने उसकी पिटाई भी की। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो बताया जाता है कि शादी समारोह में थूक कर रोटी बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। जांच में पता चला कि यह वीडियो मेरठ के थाना मेडिकल क्षेत्र के अरोमा गार्डन का है। ये भी पढ़ें : UP : कासगंज में सिपाही का एक हत्यारा ढेर, अब दूसरे की बारी.. दरअसल, पुलिस को पता चला कि अरोमा गार्डन में एक वैवाहिक समारोह में नौशाद नाम के शख्स ने थूक लगाकर रोटियां बनाईं। समाजसेविका य...
कासगंज में सिपाही को पीट-पीटकर मारने वाला बदमाश मोती भी ढेर, लूटी पिस्टल बरामद

कासगंज में सिपाही को पीट-पीटकर मारने वाला बदमाश मोती भी ढेर, लूटी पिस्टल बरामद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : बीती 9 फरवरी को यूपी के कासगंज जिले में सिपाही की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक ओर सफलता हासिल की है। आज रविवार सुबह पुलिस ने मामले में फरार शातिर बदमाश मोती को मुठभेड़ में मार गिराया। उसके पास से सिपाही की लूटी गई पिस्टल भी बरामद कर ली। अब इस मामले में दो बदमाश बचे हैं, जबकि एक पहले ही मारा जा चुका है। 1 लाख का ईनामी मोती बदमाश ऐसे मारा गया पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सोनकर ने जानकारी देते हुए बताया है कि मोती सिंह शातिर बदमाश था और उसपर 1 लाख का ईनाम घोषित था। पिछले दिनों उसने सब इंस्पेक्टर अशोक को घायल किया तथा सिपाही देवेंद्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। ये भी पढ़ें : माॅडल का पिरामिड के पास ‘सेक्सी’ फोटोशूट, फोटोग्राफर अरेस्ट रविवार को पुलिस की संयुक्त टीम ने क्षेत्राधिकारी पटियारी नेतृत्व में काली नदी के पास उसे पकड़ने की कोशिश की। लेकि...
Accident : बांदा में सड़क हादसे में बिजली विभाग के बाबू की मौत

Accident : बांदा में सड़क हादसे में बिजली विभाग के बाबू की मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर से सटे इलाके में हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार की नाले में गिरने से मौत हो गई। मृतक बिजली विभाग में लिपिक के पद पर कार्यरत थे। वह बाइक चला रहे थे। हादसे में पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि नगर के लोधाकुआं निवासी सुभाषचंद्र (35) धुरिया शाम को जरैली कोठी निवासी सहकर्मी राम कुमार (35) के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। देहात कोतवाली क्षेत्र के ददरिया गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक से उनको टक्कर मार दी। उधर, परिजनों को जानकारी मिलते ही हाहाकार मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घायल के इलाज में चिकित्सक जुटे हुए हैं। अनियंत्रित होकर बाइक नाले में गिरने से हादसा बाइक अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज शुरू होने से पहले ही सुभाषचंद्...
बांदा : अरविंद सिंह बने मंडल अध्यक्ष, उमाकांत कुशवाह महामंत्री

बांदा : अरविंद सिंह बने मंडल अध्यक्ष, उमाकांत कुशवाह महामंत्री

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव इंस्पेक्टर्स एसोसिएशन चित्रकूटधाम मंडल की कार्यकारिणी का गठन शुक्रवार को किया गया। जिला सहकारी विकास संघ परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रांतीय अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार पांडेय मंडल प्रयागराज, विशेष आमंत्रित अतिथि देवेंद्र सिंह मंडल प्रयागराज की उपस्थिति में कार्यकारिणी गठित हुई। यूपी कोआपरेटिव इंस्पेक्टर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी गठित सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। इनमें डा. अरविंद कुमार सिंह को चित्रकूटधाम मंडल का अध्यक्ष और उमाकांत कुशवाहा को मंडलीय महामंत्री के पद पर निर्विरोध चुनाव गया है। वहीं जिला चित्रकूट में मुकेश कुमार श्रीवास्तव को अध्यक्ष, मार्कंडेय मिश्र मंत्री निर्वाचित हुए। बांदा में कमलेश कुमार अध्यक्ष, अरुण तिवारी मंत्री, हमीरपुर में त्रिभुवन सिंह अध्यक्ष और रघुनंदन मंत्री, महोबा ...
बांदा में कृषि मंत्री शाही बोले, नए कृषि कानूनों से किसानों को होगा बड़ा फायदा

बांदा में कृषि मंत्री शाही बोले, नए कृषि कानूनों से किसानों को होगा बड़ा फायदा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : यूपी के कृषि, कृषि शिक्षा और अनुसंधान मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि नए कृषि कानूनों से निश्चित रूप से किसानों को बड़ा फायदा होगा। कैबिनेट मंत्री शाही ने कहा कि जीवन में खुशहाली लाने के लिए प्रदेश सरकार किसानों को खरीफ फसलों के बीज 80 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध करा रही है। इससे बुंदेलखंड मंडल में खरीफ फसलों का उत्पादन 60 लाख मीट्रिक टन बढ़ा है। कहा कि नए कृषि कानूनों से किसानों को काफी लाभ होगा। दीप प्रज्जवलित कर किया कृषि मेले का शुभारंभ दरअसल, कृषि मंत्री आज शनिवार को यहां कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय परिसर में क्षेत्रीय किसान मेले को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने दीप प्रज्जवलित कर मेले का शुभारंभ किया। साथ ही सैकड़ों किसानों को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि छोटे किसान एफपीओ बनाकर खेती करें। इससे उनकी आमदनी बढ़ेगी। कहा कि नए कृषि कानूनों से क...
बांदा के बाईपास पर सब्जी-आलू की तरह बालू मंडी, खनिज संपदा लूट रहे धंधेबाज

बांदा के बाईपास पर सब्जी-आलू की तरह बालू मंडी, खनिज संपदा लूट रहे धंधेबाज

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : खनिज संपदा की ऐसी लूट शायद ही कहीं देखने को मिले, जैसी बांदा में है। शहर से सटे इलाके बौद्धीपुरवा में नदी किनारे खुलेआम रिक्शों और ट्रैक्टरों से खनिज संपदा लूटी जा रही है। हाल यह है कि सड़क किनारे बालू स्टोर करने के बाद ट्रैक्टरों और ट्रकों पर लादकर बेची जा रही है। काम छोटा लगता है, लेकिन बालू के धंधेबाज इसमें लाखों का वारा-न्यारा कर रहे हैं।  बड़ा दिलचस्प अंदाज में चल रहा धंधा इस मामले में दिलचस्प बात यह है कि बाइक, रिक्शों से लादकर बालू को पहले पास निकलने वाली नदी पर स्थित पुरानी मोती-सोना खदानों से उपर सड़क पर लाकर ढेर बनाए जाते हैं। इसके बाद उनको ट्रैक्टरों और ट्रकों पर लादकर बेच दिया जाता है। दिन-रात बाइकों और रिक्शों से बालू की ढुलाई चलती रहती है।  भूरागढ़ पुलिस चौकी चंद कदम दूर वहीं चौंकाने वाली बात यह है कि बालू का यह पूरा गड़बड़ झाला बाईपास के जिस त्रिव...
India’s Daughter : पुणे की बरखा भंडारी साउथ ऑस्ट्रेलिया के सुप्रीम कोर्ट में बतौर बैरिस्टर एंड सॉलिसिटर रजिस्टर्ड

India’s Daughter : पुणे की बरखा भंडारी साउथ ऑस्ट्रेलिया के सुप्रीम कोर्ट में बतौर बैरिस्टर एंड सॉलिसिटर रजिस्टर्ड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, दुनिया, भारत
मनोज सिंह शुमाली, समरनीति न्यूज : महाराष्ट्र के पुणे जिले के पिंपरी में जन्मी एक बेटी ने भारत का मान बढ़ाया है। माता-पिता और भाई के साथ ऑस्ट्रेलिया में रह रही इस बेटी का साउथ ऑस्ट्रेलिया सुप्रीम कोर्ट में बैरिस्टर और सॉलिसिटर के तौर पर रजिस्टर्ड हुई हैं। कानून और वाणिज्य से ग्रेजुएट छात्रा बरखा बीरेंद्र भंडारी ने साउथ ऑस्ट्रेलिया में अपने परिवार के साथ रहती हैं। बेटी की इस उपलब्धि पर उनके पिता बीरेंद्र जे भंडारी बेहद खुश हैं। फोन पर हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि उन्हें बेटी पर गर्व है। पिता बिल्डिंग इंजीनियर, मां बैंक अधिकारी उनकी मां पुष्पा बीरेंद्र भंडारी ऑस्ट्रेलिया के बैंक में वरिष्ठ अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं जबकि पिता बीरेंद्र जे भंडारी बिल्डिंग इंजीनियरिंग के कार्य से जुड़े हैं। ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में उनकी एक कंस्ट्रक्शन कंपनी है जिसका कार्य साउथ आस्ट्रेलिया और विक्टोरिया...
कानपुर में देर रात डबल मर्डर से सनसनी, दो दोस्तों की निर्मम हत्या

कानपुर में देर रात डबल मर्डर से सनसनी, दो दोस्तों की निर्मम हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर शहर के नवाबगंज इलाके में शुक्रवार देर रात दो दोस्तों की धारदार हथियारों से हमला करके हत्या कर दी गई। नवाबगंज के उजियारी पुरवा में हुई इस वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी। पुलिस महकमे में भी हड़कंप सा मच गया। पुलिस अधिकारी और कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। हत्या कांड का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। घटना की जानकारी पर डीआईजी डा. प्रीतिंदर सिंह भी मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। दुश्मनी की पुरानी खुन्नस में वारदात बताया जाता है कि नवाबगंज थाना क्षेत्र उजियारी पुरवा निवासी पुताई का ठेका लेने वाले राजकुमार देर रात अपने दोस्त रवि के साथ मौजूद थे। दोनों दोस्त मोहल्ले में ही बैठे थे। इसी बीच घात लगाए बैठे शिवम आदि चार लोगों ने पुरानी रंजिश की खुन्नस में उनको घेर लिया। इसके बाद दोनों को गोली मार दी और बाद में धारदार हथियारों से हमला कर दिया। ये भी ...